- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- नगर निगम पर्यावरण विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू ने रानी लक्ष्मी बाई वार्ड एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड में पार्षदो सहित नीम, पीपल आदि प्रजाति के पौधे रोपित कर सुरक्षित पर्यावरण स्वच्छ हरित क्षेत्र देने लिया सामूहिक संकल्परायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे विशेष स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग द्वारा विभाग के अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू सहित नगर निगम जोन 9 अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड कमांक 10 के जोन 9 के नवीन जोन कार्यालय भवन मोवा गारमेंट फैक्टरी के पास और जोन कमांक 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के अंतर्गत गोकूल नगर गौठान के पास समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी, वार्ड 60 के पार्षद श्री रमेश सपहा, कार्यपालन अभियंता उद्यानिकी श्री गजाराम कंवर, जोन 9 कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, उद्यानिकी एवं पर्यावरण विभाग के कर्मचारियों, रहवासियों सहित मिलकर नीम, पीपल आदि प्रजाति के पौधे रोपित कर सुरक्षित स्थान पर सुरक्षित पर्यावरण और स्वच्छ हरित क्षेत्र का सकारात्मक संदेश दिया। पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदो ने अधिकारियों और रहवासियों सहित सुरक्षित पर्यावरण शहर में कायम करने अभियान में सकिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लिया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम में मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष श्रीमती सेत बाई रामनामी, महासचिव श्री गुला राम रामनामी सहित रामनामी संप्रदाय से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 04 खुर्सीपार अंतर्गत पंडित दीनदयाल स्टेडियम, निर्माणाधीन एस.एल.आर.एम. सेंटर, सामुदायिक भवन, सुलभ शौचालय, सहित निगम स्वामिस्व के भूखण्डों का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे ने खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल स्टेडियम का निरीक्षण किये। स्टेडियम परिसर खेल ग्राउण्ड का निरीक्षण कर आवश्यक संधारण हेतु चर्चा किये। शौचालय का आवश्यक संधारण कराने निर्देशित किया गया है, जिससे दुकानों के संचालन में किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो । स्टेडियम परिसर के सभी दुकानों हेतु पूर्व में रुचि की अभिव्यक्ति जारी की गई थी । महापौर परिषद से पारित संकल्प अनुसार दुकानों का पुनः रुचि की अभिव्यक्ति जारी की जाएगी । आयुक्त ने निर्माणाधीन एस.एल.आर.एम. सेंटर का अवलोकन करते हुए कार्य शीध्र पूर्ण करने निर्देशित किये हैं। समीपस्थ सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर पानी एवं सफाई व्यवस्था बनाये रखने केयरटेकर को निर्देशित किया गया है। शिव मंदिर के समीप नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है, जिसका अवलोकन आयुक्त द्वारा किया गया। शासकीय उपयोग हेतु निगम स्वामित्व के भूखण्ड का निरीक्षण आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय कुमार वर्मा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, बिजेन्द्र सिंह परिहार, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतूल यादव एवं सुपरवाईजर वेकंट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक प्रयोजन हेतु रिक्त भूखण्डों का अंतरण 30 वर्षीय लीज पर दिया जा रहा है, न्यूनतम दर का निर्धारण निगम द्वारा निर्धारित ऑफसेट मूल्य अनुसार है। दिनांक 13.10.2025 को लीज हेतु आनलाईन निविदा जारी किया गया है। निविदा में भाग लेने के लिए निविदाकार को आनलाईन वेबसाइट में पहले पंजीयन करना होगा तथा स्वयं का डिजिटल सिग्नेचर टोकन तैयार करना होगा। डिजिटल सिग्नेचर टोकन बनवाने पश्चात पोर्टल में पंजीयन से प्राप्त आई.डी. व पासवर्ड एवं डिजिटल सिग्नेचर टोकन पिन के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। निविदा 30 वर्षीय स्थायी लीज पर प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि के लिए आमंत्रित की जा रही है। तथा निविदाकार को निगम द्वारा निर्धारित ऑफसेट मूल्य का 10% राशि धरोहर राशि के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि राशि पर आवासीय प्रयोजन हेतु 0.30 प्रतिशत एवं व्यावसायिक प्रयोजन हेतु 0.60 प्रतिशत वार्षिक भू-भाटक देय होगा।रिक्त भूखण्डों का आकार, आफसेट मूल्य, धरोहर राशि एवं सामान्य शर्ते वेबसाईट https://eproc.cgstate.gov.in, www.bhilainagarnigam.com, www.uad.cg.gov.in पर देखी व डाउनलोड की जा सकती है। रिक्त भूखण्डों में मोतीलाल नेहरू नगर आवासीय योजना के 10 भूखण्ड, दक्षिण गंगोत्री व्यावसायिक योजना के 10 भूखण्ड, मदर टेरेसा नगर आवासीय योजना के 07 भूखण्ड, शिवाजी नगर आवासीय योजना के 13 भूखण्ड, प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम व्यावसायिक योजना के 04 भूखण्ड एवं जवाहर नगर आवासीय योजना के तहत 06 भूखण्डों को शामिल किया गया है। इस तरह सभी स्थलों को मिलाकर 36 आवासीय एवं 14 व्यावसायिक कुल 50 भूखण्डों को लीज पर दिये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की गई है।
