ब्रेकिंग न्यूज़

अपने जीवन में हजारों किमी की यात्रा करते हैं ये जीव......
इंसान तो लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए कार, ट्रेन, बस, शिप और प्लेन का सहारा लेता है, लेकिन दुनिया में  जीवों की यात्रा देखकर आपको लगेगा कि इंसान अपने दम पर सफर करने में बहुत फिसड्डी है। 
1.  सालमन मछली (3,800 किलोमीटर)
नारंगी मांस वाली सालमन मछली अपने जीवन के शुरुआती 2-3 साल नदी के ठंडे पानी में बिताती है। नदी में अंडे देने के बाद सालमन समंदर के खारे पानी की यात्रा पर निकल पड़ती है। 3-4 साल खारे पानी में बिताने के बाद यह मछली अपने आखिरी दिन बिताने के लिए नदी के ठंडे पानी में लौटती है।
2. मोनार्क तितली (करीब 4,800 किलोमीटर)
कनाडा और उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली यह तितली सर्दियों से पहले हजारों किलोमीटर की उड़ान भर मेक्सिको जाती है। सिर्फ दो-तीन महीने जीने वाली ये तितलियां अपना ज्यादातर वक्त इधर से उधर जाने में ही खपा देती हैं। यात्रा के दौरान नेविगेशन के लिए वे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का सहारा लेती हैं.ा।
3. रेंडियर (करीब 5 हजार किलोमीटर)
रेंडियर या कारीबो कहलाने वाला ये वन्य जीव यूरोप, एशिया और उत्तर अमेरिका में पाया जाता है। बर्फ पिघलने के बाद सामने आने वाली हरी घास चरने के लिए इनका झुंड एक दिन में 70 किलोमीटर का फासला तय करता है।
4.  सेमीपालमैटेड सैंडपाइपर (करीब 5,300 किलोमीटर)
समंदर किनारे रहने वाली यह चिडिय़ा सर्दियों से ठीक पहले कनाडा छोड़ देती है और लंबी उड़ान भर अमेरिका के दक्षिणी इलाकों में पहुंचती है। बड़े झुंड में उडऩे वाले ये परिंदे बिना रुके अटलांटिक महासागर पार करने की क्षमता रखते हैं।
5. ड्रैगनफ्लाई (करीब 17 हजार किलोमीटर)
ड्रैगनफ्लाई कहे जाने वाले कीटों की कुछ प्रजातियां चार पीढिय़ों तक लगातार सफर पर होती हैं। पुरानी पीढ़ी मरती जाती है और लगातार पैदा होती नई पीढ़ी आगे बढ़ती जाती है। सर्दियों में वह दक्षिण एशिया के लिए उड़ान भरती है। हवा और मैग्नेटिक फील्ड की मदद से उन्हें अपने रास्ते का पता चलता है।ॉ
6. लेदरबैक कछुआ (करीब 20 हजार किलोमीटर)
समंदर में रहने वाला यह कछुआ अटलांटिक और प्रशांत महासागर को पार करता है। खाने की खोज में यह अटलांटिक महासागर से कैलिफोर्निया के पास मौजूद प्रशांत महासागर के दूसरे छोर तक जाता है। वहां यह जेलीफिश का शिकार करता है।
7. नॉदर्न एलिफेंट सील (करीब 21 हजार  किलोमीटर)
सील की यह प्रजाति कैलिफोर्निया के तट से अपनी यात्रा शुरू करती है और अंत में बिल्कुल उसी जगह पर लौटती है। यह हर साल 21 हजार किलोमीटर का फासला पूरा करती है। इस दौरान यह समुद्र की असीम गहराई में काफी वक्त बिताती है।   
8.  हंपबैक व्हेल (करीब 23 हजार किलोमीटर)
इस स्तनधारी जीव के नाम सबसे लंबी यात्रा का रिकॉर्ड है। हंपबैक व्हेल दुनिया के पांचों महासागरों को छूती है। जून जुलाई में यह यूरोप और अमेरिका की तरफ जाती है। सर्दियों में विषुवत रेखा के पास और नवंबर दिसंबर में दक्षिणी गोलार्ध के इर्द गिर्द। 
9.  सूटी शियरवॉटर (करीब 65 हजार किलोमीटर)
बत्तख जैसा दिखने वाला यह परिंदा मूल रूप से न्यूजीलैंड के आस पास रहता है, लेकिन सर्दियों में ठंड से बचने और खाने की तलाश में यह प्रशांत महासागर के गुनगुने इलाकों का रुख करता है। शियरवॉटर हर दिन 900 से 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। यात्रा पूरी करने में इन्हें 200 दिन लगते हैं।
आर्कटिक टेर्न ( करीब 71 हजार  किलोमीटर)
113 ग्राम वजन वाली यह चिडिय़ा दुनिया में सबसे लंबी यात्रा करती है। हर साल यह उत्तरी ध्रुव के आर्कटिक सर्कल से दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिक इलाके तक जाती है। जिस ध्रुव में ज्यादा सूरज चमकता है, यह चिडिय़ा वहां पहुंच जाती है।
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english