- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर में 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियाँ समयबद्ध और सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें। इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस) तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित पुलिस एवं जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- =निविदा दरों की स्वीकृति के बाद शीघ्र शुरू होगा निर्माण, प्रदेश की जनता को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगातरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य में चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों सहित कुल छह महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं के लिए निविदा दरों को अनुमोदित किया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की नया रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित 51वीं संचालक मंडल बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,390 करोड़ रुपए से अधिक है। इस निर्णय के बाद राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा और उपचार सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।बैठक में चार नए मेडिकल कॉलेजों की भवन निर्माण परियोजनाओं के लिए मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए ₹323.03 करोड़, कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए ₹318.27 करोड़, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए ₹318.27 करोड़ और गीदम मेडिकल कॉलेज के लिए ₹326.53 करोड़ की निविदा दर की स्वीकृति दी गई है।इसके अतिरिक्त मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाले अस्पताल भवन के निर्माण हेतु ₹28.48 करोड़ तथा बिलासपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और अस्पताल भवन के निर्माण हेतु ₹79.52 करोड़ की निविदा दर को भी मंजूरी दी गई है।इन छह परियोजनाओं की निविदा दरों को स्वीकृति मिलने के बाद अब इनके निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर प्रदेश की जनता को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से न केवल चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा बल्कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच और दूरदर्शी नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।सीजीएमएससी की 51वीं संचालक मंडल बैठक में अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री रितेश अग्रवाल, वित्त विभाग, जीएसटी विभाग और कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समयसीमा, गुणवत्ता मानकों और पारदर्शिता पर विशेष बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किए जाएंगे।इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के शुरू होने से प्रदेश के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी बढ़ेगा। साथ ही ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ होंगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा स्वास्थ्य ढाँचा विकसित हो, जहाँ हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
- -प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा 27 से 31 अक्टूबर तकमहासमुंद / मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के हितग्राहियों के लिए तीर्थ स्थान प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा तिथि 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है।योजना अंतर्गत 26 नवम्बर को 323 हितग्राही यात्रा के लिए जिला मुख्यालय स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल से रवाना होंगे। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हितग्राहियों को दोपहर 12ः00 बजे तक उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 242 हितग्राही जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत 53, बागबाहरा के 46, पिथौरा के 53, बसना के 44 एवं सरायपाली के 46 हितग्राही तथा एवं शहरी क्षेत्र के 81 हितग्राही जिसमें नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 36, बागबाहरा के 13, सरायपाली के 14, नगर पंचायत पिथौरा के 6, बसना के 7 एवं नगर पंचायत तुमगांव के 5 हितग्राही शामिल है।
- -गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसररायपुर / अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए 3000 नए विद्यार्थियों का चयन किया जाता है, जो कक्षा 12वीं तक की शिक्षा पूरी करते हैं। स्कूलों का आबंटन योग्यता और विद्यार्थियों की प्राथमिकता के आधार पर आनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाता है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 से संचालित यह योजना राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है। इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा “राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ)” (NETS) का आयोजन किया जाता है। आगामी परीक्षा दिसंबर 2025 में संभावित है।श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष सर्वोत्तम निजी आवासीय विद्यालयों का चयन का मापदंड ऐसे विद्यालय हैं जो न्यूनतम पाँच वर्षों से सतत रूप से संचालित हों, पिछले तीन वर्षों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में कम से कम 75 प्रतिशत या उससे अधिक उत्तीर्णता दर प्राप्त कर चुके हों, तथा जिनके पास कक्षा 9वीं और 11वीं में अतिरिक्त रूप से कम से कम 10 अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को समायोजित करने हेतु आवश्यक एवं उपयुक्त बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों।इस योजना के अंतर्गत चुने गए विद्यार्थियों को शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क का पूरा व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार का शुल्क या अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता। साथ ही, शैक्षणिक समायोजन में सहायता हेतु ‘ब्रिज कोर्स’ के लिए वार्षिक शुल्क का 10% तक का प्रावधान है।योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन NTA की वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन सुधार हेतु विंडो 1 से 2 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। विस्तृत दिशा-निर्देश एवं सार्वजनिक सूचना https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s388a839f2f6f1427879fc33ee4acf4f66/uploads/2025/10/202510101384621454.pdf पर उपलब्ध हैं।राज्य शासन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों में स्कूलों, वेबसाइटों और सोशल मीडिया के माध्यम से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इस अवसर का लाभ उठा सकें।