- - पॉवर कंपनी में सात सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गईरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में सात कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने उन्हें दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि विद्युत कर्मियों के अतुलनीय योगदान से ही प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो रही है। उनकी लगन और निष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। उनके पद पर कोई अन्य आ जाएगा,परन्तु उनके अनुभव और जिम्मेदारी की भावना को पाना संभव नहीं है। प्रबंध निदेशक ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लंबी सेवा को रेखांकित करते हुए उनकी सेवाअवधि के कार्यों की सराहना की।डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सहायक अभियंता श्री अनिय मैथ्यू खेदामारा भिलाई, अनुभाग अधिकारी श्री श्रीरंग अर्काटकर राजनांदगांव, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री पुष्पकांत लाल बिलासपुर व श्री जयनारायण देवांगन खेदामारा भिलाई, सिविल सहायक श्रेणी-दो श्री लखाराम उके रायपुर, वाहन चालक श्री उत्तम कुमार पाल एवं सफाईकर्मी श्री दिलीप कुमार भिलाई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक श्री केएस मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्री संजय पटेल एवं मुख्य अभियंता श्री एएम परियल, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री केबी पात्रे, अब्राहम वर्गीस, सीएमओ डॉ. एचएल पंचारी उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक(जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल एवं आभार प्रदर्शन प्रबंधक (पी एंड एस) श्री पंकज चौधरी ने किया।
- दुर्ग, / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु दिनांक 11.01.2025 के माध्यम से 38 पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी से मिली जानकारी अनुसार उक्त विज्ञापित पदों में से 22 पदों हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/कौशल परीक्षा के लिए संवर्गवार मेरिट अभ्यर्थियों की सूची तथा परीक्षा समय सारिणी तिथि की सूचना को दुर्ग जिले के विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in में अपलोड की गई है। विस्तृत जानकारी दुर्ग जिले की वेबसाईट durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
-
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम 2011 की धारा 7 (1) के अंतर्गत श्री वीरेंद्र सिंह अपर कलेक्टर जिला दुर्ग को भाड़ा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम के तहत सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे।
भाड़ा नियंत्रक, जिसे किराया नियंत्रक भी कहा जाता है, किराएदारों और मकान मालिकों के बीच के विवादों का निपटारा करता है और किराया नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों को लागू करता है।भाड़ा नियंत्रक एक अर्ध-न्यायिक निकाय के रूप में कार्य करता है जिसका उद्देश्य किराएदारों और मकान मालिकों के अधिकारों और दायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखना होता है।यह मकान मालिकों और किरायेदारों के बीच किराए, बेदखली मरम्मत और अन्य संबंधित मामलों पर होने वाले विवादों का न्याय या निर्णय करता है।उचित किराए का निर्धारण के लिए यह अधिनियम के तहत उचित और मानक भाड़ा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे किरायेदारों को बाजार भाड़े से बहुत ऊँचा किराया देने से रोका जा सके।अधिनियम का प्रवर्तन यह सुनिश्चित करता है कि किराया नियंत्रण अधिनियम के सभी प्रावधानों का सही ढंग से पालन हो। विवादों के संबंध में व्यक्तियों को समन करना, उनकी उपस्थिति , शपथ दिलाकर परीक्षण करना और दस्तावेजों की खोज तथा प्रस्तुति की अपेक्षा करना भी भाड़ा नियंत्रक के अधिकार क्षेत्र में आता है।किसी को भी इस तरह की कोई समस्या है तो शिकायत कर सकते हैं।किसी भी त्रुटि या नियम उल्लंघन के मामले में न्यायिक निर्णय लागू करने का अधिकार होता है। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत पावर हाउस चौंक के किनारे सर्विस रोड पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार बेदखली कार्यवाही की गई।