- Home
- छत्तीसगढ़
- -श्रम विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने की विभागीय काम-काज समीक्षारायपुर। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवंागन के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इस दिशा में विभाागीय अधिकारी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर श्रमायुक्त द्वय श्री एस.एल. जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल के सचिव श्री गिरीश रामटेके, श्रम विभाग के उप सचिव श्री विपुल गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए श्रम विभाग के मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान सचिव श्री गुप्ता ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को स्कूलों में दाखिला मिले। इस दिशा में विभागीय अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रारंभ होने जा रहे नए शैक्षणिक सत्र से सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 से 200 कर दी गई है। इस योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों केा प्रदेश के निजि स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी। इनका पूरा खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। श्रमायुक्त ने जिलों के श्रम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस योजना में अपात्र व्यक्ति को लाभ मिलता है अथवा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित जिलों के श्रम अधिकारी जवाबदेह होंगे और उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।बैठक में सचिव सह श्रमायुक्त श्री गुप्ता ने श्रमिकों के पंजीयन के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, उनके हितों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओ का क्रियान्वयन समय अवधि में पूर्ण करें। ठेकेदार को जितने श्रमिकों का लाइसेंस प्राप्त है, उतने ही श्रमिक कार्यरत है की नहीं यह सुनिश्चित करने कहा गया। उन्होंने कारखाने की नियमित जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में ऑनलाईन रेण्डम निरीक्षण, अभियोजन एवं निराकरण की कार्यवाही, छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम अंतर्गत पंजीयन की समीक्षा, मिनी माता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत शामिल योजनाओं की समीक्षा, इसके अलावा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर जिलेवार की गई निराकरण की समीक्षा की गई।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संगठित श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए कल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, भवन एवं अन्य संनिर्माण में लगे निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित कर्मकार एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल का गठन किया गया है। उक्त मण्डलों द्वारा श्रमिकों का पंजीयन किया जाकर उनके कल्याण हेतु योजनाओं का संचालन कर सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
- -छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन 2047: धान की अपेक्षा फसल विविधीकरण और डिजिटल खेती पर दे रहें हैं जोर-दलहन उत्पादन में रिकॉर्ड 76 प्रतिशत की वृद्धि-ठोस रसायनिक उर्वरक के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया-डीएपी को दे रहे हैं बढ़ावा-नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेतामरायपुर। धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ अब परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर फसल विविधीकरण, डिजिटल तकनीक और पर्यावरण अनुकूल स्थायी कृषि के एक नए युग में अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए ‘‘नवा अंजोर विज़न 2047’’ के तहत किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए चौतरफा रणनीति पर काम शुरू हो गया है। केन्द्रीय कृषि विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज इस आशय की जानकारी दी।कृषि मंत्री श्री नेताम ने सम्मेलन में राज्य की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का कृषि ढांचा अब एक बड़े बदलाव की ओर है। हमारी सरकार ‘‘नवा अंजोर विज़न 2047’’ के जरिए राज्य के लगभग 40 लाख किसान परिवारों, जिनमें 82 प्रतिशत लघु एवं सीमांत जिसमें 31 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के किसान शामिल हैं, के आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दलहन उत्पादन में वर्ष 2025-26 के दौरान दर्ज की गई 76 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि और तिलहन के रकबे में 28 हजार हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि हमारा किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। वहीं खरीफ 2026 में हम अरहर, उड़द और मूंग के लिए क्लस्टर आधारित रणनीति लागू कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर हाथ को काम और हर खेत को सही समय पर गुणवत्तायुक्त बीज और संतुलित खाद उपलब्ध कराना है।राज्य में योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और रणनीतिक तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि कृषि तकनीक, बुनियादी ढांचे और वैज्ञानिक प्रबंधन से खेती की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि खरीफ 2026 के लिए हमारी तैयारियां पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीक-आधारित हैं। राज्य के किसानों को कृषि विश्वविद्यालयों की वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ही उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। सीमांत किसानों को जहां एकमुश्त उर्वरक दिया जा रहा है, वहीं यूरिया की कालाबाजारी और अत्यधिक खपत को रोकने के लिए लघु व बड़े किसानों को 20 से 25 दिनों के अंतराल पर 2 से 3 बार में यूरिया देने की व्यवस्था की गई है। हम डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी, एसएसपी और एनपीके कॉम्प्लेक्स को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, एग्रीस्टैक, डिजिटल क्रॉप सर्वे और एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से पूरी खरीद और सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया गया है।कृषि उत्पादन आयुक्त श्री परदेशी ने कांफ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ वर्ष 2025-26 में दलहन उत्पादन में रिकॉर्ड 76 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसके साथ ही तिलहन मिशन और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन के तहत सरसों, मूंगफली और सोयाबीन के बीज वितरण से तिलहनी फसलों के क्षेत्र में 28 हजार हेक्टेयर से अधिक का विस्तार हुआ है। वहीं क्लस्टर विकास, बागवानी के क्षेत्र में फल, सब्जी और मसाला फसलों के लिए क्लस्टर आधारित विकास मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया गया है।टिकाऊ और जलवायु अनुकूल खेती के तहत् 23,050 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती का विस्तार किया जा चुका है, जिसमें 461 क्लस्टर्स और 922 कृषि सखियों की मदद ली जा रही है। सॉइल हेल्थ के तहत् वर्ष 2025-26 में 2.81 लाख सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। साथ ही, नई पीढ़ी को कृषि से जोड़ने के लिए राज्य के 126 पीएम श्री स्कूलों में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं (सॉइल टेस्टिंग लैब्स) स्थापित की जा चुकी हैं। स्मार्ट इरिगेशन के तहत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप‘ के तहत सूक्ष्म सिंचाई और लागत कम करने के लिए ड्रोन तकनीक व ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम’ (फसल $ पशुपालन $ मत्स्य $ केंटकी) को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम किसान और पीएम फसल बीमा योजना के डेटा को इंटीग्रेट करके जून से जुलाई 2026 तक विशेष केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। वहीं पीएम आशा योजना के अंतर्गत दलहन और तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित करने की तैयारी है।कृषि मंत्री श्री नेताम ने सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय मंच के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष कृषि विकास की गति को और तेज करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव और अपेक्षाएं भी रखी हैं। इनमें छत्तीसगढ़ धान प्रधान राज्य होने के कारण, फसल विविधीकरण को गति देने के लिए केंद्र से एक पृथक प्रोत्साहन नीति की मांग की गई है। साथ ही प्राकृतिक उत्पादों का एमएसपी प्राकृतिक और जैविक खेती के उत्पादों के लिए अलग से न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने की व्यवस्था की जाए।मंत्री श्री नेताम ने सम्मेलन में सप्लाई प्लान और खाद सब्सिडी उर्वरकों की समय पर उपलब्धता के लिए माहवार सप्लाई प्लान के अनुसार खाद प्रदाय की मांग के साथ ही डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में एनपीके की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को छोटे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष अनुदान का प्रावधान किया जाए। वहीं उर्वरकों की अत्यधिक खपत और बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार उर्वरकों की 25 किलोग्राम की छोटी बोरी तैयार की जानी अपेक्षित है। साथ ही राज्य के आदिवासी बाहुल्य और वर्षा आधारित क्षेत्रों के लिए विशेष कृषि विकास पैकेज तथा डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत तकनीकी व आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता प्रदान की जाए।इस अवसर पर संचालक कृषि श्री राहुल देव, संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल, संचालक उद्यानिकी श्री लोकेश चंद्राकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही राज्य सरकार की योजनाएं0- निधि की मेहनत और सफलता देखने कार्यस्थल पहुंचे कलेक्टररायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम अमरपुर की निधि तिवारी आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली निधि तिवारी ने वर्ष 2023 में बिहान योजना के तहत दीप महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। वे समूह की सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।समूह से जुड़ने के तीन महीने बाद निधि को बिहान योजना के तहत चक्रीय निधि (आरएफ) से 10 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने जर्सी नस्ल की गाय खरीदी और पशुपालन शुरू किया। उनकी गाय प्रतिदिन लगभग 15 लीटर दूध देती है, जिससे नियमित आय का जरिया बना।निधि की मेहनत और लगन को देखते हुए छह महीने बाद उन्हें सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अपनी बचत और अतिरिक्त राशि जोड़कर उन्होंने खेतों में सब्जी बाड़ी का कार्य प्रारंभ किया। मौसम के अनुसार विभिन्न सब्जियों की खेती कर वे लगातार बेहतर आय अर्जित कर रही हैं। मार्च में निधि ने अपने खेत में टमाटर की फसल लगाई। अच्छी देखभाल और मेहनत से फसल बेहतर हुई और अब वे स्थानीय बाजारों में लगभग 40 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रही हैं। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पशुपालन और सब्जी उत्पादन से निधि की वार्षिक आय लगभग ढाई लाख रुपये तक पहुंच गई है। निधि तिवारी का कहना है कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब वे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अपने सपनों को भी साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और बिहान मिशन के सहयोग ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की नई दिशा दी है।निधि की सफलता और नवाचार से प्रभावित होकर गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन स्वयं उनके कार्यक्षेत्र पहुंचे और पशुपालन एवं सब्जी बाड़ी कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निधि की मेहनत, लगन और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और स्वरोजगार के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने भी निधि की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास का माध्यम बनी है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अब अपने परिवार और गांव की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।निधि तिवारी की सफलता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मान और समृद्धि की नई पहचान दे रही हैं।
- 0- प्रमुख सचिव श्री बोरा ने हितग्राही मुन्नीबाई को सौंपी आवास की चाबीरायपुर। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने लोरमी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकमार के ग्राम शिवलखार पहुंचकर पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही परिवार से मुलाकात की और हितग्राही श्रीमती मुन्नीबाई को नए पक्के आवास की चाबी सौंपकर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने हितग्राही परिवार से आत्मीय संवाद करते हुए शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। हितग्राही श्रीमती मुन्नीबाई ने पक्का आवास मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे मकान में बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नए पक्के घर से परिवार को सुरक्षा और सम्मान का एहसास हुआ है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत क्षेत्र में संचालित कार्यों और हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी प्रमुख सचिव को दी। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, डीएफओ श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-
