- Home
- छत्तीसगढ़
- -किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने इस संबंध में सीएम, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया थारायपुर । प्रदेश के दलहन - तिलहन उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई पीएम आशा योजना में जहां किसानो की फसल व रकबा सत्यापन करने हेतु नया निर्देश नया नियम जारी कर दिया गया है , वहीं किसान पंजीयन तिथि भी आसन्न 20 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है । दलहन - तिलहन उत्पादक किसानों के हित में ध्यानाकर्षण के बाद शासन - प्रशासन ने यह निर्णय लिया है ।ज्ञातव्य हो किसान पंजीयन तिथि समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह पहले ही गिरदावरी पंजीयन पोर्टल बंद कर दिये जाने की वजह से किसानों का गिरदावरी डाटा इन्द्राज न हो पाने से किसानों में व्याप्त आक्रोश की ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम , मुख्य सचिव विकासशील व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह का ध्यान किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बीते 4 अप्रैल को ज्ञापन सौंप आकृष्ट कराया था । इसके बाद हरकत में आये कृषि विभाग ने बीते कल 7 अप्रैल को एक आदेश जारी कर जहां बीते 31 मार्च को समाप्त हो चुकी किसान पंजीयन तिथि को आगामी 20 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दी है वहीं एक दूसरा आदेश जारी कर गिरदावरी पुष्टि हेतु नया नियम बना दिया है । पंजीयन तिथि वृद्धि संबंधी आदेश में लिखा गया है कि पूर्व में यह तिथि बीते 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक निर्धारित थी जिसे 31 मार्च तक विस्तारित किया गया था । पुन: कृषि संचालक व जिलाधीशों द्वारा अभी भी कृषक पंजीयन लंबित होने की जानकारी दिये जाने पर एकीकृत किसान पोर्टल में किसान पंजीयन हेतु तिथि आगामी 20 अप्रैल तक बढायी जाती है ।वहीं गिरदावरी डाटा के पोर्टल में इन्द्राज के संबंध में नया निर्देश जारी करते हुये कहा गया है कि विभाग के संज्ञान में लाया गया है कि रबी फसल हेतु की गयी गिरदावरी / डी सी एस अपूर्ण होने के कारण उपार्जन हेतु फसल एवं रकबा के सत्यापन में कठिनाई हो रही है। अत: फसल एवं रकबा के सत्यापन हेतु पटवारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र किसान द्वारा प्रस्तुत किये जाने पर प्रमाण पत्र को मान्य करते हुये फसल एवं रकबा का सत्यापन कर उपार्जन की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए । ज्ञातव्य हो कि किसान पंजीयन हेतु पूर्व में निर्धारित 31 मार्च की तिथि के पहले ही गिरदावरी प्रविष्टि पोर्टल 26 मार्च से बंद कर दिये जाने के कारण व इसके पूर्व भी पंजीयन करा चुके रबी उत्पादक किसानों का फसल - रकबा संबंधित पोर्टल में प्रविष्ट न हो पाने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया था ।
- रायपुर। अध्यक्ष सरयूपरिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने कहा कि बीते सप्ताह मुझे हृदय रोग की गंभीर स्थिति से जूझना पड़ा, आप सबके स्नेह शुभकामनाओं से स्वास्थ्य लाभ ले रहा। इसी दौरान मैने अनुभव किया कि समय रहते शरीर की जांच होती रहनी आवश्यक है। कुछ परिजन आर्थिक कारणों से जांच नहीं करा पाते। इसके लिए सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच एमएम नारायणा हॉस्पिटल लालपुर के सहयोग(सीबीसी,ईसीजी,लिपिड प्रोफाइल,आर बी एस जांच) एक विशेषज्ञ चिकित्सक की उपस्थिति में सोमवार 6अप्रैल से 10अप्रैल शुक्रवार तक किए जाने की व्यवस्था की गई है । इसके अलावा विशेष जांच चिकित्सा में 50 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। जिस किसी को इस भी सुविधा का लाभ लेना हो **कृपया चिकित्सा कूपन मुझसे या समाज कार्यालय से प्राप्त कर स्वास्थ्य जांच कराए।
- 0- करीब 11 हजार पुस्तकें दान दी गई है0- आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदाररायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं।इसी क्रम में आज आदिवासी विकास विभाग की छात्रावास अधीक्षक श्रीमती आरती शर्मा ने एसएससी, बैंकिंग, पीएससी, ग्रंथ अकादमी एवं व्यापम सहित अन्य विषयों की 120 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।श्रीमती शर्मा ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 10 हजार 850 से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं श्री केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, नोडल अधिकारी श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- मिशन के तहत कार्य कर रहे प्राचार्य एवं ग्रंथपाल का कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बढ़ाया उत्साह किया सम्मानितरायपुर। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित ग्रंथों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न भागों में स्थित प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा, जिससे इनका उपयोग शोध एवं अध्ययन के लिए किया जा सके।इस अवसर पर शासकीय संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य एवं (संरक्षक) डॉ.सीमा शुक्ला एवं शासकीय संस्कृत कॉलेज के ग्रंथपाल (सर्वेयर) श्री सुनील सोनी को "ज्ञानभारतम मिशन" के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य करने हेतु कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- छात्रों द्वारा परिचय पत्र दिखाने पर मिलेंगे 5 किलो वाले गैस सिलेंडर0- गैस वितरण में बाधा उत्पन्न करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाईरायपुर। एलपीजी गैस से जुड़े मुद्दों को लेकर आज कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी वितरकों की बैठक ली।अपर कलेक्टर श्री राठौर ने कहा जिले में निवासरत विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र के आधार पर प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलेण्डर का वितरण किया जा रहा है। यह ध्यान रखें कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही यदि कोई तत्व वितरण में बाधा पहुंचाता है या एजेंसी कार्यालय में नियम के विरूद्ध सिलेण्डर लेने की कोशिश या डिलिवरी मैन से दुर्व्यवहार करता है, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि सभी वितरक व्यवस्था बनाए रखें एवं किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस को सूचना दें। उन्होेंने कहा कि अस्पताल जैसे एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम एवं अन्य समाज कल्याण विभाग से जुड़े अन्य संस्थानों में भी गैस की पूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान स्थिति के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की लिमिट रखी गई है जिसके बाद अगली बुकिंग की जा सकेगी।उन्होंने यह भी बताया कि अभी नए कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन लेने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आदेश आने पर रायपुर जिले के इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने आम उपभोक्ताओं से अपील की, कि पैनिक न हों जिले में इस समय पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न करें, हमारे कार्यों में सहयोग करें। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेण्डर दिया जाएगा।इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक श्री भूपेन्द्र मिश्रा सहित जिले के खाद्य निरीक्षक एवं जिले के एलपीजी वितरक उपस्थित थे।--
- 0- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’रायपुर। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में चौकीदार श्री मनोज कुमार वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र सील्पट्टी, तिल्दा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।--
- रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित Combined Defence Services (CDS) Examination-2026 एवं National Defence Academy and Naval Academy (NDA) Examination-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।CDS परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कुल 3 केंद्रों राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर एवं श्रीमती पी.जी. डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।NDA परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। यह परीक्षा जिले के 5 परीक्षा केंद्रों लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (एम एम आई हॉस्पिटल के पास) लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर कॉन्वेंट उच्च. मा. विद्यालय जनता कॉलोनी बालाजी मंदिर के पास गुढियारी एवं श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफे. मैने. एंड टेक्नो. पोस्ट सेजबहार मुजगहन रायपुर में आयोजित की जाएंगी।परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी श्री केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।--
- 0- यातायात व्यवस्था सुधारने पहलभिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-3 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत पावर हाउस चौक पर बढ़ते आवागमन एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगाए गए ठेलों को हटाया और संबंधित ठेलासंचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। पावर हाउस चौक शहर का अत्यंत व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां अवैध ठेलों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा शहर के अन्य व्यस्त क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सुपेला क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निजामी चौक में नई टंकी से पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को नियमित एवं पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, नई टंकी से पुरानी पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि जल वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की बाधा न आए। कार्य के दौरान तकनीकी मापदंडों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को कार्य पूर्ण होने के बाद जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करते हुए आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
- 0- जनगणना कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाशदुर्ग। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जनगणना कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों को समय पर प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। इसके लिए इंचार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु उपयुक्त भवनों का चयन कर प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है, उनका अवकाश स्वीकृत विशेष परिस्थितियों में ही किया जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवारों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जाएगा।बैठक में ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा और पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सभी पंचायतों में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है, लेकिन जहां अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां के सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिन पंचायतों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं, वहां संबंधित एसडीएम को नियमित समीक्षा कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट कार्य की भी समीक्षा की। कलेक्टर के मार्गदर्शन में शासकीय और निजी स्कूलों में यह कार्य निरंतर जारी है। वर्तमान में कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और कुछ में समाप्त हो चुकी हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल प्राचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए।बैठक में एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, नयी सोच के साथ बेहतर कॅरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करना है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थी को कक्षा 6वीं से 12वीं तक छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में अध्ययन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।चयनित उत्कृष्ट विद्यालय को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति किया जाएगा। समस्त प्रस्ताव रूचि की अभिव्यक्ति के प्रारूप में कलेक्ट्रेट जिला दुर्ग, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय (कमरा नं. 25) में जमा करना होगा। सहायक आयुक्त अदिवासी विकास दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रस्ताव को जिला कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि-23 अप्रैल 2026 अपरान्ह 5.00 बजे तक योजना अंतर्गत संस्थाओं के लिए मापदण्ड एवं विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन कर प्राप्त कर सकते है।
- दुर्ग. आईआईटी भिलाई के रसायन विज्ञान विभाग के एक शोध समूह, जिसमें भानेंद्र साहू, सुब्रत दोलुई, स्वरूप माईती, देबाशीष दास, के. सी. गुरजाला और डॉ. संजीब बैनर्जी शामिल हैं, के प्रयासों को HPCL NGIC (Next Generation Ideation Contest) 2025 में “Commendable Idea Award” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 30 मार्च 2026 को बेंगलुरु में आयोजित किया गया था, जिसका आयोजन HPCL Green R&D Center द्वारा किया गया।HPCL NGIC, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एक प्रमुख नवाचार मंच है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा, पर्यावरण और सततता से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों के समाधान हेतु उन्नत विचारों की पहचान और प्रोत्साहन करना है। यह मंच देशभर के शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाकर वैज्ञानिक विचारों को वास्तविक और प्रभावी समाधानों में बदलने के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक और गतिशील वातावरण प्रदान करता है।यह पुरस्कार “Waste-to-Wealth: Oil Spill Remediation Using Porous Polysulfide Adsorbents” शीर्षक वाले शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया, जिसे “सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलर इकोनॉमी” थीम के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया था। यह शोध कार्य उक्त टीम द्वारा किया गया, जिसमें स्वरूप माईती ने कार्यक्रम में समूह का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्य प्रस्तुत किया और टीम की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।यह शोध कार्य अपशिष्ट संसाधनों से उन्नत पॉलीमेरिक सामग्रियों के विकास पर केंद्रित है, जो तेल रिसाव (oil spill) के प्रभावी निवारण में सहायक हैं, तथा पर्यावरणीय सततता और परिपत्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं। इस शोध से संबंधित दो वैज्ञानिक प्रकाशन हो चुके हैं, और इस तकनीक को एक भारतीय पेटेंट भी प्राप्त हुआ है।HPCL NGIC 2025 में मिली यह मान्यता इस शोध की वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार क्षमता और वास्तविक जीवन में इसके प्रभावी अनुप्रयोग को दर्शाती है, जो महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम है।--
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आपदा पीड़ित 03 परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली जिला दुर्ग निवासी मृतक हीरा सिंह यादव की 31 जुलाई 2023 को तालाब के पास जहरीले सांप के काटने से ईलाज के दौरान शासकीय अस्पताल दुर्ग में मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार चरोदा भिलाई 3 निवासी मृतिका हिमेश्वरी महिपाल की 23 जुलाई 2019 को सिगड़ी से खाना पकाते समय कपड़े में आग लगने से उपचार के दौरान 25 जुलाई 2019 को मृत्यु हुई थी। ग्राम तेलीगुंडरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी मृतक देव्यांशा साहू की 09 मई 2025 को खेलते-खेलते घर के पीछे तालाब में डुबने से मृत्यु हुई थी।कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. हीरा सिंह यादव की पत्नी श्रीमती पूजा यादव, स्व. देव्यांशा साहू की पिता प्रेमशंकर साहू एवं माता श्रीमती युगेश्वरी साहू और स्व. हिमेश्वरी महिपाल की पति रवि कुमार महिपाल को क्रमशः 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है।
- 0- महाराष्ट्र मंडल में रामकथा के दौरान हुआ एक पात्रीय नाटक में शबरी को जीवंत किया चंचल नेरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में जब एक पात्रीय नाटक शबरी का मंचन हुआ, तो शबरी की वेदना देख दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं जब श्रीराम ने शबरी को दर्शन दिए, तो शबरी के साथ दर्शक भी तृप्त नजर आए। 15 मिनट के एकांकी नाटक को महाराष्ट्र मंडल और रंगभूमि के कलाकारों ने राम कथा के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में प्रस्तुत किया।आचार्य रंजन मोड़क के निर्देशन में चंचल ध्रुव ने एकमात्रीय नाटक में शबरी की भूमिका इतनी संजीदगी से निभाई कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। चेहरे पर झुर्रियां, झुकी हुई कमर और चलने के लिए लाठी का सहारा, शबरी के उम्र के पड़ाव को चंचल ने मंच पर सटीकता से पेश किया। राम भजन करते हुए जब शबरी ने ‘राम आएंगे, तो अंगना सजाऊंगी’ का गायन किया, तो दर्शक भी खुद को रोक नहीं पाए और राम के भजन में डूब गए।आचार्य मोड़क के अनुसार वंदना ठाकुर की कविता का आलेख लोकेश साहू ने तैयार किया। कार्यक्रम का संचालन चैतन्य मोड़क, मंच सज्जा अजय पोतदार, रूप सज्जा अक्षदा मातुरकर, ध्वनि व्यवस्था संतोष नियाल, नेपथ्य में प्रकाश गुरव की भूमिका रही। राम की संक्षिप्त भूमिका में भूपेंद्र साहू भी ध्यान खींचते हैं।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 18 से 27 अप्रैल तक समर कैंप लगाया जा रहा है। इसमें बच्चों को डांस, जुंबा, म्यूजिक, गीत- संगीत, ड्राइंग, क्राफ्ट, खेलकूद, योग, मेडिटेशन के साथ फायरलेस कुकिंग सीखने का मौका मिलेगा। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल में विगत वर्षों की तरह वार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों के चौमुखी विकास व विभिन्न तरीकों से उनकी रुचि को पल्लवित करने के लिए समर कैंप लगाया जाता रहा है। समर कैंप समय सुबह आठ से 10 बजे तक होगा। अभिभावक और बच्चे अपनी पसंद की गतिविधियों में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतिदिन कैंप के दो घंटे का समुचित उपयोग कर सकते हैं। समर कैंप संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा भी बाहर के बच्चों के लिए भी होगा, जिसमें वे शामिल होकर अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे। समर कैंप से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय या महाराष्ट्र मंडल में किया जा सकता है।
- 0- हिंदी रंगमंच दिवस पर आयोजित नाटक टीस में दिखी रंगमंचीय कलाकारों के पर्दे के पीछे की पीड़ा0- महाराष्ट्र मंडल और रंगभूमि की प्रस्तुति को संत ज्ञानेश्वर सभागृह में देखने के लिए उमड़ी प्रेमी दर्शनरायपुर। रंगमंच पर खड़ा कलाकार जहां दुनिया का मनोरंजन करता हैं, वहीं उसके नाट्य अभिनय के लिए पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही होती है। इन कलाकारों के दैनिक जीवन के संघर्ष को भावनात्मक रूप से मंच पर ‘टीस’ के माध्यम से प्रस्तुत किया। निर्देशक लोकेश साहू ने 'टीस' के माध्यम से दर्शाया कि जिंदगी कोई नाटक नहीं होता कि वहां हर बात पहले से हिसाब- किताब करके बोली जाए। हिंदी रंगमंच के दिवस पर महाराष्ट्र मंडल और रंगभूमि के कलाकारों ने स्व. डा. कुंज बिहारी शर्मा की जन्मतिथि पर पुण्य स्मरण करते हुए संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हिंदी नाटक टीस का मंचन किया गया।नाटक के मुख्य पात्र रजत (आकाश वरठी) एक उत्कृष्ट रंगमंच अभिनेता हैं, जो अपनी कला की दुनिया में खोए रहते हैं, किंतु अपने ही घर में निरंतर संघर्ष करते दिखाई देते हैं। उनकी पत्नी मीना (ट्विंकल परमार) के संवादों में घर की आर्थिक स्थिति और जीवन की कठोर सच्चाइयां सामने आती हैं। बाबूजी (प्रांजल सिंह राजपूत) का संवेदनशील दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि कलाकारों के भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष को समझना कितना आवश्यक है। वहीं बलवंत (प्रभात साहू) के संवाद समाज की उस सोच को उजागर करते हैं, जहां घर की प्रतिभा को अक्सर पहचान नहीं मिलती।नाटक में अत्यंत भावुक प्रसंग लेखक की पत्नी रंजना ध्रुव ने प्रस्तुत किया। इसमें यह बताया गया कि इस नाटक की प्रेरणा उनके दिवंगत पुत्र के अधूरे सपनों से जुड़ी है। इस पृष्ठभूमि ने नाटक को और अधिक संवेदनशील और प्रभावशाली बना दिया। चंचल ध्रुव ने कलाकारों का कुशल मार्गदर्शन करते हुए एक निर्देशक के संघर्ष को बखूबी प्रस्तुत किया। नाटक के संवाद और प्रस्तुति ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया।कविताओं की प्रस्तुति ने किया प्रभावितनाटक के मंचन से पहले कविता मंचन 'शबरी', 'किवाड़', 'जिंदगी' में डॉ. विकास अग्रवाल, भूपेंद्र साहू और अक्षदा मातुरकर के उत्कृष्ट अभिनय ने समां बांध दिया। इसकी परिकल्पना आचार्य रंजन मोड़क ने की। मंच संचालन चैतन्य मोड़क ने किया। प्रकाश व्यवस्था नीरज सिंह ठाकुर, संगीत नितीश यादव, रूप सज्जा सुषमा गायकवाड़, वेशभूषा सुमन त्यागी और मंच सज्जा अजय पोद्दार, प्रवीण क्षीरसागर ने की। मंच व्यवस्था में जयप्रकाश साहू, सुकृत गनोदवाले, रिया परमार, राजेश गनोदवाले, सुमित मोड़क और क्षितिज महोबिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- 0- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सौंपी उपाधिरायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद निधि लाड आंचलिया को एग्जीक्यूटिव एमबीए की उपाधि दी गई। निधि को यह उपाधि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सौंपी है। उनकी इस सफलता पर मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अपनी कार्यकारिणी के साथ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्हें महाराष्ट्र मंडल रायपुर का गौरव बताया है।बतात चलें कि निधि ने आईआईएम रायपुर से एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के एकेडेमिक वर्ष 2023-25 की परीक्षा उत्तीर्ण की। वे महाराष्ट्र मंडल रायपुर के आजीवन सदस्य विजय कुमार लाड व पद्मजा लाड की पुत्री, कुमुद लाड की भतीजी और भरत कुमार आंचलिया की पत्नी हैं। वे पूर्व में एचडीएफसी बैंक रायपुर में क्रेडिट मैनेजर के पोस्ट पर पदस्थ थीं। अभी वे इसी बैंक की बंगलौर शाखा में पदस्थ हैं।
- 0- 17 मई को होने वाली वार्षिक सामान्य सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद विभिन्न कार्यक्षेत्रों में होगा मंडल का विस्ताररायपुर। महाराष्ट्र मंडल में अब दो उपाध्यक्ष होंगे और इनमें एक पद महिला सभासद के लिए आरक्षित होगा। इस आशय का निर्णय मंडल में रविवार को आहूत कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रकल्पों के विस्तार पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। पिछले दो वर्षों का कार्यकाल पूरा कर चुके मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को विदाई भी दी गई।मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि 17 मई को होनी वाली वार्षिक सामान्य सभा में संविधान में संशोधनों से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तावों के सभा में पारित होने के बाद 2026–28 के कार्यकाल से उन्हें प्रभावी भी किया जाएगा। खंगन के मुताबिक एक पांच सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा। इसमें पूर्व अध्यक्ष, सचिव व ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। उनकी विशिष्ट भूमिका, कर्तव्य और अधिकार को सामान्य सभा की बैठक में परिभाषित किया जाएगा और उस पर सामान्य सभासदों से चर्चा की जाएगी।उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि बैठक में मंडल की विस्तार योजनाओं व प्रकल्पों के विस्तार पर काफी चर्चा की गई। इनमें वृद्धाश्रम, गुरुकुल, गौशाला (गौ-आश्रय), महतारी सदन, वरिष्ठ नागरिक सदन, योग केंद्र और संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शाखाएं खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। गीता ने कहा कि इन योजनाओं को वर्ष 2028 तक साकार किया जाना प्रस्तावित है।अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने इस मौके पर वामन राव लाखे, शहीद आकाश गिरपुंजे और वीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमाएं स्थापित करने के संबंध में महाराष्ट्र मंडल के सरकार को प्रस्तुत प्रस्तावों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल का यह प्रस्ताव 10 अप्रैल को होने वाली नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के दौरान पारित किया जाना निर्धारित है। इससे पहले यह प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल में पारित चुका है। सामान्य सभा में प्रस्ताव के पारित होने के बाद वीर सावरकर की प्रतिमा आयुर्वेदिक कालेज गेट के पास और शहीद गिरपुंजे व वामन राव लाखे की प्रतिमा को लाखे नगर चौक पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।काले ने कहा कि बैठक में पिछले महीनों में हुए विभिन्न आयोजनों, तीज-त्योहारों के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और सफल आयोजनों के लिए पूरी कार्यकारिणी की प्रशंसा कर बधाई दी गई। इस बैठक में विशाखा तोपखानेवाले, प्रसन्न निमोणकर, दीपक किरवईवाले, आस्था काले, रेणुका पुराणिक, निरंजन पंडित, सुकृत गनोदवाले को कार्यकाल समाप्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के 17वें केंद्र की महिला सभासदों में विभिन्न आयोजनों को लेकर उत्साहरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में लगातार कोई न कोई सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होते रहे हैं। इसी कड़ी में न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार- लालपुर की महिलाओं ने चैत्र गौरी हल्दी कुंकू का आयोजन किया।मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि यह मंडल का नया केंद्र है। केंद्र बनने के बाद से लगातार यहां की महिला सभासद सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। न्यू राजेंद्र नगर- कमल विहार, लालपुर केंद्र द्वारा बीते शनिवार को सदस्य मंगला मिश्रेकर के घर चैत्र गौरी के हल्दी कुंकू का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सभी ने श्रीराम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।इस अवसर पर ज्योति बनकर, नीलिमा लकपाले, स्मिता कायंदे, मंगला मिश्रेकर, सुखदा लाखे, अंजलि चरपे, सरिता लुलु, अलका बापट और मैथिली ठोके सहित अनेक महिला सदस्य शामिल रहीं।
- 0- स्थापना दिवस समारोह में मुख्य राष्ट्रीय कार्यवाह अमीन व छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले सम्मानितरायपुर। बृहन्महाराष्ट्र मंडल एक ऐसी देशव्यापी संस्था है, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा एक्सपोजर मिलता है। यहां का सदस्य बनने के बाद आप अपनी जान पहचान लगभग हर प्रदेश से आने वाले महाराष्ट्र मंडल के प्रतिनिधियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप देशभर में कहीं भी, कभी भी किसी मुसीबत में फंस गए हैं, तो कम से कम आपके पास तत्काल सहायता पहुंचने के लिए आपका कोई अपना परिचित मिल जाता है। बृहन्महाराष्ट्र मंडल का सदस्य बनने से होने वाले लाभ पर चर्चा करते हुए मुख्य राष्ट्रीय कार्यवाह शेखर राव साहेब अमीन ने इस आशय की बात कही।बृहन्महाराष्ट्र मंडल के शताब्दी स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में पूर्व छत्तीसगढ़ कार्यवाह अरविंद जोशी को विशेष अभिनंदन पत्र सौंपा गया। साथी नवनिर्वाचित मुख्य राष्ट्रीय कार्यवाह शेखर राव साहेब अमीन और छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले को सूत माला, शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से वरिष्ठ रंगसाधक अनिल, अपर्णा कालेले, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने सम्मानित किया गया।मुख्य राष्ट्रीय कार्यवाह अमीन ने कहा कि हर वर्ष अलग- अलग राज्यों के शहरों में आने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशनों के माध्यम से आपको पूरे देश भ्रमण का मौका मिलता रहता है। जब आपके बच्चों को बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ जैसे शहरों में पढ़ाई या रोजगार के सिलसिले में जाना पड़ता है, जब यही जान पहचान और भी उपयोगी साबित होती है। अमीन ने सीख दी कि जब भी हम किसी संस्था से जुड़ते हैं तो हमारे विचार संस्था के माध्यम से लोगों की सेवा करने के होने चाहिए, न कि संस्था से फायदा उठाने के।इस अवसर पर सुबोध टोले ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अपने तीन वर्षीय कार्यकाल में उनकी पहली प्राथमिकता व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाकर बृहन्महाराष्ट्र मंडल को और भी बृहद करने की है। उन्होंने कहा कि गत माह देवास में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र मंडल की विशेष से प्रशंसा की गई कि वहां बड़ी संख्या में युवाओं को मंडल से जोड़ा गया है। बाकी मंडलों में भी ऐसे ही प्रयास होने चाहिए।उल्लेखनीय कार्यों की वजह से सम्मानित किए गए पूर्व छत्तीसगढ़ कार्यवाह अरविंद जनार्दन जोशी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बहुत सी मराठी संगठन व संस्थाएं बृहन्महाराष्ट्र मंडल से कट गईं हैं। उन्हें फिर से जोड़ना बृहन्महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जोशी ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब संस्था की अंदरुनी राजनीति के वजह से दूर हो चुके सदस्यों को मनाने और उन्हें सक्रिय करने की जिम्मेदारी भी हमें ही निभानी चाहिए।अध्यक्षीय संबोधन में मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि शताब्दी वर्ष मना रहा बृहन्महाराष्ट्र मंडल और 90 वर्ष पूरे कर चुका महाराष्ट्र मंडल दो भाइयों की तरह बड़े और विकसित हुए हैं। बृहन्महाराष्ट्र मंडल ने धमतरी सहित अनेक महाराष्ट्र मंडलों को स्थापित करने व आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी तरह नियमों से परे महाराष्ट्र मंडल को बृहन्महाराष्ट्र मंडल ने नई दिल्ली व मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में सर्वश्रेष्ठ महाराष्ट्र मंडल का पुरस्कार भी दिया। मराठी भाषा और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में मंडल के कार्यों को बृहन्महाराष्ट्र मंडल का सहयोग हमेशा मिला है। उन्हें विश्वास है कि आगे भी और अधिक मिलेगा।इस मौके पर सुबोध टोले और शेखर राव साहेब अमीन का सपत्नीक सम्मान वरिष्ठ रंगसाधक अनिल व अपर्णा कालेले व मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने किया। कार्यक्रम का संचालन टोले ने व मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने आभार प्रदर्शन किया।--
- 0- पुणे के सुप्रसिद्ध कथावाचक- कीर्तनकार से कीर्तन सुनकर मंत्रमग्ध हुए भक्तगणरायपुर। पुणे के कथावाचक- कीर्तनकार रामनाथ रामचंद्र अय्यर ने हनुमान जयंती के अवसर पर चौबे कालोनी स्थित राम मंदिर में नारदीय कीर्तन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले, अजय देशपांडे, सृष्टि दंडवते, अतुल गद्रे, निखिल मुकादम, श्यामल जोशी, अवंती अग्निहोत्री, अपर्णा कालेले, परितोष डोनगांवकर, अंजलि मुकादम, सौ. बल्की, सौ. आप्टे, कल्पना बड़वाइक, अरविंद देशपांडे, आकांक्षा गद्रे, अर्चना मुकादम, अभिषेक बक्षी, राजश्री वैद्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर भक्तजनों ने नारदीय कीर्तन का लाभ लिया।कथावाचक अय्यर ने कहा कि वाल्मीकि रामायण में वर्णित हनुमानजी बल, बुद्धि, विद्या और निस्वार्थ सेवा के सर्वोच्च प्रतीक हैं, जो रामकाज के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वे न केवल परम भक्त हैं, बल्कि वेदों के ज्ञाता, चतुर कूटनीतिज्ञ और संकटमोचक भी हैं, जिन्होंने सीता माता की खोज और लक्ष्मण के प्राण बचाकर महा शक्तिशाली की भूमिका निभाई। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हनुमान जी का चरित्र प्रबंधन, अटूट समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य व साहस के साथ समाधान खोजने की प्रेरणा देता है, जो वर्तमान युग में बेहद जरूरी है।आचार्य रामनाथ रामचंद्र ने कहा कि वाल्मिकी रामायण के अनुसार हनुमान जी का जन्म वानर राज केसरी और माता अंजनी के पुत्र के रूप में हुआ था। मान्यता है कि माता अंजनी ने शिव के अंशावतार पुत्र की प्राप्ति के लिए 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें वरदान दिया, जिसके फलस्वरूप पवनदेव के माध्यम से यज्ञ का प्रसाद मिलने पर अंजनी ने हनुमानजी को जन्म दिया। यह तपस्या उन्हें एक श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए भी महत्वपूर्ण थी।
- बिलासपुर. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत राज्य में संचालित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु ‘‘रूचि की अभिव्यक्ति’’ 23 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक आमंत्रित की गई है। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय बिलासपुर में जमा करना होगा।योजना के दिशा-निर्देश एवं मापदंड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं। सहायक आयुक्त संजय चंदेल ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, उन्हें बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रतिस्पर्धी वातावरण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा दी जाएगी। साथ ही चयनित संस्थानों को निर्धारित मानदेय के अनुसार शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।
- 0- कलेक्टर-एसएसपी की अध्यक्षता में त्रिनेत्र सेवा समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णयबिलासपुर. शहर में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से त्रिनेत्र सेवा समिति की अहम बैठक इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर, तारबाहर में आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर जनसहभागिता के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और अपराधियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जा सके। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई को भी प्राथमिकता दी जाएगी।समिति के संरचनात्मक विस्तार के तहत सांसद एवं विधायकों के साथ आयुक्त बिलासपुर संभाग और पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज को पदेन मुख्य संरक्षक बनाया जाएगा। वहीं कलेक्टर, एसएसपी, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, रेलवे, एसईसीएल, एनटीपीसी, अपोलो अस्पताल और रेडक्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों को पदेन संरक्षक बनाए जाने का निर्णय लिया गया। तकनीकी समिति में साइबर सेल के अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।प्रबंध कार्यकारिणी में श्री रामावतार अग्रवाल को अध्यक्ष, श्री नवदीप अरोरा को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री सतीश शाह को सचिव, श्री मनीष सखूजा को कोषाध्यक्ष तथा श्री ललित अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। करीब 60 सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समिति का सदस्य बनाया गया है। बैठक में समिति का कार्यालय इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में ही संचालित करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान निगरानी प्रणाली की जानकारी भी साझा की, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे योजना का लाभ शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।इस बैठक में श्री रामावतार अग्रवाल, श्री सौरभ सक्सेना, श्री प्रकाश सोनथालिया, ललित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शंकर राव, सुनील सोनथालिया, अमित सुलतानिया, डॉ. नवदीप सिंह अरोरा, आर के केडिया, अशीष अग्रवाल, शरद सक्सेना, बीबी नेताम, दीपक गोयल, राजीव कुमार छुरा, मनीष सखूजा, श्रीमती जयश्री शुक्ला मौजूद रहे। अंत में श्री सुरेन्द्र गुम्बर ने आभार व्यक्त किया।--
- बिलासपुर. जिले में संचालित 4 डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देवरीखुर्द, गोढ़ी, वेदपरसदा, गोबरीपाट में केजी 1 में शिक्षा के अधिकार के तहत एवं शासन कोटा की रिक्त सीट पर प्रवेश दिया जा रहा है। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष एवं शासन कोटा अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थित कार्यालय समग्र शिक्षा, कक्ष क्रमांक 21 में 13 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते है।शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्रा पात्र होंगे एवं शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन के छात्र-छात्रा आवेदन के लिए पात्र हैं।
- बिलासपुर. संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) बिलासपुर द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के इच्छुक आवेदनकर्ता निःशुल्क फार्म प्राप्त करने एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए यू.डी.एम. हॉस्पिटल बिल्डिंग, होमगार्ड कैम्पस के पास स्थित कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक है।


.jpg)
