निगम आयुक्त ने फल ठेला, अस्थायी दुकान संचालित करने एवं आवागमन बाधित करने वालो के खिलाफ बेदखली कार्यवाही करने हेतु सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किये हैं। साथ ही यातायात एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ कार्यवाही करने कहा गया है। निर्देश के परिपालन में यातायात प्रभारी पी. डी. चंद्रा, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, सहायक प्रभारी हरिओम गुप्ता एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 46 अवैध फल ठेले एवं अस्थायी दुकानों पर बेदखली कार्यवाही की गई। सड़क बाधा शुक्ल के रूप में कुल 5500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही बांस, बल्ली एवं सामग्रीयों की जप्ती की गई है। यह कार्यवाही समझाइस के लिए है, आगामी समय में बेदखली के साथ बड़ी चालानी कार्यवाही की जावेगी।नगर निगम भिलाई की ओर से अपील है कि आवागमन एवं ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान देते हुए रोड किनारे दुकानों का संचालन न करें, अन्यथा दुर्घटना की संपूर्ण जवाबदेही अवैध दुकान संचालको की होगी। कार्यवाही के दौरान पुलिस विभाग के दल एवं निगम के तोड़फोड़ दस्ता टीम से गणित बद्येल, कन्हैया यादव, गौकरण कुर्रे, खेमलाल आदि उपस्थित रहे।
- भिलाई नगर। नगर पालिक निगम मिलाई हाऊसिंग बोर्ड कुरूद में नाली के उपर किये अवैध बाउंड्री वॉल तथा शांति नगर सड़क 2 में न्यायालय के आदेश पर जर्जर भवन को ढहाया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम के जोन 2 वैशालीनगर नगर के राजस्व अमले ने कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत के आधार पर मकान नं सी एच 878 एवं 879 के मालिक रवि टेककर तथा मकान नं सी एच 876 एवं 877 के मालिक द्वारा अपने आबंटित भूखण्ड के अतिरिक्त नाली पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया था जो जांच उपरान्त जामुल पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।वहीं शांतिनगर सड़क 2 में राजपाल सिंह तथा सुमन वानखेड़े के बीच भुखण्ड में किये गये भवन निर्माण को लेकर मान. न्यायालय के आदेश पर बेदखली की कार्रवाई किया गया।कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा के उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर, जोन 2 सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, तोड़फोड़ के नोडल अधिकारी विनय शर्मा, सहायक नोडल हरिओम गुप्ता, वार्ड प्रभारी हरि ताम्रकार, प्रतीक तिवारी, मदनमोहन तिवारी, कार्तिक राम, समीर अहमद, मंगल जांगड़े, खेमू सहित जामुल पुलिस बल उपस्थित रहा ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 3 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने गुप्तानंद तिवारी पम्प सहायक, विक्रम सिंह मजदूर एवं उर्मिल दास चंदेल सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बिदाई कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नेशनल हाईवे नेहरू नगर चौंक से पावर हाउस चौक तक रोड बाधित करने वाले पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर बेदखली प्रभारी विनय शर्मा अपने दल के साथ पशुओं को पकड़ने का कार्य कर रहे हैं। पकड़े गये पशुओं को कोसानाला गौठान में रखा जा रहा है। जहां उनके खाने के लिए हरा चारा, पानी की व्यवस्था किया गया है। खटाल संचालको द्वारा पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण पशु भटकते हुए सड़को के बीच में आकर बैठ जाते है। नेशनल हाईवे होने के कारण भारी एवं दुपहिया वाहनों का आना-जाना अधिक रहता है। पशुओं के सड़को पर बैठने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और दुपहिया वाहन चालको को गिरने का डर बना रहता है। जिसे देखते हुए उड़नदस्ता दल सुबह से पशुओं को पकड़कर काउकेचर के माध्यम से गौठान में छोड़ने का कार्य किए हैं।नगर निगम भिलाई का सभी खटाल संचालको से अपील है, कि अपने पशुओं को खुला न छोड़े। पशुओं के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसकी जवाबदेही खटाल संचालको की होगी और निगम द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
- 0- 2 से 4 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन0- दिखेगी 25 वर्षा के विकास की झलक, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी छटाबिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन पुलिस परेड मैदान में 2 नवम्बर से 4 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। राज्योत्सव के पहले दिन केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सर्वश्री श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया, श्री अटल श्रीवास्तव, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम के सभापति श्री विनोेद सोनी शामिल होंगे।जिला स्तर पर राज्योत्सव का आयोजन इस बार तीन दिवस का होगा। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। विभागीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 25 सालों की विकास यात्रा को दिखाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के बेहतर एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारियां भी सौंपी है। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की सुविधा एवं समन्वय के लिए कलेक्टर ने लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किये है।कार्यक्रम के पहले दिन 2 नवम्बर को शाम 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 6.30 बजे से 7.30 बजे तक लोक मंच हिलेन्द्र ठाकुर की प्रस्तुति, रात 7.30 बजे से 8 बजे तक आंचल पाण्डेय का कत्थक नृत्य, 8 से 9 बजे तक जीजीयू का उमंग बैण्ड की प्रस्तुति, 9 बजे से 9.45 बजे तक बालमुकुंद पटेल का भरथरी गायन एवं रेखा देवार का छत्तीसगढ़ी गायन तथा रात्रि 9.45 बजे से 11 बजे तक इण्डियन रोलर बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न होगा। दूसरे दिन 3 नवम्बर को शाम 5 से 6.30 बजे तक स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, 6.30 बजे से 7 बजे तक दिनेश गुप्ता का पण्डवानी गायन, शाम 7 से 7.30 बजे तक अनिल गढ़ेवाल का गेड़ी नृत्य, रात 7.30 से 8.30 बजे तक तनिष्क वर्मा का गायन, साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक बासन्ती वैष्णव का कत्थक नृत्य और रात्रि 9.30 बजे से 11 बजे तक ऐश्वर्या पण्डित बॉलीबुड का गायन होगा। तीसरे और अंतिम दिन 4 नवम्बर को स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के बाद साढ़े 6 से 7.15 बजे तक गीतिका चक्रधर का कत्थक नृत्य, शाम सवा 7 से 8 बजे तक विधि सेनगुप्ता का ओडिसी नृत्य, रात्रि 8 से साढ़े 8 बजे तक पंचूराम का बांस गीत, रात्रि साढ़े 8 से 9.30 बजे तक प्रभंजय चतुर्वेदी का गजल एवं भजन गायन तथा रात्रि साढ़े 9 बजे से अनुज शर्मा गु्रप का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी।
- रायपुर. आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 में सेवानिवृत्त होने पर सहायक ग्रेड -3 कर्मचारी श्री कृष्ण कुमार बरमाल की सेवाओं को शाल, स्मृतिचिन्ह, बुके प्रदत्त कर नगर निगम जोन 3 कार्यालय में नगर निगम कर्मचारियों ने सम्मानित किया और सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड -3 कर्मचारी श्री कृष्ण कुमार बरमाल को दीर्धायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.
- 0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथबालोद. देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जन्मदिवस पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश वासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, उप संचालक सहकारी संस्थाएं श्री आरके राठिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी राम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राष्ट्र के एकीकरण एवं राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के बहुमूल्य योगदानों का उल्लेख करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस दौरान बालोद जिले के सभी शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुखों के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जेएल उइके तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यपालन अभियंता श्रीमती पूर्णिमा चंद्रा ने अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी श्री अनिल छारी ने तथा जनपद पंचायत कार्यालय डौण्डीलोहारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।
- 0- गरीब आदिवासी को पक्का आवास मिलने से अनेक समस्याओं से मिला निजातबालोद. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोंगरी निवासी श्री भारत लाल गोंड का आवास निर्माण होने से उनका घर बनाने का सपना साकार हुआ है। श्री भारत लाल गोंड का संबंध आदिवासी समुदाय के एक गरीब मजदूर परिवार से है, पहले वह अपने बूढ़ी अस्वस्थ्य मां के साथ अत्यधिक जर्जर मकान में गुजर बसर करने में मजबूर था। जहाँ बरसात के दिनों में खपरैल युक्त कच्ची छत से पानी टपकता था और दीवारें गिरने की स्थिति में थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनाने में सक्षम नहीं थे। तब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उनके पक्के आशियाने का सपना साकार हुआ। इस महति योजना के तहत उन्हें कुल 1.20 लाख रूपये किश्तों में राशि प्राप्त हुई तथा मनरेगा के तहत मजदूरी की अतिरिक्त सहायता राशि मिली। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपना पक्का एवं सुदर घर बनाया। जिसमें अब उनका परिवार सुरक्षा, स्वच्छता एवं सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे हंै। यह नया घर न केवल आश्रय का प्रतीक है बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सफलता और सरकार की प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है। जिससे ग्रामीण परिवारों के जीवन में नई रोशनी आई है। श्री भारत लाल ठाकुर कहते हैं कि इस महति योजना के बिना उनके पक्के आवास का सपना, महज एक सपना ही था यह योजना उनके जैसे गरीबों के लिये वरदान साबित हुआ है।