दुर्ग छत्तीसगढ़ की साहित्यकार डॉ. दीक्षा चौबे दिल्ली में होंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित
दुर्ग । अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच द्वारा आयोजित दिल्ली के एक भव्य कार्यक्रम में "भारत को जानें" एवं "आयुर्वेद को जानें "दो ग्रंथों का 11मई 2024 को विमोचन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की संस्थापिका डॉ. ममता सैनी(तंजानिया) द्वारा इन ग्रंथों का संपादन किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों के 127 प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने दोहा और चौपाई छंद में काव्यात्मक लेखन किया है । दुर्ग छत्तीसगढ़ की व्याख्याता डॉ. दीक्षा चौबे ने सिक्किम राज्य के समन्वयक व रचनाकार के रूप में भूमिका निभाई है।आयुर्वेद को जानें ग्रंथ में दोहा छंद के माध्यम से विभिन्न औषधियों की जानकारी दी गई है। काव्यात्मक ग्रंथ के रूप में इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा। विभिन्न साहित्यकारों के कठिन परिश्रम से यह ग्रंथ तैयार किया गया है। देश भर से आए सभी छंदकारों का अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच संस्था द्वारा सम्मान किया जाएगा ।
Leave A Comment