- - जनधन खाता, जीवन ज्योति बीमा, जीवन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं का शिविर में किया जाएगा पंजीकरण- सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की दी जाएगी समन्वित जानकारी- भारतीय जीवन बीमा की दावा नहीं किए गए बीमा पालिसी की दी जाएगी जानकारीराजनांदगांव । वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी सभागृह राजनांदगांव में सभी बैंकों एवं जीवन बीमा कंपनियों द्वारा विशेष अभियान आपकी पूंजी आपका अधिकार अंतर्गत निष्क्रिय खातों के सक्रियकरण एवं बिना दावा किये गए जमा राशि को वापस करने के लिए जिला स्तरीय जागरूकता एवं समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर का आयोजन वित्त मंत्रालय भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित विशेष अभियान अंतर्गत किया जा रहा है। शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित जनधन खाता, जीवन ज्योति बीमा, जीवन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग योजनाओं का पंजीकरण शिविर में किया जायेगा। शिविर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समन्वित जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा की दावा नहीं किये गए बीमा पालिसी की जानकारी भी शिविर में दी जायेगी। खातों की पुन: केवाईसी कार्य मौके पर पूर्ण किया जाएगा। शासकीय, अशासकीय, विभागीय, आम खाताधारक शिविर में शामिल होकर लाभ ले सकते है।
- दुर्ग। गोवर्धन पूजा के अवसर पर दुर्ग के विभिन्न क्षेत्र में गौरा गौरी विसर्जन में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और नागरिकों का अभिवादन कर दीपावली की शुभकामनायें दिए।विसर्जन में शामिल होकर गौरा गौरी की पूजा अर्चना आशीर्वाद प्राप्त किये और समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना किये। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की गोवर्धन पूजा का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो। यह पर्व हमें प्रकृति की पूजा और संरक्षण का संदेश देती है।दीपावली के उल्लासपूर्ण माहौल में शिक्षा ग्रामोद्योग और विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों से मिलने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से मिले और बच्चों को मिठाई बांटकर त्यौहार की खुशियाँ साझा कर और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किये।गऊ माता को खिचड़ी खिलाये -गोवर्धन पूजा के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन कार्यालय में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्त्ताओ के साथ गऊ माता की पूजा अर्चना कर परंपरा अनुसार खिचड़ी खिलाकर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
- -2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में हुआ भव्य आयोजनबिलासपुर / 2री वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस रेंज की तीन इकाईयाँ जिला पुलिस बल बिलासपुर, मुंगेली, 2री वाहिनी, छ.स.बल, सकरी-बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैेण्ड के प्लाटूनों द्वारा परेड का भव्य आयोजन कर शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज श्री संजीव शुक्ला द्वारा 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में सम्पूर्ण देश में शहीद हुए अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल के जवानों की नामावली सूची का वाचन कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री शुक्ला ने ‘‘शहीद के परिजनों’’ सम्मान कर एवं उनका कुशलक्षेम लिया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, एसपी मुंगेली श्री भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल सकरी से श्री मनोज कुमार खिलारी (भा.पु.से), सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.एस.राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एच.आर.मनहर एवं श्री टी.एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री सी.डी.टण्डन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं श्री रामगोपाल करियारे, जिला सेनानी नगर सेना श्री दीपांकुरनाथ सैमुअल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, शिवचरण सिंह परिहार एवं श्री जिवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री लालचंद मोर्य एवं श्री संजय साहू, उप पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही श्री श्याम कुमार सिदार, सहायक सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल श्री एच.एल.धु्रव, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।
- बलौदाबाजार, /प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी एवं विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर क़ा आयोजन 24 अक्टूबर 2025 को बलौदाबाजार स्थित नगर भवन में किया जाएगा।शिविर में उपभोक्ताओं का विद्युत बिल की शिकायत, विद्युत की मांग एवं विद्युत सम्बधित अन्य समस्याओं तथा मांगो का समाधान किया जाएगा।साथ ही नये कनेक्शन हेतु आवेदनों पर मौक़े पर ही कार्यवाही किया जाएगा।शिविर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही इच्छुक हितग्राही से ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जाएंगे।कार्यपालन अभियंता ए के ठाकुर ने बताया क़ि प्रतिदिन 100 यूनिट बिजली खपत हेतु 1किलोवाट का सोलर पेनल लगाने के लिए लगभग 70 से 90 हजार खर्च आता हैं।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 30 हजार रुपये केन्द्र सरकार एवं 15 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा कुल 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती हैं।सब्सिडी उपरांत लागत 25 हजार से 45 हजार आता हैंइसीतरह 2 किलोवाट पैनल के लिए सब्सिडी राशि क्रमशः 60 हजार एवं 30 हजार रुपये। 3 किलोवाट एवं उससे अधिक के लिए सब्सिडी राशिकेन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार कुल सब्सिडी राशि एक लाख 8 हजार रुपये।
-
-महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कदम
-खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशरायपुर /भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और परिवारों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी गैस कनेक्शन जारी किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से देशभर में करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी।छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नियद नेल्ला नार योजना में चिन्हांकित ग्रामों के बीपीएल परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर नए गैस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्लानार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख पात्र माताओं और बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने 16 अक्टूबर को तेल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के नए चरण में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है।बैठक में सचिव श्रीमती कंगाले ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नवीन गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में गति और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में “नियद नेल्लानार योजना” के तहत चिन्हांकित ग्रामों में निवासरत पात्र बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन में विशेष प्राथमिकता दी जाए। इन ग्रामों की महिलाओं को सबसे पहले इस योजना का लाभ मिले, ताकि विकास और सशक्तिकरण की प्रक्रिया जमीनी स्तर पर महसूस की जा सके।सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि चिन्हांकित ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन करें, जहां उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के आवेदन प्राप्त किए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को योजना के लाभ, सुरक्षा उपायों और उपयोग के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाए।बैठक में डॉ. फरिहा आलम, संचालक (खाद्य नागरिक आपूर्ति), राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से न केवल महिलाओं को स्वच्छ ईंधन का लाभ मिलेगा, बल्कि उनके श्रम, समय और स्वास्थ्य की भी रक्षा होगी। यह पहल ग्रामीण जीवन में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का नया अध्याय लिखेगी तथा नियद नेल्ला नार योजना के उद्देश्यों को गति प्रदान करेगी। - - रायपुर में छठ पूजा का आयोजन 50 से अधिक स्थानों में होगारायपुर । चार दिवसीय छठ महापर्व अक्टूबर 25 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर द्वारा आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से छठ पूजा 2025 को भव्यता एवं पारम्परिकता से मनाने का निर्णय लिया एवं आयोजन के लिए रुपरेखा तैयार की गयी है। छठ पूजा इस वर्ष 25 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए लव कुश होटल (फर्निचर) रायपुरा में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जायेगा ।उन्होंने बताया है कि चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार, अक्टूबर 25 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष अक्टूबर 25 से अक्टूबर 28 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष अक्टूबर 25 से प्रारम्भ होगी और अक्टूबर 28 को समाप्त होगी। खरना अक्टूबर 26 को होगा । संध्या अर्घ्य अक्टूबर 27 को होगा और उषा अर्घ्य अक्टूबर 28 को होगा ।एक सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर आयोजित किया जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका स्वाती मिश्रा (मुंबई) के द्वारा 27 अक्टूबर को संध्या में महादेव घाट पर छठ गीतों के प्रस्तुति दी जाएगी। लोकधारा के मशहूर कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी । सोनाली एवं तरुण चोपड़ा टीम, प्रयागराज के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी । कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 27 अक्टूबर को संध्या 4 बजे से शुरू होगी । महादेव घाट पर 27 अक्टूबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया जायेगा । नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा । समिति जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों कि सफाई किया जा रहा है ।छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदश देती आ रही है। इस पर्व पर लोगों द्वारा शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। लोगों के द्वारा समूहों में सड़क एवं घाटों की सफाई की जाती है। हमारी मान्यताओं के अनुसार छठि मैय्या विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर है।छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिसमें डूबते सूर्य एवं उगते की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। त्यौहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुऐ हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है ।इस अवसर पर उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, रवींद्र सिंह, मुक्तिनाथ पांडे, शशि सिंह, परमानंद सिंह, रामकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह गौतम, अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह कुशवाहा, जयंत सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य प्रेस वार्ता में उपस्थित थे ।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव अविनाश चंपावत ने राज्य सरकार के सभी सचिवों को पत्र लिखकर मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) में स्व-पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।पत्र के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए AEBAS शुरू किया जा रहा है। मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी विभागीय वेबसाइट http://cggad.attendence.gov.in पर अपना स्व-पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, संगठन/विभाग/इकाई, पद, कार्यस्थल, कर्मचारी कोड, फोटो, आधार नंबर और अन्य विवरण जैसे विवरण देना अनिवार्य किया गया है।