इस तरह से केन्द्र सरकार के महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले गरीब आदिवासी श्री भारत लाल को पक्का आवास सौगात मिलने से बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने तथा घर में कीड़े-मकोड़े के प्रवेश जैसे अनेक समस्याओं से मुक्ति मिली है। श्री भारत लाल को जब यह पता चला कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रतीकात्मक रूप से कुल 3.51 लाख आवासों के गृह प्रवेश में उनका भी आवास शामिल है तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा और वे अपने सुंदर आवास को और अधिक साज-सज्जा करने की तैयारी में जुट गए। श्री भारत लाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- 0- पक्के आवास निर्माण का सपने साकार होने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया विनम्र आभारबालोद. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने ऐसे परिवारों के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाई है, जिनके स्वयं का सपना महज एक सपना ही रह गया था। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने बालोद जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनांे को पंख देकर सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया है। यह कहानी बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा निवासी श्री दिव्यांग फल सिंह का है। जिन्हंे अपनी बीमारी के चलते अपने दोनों पैर गवाने पड़े। जीर्ण-शीर्ण कच्चा मकान, 03 छोटे बच्चों के साथ परिवार का गुजर बसर बमुश्किल से हो पाता था। जिसमें पक्का सपना महज एक सपना था। ऐसे समय में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ। जहाँ शासन-प्रशासन के सहयोग से उनके सपनों का आशियाना, पक्के मकान का सपना संभव हो पाया।दिव्यांग फल सिंह बताते हैं कि इस योजना के अतिरिक्त उन्हें राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदना आदि सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग होने के कारण उन्हें रोजगार मिलना बहुत मुश्किल था किन्तु पक्का मकान बनने के बाद ग्राम पंचायत एवं सीएलएफ समूह के लोन के माध्यम से परिवार की आजीविका के लिए स्वयं का राशन दुकान चला रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना से वे ’आवास से आजीविका’ की ओर अग्रसर हुए हैं। इस महत्वपूर्ण योजना के फलस्वरूप दिव्यांग श्री फल सिंह का अपने एवं अपने परिवार के लिए पक्के आवास निर्माण का सपना साकार होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
- 0- 35 हजार से ज्यादा आवास का निर्माण पूर्णबिलासपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सर्वाधिक एवं सर्वप्रथम 35 हजार से ज्यादा आवास बनाने में बिलासपुर जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 59 हजार 333 आवास स्वीकृत हुए है, जिसमें से 35 हजार 4 (59 प्रतिशत) आवास पूर्ण हो चुके है एवं 24 हजार 329 आवास प्रगतिरत है। राज्य में 35 हजार से ज्यादा गरीबों का आशियाना बनाने में बिलासपुर जिला प्रथम स्थान में है। जिला प्रशासन बिलासपुर की यह उपलब्धि केवल संख्याओं की नहीं बल्कि 35 हजार परिवारों के सपनों को साकार करने की कहानी है। वर्तमान में जनपद पंचायत बिल्हा में 9 हजार 484, जनपद पंचायत कोटा में 7 हजार 711, जनपद पंचायत मस्तूरी में 10 हजार 901 एवं जनपद पंचायत तखतपुर में 6 हजार 908 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक जिले में 59 हजार 123 आवास स्वीकृत हुए थे जिनमें से 56 हजार 25 आवास पूर्ण हो चुके है। जो कि लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत है।जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि आवास निर्माण की प्रक्रिया में संपूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्यवाही की जा रही है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक पखवाड़ा आवास पूर्णता का लक्ष्य आबंटित कर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर पर योजना अंतर्गत प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम के संयुक्त प्रयास एवं कार्य के प्रति समर्पण की भावना से आवास निर्माण को गति मिल रही है। नियमित रूप से निगरानी एवं फिल्ड विजिट कर हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा परस्पर समन्वय एवं आवश्यक सहयोग व सहभागिता से ही बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की गयी है। सामग्री एवं राजमिस्त्रियों की उपलब्धता ग्राम पंचायत स्तर पर आवास निर्माण के पूर्ति हेतु रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों द्वारा हितग्राहियों को गुणवत्ता युक्त समाग्री उपलब्ध करायी जा रही है। बहुत से हितग्राहियों द्वारा स्वप्रेरणा से अपने आवास में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया गया है।