आर्मी में भर्ती के लिए 2 युवक लगा रहे थे दौड़, अज्ञात वाहन ने रौंदा
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी के पानापुर की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कांटी वीरपुर निवासी विनोद ठाकुर के पुत्र पीयूष कुमार (19) के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवक कांटी वीरपुर का निवासी विकास कुमार (19) है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पीयूष आर्मी में जाना चाहता था। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता था। हर रोज सुबह-सुबह दौडऩे अपने दोस्त विकास के साथ जाता था। बताया गया कि दोनों एक साथ वीरपुर से सुबह में कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी हाई स्कूल के खेल मैदान में दौडऩे जाते थे। इसी रविवार को जाने के क्रम में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई और विकास की हालत गंभीर है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment