प्रधानमंत्री ने कहा-किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता बनाने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र से जोड़ा जा रहा हैं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरल में बिजली और शहरी क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इस अवसर उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं केरल की विकास यात्रा में बहुत उपयोगी साबित होंगी। श्री मोदी ने कहा कि नई परियोजनाएं वास्तव में इस सुंदर राज्य का सशक्तिकरण करेंगी। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री ने पुगलुर-त्रिचूर विद्युत पारेषण परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। पांच हजार 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना से त्रिचूर जिला राज्य का एक बड़ा बिजली केंद्र बन जाएगा। राज्य की बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री ने कासरगोड सौर ऊर्जा परियोजना भी देश को समर्पित की। इसे राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत विकसित गया है। उन्होंने कहा कि देश के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में यह महत्?वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री मोदी ने कहा कि अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिए किसानों को सौर ऊर्जा क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में एकीकृत कमान तथा नियंत्रण केंद्र और स्मार्ट सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के मछुआरों के कल्याण के लिए कई परियोजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में कोच्ची में मछली बंदरगाह के निर्माण के लिए बड़ी राशि आवंटित की गई है। उन्होंने मशहूर मलयालम कवि कुमारानासन की कविता की पंक्तियां पड़ीं।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment