वेदों ने मानवता को सत्य, न्याय और पवित्रता पर आधारित उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाया- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय वैदिक विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वेदों ने मानवता को सत्य, न्याय और पवित्रता पर आधारित उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। श्री बिरला ने कहा कि विभिन्न युगों में वेदों पर व्यापक शोध किया गया है और वेदों में जो कुछ भी उल्लेख किया गया है, वह सच साबित हुआ है। वेदों के वैज्ञानिक पहलुओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वेदों में जो ज्ञान है वह मानवता के लिए बहुत ही वैज्ञानिक और उपयोगी है। इस मौके पर कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment