- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर.। उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर कलेक्टोरेट में गार्डन का लोकार्पण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह खूबसूरत गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। अपने विभिन्न कार्यों से दूर-दराज से कलेक्टोरेट आने वाले लोगों के लिए गार्डन में विश्राम की भी व्यवस्था है। श्री साव ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाउन-हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्से में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है जहां पुरातात्विक महत्व की सैकड़ों मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गई हैं। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता से अवलोकन भी किया। विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।
- -192.60 करोड़ रुपए की लागत के 108 विकास कार्यो का किया लोकार्पण-भूमिपूजनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" के शुभारंभ कार्यक्रम में 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को विकास कार्यो के लिए शुभकामनाएं दी। विकास कार्यो में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण तथा 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।लोकार्पण कार्यो के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पाेरेशन के 97 लाख 57 हजार रुपये के 05 निर्माण कार्य है।इसी प्रकार भूमिपूजन के कार्यों में 191 करोड़ 63 लाख रुपये के 103 निर्माण कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 70 करोड़ 48 लाख के लागत से 06 सड़क निर्माण कार्य तथा 02 करोड़ 55 लाख रुपए के लागत के 03 भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 68 करोड़ 31 लाख रुपये के 13 भवन निर्माण कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 06 करोड़ 48 लाख रुपये के 03 छात्रावास निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 39 करोड़ 01 लाख रुपये के 10 जीर्णोद्धार कार्य, महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत 04 करोड़ 79 लाख लागत के 3 नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य शामिल है।इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री चिंतामणि महराज, विधायकगण श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला पोर्ते भी उपस्थित थीं।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की 2 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि श्री हसन का उर्दू भाषा के प्रसार में विशिष्ट योगदान है। उन्होंने कहा कि श्री हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। श्री हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है।
- -उच्च क्षमता की लेजर लाईट आंखों के लिए नुकसान दायक-डॉ प्रांजल मिश्ररायपुर। जुलूस या फिर किसी कार्यक्रम में लेजर लाइट का इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है। ये लेजर लाइट आंखों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। कई बार इंसान दृष्टिहीनता का शिकार तक हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया रायपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी के दौरान देखने को मिला।रायपुर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि उनकी क्लीनिक में हाल ही में एक युवक बाईं आंख से कम नजर आने की शिकायत लेकर पहुंचा था। गणेश यादव नाम का यह 19 वर्षीय युवक रायपुर का ही रहने वाला है। यह युवक हाल ही में नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी में शामिल हुआ था। उसने बताया कि लेजर लाइट के आंख में पडऩे के बाद उसे एक आंख से कम नजर आ रहा है। उसकी दाहिनी आंख की नजर ठीक थी, लेकिन जब उसकी बाईं आंख के पर्दे की जांच की गई तब यह देखा गया कि उसकी आंख के परदे में जो रक्त वाहिका है , वह क्षतिग्रस्त हो गई है।मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र एवं रेटिना विशेषज्ञ डॉक्टर प्रांजल मिश्र ने जब मरीज की आंखों के परदे की ओ सी टी की, तब पाया कि लेजर किरणों के टकराने से उक्त मरीज की आंखों के परदे की रक्त वाहिका में छिद्र हो गया है और इस जगह से रक्त निकल कर पर्दे में जमा हो गया है।डॉ. प्रांजल मिश्र ने जानकारी दी कि इस प्रकार सार्वजनिक कार्यक्रमों में जो लेजर लाइट उपयोग की जाती है, वह अत्यधिक तीव्रता की होती है। यह 3 डी, 3 बी या 4 कैटेगरी में आती है. जबकि एफडीए भी पांच मिली वाट से ज्यादा की लेजर किरणें उपयोग करना निषेध करती है। इसमें से ब्लू स्पेक्ट्रम वाली लेजर आंखों को सबसे ज्यादा डैमेज करती है जैसे पर्दे में खून का बहना और यहां तक की पर्दे में छेद भी हो जाता है । डॉ. प्रांजल मिश्र ने बताया कि कई बार मरीजों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती और आंखों की खराब होने की संभावना होती है, इस प्रकार से प्रभावित मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए ताकि सही समय पर उपचार हो सके और उनकी दृष्टि बचाई जा सके।इस संबंध में डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि हर साल इस प्रकार की घटनाएं होती हैं और ऐसे मरीज आते हैं जिनकी आंखें अधिक क्षमता की लेजर किरणों के पडऩे के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं । इसलिए इस प्रकार की गैदरिंग में उच्च क्षमता वाली लेजर लाइट का उपयोग नहीं करना चाहिए जिससे किसी भी व्यक्ति को दृष्टिहीनता का शिकार होना पड़े।
- दुर्ग / महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र नेवई भाठा-05 उड़ियापारा वार्ड क्रमाक 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नेवई भाठा-04 वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जानी है।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर एवं अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में आठवी तक अध्ययन करने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे।ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
- बिलासपुर, /पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भेड़ बकरियों को पी.पी.आर. से बचाने जिले में 31 अक्टूबर 2024 तक सघन टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पी.पी.आर. भेड़ बकरियों के प्लेग के रुप में भी जाना जाता है यह अत्यधिक वायरल संक्रामक रोग है। जो घरेलू छोटे जुगाली करने वाले पशुओं को होता है। इस रोग के होने पर पशुओं को बुखार, मुह में छाले, दस्त और निमोनिया हो जाता है तथा 50 से 80 प्रतिशत मृत्यु की संभावना होती है।जिले में भेड बकरियों की संख्या 1 लाख 34 हजार है। विभाग सभी अधीनस्थ संस्थाओं को टीकाद्रव्य उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। यह टीका विभाग द्वारा प्रतिवर्ष लगाया जाता है। जिससे मृत्यु दर घटकर 10 प्रतिशत तक हो गई है। जिले के संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर द्वारा भेड़ बकरी पालने वाले समस्त पशु पालकों से टीकाकरण कराने अपील की गई।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी के आंगनबाड़ी केंद्र 6 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 3 में कार्यकर्ता के 1-1 एवं ग्राम हरदीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 6 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में 9 अक्टूबर 2024 तक दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा में संपर्क कर सकते हैं।
-
बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद एवं ग्राम पंचायत भैंसबोड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 15 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 70 आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 264 में कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 7 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर में संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरतोरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 1 एवं ग्राम पंचायत मुरकुटा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत बिल्हा एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर, /प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी डी हथेश्वर द्वारा खरीफ 2024 हेतु मेरी पालिसी मेरे हाथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीमा पालिसी का वितरण कर 11 किसानों को पालिसी से सबधित जानकारी बीमा धारक किसानों को दी गई । मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य गांव में किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराने हेतु प्रेरित करना है।कार्यक्रम के तहत् प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी एम एफ बी वाय) के तहत् बीमा लेने वाले प्रत्येक किसान को अपने घर पर पालिसी दस्तावेज उपलब्ध कराया जावेगा। देश के किसानों के लिये भारत सरकार एवं कृषि किसान कल्याण मंत्रालय पालिसी मेरा हाथ का छठा संस्करण की शुरूआत 01 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इस अभियान के तहत् यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रधानमंत्री फसल थीमा (एम.पी.एम.एच) के तहत सभी बीमित किसानों को बीमा दस्तावेज उनके हाथों में ही दिया जावे ताकि बीमित फसल से संबधित सभी जानकारी हो तथा फसल में नुकसान की रिति में कृषक अपना पालिसी न टोल फ्री नं. 14447 पर फोन कर अपना क्लेम दर्ज करदा सकता है। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय के श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक अवेन्द्र सिंह एवं एच डी एफ सी अर्याे भी उपस्थित थें।
- -संयुक्त टीम ने की कोटपा एक्ट में की कार्रवाई, सामग्री जब्त,अवैध कब्जा हटाया गयाबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में आज राजस्व विभाग , पुलिस विभाग ,पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बोड़सरा तहसील बोदरी के स्कूल एवं अस्पताल का निरीक्षण किया गया । स्कूल एवम अस्पताल के परिसर में संचालित दुकान सुहाग भंडार एवं एक किराना दुकान का जांच किया गया, जिसमें गुटखा, बीड़ी एवं तंबाकू पाया जाने पर कोटपा एक्ट के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया एवं दुकान संचालक का अवैध निर्माण है जिससे कब्जा हटाकर भवन को स्कूल के प्रधानपाठक को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया है। जिनके दुकान से नशीले सामग्री जप्त किया गया उनमें नरोत्तम पिता देवलाल जब्त सामग्री विमल गुटखा और रमेश कुर्रे पिता वीरसिह कुर्रे निवासी बोड़सरा जब्त सामग्री गुटखा , बीड़ी एवं तंबाकू है।कार्रवाई में नायब तहसीलदार बोदरी ओम प्रकाश चंद्रवंशी पुलिस विभाग से आरक्षक श्री उपाध्याय ग्राम बोड़सरा के सरपंच,उप सरपंच, हल्का पटवारी, शिक्षा विभाग के शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन हेतु दिशा-निर्देश शासन द्वारा जारी किये गये है। निर्देशानुसार एकीकृत किसान पोर्टल में दिनांक 31 अक्टूबर तक पंजीयन एवं पंजीकृत फसल के साथ रकबे में संशोधन की कार्यवाही किया जाना है। किसान द्वारा धान विक्रय के समय धान खरीदी केन्द्र में स्वयं उपस्थित होकर या उनके द्वारा नामांकित नामिनी के द्वारा उपस्थित होकर बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली के माध्यम से धान का विक्रय किया जावेगा, जिसके लिये किसान पंजीयन अविधि के दौरान किसान का एवं उसके नामिनी का आधार नम्बर लिया जावेगा। नामिनी के रूप में किसान के परिवार के नामित सदस्य एवं अन्य करीबी रिश्तेदार को मान्य किया जाएगा।किसान यदि गत वर्ष पंजीकृत नॉमिनी में परिवर्तन करना चाहता है जो समिति स्तर पर संशोधन किसान द्वारा कराया जावेगा। साथ ही इस वर्ष नवीन पंजीकृत कृषकों से भी नॉमिनी की जानकारी एकत्रित की जावेगी। दिनांक 30 सितम्बर की स्थिति में जिले में 574 नवीन कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है। पूर्व खरीफ वर्ष के 1,05,558 कृषकों का पंजीकृत रकबा 1,18,136 हेक्टेयर के कैरी फॉरवर्ड की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है एवं शेष पूर्व वर्ष के पंजीकृत कृषकों के पंजीयन कैरी-फॉरवर्ड प्रक्रियाधीन है। अतः जिले के समस्त ऐसे किसान जिनका इस वर्ष नॉमिनी परिवर्तन, रकबा संशोधन, नवीन पंजीयन सम्बन्धित कार्य कराना है, के द्वारा अपने सम्बन्धित समिति में दिनांक 31 अक्टूबर 2024 के पूर्व उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करा सकते है।
-
-सिविक सेंटर स्थित कलामंदिर में देर रात तक बही सुरों की गंगाटी सहदेवभिलाई नगर। सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कलामंदिर में मंगलवार को बोंगूस इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर बी सुग्रीव तथा नीलम्स एजुकेशनल के संचालक नीलम चन्ना केशवलु की अगुवाई में सुरों के जादूगर लेजेंड्री पार्श्वगायक एसपी बालासुब्रमण्यम की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कलामंदिर के खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 'सच मेरे यार है' सीजन-4 की शुरुआत संगीत जगत की कल्पनातीत हस्ती स्व. बालासुब्रमण्यम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बड़ी स्क्रीन पर वीडियो द्वारा पेश की गई उनकी संगीतमय यात्रा, उनके सदाबहार गीतों की मेडली तथा अस्पताल में बिताए गए अंतिम समय और अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब के मार्मिक दृश्य को देखकर ऑडिटोरियम में मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम देर रात तक चला।एसपी के सदाबहार गीतों की धूमसंगीत संध्या का आरंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसे बी लिपिका ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भरतनाट्यम के माध्यम से प्रस्तुत किया। उसके बाद एसपी के गाए 24 फिल्मी गीतों को स्थानीय और अतिथि गायकों ने लय में गाया। इनमें एवी श्रीनिवास, श्रव्या, रमेश, बी चैतन्या, शैलेंद्र नायक, जाह्नवी, आरती, विशाल, वीणा माखीजा, लता, तुषिता, जी समीक्षा, जे ललिता तथा आर जानकी शामिल हैं। उनकी गायकी के दौरान चीयरलीडर्स ने न केवल गायकों को प्रेरित किया, बल्कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। इस मौके पर बोंगूस फैमिली ने 'सच मेरे यार है' गीत तथा कर्नाटक शैली की शास्त्रीय गायिका गंटि सरोजा ने एक तेलुगु गीत प्रस्तुत किया।पचास से ज्यादा व्यक्ति सम्मानितकार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल, एसपी जीतेंद्र शुक्ला, भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी, आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, संयुक्त सचिव बीए नायडु, पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान, ओए अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, समाजसेविका बी पोलम्मा, राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त के शारदा, श्रीधर मद्दी, जी स्वामी, श्रीनिवास रेड्डी, संजीत, बी पापाराव, डी मोहन राव, राहुल गुलाटी, बी कांताराव, बी जतिन, बी शुभम, पवन केशवानी, आदि नारायण, के अनिल, के लक्ष्मीनारायण एवं प्रभुनाथ बैठा सहित पचास से ज्यादा गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।