सूजी का ये टेस्टी उपमा
रोजाना बदल-बदलकर क्या नाश्ता किया जाए, यह तय करना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है। खासतौर पर ऐसे लोग जो वर्किंग हैं या जिन्हें सुबह जल्दी कुछ बनाना है। अगर आपके साथ भी यह परेशानी है तो सूजी का उपमा बना सकते हैं। यह खाने में टेस्टी लगता है। बनाने में आसान है। इसके अलावा हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इससे लंबे वक्त तक पेट भरा रह सकता है। यहां जानें सामग्री और बनाने की विधि।
सामग्री
सूजी- दो कप
सरसों के दाने, उड़द की दाल, चने की दाल (तड़के के लिए)
जीरा
करी पत्ता
सरसों का तेल या घी
मूंगफली के दाने
नमक
पानी
बारीक कटा प्याज
बारीक कटा टमाटर
बारीक कटा हरा धनिया
नमक
लाल मिर्च
बारीक कटी गाजर
विधि
गैस की आंच धीमी कर लें। इसमें एक कप सूजी डालकर चलाते रहें। 2 मिनट तक लगातार चलाते रहें। इसके बाद इसे निकालकर रख लें। अब पैन में 2 चम्मच तेल या घी डालें। अब इसमें सरसों के दाने और जीरा डालकर चटका लें। इसके बाद उड़द की डाल डालें। इसके बाद आधा चम्मच चने की दाल डालें और थोड़ा पका लें। इसके बाद इसमें मूंगफली डालें। जब मूंगफली पकने लगे तो करी पत्ता डालें।
इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, गाजर डालकर रोस्ट करें। इसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर डालें। आप चाहें तो इसमें मटर भी डाल सकते हैं। अब थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद सबको अच्छी तरह चलाएं। अब इसमें दो कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालकर उबाल लें।
अगर मटर ली है तो पकाने के लिए ज्यादा पानी लें वर्ना सवा दो कप पानी बहुत है। ध्यान रखें नापने के लिए वही कप लें जिससे सूजी नापी थी। अब धीरे-धीरे करके इसमें सूजी डालें और चमचे से चलाते जाएं। अब सबको अच्छी तरह मिक्स करें। आप देखेंगे कि सूजी फूल जाएगी। गैस की आंच बंद करके इसे ढंक दें। अब इसे हरी धनिया से गार्निश करें।
Leave A Comment