ब्रेकिंग न्यूज़

ऐसे करें खजूर की पहचान

सर्दियों में लोग अकसर ठंड से बचे रहने के लिए गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से ना सिर्फ शरीर की गर्माहट बनी रहती है बल्कि सेहत को कई गजब के फायदे भी मिलते हैं। लेकिन आप अगर बाजार से असली की जगह नकली खजूर खरीदकर ले आती हैं तो आपके साथ आपके परिवार की सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें असली-नकली खजूर की पहचान।
खजूर का स्वाद खोलेगा राज
मार्केट से कभी भी खजूर खरीदने से पहले उसका स्वाद जरूर खाकर चेक कर लें। अगर खजूर स्वाद में मीठे की जगह अजीब लगे और उसका छिलका सख्त हो तो समझ जाएं यह नकली खजूर है। असली खजूर में नेचुरल मीठापन होता है और छिलका बेहद सॉफ्ट, जिसे आसानी से चबाया जा सकता है।
झुर्रियां और बनावट
असली खजूर पर हल्की-हल्की प्राकृतिक झुर्रियां होती हैं। जबकि नकली खजूर बिल्कुल चिकने और एक जैसे दिखते हैं, जैसे मशीन से बने हों।
पानी से करें टेस्ट
असली- नकली खजूर का पता लगाने के लिए एक बर्तन में पानी भरकर उसमें खजूर डालकर देखें। अगर पानी में कोई रंग घुला हुआ दिखे तो समझ जाए वह खजूर नकली है। नकली खजूर के ऊपर हमेशा केमिकल कोटिंग की हुई होती है। जबकि असली खजूर पानी में डालने से बिल्कुल कोई रंग नहीं छोड़ेगा।
खजूर के रंग से पहचानें
खजूर के रंग से भी आप उसके असली-नकली होने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए खजूर के छिलके को ध्यान से देखें। अगर छिलके का रंग हल्का और गहरे भूरे रंग का मेट फिनिश है तो वो असली खजूर की पहचान है। नकली खजूर का छिलका एकदम चमकदार और बिल्कुल गहरे ब्राउन रंग का होता है।
छूकर देखें
असली खजूर हल्के नरम और थोड़े सूखे लगते हैं, ज्यादा चिपचिपे नहीं होते। नकली खजूर हाथ में लेते ही बहुत ज्यादा चिपचिपे और गीले-गीले लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें ग्लूकोज सिरप या चीनी की चाशनी डाली जाती है।
गंध सूंघें
असली खजूर में हल्की मीठी प्राकृतिक खुशबू आती है। जबकि नकली में केमिकल या चीनी की चाशनी की तेज महक आती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english