सांसद ने सुर में गाया रफी का गीतइस अवसर पर इवेंट डायरेक्टर बी सुग्रीव के आग्रह पर सांसद विजय बघेल ने शहंशाह-ए-तरन्नुम रफी साहब के गाए गीत 'तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं' को बहुत ही सुर में गाया। उन्होंने इस यादगार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बी सुग्रीव की प्रतिभा और नीलम चन्ना केशवलु के प्रयासों की सराहना की। सांसद ने भिलाई के सांस्कृतिक और सामाजिक तानेबाने को लेकर कहा कि इसमें एक अजीब-सी कशिश है, यहां एक बार जो कोई आता है तो उसका दिल यहीं रम जाता है। पहले यह लौह नगरी, फिर खेल नगरी, उसके बाद शिक्षा नगरी, अब यह संगीत नगरी एवं लोक कलाकारों की नगरी बन गई है। भिलाई के बनने का सिलसिला अभी तो शुरू हुआ है, यह थमने वाला नहीं है। भिलाई में अनंत संभावनाएं हैं, हमें इस लघु भारत को हिंदुस्तान के क्षितिज पर पहुंचाना है। -
भिलाईनगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज शासकीय शकुन्तला विद्यालय, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, शासकीय स्कूल, शंकरा चार्य इंजीनियरिंग कालेज, डीपीएस स्कूल दुर्ग के छात्र-छात्रा एवं उनके शिक्षक, प्राचार्य, प्रोफेसर आदि की उपस्थिति में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने घर, परिवार, कार्य स्थल से सफाई की शुरूवात करने का संकल्प लिये।
विधायक रिकेश सेन ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि लोग पहले कुछ भी खा कर प्लास्टिक, रेपर इधर-उधर सड़को में फेंक देते थे। अब वही बच्चे स्वयं अपने माता-पिता को सचेत करते है। कुड़े, कचरे को डस्ट बीन में ही डालने के लिए प्रेरित करते है। स्वच्छता से जुड़कर बच्चे स्वयं जागरूक हुए, अपने परिवारो एवं दुसरे लोगो को भी जागरूक कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारा उड़ाकर स्वच्छता का संदेश दिये गये। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता स्लोगन लिखकर सभी ने हस्ताक्षर किये एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संचालित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चैहान, स्वास्थ्य अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू, आयुक्त बजरंग दुबे, शकुंतला विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सतीश यादव, येशा लहरे, अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, अभियंता अरविंद शर्मा, स्वेता महेश्वर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा अंकित सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे। विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं स्पोर्ट्स ऑफिसर इत्यादि उपस्थित रहे अंत में विधायक रिकेश सेन ने स्वच्छता जागरूकता के लिए कन्या शाला वैशाली नगर में जाकर बच्चो के साथ मिलकर सफाई भी किये।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूवात 17 सितम्बर भेलवा तालाब से शुरू होकर आज नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में समापन हुआ। जिसमें स्वच्छता को लेकर किये गये विभिन्न जनजागरूकता अभियान के विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया। आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के अवतरण दिवस पर विधायक रिकेश सेन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, पार्षदगण, आयुक्त बजरंग दुबे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं समाजिक एवं अध्यात्मीक संगठन से जुड़े हुए प्रतिनिधियो द्वारा पुज्य महात्मागांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। सभी ने महापुरूषो द्वारा दिये गये जन उपयोगी संदेशों को याद किया गया।
विजेताओ को पुरस्कार देते समय विधायक रिकेश सेन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता के प्रति हर भारत वासी को जागरूक कर दिया है। पहले घरो से निकलने वाले कचरो को हम सब नालियो में या इधर-उधर फेंक कर गंदगी कर देते थे। अब नहीं करते है, हमारे बच्चे ही उन्हे आगाह करते है। स्वच्छता लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जब तक हम इंदौर नगर निगम के समान भिलाई नगर निगम नम्बर 1 नहीं बन जाता। तब तक सफाई की ज्योति जलाए रखेगें। प्रभारी अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू ने सभी को अपने घरो से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरा को अलग करके सफाई मित्रो को देने के लिए आव्हान किया। आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा सफाई की शुरूवात खुद से होती है। जिसकी खूसबू परिवार, समाज, राज्य एव ंपुरे देश तक फैलती है। हमे शपथ भर नहीं लेना है इसको अंगिकार भी करना है। विधायक एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा सफाई की गई एवं पर्यावरण को सुदृढ रखने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया, वेस्ट इस बेस्ट यानि कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाई गई सामग्री का सभी ने तारिफ की। तत्पश्चात स्वच्छता के क्षेत्र में संस्थाओ, स्कूल के बच्चो एवं स्वच्छता मित्रो द्वारा किये गजा रहे कार्यो के विजेताओ को सम्मानित करते हुए उन्हे प्रशस्ति पत्र एवं सफाई मित्रो को ंसुरक्षा किट प्रदान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई द्वारा आयोजित साइकल रैली, निबंध, ड्रांईग, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ अस्पताल, स्वच्छ उद्यान प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता ब्राण्ड अम्बेसडर अमिताभ भटटाचार्य, आर्ट काॅम संस्था (हर आंगन एक पेड़) से नीशू पाण्डेय, वृक्ष मित्र मुकेश पाण्डेय, स्वच्छता ही सेवा संस्थान, छ.ग. आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउन्डेशन से हरप्रित सिंग, एनडीआरएफ का दल, आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राओ आदि को सम्मानित किया गया। अंत में स्वच्छता गाड़ियो को हरी झण्डी दिखाकर नगर की सफाई के लिए रवाना किया गया। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, निगम भिलाई के सभी जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी आदि उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत शांति नगर क्षेत्र मेें रतना बिल्डर्स के ईडब्लूएस भूमि पर निर्मित 36 प्रधानमंत्री आवासों का आबंटन लाटरी पद्वति से दिनांक 03.10.2024 किया जाना है। आबंटित किये जाने वाले मकानो का निरीक्षण करने आयुक्त बजरंग दुबे, नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। स्थल पर 06 ऐसे मकान थे जिसे अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे खाली कराने के निर्देश आयुक्त ने अधिकारियो को दिये है। अधिकारियो द्वारा कब्जाधारियो को 3 से 4 बार नोटिस भी जारी किया गया है। उसके बाद भी उनके द्वारा मकान खाली नहीं किया गया है। निगम प्रशासन, पुलिस बल एवं तोड़फोड़ दस्ता के साथ अवैध कब्जा को खाली कराने की कार्यवाही की जावेगी। मकान नीलामी की प्रक्रिया स्थावत होगी।
-
भिलाईनगर। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर से प्रारंभ कर 02 अक्टूबर तक किया जाना था। जिसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलई क्षेत्र में दिनांक 17 सितम्बर से लेकर 02 अक्टूबर तक अनवरत शासन से प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार कार्यक्रम किये गये। 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कार्यक्रम का समापन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में रखा गया है। सनद रहे कि 02 अक्टूबर 1914 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूवात किये थे, जो अनवरत जारी है। इस कार्यक्रम से जुड़कर ही हम स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए। साथ ही भिलाई शहर के हर नागरिक इसके महत्व को समझे और प्रतिज्ञा लिए की स्वच्छता ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, हम सब इसमे अपना भरपूर सहयोग देगे। भिलाई शहर को देश को सबसे बड़ा स्वच्छ शहर बनाने में अपनी सहभागीता निभाएंगे।
निगम आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको, सामाजिक एवं अध्यात्मीक संगठनो से अपील किये है कि आप सब 02 अक्टूबर सुबह 9ः30 बजे नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सह-सम्मान उपस्थित हो। जिसमें हम सब मिल के स्वच्छता मित्रो का सम्मान करेगे, उन संगठनो को जो स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे है। उन्हे भी सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, पोर्टल के पत्रकारगण भी सादर आमंत्रित है। -
बिलासपुर/उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कलेक्टोरेट परिसर में खूबसूरत गार्डन का लोकार्पण किया। बाहर से जिला कार्यालय आने वाले लोगों के विश्राम की व्यवस्था है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में आयोजित दाण्डी यात्रा की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। सुन्दर फव्वारों से सुसज्जित यह गार्डन मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करता है। श्री साव ने कलेक्टोरेट के सामने पुराने टाऊन हाल के जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका जीर्णोद्धार किया गया है। भवन के एक हिस्सें में जिला पुरातत्व भवन बनाया गया है। पुरातत्व भवन में जिले की सैकड़ों पुरातात्विक मूर्तियां एवं ऐतिहासिक सामग्रियां सुरक्षित रखी गयी है। श्री साव ने भवन में रखी मूर्तियों का उत्सुकता के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
उप मुख्यमंत्री अरूण साव वर्चुअली हुए शामिल
बिलासपुर,/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली से वीसी के जरिए भटगांव नगर पंचायत (जिला सूरजपूर) के लिए 56 करोड़ 78 लाख रूपये की जल प्रदाय योजना सहित देश में हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अमृत मिशन 2 योजना के तहत स्वीकृत यह परियोजना अगले दो साल में पूर्ण होगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर के जिला कार्यालय से वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम मंे हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास़्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के जरिए हम महात्मा गांधी जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं। जीवन में सर्वाधिक महत्व उन्होंने साफ-सफाई को दी। पिछले 10 सालों में कोटि-कोटि लोगों ने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात किया। अपने जीवन का हिस्सा बनाया। छोटे-बड़े सभी लोगों ने श्रमदान किया, अपनी सम्पति दान में दी। आम और खास सभी लोगों को अभियान में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री ने बधाई और शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वीसी के माध्यम से भटगांव की जनता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से भटगांव क्षेत्र की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के गोण्डा एनीकट से जल उठाया जायेगा। योजना के पूर्ण होने से नागरिकों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया जायेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। -
पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू सहित खमतराई बाजार में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान किया
महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयन्ती पर उन्हें किया नमन, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
रायपुर/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 की पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू सहित वार्ड 16 में खमतराई बाजार के समीप मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का सकारात्मक सन्देश दिया. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत , पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर आज उनकी जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेंद्र यादव , कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर और नगर निगम जोन नम्बर 1 के अधिकारियों , कर्मचारियों सफाई मित्रों की आमजनों सहित सफाई श्रमदान कर स्वच्छता कायम करने सहभागिता रही. इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सफाई मित्रों को सम्मनित किया.
-
स्वच्छता ही सेवा अभियान
पूर्व सांसद सुनील सोनी, पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का दिया सकारात्मक सन्देश
रायपुर/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के पूर्व सांसद एवं नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर श्री सुनील सोनी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड नम्बर 60 की पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू सहित वार्ड 60 के त्रिमूर्ति मंदिर के समीप मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए नगरवासियों को स्वच्छ रायपुर नगर का सकारात्मक सन्देश दिया. रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, पार्षद श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू ने महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर आज उनकी जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों सहित नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजीव शर्मा और नगर निगम जोन नम्बर 6 के अधिकारियों , कर्मचारियों सफाई मित्रों की आमजनों सहित सफाई श्रमदान कर स्वच्छता कायम करने सहभागिता रही.
- -स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिलरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रनिधि उपस्थित रहे।
- नारायणपुर. जिले में सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर बम बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कस्तुरमेटा-मोहंदी गांव के मध्य होकपाड़ गांव की सड़क से सुरक्षाबलों ने पांच—पांच किलोग्राम वजन के तीन प्रेशर बम बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में जिला पुलिस बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं वाहिनी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। सुरक्षाबल का दल जब होकपाड़ गांव के करीब था तब उन्हें सड़क के बीचों-बीच तीन प्रेशर बम लगे होने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि बाद में बम निरोधक दस्ते ने तीनों प्रेशर बमों को बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क में प्रेशर बम लगाया था, लेकिन उसे पहले ही नष्ट कर दिया गया । राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों में प्रेशर बम लगा देते हैं। इससे कई बार आम लोगों तथा मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है।





.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)












.jpg)