पत्नी से अवैध संबंध का बदला लेने कर दी हत्या...! आरोपी गिरफ्तार...!
राजकुमार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
लखीमपुरखीरी। मैगलगंज पुलिस ने रामकुमार हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि मृतक के आरोपी की पत्नी से संबंध थे, जिसके कारण उसने रामकुमार को मौत के घाट उतार दिया।
इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के खरेहना गांव के बाहर झाडिय़ों में नौ अक्टूबर की रात खरेहना गांव निवासी रामकुमार का शव पड़ा मिला था। जिसके शरीर पर लाठी डंडों की चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों के मुताबिक मृतक अविवाहित था, जो आठ अक्टूबर की शाम घर से निकला था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि मृतक रामकुमार का अक्सर पास स्थित नदौआ गांव में जाता रहता था। गहनता से छानबीन करने पर पता चला कि नदौआ गांव निवासी आरोपी दिनेश की पत्नी से मृतक रामकुमार के अवैध संबंध थे। आरोपी दिनेश को पकड़कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अवैध संबंधों के चलते आरोपी दिनेश ने रामकुमार की हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन ने बताया कि शनिवार सुबह क्राइम इंस्पेक्टर विश्वनाथ यादव, आरक्षी अनूप चौहान, अतुल त्रिपाठी, जीशान अली, संदीप कुमार व महिला आरक्षी प्रियंका देवी ने हत्या के आरोपी को लिधियाई मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment