ब्रेकिंग न्यूज़

फफूंदी लगा आम का अचार भी हो सकता है ठीक

 0 अपनाएं ये 2 तरीके और लंबे समय तक करें इस्तेमाल

 
आम का अचार गर्मियों में घर-घर में हर साल बनता है और खूब मजे से खाया भी जाता है। वैसे तो आम का अचार लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है लेकिन कई बार इसमें सफेद रंग की फंगस लग जाती है, जिसे आम भाषा में फफूंदी भी कहा जाता है। ज्यादा गर्मी या फिर अचार में नमी पहुंचने पर अक्सर फंगस लग जाती है। फफूंदी लगने पर अक्सर लोग अचार को खराब समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। फफूंदी वाला अचार फेंकने के बजाय उसे सही करने की कोशिश कर लीजिए। आज हम आपको 2 ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आपका फफूंदी लगा आम का अचार फिर से खाने लायक हो जाएगा और सालों तक सुरक्षित बना रहेगा। तो चलिए आपको ये आसान हैक्स बताते हैं।
आम के अचार से फंगस कैसे हटाएं--
सबसे पहले तो साफ और सूखा हुआ चम्मच लें, उसकी मदद से आम के अचार में जहां-जहां फंगस लगी है, उसे निकाल लें। फंगस अगर जरा सी भी दिख रही है, तो उसे भी निकाल दें। जब अचार से फंगस को पूरी तरह से निकाल लें, तब बर्नी या फिर डिब्बे को हिलाकर अचार को ऊपर-नीचे की ओर हिलाएं। हिलाने के दौरान पता चल जाएगा कि फंगस और कही तो नहीं लगा और बाकि अचार सही है या नहीं।
फफूंदी से बचाने के 2 आसान तरीके--
धूप में रख दें डिब्बा
आपने बर्नी या डिब्बे, जिसमें भी अचार रखा हो, उसे करीब 5-6 घंटे के लिए धूप दिखाएं। धूप दिखाने से अचार के अंदर मौजूद नमी खत्म हो जाएगी और दोबारा फंगस लगने का खतरा नहीं रहेगा। आपको करीब 4-5 दिन लगातार धूप में डिब्बे को रखना पड़ेगा।
सरसों का तेल डालें--
सरसों का तेल कढ़ाही में गरम करें और फिर हल्का ठंडा होने दें। फिर इस तेल को अचार वाले डिब्बे में डालकर हिला दें। ऐसा करने से अचार में तेल अच्छे से मिल जाएगा। साथ ही 2 चम्मच सफेद सिरका भी डालें। इससे अचार खट्टा भी बना रहेगा और दोबारा फफूंदी नहीं लगेगी।
खास टिप्स- अगर आपका अचार 2-3 साल पुराना है और उसमें फफूंदी लगी है, तो उसे आप सूंघकर महक चेक करें। अगर अजीब सी दुर्गंध आ रही है, तो अचार खाने लायक नहीं बचा है। तब ये तरीके न अपनाएं और अचार को फेंक सकते हैं। कुछ महीनों पहले बने अचार में ऐसा हुआ है, तब आप ये ट्रिक्स ट्राई करें। इन तरीकों के अलावा अचार को फंगस से बचाने के लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। करीब 1-2 किलो अचार में 1-2 ग्राम प्रिजर्वेटिव मिला दें। इससे भी अचार खराब नहीं होगा और लंबे समय तक खा सकेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english