ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर उपलब्ध अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी बच्चों के लिए नुकसानदेह : हरभजन सिंह

नयी दिल्ली.  सोशल मीडिया पर उपलब्ध अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी को बच्चों के लिए खतरनाक एवं नुकसानदेह बताते हुए राज्यसभा में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के सदस्य हरभजन सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए इस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। शून्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया बहुत कुछ सिखाता है और संकट के समय उपयोगी भी होता है लेकिन दुख की बात यह है कि सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग जरूर करते हैं और विभिन्न शोध बताते हैं कि बच्चे सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी देखते हैं। सिंह ने कहा ''इसमें कोई दो राय नहीं है कि इससे नैतिकता का पतन होता है। 13-14 साल का बच्चा जो सीखने की उम्र में है, उसके अंदर जिज्ञासा चरम पर है और अगर वह सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी देखता है तो उसके मन में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना कैसे जाग सकती है। वह तो उन्हें उपभोग की वस्तु समझेगा।'' उन्होंने कहा कि कई देशों में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, सीरिया इसके उदाहरण हैं। कई देशों तो बच्चों के लिए सोशल मीडिया को ही नुकसानदेह मानते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। ''विकसित देश इस समस्या के खतरे को भांप चुके हैं।'' सिंह ने कहा कि भारत जैसे देश की सभ्यता नारी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। ''हमें अपने बच्चों को बचाने के लिए कदम उठाने होंगे। इसके लिए सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री, पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया जाए और निगरानी व्यवस्था को कठोर किया जाए।'' उन्होंने कहा ''अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने दें। बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
-

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english