8 साल का बच्चा नदी में डूबा, खेलते-खेलते हुआ हादसा
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में एक 8 साल बच्चे की खेलते समय नदी में डूब गया। घर के पास नदी होने के चलते घर के लोग ध्यान नहीं दे पाए। जिससे बच्चा खेलते समय नदी में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक बच्चा लापता है।
सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढऩे से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि प्रशासन लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। नदी का जलस्तर बढऩे से हादसे भी हो रहे हैं। जिसकी चिंता लोगों को सता रही है।
पुलिस का कहना है कि बाढ़ के चलते नदी घर के पास तक पहुंच गई है। जिससे बच्चा खेलते खेलते नदी में जा गिरा। इस प्रकार का हादसा न हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। फिलहाल बच्चे की खोजबीन जारी है।
Leave A Comment