नीला ने 79 वर्ष की आयु में की 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग
-महाराष्ट्र मंडल की वरिष्ठ सभासद प्रो. इंगले संचालित करतीं हैं अपना पॉडकॉस्ट भी
रायपुर। सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। इस वाक्य को महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद प्रो. नीला इंगले ने सच कर दिखाया। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और नेशनल इंस्ट्रीट्यूट आफ इंजीनियरिंग (एनआईटी) की रिटायर्ड प्रोफेसर नीला इंगले ने लगभग 79 माह की आयु में 12 अप्रैल 2024 को इंग्लैंड में वाइल्टशायर ओल्ड सेरम एयर फिल्ड में 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग कर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया।
लिम्का बुक में इस आयु की प्रो. नीला भारत देश की पहली महिला हैं, जिन्होंने इतनी ऊंचाई से स्काई डाइविंग की हो। प्रो. नीला अपने सपनों को पूरा करने के लिए पांच साल पहले अपना पॉडकास्ट शुरू किया था। उन्होंने मराठी साहित्य की पॉडकास्ट रिकॉर्डिंग शुरू की और अब तक उन्होंने 70 से अधिक एपिसोड बने लिए हैं।
मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने प्रो. नीला इंगले को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र मंडल के लिए भी गर्व की बात है। हमें इस बात की खुशी है कि आज भी वे हर उम्र के लोगों को अपनी साहसिक व सकारात्मक सक्रियता के लिए प्रेरित करती हैं।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि प्रो. नीला ने 12 अप्रैल 2024 को 78 वर्ष 10 महीने की आयु में साहसिक स्काई डायविंग की थी। आज इस स्काई डायविंग की सिर्फ इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि शुक्रवार, 27 फरवरी को लिम्का बुक की ओर से प्रो. नीला को प्रमाण पत्र जारी किया गया है।


.jpeg)









.jpg)
Leave A Comment