सैलरी काटने पर कर दी सुपरवाइजर की हत्या...!
27 की जगह 15 हजार मिलने पर गनमैन ने सीने पर मारी 2 गोलियां; बोला- तूने ही कटवाई है सैलरी, ओवरटाइम भी नहीं करने देता था
भोपाल। भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में तैनात आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही सुपर वाइजर को गोली मार दी। घायल सुपर वाइजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सुपरवाइजर के सीने में दो गोलियां मारी हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अरेरा हिल्स स्थित निर्माण सदन पीडबल्यूडी के अधीन है। कैंपस में ही यह गोलीकांड हुआ है।
एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि ड्यूटी को लेकर दोनों में अनबन थी। पिछले महीने तक सैलरी 27 हजार रुपए के आसपास मिलती थी। इस बार उसके खाते में 15 हजार रुपए ही आए। इससे वह नाराज था। आरोपी को शक था कि सैलरी सुपर वाइजर ने ही कटवाई है। वह यह भी कहता था कि इसी सुपरवाइजर के कारण मुझे ओवरटाइम भी करने को नहीं मिलता था। मर्डर से पहले भी गन मैन ने गुस्से में यही बातें दोहराईं।
एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में आरोपी गार्ड ने गोली मारी है। सुपरवाइजर ने गार्ड को अच्छे से ड्यूटी करने के लिए नसीहत दे रहा था। इसके बाद विवाद बढ़ा और उसने गोली चला दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एएसपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि दोनों के बीच पुराना कोई विवाद नहीं था। गुरुवार को दोनों के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


.jpeg)

.jpg)



.jpg)

Leave A Comment