स्व-पंजीकरण पूरा होने के बाद, AEBAS 1 दिसंबर, 2025 से शुरू किया जा सकता है। - -छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथारायपुर, / छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा।छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्यराज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम उड़ान भरेगी, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध फॉर्मेशन्स पूरे दर्शक समुदाय को रोमांच और गर्व से भर देंगी।सूर्यकिरण टीम का यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह दिखाएगा कि अनुशासन, तकनीक और टीमवर्क से कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है। राज्य शासन और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।जनसहभागिता से सजेगा रजत जयंती का आकाशरायपुर और आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस एरोबैटिक शो को देखने नवा रायपुर पहुँचेंगे। यह छत्तीसगढ़ की जनसहभागिता और राष्ट्रीय गर्व का जीवंत उदाहरण बनेगा। ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’ केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह भारतीय वायुसेना के शौर्य, सटीकता और समर्पण का प्रतीक है।छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर गर्व की उड़ान5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से भर उठेगा। सूर्यकिरण टीम का यह ऐतिहासिक शो छत्तीसगढ़ की रजत जयंती को यादगार बना देगा और हर दर्शक के मन में भारत के वीर वायुसैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जगाएगा।उल्लेखनीय है कि 1996 में गठित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता, साहस और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। अपने गठन के बाद से इस टीम ने भारत की हवाई क्षमता और अनुशासन का भव्य प्रदर्शन देश-विदेश के अनेक मंचों पर किया है। सूर्यकिरण टीम एशिया की एकमात्र नौ विमान की एरोबैटिक डिस्प्ले टीम है, जो भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता, अनुशासन और समन्वय की मिसाल मानी जाती है। इनके विमानों की उड़ानें इतनी सटीक होती हैं कि कभी-कभी पंखों के बीच की दूरी पाँच मीटर से भी कम रह जाती है — यही वह कौशल है जो भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान देता है।स्वदेशी तकनीक से आत्मनिर्भर भारत की उड़ानटीम ने अपनी यात्रा की शुरुआत HJT-16 Kiran Mk-II से की थी। वर्ष 2015 में इसने स्वदेशी तकनीक पर आधारित HAL Hawk Mk-132 Advanced Jet Trainer के साथ नई उड़ान भरी। सूर्यकिरण टीम केवल हवाई करतबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के लिए प्रेरित करती है।देश और दुनिया में 700 से अधिक प्रदर्शनअब तक सूर्यकिरण टीम ने भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ब्रिटेन और थाईलैंड जैसे देशों में इस टीम ने भारत का गौरव बढ़ाया है। टीम ने सिंगापुर एयर शो, दुबई एयर शो और रॉयल थाई एयर फोर्स की 88वीं वर्षगांठ पर भी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रदर्शनों ने भारत की तकनीकी क्षमता और रक्षा सहयोग की भावना को दुनिया के सामने रखा है।खेल और संस्कृति से जुड़ा गौरवपूर्ण अध्याय2023 में सूर्यकिरण टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्वकप के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया था। इस अवसर ने खेल और सैन्य गौरव को एक साथ जोड़ने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।“यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का अवसर है कि भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम हमारे रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनेगी। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर यह शो राज्य के विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की उड़ान का प्रतीक बनेगा। यह प्रदर्शन न केवल हमारे युवाओं में देशभक्ति और गर्व की भावना को प्रबल करेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा भी देगा। मैं प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूँ कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और हमारे वीर वायुसैनिकों के कौशल को सलाम करें।"- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- -लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रगति पर की नारजगी व्यक्त, ईई को नोटिस जारी करने के निर्देश-आमजनो के साथ जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देशबलौदाबाजार, / कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के सबंध में सीएसपीड़ीसीएल एवं मुख्य नगरपलिका अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कम आवेदन एवं सोलर पैनल स्टालेशन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और बलौदाबाजार, भटापारा एवं कसडोल के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने विभागीय अमले सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा क़ि जनप्रतिनिधि एवं चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों के साथ चर्चा कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दें। इसके साथ ही जिन शासकीय अधिकारी - कर्मचारियों के निजी आवास है उन्हें योजना क़ा लाभ लेने प्रोत्साहित करें। उन्होंने तीनों डिवीजन के कार्यपालन अभियंताओं को निर्देशित किया क़ि अगले 10 दिन में व्यापक प्रचार -प्रसार कर प्रगति लाएं तथा सभी नगरीय निकाय में वेंडरो की सूची उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही वेंडरो के कार्य पर कड़ी निगरानी रखें। लापरवाही करने पर कार्यवाही भी करें।बताया गया क़ि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले को वर्ष 2024 -25 एवं 2025-26 हेतु 12000 का लक्ष्य मिला है जिसके विरुद्ध अब तक कुल 1782 आवेदन प्राप्त हुए हैं एवं 397 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।इसमें विद्युत संभाग बलौदाबाजार के लिए 4081,भाटापारा के लिए 4415 एवं कसडोल के लिए 3504 हितग्राहियो का लक्ष्य निर्धारित है।योजना के तहत उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट सोलर सिस्टम पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार तथा तीन किलोवाट से दस किलोवाट तक के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन ने भी उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 30 हजार रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इस प्रकार तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर केंद्र की 78 हजार और राज्य की 30 हजार रुपए की दोहरी सब्सिडी उपलब्ध है। योजना को और सुगम बनाने के लिए 20 से अधिक बैंक और वित्तीय संस्थान छह से सात प्रतिशत की ब्याज दर पर सोलर लोन भी उपलब्ध करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत परियोजना लागत का 90 प्रतिशत तक वित्तपोषण संभव है।
- -कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों एवं एजेंसी संचालकों की ली बैठक-समय -सीमा में लक्ष्य पूर्ति हेतु दिये जरुरी निर्देश,जिले को 9080 नवीन कनेक्शन का लक्ष्यबलौदाबाजार / भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदाय किये जाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन हेतु गैस एजेंसियों के द्वारा हितग्राहियों से आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को खाद्य विभाग, वितरक कंपनी के प्रतिनिधि एवं गैस एजेंसी संचालकों की ऑनलाइन बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होने जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 9080 हितग्राहियों को नवीन गैस कनेक्शन प्रदाय करने हेतु शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने जरुरी निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा क़ि योजना के तहत जिन हितग्राहियों ने पहले आवेदन दिया है उनकी आवेदन का प्रोसेस पहले करें। उन्होंने सभी गैस एजेंसियो में पर्याप्त मात्रा में फॉर्म उपलब्ध कराने तथा समस्त प्रक्रिया में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। शासन द्वारा निर्धारित पात्रता अनुसार हितग्राहियो को नवीन गैस कनेक्शन प्रदाय करें।उन्होंने कहा क़ि योजना के तहत नवीन गैस कनेक्शन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित है जो जिले में क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करेगी। फिल्ड में किसी प्रकार की समस्या हो तो समिति के सदस्यों या नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया क़ि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 अंतर्गत जिले को 9080 नवीन गैस कनेक्शन का लक्ष्य मिला हैं। इच्छुक उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता डिटेल्स, वंचितता घोषणा प्रमाण पत्र एवं तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र को संलग्न करते हुए आवेदन कर सकते है।पात्र हितग्राही को पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन जारी किया जाएगा।बैठक में एनआईसी क़क्ष में अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी, जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 10 राजस्व विभाग नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 52 के सभी लगभग 8000 जनगणना भवनो में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने का कार्य निरन्तर प्रगति पर, अब तक लगभग 2500 भवनों में भवन संख्या डाली जा चुकी, जनगणना निदेशालय के अधिकारी श्री हीरेन्द्र सिंहा ने किया कार्य का प्रत्यक्ष निरीक्षणरायपुर। भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 को छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण हेतु चयनित किया गया है।आज जनगणना निदेशालय के अधिकारी श्री हीरेन्द्र सिंहा ने नगर निगम जोन 10 के वार्ड 52 अंतर्गत कार्य का स्थल पर नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम सहित रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, सहायक नोडल अधिकारी जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू की उपस्थिति में किया.नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों द्वारा वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने का कार्य निरन्तर तेज गति से प्रगति पर है और लगभग 2500 भवनों में भवन संख्या डालने का कार्य किया जा चुका है, कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाना है।रायपुर नगर पालिक निगम ने नगर पालिक निगम जोन 10 के डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र की समस्त रहवासी जनता से प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण के कार्य में नगर पालिक निगम रायपुर जोन कमांक 10 के राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम को सभी लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने के कार्य में भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार किये जा रहे आवश्यक कार्य में सहयोग देने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है।
- रायपुर/ दीपावली पर्व में भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे को साफ करने के उद्देश्य से रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र मे सिविल लाईन, पंचशील नगर सहित लगभग 52 मार्गो में विगत दिनांक 20 और 21 अक्टूबर की रात्रि को विशेष रात्रिकालीन सफाई अभियान मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सात रोड स्वीपिंग वाहन लगाकर लगभग 52 मार्गो में दीपावली पर्व के दौरान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वच्छता कायम की गयी है. जिससे दीपवाली पर्व के दौरान मुख्य मार्गो में फटाकों का कचरा सहित अन्य सामग्रियों, रैपर आदि के कचरे के ढेर ना दिखें और इस विशेष रात्रिकालीन मैकेनाइज्ड स्वीपिंग अभियान के माध्यम से राजधानी शहर के रहवासियों को दीपावली पर्व के दौरान त्वरित राहत मिले और दीपावली पर्व के दौरान राजधानी शहर क्षेत्र के मार्गो में स्वच्छ वातावरण कायम रह सके.
- रायपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर में 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियाँ समयबद्ध और सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें।इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस) तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित पुलिस एवं जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- - सचिव चेतन दंडवते ने बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले से कराई लक्ष्मी पूजारायपुर। महाराष्ट्र मंडल में दिवाली के अवसर पर मुख्य लक्ष्मी पूजा मंगलवार को दोपहर 12 बजे की गई। मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बृहन्महाराष्ट्र मंडल के छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले को यजमान बनाकर यह पूजा करवाई। इससे पहले कार्यालय सहायक प्रकाश गुरव ने पूजा की लगभग पूरी तैयारी कर ली थी।चेतन ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि महाराष्ट्र मंडल दाते पंचांग के अनुसार, अमावस्या के सूर्योदय और सर्वाधिक पहर के अनुसार मंगलवार को ही दीपावली मनाएगा। मंडल के कार्यालय, संत ज्ञानेश्वर स्कूल सहित सभी प्रकल्पों में भी मंगलवार को ही मुख्य लक्ष्मी पूजा की गई। साथ ही समूची कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारियों समेत अधिकांश सभासदों ने भी अपने- अपने घरों पर मंगलवार को ही लक्ष्मी पूजा की और दीपावली मनाई।पूजा संपन्न होते ही महाआरती की गई। तत्पश्चात मंडल में उपस्थित कार्यकारिणाी सदस्यों व पदाधिकारियों के बच्चों ने पटाखों, धूम- धड़ाकों के साथ जमकर दिवाली मनाई। कार्यालय में हुई पूजा के दौरान अध्यक्ष अजय मधुकर काले, वरिष्ठ रंगसाधक अनिल श्रीराम कालेले, संत ज्ञानेश्वर सभागृह के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, भवन प्रभारी निरंजन पंडित, युवा समिति के शचींद्र देखमुख, सांस्कृतिक समिति के प्रवीण क्षीरसागर, दिव्य महाराष्ट्र मंडल न्यूज पोर्टल के प्रभारी कुणाल मिश्रा, मनीष देसाई, दिव्यांग बालिका विकास गृह की कार्यालयीन प्रभारी रमा नाहरगढ़कर, मेस प्रकल्प की सहप्रभारी श्रद्धा जोशी, सनत यदु सहित अनेक सहयोग उपस्थित रहे।
- -बच्चों के साथ शिक्षिकाओं ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां से कार्यक्रम को बनाया मनोरंजकरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (एसडीवी) में दीपावली के पूर्व पैरेंट्स (मम्मी) ने दिवाली मिलन समारोह का विशेष आयोजन किया गया। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने इस अवसर पर बच्चों की मम्मियों को संबोधित किया और सभी से दिवाली की व्यस्ततम दिनचर्या के बीच समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में होने वाले ऐसे आयोजन स्कूल प्रबंधन और पैरेंट्स को समीप लाते हैं, जो बच्चों के अच्छे भविष्य के निर्माण में सहायक होते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका श्वेता चौधरी और प्रीति तिवारी ने बच्चों की मम्मियों का स्वागत तिलक लगाकर किया। नन्हें बालक राम-सीता बनकर आए क्रमशः शिवम, ऋषभ, सोनल, प्रथम ने मम्मियों का दिल जीत लिया। सभी ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया। सबसे पहले मम्मियों ने दीप प्रज्जवलन कर दिवाली मिलन की शुरुआत की। तत्पश्चात शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से आयोजन को आगे बढ़ाया।पांचवीं की छात्रा पावना लासिया ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं ने 'दीपावाली मनाई सुहानी' गीत के सुमधुर गायन से सभी को प्रभावित किया। म्यूजिक टीचर विवेक सिंह राजपूत ने सुमधुर गीत गाया। बच्चों की मम्मियों के लिए बीच-बीच में प्रश्नोत्तरी की गई। इसमें भाग्यश्री शुक्ला, दुर्गा शर्मा, गीता बर्वे, पुष्प साहू, नमिता साहू, शबनम बानो, कालेश्वरी वर्मा, सुशीला निहाल, बिजली दुर्गा, बासमती सोना, मुकेश्वरी साहू, मानवी सेन सहित अनेक मम्मियों ने सही उत्तर देकर आकर्षक पुरस्कार जीते।माताओं के मनोरंजन के लिए एक और गेम ‘हैप्पी दिवाली 2025’ का आयोजन किया गया। इसमें द्रौपदी साहू को पहला, गायत्री साहू को दूसरा और सरस्वती निषाद को तीसरा पुरस्कार मिला। इन दोनों गेम का संयोजन शिक्षिका श्वेता चौधरी और विनीता सुंदरानी ने किया। किरण तिवस्कर ने स्वरचित कविता ‘न जाने हम कब बड़े हो गए’ की प्रभावी पेशकश से मम्मियों को उनका बचपन याद दिला दिया।मिडिल स्कूल की प्रभारी सुनिधि रोकड़े ने ‘दिवाली उत्सव’ पौराणिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पहली की अभिज्ञा शुक्ला ने खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी। मनीषा दास ने अपने विचार व्यक्त किए। भाग्यश्री शुक्ला ने कहा कि हमें अपने बच्चे को एसडीवी में डालकर गौरव महसूस होता है। प्राइमरी इंचार्ज अपर्णा ने कहा कि ‘एक दिया सारा अंधकार मिटा सकता हैं’। इसी प्रकार अगर हम बच्चों के साथ समय बिताएं, तो उनके जीवन में नई रोशनी ला सकते हैं।इस उपलक्ष्य पर अंजलि गुप्ता, स्नेहा महाजन, वंदना यादव ,रेणुका शुक्ला, ज्योति साहू की ओर से मिट्टी के दीये वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति अग्निहोत्री ने और आभार प्रदर्शन सुदेवी बिस्वास ने किया।
- डबल मर्डर से इलाके में फैली सनसनीरायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भेंड़ा गांव में बीती रात एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजनों ने दोनों को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर पति-पत्नी की लाशें खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गांव के ही रहने वाले दंपति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात को रोजाना की तरह खाना खाया और सोने चले गए थे। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों ने आवाज दी, तब तक कोई हरकत नहीं हुई। अंदर का नजारा देखकर घरवालों के होश उड़ गए। दोनों के शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते यह वारदात की गई होगी। घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
- रायपुर। राजधानी रायपुर में 100 रुपए के लेनदेन के विवाद के बाद 2 भाइयों ने मिलकर एक युवक का मर्डर कर दिया है। मंगलवार को बीएसयूपी कॉलोनी भटगांव में कुछ युवक मिलकर जुआ खेल रहे थे तभी 2 पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष के आरोपी सूरज यादव और उसके भाई आरोपी मदन यादव ने मिलकर कथित तौर पर ताहिर हुसैन के सीने और पेट पर कैंची से वार किया। घटना में ताहिर की मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिजन ताहिर हुसैन को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी एक ही इलाके के रहने वाले है। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 438/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है।पुरानी बस्ती थाने के सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक विवेचना की जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- रायपुर। 370 सुंदर नगर, रायपुर निवासी डॉ. रामकुमार बेहार का निधन हो गया। वे मितेश बेहार और मोना मिली बेहार के पिता और श्रीमती निर्मला बेहार के पति थे।
