गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक परिवार के 7 झुलसे, 2 बच्चे शामिल
सीवान। सीवान में देर रात गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के कुल 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसमें दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामला गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव का है। पुलिस ने बताया कि सभी पीडि़तों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि किचन में पहले से गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। किसी को जानकारी नहीं थी। अचानक तेज धमाके के साथ पूरे घर में आग फैल गई। घटना तब हुई जब परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे।
Leave A Comment