ब्रेकिंग न्यूज़

पावर ग्रिड के निदेशक मंडल ने 4,071 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी

 पावर ग्रिड के निदेशक मंडल ने 4,071 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी

नयी दिल्ली.  सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल ने देश में दो पारेषण परियोजनाओं में करीब 4,071 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी ने बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा, ‘‘पावर ग्रिड के निदेशक मंडल ने छह मार्च, 2023 को हुई अपनी बैठक में परियोजनाओं में निवेश की मंजूरी दे दी है।'' निदेशक मंडल ने कुर्नूल पवन ऊर्जा क्षेत्र/सौर ऊर्जा क्षेत्र (एपी) के भाग-ए और भाग-बी के लिए 3,546.94 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पारेषण प्रणाली को मंजूरी दी है। इसे नवंबर, 2024 तक चालू किया जाना है। इसके अलावा पूर्वी क्षेत्र विस्तार योजना-एक्सएक्सआईएक्स (ईआरईएस-एक्सएक्सआईएक्स) को भी मंजूरी दी है। इस पर 524.04 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस परियोजना को नवंबर, 2025 में चालू किया जाना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english