-
रायपुर|भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर, जो व्यावसायिक नेताओं को तैयार करने के लिए एक प्रमुख संस्थान के रूप में प्रसिद्ध है, ने अक्टूबर और नवंबर 2025 में आयोजित किए जाने वाले छह हाई-इम्पैक्ट मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की घोषणा की है। ये अल्पकालिक कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकारी, मध्य-स्तरीय प्रबंधक, कार्यात्मक नेता और निर्णय निर्माता के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिनका उद्देश्य प्रबंधकीय क्षमता, रणनीतिक सोच और नेतृत्व कौशल को निखारना है।
21 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025 तक चलने वाले ये कार्यक्रम वित्त, मानव संसाधन, रणनीतिक प्रबंधन, संगठनात्मक व्यवहार और कॉर्पोरेट संचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करेंगे। अक्टूबर में फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट, डॉ. प्रणिथ कुमार रॉय द्वारा संचालित, और ऑर्गेनाइजेशनल पॉलिटिक्स का विश्लेषण, डॉ. दामिनी सैनी द्वारा संचालित, पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को वित्त, जोखिम मूल्यांकन और संगठनात्मक व्यवहार में विशेषज्ञता प्रदान करेगा। नवंबर में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, डॉ. अर्चना प्रसाद और डॉ. मृणाल चवड़ा द्वारा संचालित, स्ट्रेटेजिक थिंकिंग, डॉ. सत्यसिबा दास द्वारा संचालित, फ्रैंचाइजिंग फॉर बिजनेस ग्रोथ, डॉ. संदीप एस. द्वारा संचालित, और एचआर एनालिटिक्स, डॉ. ऋतु गुप्ता द्वारा संचालित, जैसे कार्यक्रम नेतृत्व, बातचीत, संचार, रणनीतिक निर्णय और व्यवसाय विस्तार क्षमताओं को बढ़ाएंगे।आईआईएम रायपुर के निर्देशक-इन-चार्ज प्रोफेसर संजीव प्रसाद ने इन कार्यक्रमों के पीछे की रणनीति को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारे मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम्स उन बदलती चुनौतियों को संबोधित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिनका सामना पेशेवर विभिन्न उद्योगों में कर रहे हैं। ये कार्यक्रम शोध-आधारित अंतर्दृष्टि और अनुभवात्मक सीखने को जोड़ते हैं, प्रतिभागियों को व्यावहारिक उपकरण, रूपरेखाएँ और मानसिकता प्रदान करते हैं ताकि वे नवाचार को आगे बढ़ा सकें, निर्णय लेने को बेहतर बना सकें और स्थायी व्यावसायिक वृद्धि प्राप्त कर सकें। हमारा उद्देश्य केवल प्रबंधकों को तैयार करना नहीं है, बल्कि ऐसे नेताओं को तैयार करना है जो सार्वजनिक नीति, कॉर्पोरेट रणनीति और सामाजिक नवाचार में परिवर्तनकर्ता बन सकें।”iये कार्यक्रम अवधारणात्मक रूपरेखा, केस-स्टडी आधारित शिक्षा, व्यावहारिक अभ्यास और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को एकीकृत करते हैं, जिससे प्रतिभागी तुरंत अपने पेशेवर परिवेश में सीख को लागू कर सकें और विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ सहकर्मी-से-सीखने और नेटवर्किंग के अवसरों का लाभ उठा सकें। फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट 21 से 23 अक्टूबर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन 1 से 4 नवंबर, स्ट्रेटेजिक थिंकिंग 16 से 18 नवंबर, फ्रैंचाइजिंग फॉर बिजनेस ग्रोथ 21 से 23 नवंबर, और एचआर एनालिटिक्स एवं ऑर्गेनाइजेशनल पॉलिटिक्स का विश्लेषण 22 से 24 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।ये पहल आईआईएम रायपुर की उस प्रतिबद्धता को दोबारा प्रमाणित करती हैं, जिसके तहत यह पेशेवरों को ज्ञान, नेतृत्व कौशल और रणनीतिक दृष्टिकोण से लैस करने के लिए काम करता है, ताकि वे आधुनिक व्यावसायिक और संगठनात्मक परिवेश की जटिलताओं को सहजता से नेविगेट कर सकें। सिद्धांत और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि के संयोजन के माध्यम से ये कार्यक्रम प्रतिभागियों को ऐसे अग्रगामी नेता बनने के लिए तैयार करते हैं, जो नवाचार, सूचित निर्णय और स्थायी विकास को बढ़ावा देने में सक्षम हों। -
*मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रायपुर स्टेशन पर त्योहारी सीजन में क्राउड मैनेजमेंट पर मीडिया के साथ रेलवे की तैयारी को साझा किया*
रायपुर /मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रायपुर स्टेशन पर मीडिया के साथ वार्ता की उन्होंने दिपावली पर्व के बाद अपने घरों / कार्यस्थलों पर लौटते यात्रियों और छठ पूजा आगामी त्योहारों के दौरान रायपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही है जैसे कि :- स्पेशल ट्रेन, कंफर्म बर्थ, होल्डिंग एरिया, भीड़ - भाड़ प्रबंधन, खान - पान सुविधा जैसे कई सुविधाये दी जा रही है। यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु स्टेशनों पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट किया गया है की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी एवं होल्डिंग एरिया में मीडिया के साथ यात्रियों से वार्तालाप किया एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।*होलिडिंग एरिया / ठहराव की सुविधा* रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती हैं तो उनके लिए होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं। जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ का जमाव ना हो। 30 x 200 फीट साइज़ का लगभग 6000 स्क्वायर मीटर विशाल होल्डिंग एरिया 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने लिए बनाया गया है ।जिसमें 600 चेयर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए, सीसीटीवी कैमरा, एयर कूलर एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होल्डिंग एरिया में खान-पान की व्यवस्था बहुत ही न्यूनतम दरों पर जनता खाना ₹15 में, इकोनामी मिल ₹20 में, एवं ₹14 में रेल नीर की व्यवस्था की गई है।यात्रियों की सुविधा के लिए टीटीई द्वारा लगातार यात्रियों को पर्याप्त जानकारी एवं काउंसलिंग किया जा रहा है।इसी प्रकार *दुर्ग स्टेशन* पर 1000 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया जिसमें लगभग 1000 यात्री ठहराव की क्षमता है एवं 200 चेयर की व्यवस्था की गई है।*भाटापारा रेलवे स्टेशन* पर 400 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया जिसमें 50 चेयर की व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है*भिलाई पावर हाउस स्टेशन* पर 250 स्क्वायर मीटर एरिया का होल्डिंग एरिया जिसमें 100 चेयर की व्यवस्था यात्रियों के लिए की गई है।रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का भगदड़ न हो इसीलिए भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यात्रियों के ठहराव की सुविधा रेलवे स्टेशन परिसरों पर प्रदान गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में पानी की सुविधा, होल्डिंग एरिया में ही टिकट लेने की सुविधा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर सीसीटीवी कैमरा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।*एम्बुलेंस की सुविधा* रायपुर स्टेशन पर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस की सुवधा भी उपलब्ध कराई गई है।प्लेटफार्म पर रस्सी लगाकर पंक्तिबद्ध यात्रियों को कोच में प्रवेश कराया जा रहा है।*स्पेशल ट्रेनों की सुविधा* यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल से 03 स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग पटना, गाड़ी संख्या 08763 दुर्ग सुल्तानपुर, गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग- निजामुद्दीन स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही है इसके अतिरिक्त लगभग 8 स्पेशल ट्रेन रायपुर रेल मंडल से गुजरेगी।*टिकट काउंटर* टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ न हो यात्री व्यवस्थित होकर टिकट ले इस हेतु समुचित टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है। इसमें स्टेशन परिसर में ही टीटीई द्वारा 03 मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग कि सुविधा। रायपुर स्टेशन परअनारक्षित टिकट काउंटर का रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्टिंग के दौरान यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में असुविधा ना हो इस हेतु वाणिज्य विभाग के अधिकारियों वाणिज्य निरीक्षकों सुपरवाइजरो द्वारा लगातार भीड़ की निगरानी की जा रही है। 06 अनारक्षित टिकट काउंटर की सुविधा, 12 ATVM रायुपर स्टेशन पर अनारक्षित टिकट दे रहे है।उद्घोषणा-उद्घोषणा सिस्टम के माध्यम से स्टेशनों पर लगातार कोच पोजिशन एवं ट्रेनों का आवागमन का समय एवं प्लेटफार्म की सूचना यात्री हित की अन्य सूचनाओं को प्रदान किया जा रहा है।*इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सा रूम* (ईएमआर) रायपुर स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सा रूम बनाया गया है। जिसमें 24 घंटेचिकित्सा सुविधा के लिए 5 वर्ष के लिए दिनांक 31 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2030 तक मेडिकल अनुबंध किया गया है। जिसमे रू.99/- में 32 तरह के हेल्थ चेक - अप की सुविधा एवं डॉक्टर " ऑन कॉल बेसिस" पर उपस्थित रहेगें।*यात्रियों का स्टेशन में सुगम्य प्रवेश*- रायपुर स्टेशन पर यात्रियों का निर्वाध प्रवेश हो इस हेतु रायपुर स्टेशन के सभी गेट पर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था की गई है।..*अधिकारियो द्वारा निगरानी* ट्रेनों में टीटीई को निर्देशित किया गया है कि वह क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान एवं यात्रियों की यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित कर रेल नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में प्रवेश करा रहे है। वाणिज्य विभाग के अधिकारी, निरीक्षक लगातार क्राउड मैनेजमेंट पर निगरानी बनाए हुए हैं।*पूछताछ केंद्र* पूछताछ केंद्र पर त्वरित एवं सही जानकारी उपलब्ध हो इस हेतु भी संबंधित निरीक्षकों एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया है।*अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ* अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनाती*पेयजल एवं खानपान*- यात्रियों के लिए पेयजल एवं खानपान की व्यवस्था स्टेशनों पर उपलब्ध सभी स्टॉल एवं कैटरिंग यूनिटों को निर्देशित किया गया है पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध रखें ताकि यात्रियों को और असुविधा न हो।*यात्री सुरक्षा* - यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्टेशन पर सी.सी.टी.वी कैमरा, स्कैनर लगाए गए हैं अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल, अन्य सेवा दलो की व्यवस्था की गई है।*बैटरी ऑपरेटेट कार* सर्विसेस बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए बैटरी ऑपरेटेट कार के माध्यम से स्टेशन परिसर पर एक प्लेटफार्म से दुसरे प्लेटफार्म पर आने जाने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है।*वाणिज्य कंट्रोल रूम* रायपुर स्टेशन पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट वाणिज्य कंट्रोल रूम बनाया गया है 24 घंटे सभी ट्रेनों एवं स्टेशनों पर उपलब्ध वाणिज्य स्टाफ से लगातार संपर्क बनाए रखने हेतु व्यवस्था जाएगीएवं संबंधित वाणिज्य निरीक्षक यात्रियों की सुविधा हेतु जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे रेल मदद पर यात्री सक्रीय है तुरंत ही उनकी समस्या का निवारण किया जा रहा हैं।*सजगता- सतर्कता* - एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म का उपयोग करते समय सावधानी रखने, लिफ्ट ओवर लोडेड ना हो एस्केलेटर का संचालन सही हो इसकी सुनिश्चितता करेंगे एवं सुव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी, आगजनी की घटनाओ से बचाने के लिए सभी स्टाफ की सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। -
*आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से एक-एक कर मुलाकात की और दीप पर्व की शुभेच्छाओं के अदान-प्रदान के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री ने लोगों से मिले आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदनों का समयबद्ध समाधान किया जाए। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, जनसुविधाओं और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री को दिए।



























