ब्रेकिंग न्यूज़

 धान खरीदी की व्यवस्थाओं से किसान हुए गदगद
- बलौदाबाजार जिले के 1 लाख 56 हजार 713 किसानों ने 8 लाख 72 हजार 163 मे.टन का बेचे अपना धान
-किसानों को 19 सौ करोड़ 40 लाख रूपये से अधिक राशि का हुआ भुगतान
-पिछली वर्ष की तुलना में 7 हजार 547 किसानों ने बेचे अपने धान, 2 लाख 53 हजार 557 में.टन की हुई अधिक धान की खरीदी
-निर्विवाद रूप से धान खरीदी होने पर कलेक्टर ने जताया आभार
 बलौदाबाजार। धान खरीदी के अंतिम दिन 97 उपार्जन केन्द्रों में कुल 823 किसानों ने 13 हजार 660 क्विंटल धान बेचकर धान खरीदी त्यौहार का समापन किया। 1 नवम्बर से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत जिले के 1 लाख 56 हजार 713 किसानों से 8 लाख 72 हजार 163 मे..टन धान खरीदी की गई है। जिसके एवज में सभी किसानों को कुल 19 सौ करोड़ 40 लाख 4 हजार 32 रूपये राशि का भुगतान किया गया है। इस वर्ष धान खरीदी की समुचित व्यवस्थाओं से किसान काफी गदगद हुए है। उन्होंने शासन की खरीदी व्यवस्था की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
जिले के खाद्य अधिकारी विमल दुबे ने बताया कि जिले में 1 लाख 60 हजार 817 किसान पंजीकृत थे। जिसमें 166 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 1 लाख 56 हजार 713 किसानों ने 8 लाख 72 हजार 163 मे.टन धान बेचे है। जो कि कुल रकबा का 97.45 प्रतिशत है। जिसमें मोटा धान 2 लाख 15 हजार 714 मे.टन, पतला 5 हजार 542में.टन एवं सरना 6 लाख 50 हजार 907 मे.टन शामिल है। इसके साथ ही 91 प्रतिशत धान का उठाव उपार्जनों केन्द्रों से किया जा चुका है। आने वाले दिनों में उक्त उठाव 100 प्रतिशत हो जायेगी। 
इसी तरह जिले के 15 सहकारी बैंक शाखाओं के माध्यम किसानों के खाते में 19 सौ करोड़ 40 लाख 4 हजार 32 रूपये राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। लाभान्वित किसानों में शाखा कोसमंदी के 5923 किसानों को 67 करोड़ 86 लाख रूपये,पलारी 6159 किसानों को 70 करोड़ 9 लाख 83 हजार रूपये, निपनिया 11086 किसानों को 1 सौ 40 करोड़ 98 लाख 31 हजार रूपये, कोदवा 10182 किसानों को 1 सौ 22 करोड़ 81 लाख 51 हजार रूपये, वटगन 6532 किसानों को 83 करोड़ 72 लाख 9 हजार रूपये, भटभेरा 8457 किसानों को 99 करोड़ 44 लाख 2 हजार रूपये, कसडोल 13714 किसानों को 1 सौ 59 करोड़ 64 लाख 8 हजार रूपये, हथबंद 8346 किसानों को 100 करोड़ 85 लाख 79 हजार रूपये, भाटापारा 12415 किसानों को 1 सौ 46 करोड़ 95 लाख 1 हजार रूपये, लवन 13739 किसानों को 1 सौ 59 करोड़ 83 लाख 51 हजार रूपये, टुण्डरा नवीन 9838  किसानों को 1 सौ 14 करोड़ 58 लाख 4 हजार रूपये, बलौदाबाजार 17156 किसानों को 2 सौ 7 करोड़ 85 लाख 38 हजार रूपये, सिमगा 15679 किसानों को 1 सौ 80 करोड़ 56 लाख 43 हजार रूपये, बया 9442 किसानों को 1 सौ 52 करोड़ 79 लाख 56 हजार रूपये एवं रोहांसी 8046 किसानों को 96 करोड़ 4 लाख 67 हजार रूपये राशि का भुगतान किया गया है। 
 
गत वर्ष की तुलना में जिले में इस वर्ष 7 हजार 547 अधिक किसानों अपने धान बेचे है। इसी तरह पिछले वर्ष की तुलना में रिकार्ड तोड़ 2 लाख 53 हजार 557 मे.टन धान की खरीदी की गई है। 
 
कलेक्टर ने धान खरीदी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति जताया आभार कलेक्टर चंदन कुमार ने जिलें मे निर्विवाद पूर्ण तरीके से धान खरीदी होने पर खरीदी में लगे विभिन्न विभागों के सभी मैदानी कर्मचारी, अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशो के अनुरूप धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई तकलीफ न हो इसका मैदानी कर्मचारियों ने विशेष ध्यान रखा। सभी ने बहुत मेहनत किया जिसका ही परिणाम है कि धान खरीदी में कोई बड़ी समस्याओं का सामना जिले में नहीं करना पड़ा। किसानों के लिए बारदानों से लेकर किसानों के पीने की पानी तक कि व्यवस्था सुचारू रूप से किया गया था जो कि काबिलेतारीफ है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english