एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप: भारत ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता
ग्रेटर नोएडा। भारत के सनपति गुरु नायडू और एम तोमचोऊ मीतेई ने शनिवार को यहां एशियाई युवा (लड़कों और लड़कियों) और जूनियर (पुरुष ओर महिला) भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। मुकुंद संतोष अहेर ने 55 किग्रा जूनियर वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीता।
पुरुष 55 किग्रा युवा वर्ग में विश्व रिकॉर्डधारी वियतनाम के के डुओंग ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के 55 किग्रा जूनियर वर्ग में वियतनाम के टु टुंग डो और तुआन किएत डुओंग ने क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।
Leave A Comment