पुनीत यादव का सपना हुआ साकार: अब घर की छत मजबूत है और हर कोने में मुस्कान बसती है - ग्राम घोघाडीह के निवासी श्री पुनीत यादव के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने नई रोशनी भर दी है। कभी मिट्टी की दीवारों और टपकती छत के नीचे जीवन बिताने वाले श्री यादव का सपना अब पक्के और सुरक्षित घर में बदल चुका है। पहले हर बारिश के मौसम में उन्हें चिंता सताती थी कि कहीं घर की दीवारें गिर न जाएँ, लेकिन अब सरकार की सहायता से बने पक्के घर में वे निश्चिंत होकर परिवार के साथ रह रहे हैं। श्री पुनीत यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें न केवल एक घर मिला, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया अनुभव भी प्राप्त हुआ है। अब उनके घर की दीवारें ईंटों की हैं, छत मजबूत है और हर कोने में खुशियों की रौनक बसी है। जहाँ पहले अंधेरा छाया रहता था, वहाँ अब सोलर लाइट की रौशनी चमक रही है। श्री यादव गर्व से कहते हैं कि पहले हम दूसरों के घर देखते थे, अब लोग हमारा घर देखकर प्रेरित होते हैं। वे कहते हैं कि पहले हम बारिश में घर संभालते थे अब अपने सपनों को सजाते है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है, और पुनीत यादव का घर इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण बन गया है।
- 0- रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में पूर्वान्ह 06-08 बजे तकदुर्ग. भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2025-26 हेतु ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 01 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 06 से 08 बजे तक होगा। जिले के अभ्यर्थी जो अग्निवीर की भर्ती 2025-26 के लिये आयोजित ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक हैं वे निर्धारित तिथि और समय पर रविशंकर स्टेडियम में उपस्थित होकर प्रशिक्षण ले सकते है।
- दुर्ग. राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना में जिला समन्वयक (डीपीएम) आरजीएसए के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 अगस्त 2025 को अपरान्ह 5.00 बजे तक मुख्यकार्यपालन अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत दुर्ग के नाम से पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित तिथि में प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक जांच उपरांत पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु किया गया है जिसका अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल एवं https://durg.cg.gov.in. पद पर किया जा सकता है। प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के पश्चात दावा-आपत्ति में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यताएं एवं अनुभव प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न किये जाने पर मान्य नहीं किया जायेगा। केवल त्रुटि सुधार ही मान्य होगा। प्राप्त आवेदनों की पात्र/अपात्र की सूची का प्रकाशन करते हुए 10 नवंबर 2025 को अपरान्ह 5 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित की जा रही है। दावा-आपत्ति केवल कार्यालय में उपस्थित होकर ही प्रस्तुत की जा सकती है, किसी अन्य माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च (पद यात्रा) आयोजित की गई। यूनिटी मार्च कार्यक्रम में दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही नगर पालिक निगम दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री विजय बघेल एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं अन्य अतिथि द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समस्त उपस्थित अतिथियों व नागरिकों को की आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर सरदार बल्लम भाई पटेल चौक से रवाना किया गया। यूनिटी मार्च प्रारंभ स्थल से गांधी चौक से मुड़ कर उतई ऑटो स्टैण्ड, गौरव पथ सुराना कॉलेज, शीतला मार्केट होते हुए जेल तिराहा से विवेकानंद सभागार में पहुंच कर समाप्त हुई। जहां अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कृतिका, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवारापन, जनपद पंचायत धमधा अध्यक्ष श्री नेमन साहू, जिला पंचायत दुर्ग पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन, पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, आरआई पुलिस लाईन दुर्ग श्री नीलकंठ वर्मा, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर श्री राजकुमार लहरे उपस्थित हुए थे।इसी प्रकार उक्त पद यात्रा में बड़ी संख्या में जिले के स्कूल छात्राओं, व्यायाम निर्देशकों, एनसीसी, स्काउट गाईड, रेडक्रास, प्रशिक्षकों, खेल संघ के पदाधिकारी/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खिलाड़ियों, कार्यकर्तागणों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपर्युक्त आयोजन में यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं एम्बुलेस व्यवस्था की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री तनवीर अकोल, श्री भूपेन्द्र कुमार हिरवानी, श्री भरत ताम्रकार श्री ईश्वरी देशमुख, श्री सुजित यादव श्री महेश यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री श्री विलियम लकड़ा तथा खिलेन्द्र कुमार साहू, श्री प्रदीप मुवाल एवं श्रीमती ममता ध्रुव द्वारा किया गया।
- दुर्ग. लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलायी। सभी ने अपने देश की आंतरित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- 0- सुचारू आवागमन हेतु विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागूदुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव के अवसर पर जिला दुर्ग में व्यापक स्तर पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्योत्सव का मुख्य आयोजन स्थल पुराना गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग निर्धारित किया गया है, जहाँ बड़े पैमाने पर नागरिकों, आमंत्रित अतिथियों तथा वीआईपी/वीवीआईपी गणों की उपस्थिति अपेक्षित है। राज्योत्सव के सुचारू आयोजन एवं आगंतुकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्थाकार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार के समक्ष दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जहाँ से आम आमंत्रित एवं दर्शक प्रवेश करेंगे। वीवीआईपी प्रवेश द्वार कार्यक्रम स्थल के पीछे की ओर बनाया गया है, जिससे उच्च श्रेणी के आगंतुकों के आगमन व प्रस्थान में कोई बाधा न हो। वीवीआईपी एवं वीआईपी पार्किंग स्थल- कार्यक्रम स्थल के पीछे की ओर निर्धारित किया गया है। आम नागरिकों के लिए पार्किंग व्यवस्था -पुलिस लाइन, दुर्ग एवं जे.आर.डी. स्कूल, दुर्ग में की गई है, जहाँ पर्याप्त पार्किंग स्पेस एवं पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए निर्देशात्मक बोर्ड एवं मार्ग संकेतक लगाए गए हैं।यातायात प्रतिबंध एवं डायवर्जन व्यवस्थाराज्योत्सव के दिन 01 नवम्बर 2025 को सुबह 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शहर में आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलगांव चौक से आने वाले वाहनों को बायपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धमधा नाका से प्रवेश करने वाले वाहनों को नेहरू नगर मार्ग की ओर भेजा जाएगा। गुरुद्वारा तिराहा एवं नेहरू नगर क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है, जहाँ केवल अधिकृत वाहनों एवं आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।बल तैनाती एवं नियंत्रण व्यवस्थाकार्यक्रम स्थल एवं आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। महिला अधिकारी एवं यातायात आरक्षक भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और पैदल मार्ग संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।पुलिस सहायता केंद्र (Police Assistance Booth) का निर्माण कार्यक्रम स्थल के समीप किया गया है, जहाँ से नागरिकों को तत्काल सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं फील्ड पेट्रोलिंग टीमों की सक्रिय तैनाती की गई है।जनसहयोग की अपीलदुर्ग यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि कार्यक्रम स्थल के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएँ। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। ट्रैफिक संकेतों एवं पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधित जानकारी, गुमशुदगी या सहायता हेतु नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र अथवा हेल्पलाइन पर संपर्क करें। सभी नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्योत्सव का आयोजन सुचारू, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो।--
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 से 04 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुराना गंज मंडी, गंजपारा परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में संशोधन किया गया है। अब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर से 08 नवम्बर 2025 जिले के चिन्हित सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन एवं आधार अपडेशन का कार्य 29 अक्टूबर से निरंतर चल रहा है। 30 अक्टूबर को 1642 विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन तथा 292 विद्यार्थियों का आधार अपडेशन किया गया। आज 34 केन्द्रों में शिविर लगाया गया, जिसमें 2043 विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन तथा 256 विद्यार्थियों का आधार अपडेशन किया गया।
- रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव श्री कपिल देव दीपक ने राष्ट्रीय एकता और सामूहिक शक्ति के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती है, जिन्होंने देश को एक करने में अहम भूमिका निभाई थी।इस अवसर पर निदेशक शिक्षण डॉ. ए.के. दवे और सभी स्टाफ ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की "राष्ट्रीय एकता की शपथ" ली।



