दुर्ग। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन, देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और शिक्षा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम एडसिल (इंडिया) लिमिटेड ने सेल के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 26 मई, 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, SAIL के परिचालन क्षेत्रों (Operational Areas) के आसपास स्थित स्कूलों में 'स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम्स' स्थापित किए जाएंगे।इस सहयोग का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और सीखने के परिणामों (लर्निंग आउटकम्स) को और आगे ले जाना है। यह परियोजना सीधे तौर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल विकास लक्ष्य-4 (SDG-4) के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य अन्य बातों के साथ-साथ सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने के अवसर सुनिश्चित करना है।
सेल और EdCIL के बीच इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर SAIL के निदेशक (कार्मिक), श्री के. के. सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर SAIL और एडसिल (EdCIL) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। -
महासमुंद। जिले में पुलिस ने बम्हनी धान उपार्जन केंद्र में हुए करोड़ों रुपये के धान घोटाले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर किसानों के हक के एक करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के धान के गबन का आरोप है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिरदा के शाखा प्रबंधक की लिखित शिकायत पर थाना बसना में यह मामला दर्ज किया गया । प्रशासनिक जांच दल द्वारा बम्हनी केंद्र के भौतिक सत्यापन के दौरान 3,742 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 16 लाख दो सौ रुपये आंकी गई है।शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बसना पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गड़बड़ी में संलिप्त अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। - 0- प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने चौपाल लगाकर जमीनी हकीकत की पड़ताल, मौके पर दिए समाधान के निर्देशरायपुर. मुंगेली जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शासन की संवेदनशीलता और जनसरोकारों का प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ग्राम शिवलखार पहुंचे और जमीन पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। वनांचल के ग्रामीणों से हुए इस आत्मीय संवाद ने प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी को पूरी तरह कम कर दिया। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनी तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख सचिव के समक्ष रखीं। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाए तथा जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। आवास योजना से संबंधित एक ग्रामीण महिला की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। इस दौरान प्रमुख सचिव ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन भी किया और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान डीएफओ श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की पहली प्राथमिकता -उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा0- उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा भनसुला में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में हुए शामिलमोहला. सुशासन तिहार 2026 के तहत आज मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत भनसुला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री द्वारा जिले की महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का “मोहला ब्रांड” के रूप में शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और सरलता के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और किसी भी समस्या या आवश्यकता को प्रशासन तक सीधे पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो तथा जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि आज राज्य नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुनाऊ राम फुलकावरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति बाई त्रिपुरे, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री मदन साहू, श्री अनिल गुप्ता, श्री नेहरू रजक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत भनसुला क्लस्टर के अंतर्गत गोर्राटोला, आतरगांव, पांगरी, बुटाकसा, केसला, छछानपाहरी, बहोरनभेड़ी, दाउटोला, आटरा, थुहाडबरी, हितागुटा, ब्राम्हणभेड़ी, सांगली, मचांदुर एवं कोटरा सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन गांव स्तर पर लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।शिविर में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित रागी का लड्डू, महुआ का अचार, रागी का आटा, मिलेट्स कुकीज, वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं अगरबत्ती जैसे स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समूह की महिलाओं से उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया, विपणन व्यवस्था तथा होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर तैयार किए जा रहे उत्पाद जिले की पहचान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पाद न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाएंगे।उन्होंने क्लस्टर स्तर पर ऑर्गेनिक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए तथा कहा कि जिले के प्राकृतिक एवं सामान्य संसाधनों का बेहतर उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जाएं। उन्होंने “मोहला ब्रांड” को आगे बढ़ाने के लिए महिला समूहों को निरंतर प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
-
-पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव की रहेगी विशेष उपस्थिति
-विभिन्न एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी के साथ मिलेगा उपचार का अवसर भीभिलाईनगर । भिलाई में तीन दिवसीय विशाल एकीकृत योग शिविर का आयोजन 30 मई से मनसा कॉलेज कुरूद रोड कोहका में किया जा रहा है। शिविर में तीनों दिन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव की विशेष उपस्थिति रहेगी। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि युवा भारत और किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय विशाल शिविर में सुबह 5:15 बजे से 7:30 बजे तक योग के माध्यम से निरोग रहने विविध योगासनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस संदर्भ में भारत स्वाभिमान न्यास छत्तीसगढ़ प्रमुख अनूप बंसल और युवा भारत के प्रभारी जयंत भारती ने बताया कि शिविर में समूचे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहेगी वहीं एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों में योग के साथ-साथ यज्ञ चिकित्सा, वॉटर थेरेपी और एक्यूप्रेशर के माध्यम से उपचार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान चयनित लोगों का आयोजन स्थल पर उपचार भी किया जाएगा। यहां कार्यकर्ताओं को इन एकीकृत चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसमें कार्यशाला में विभिन्न सत्र होंगे।शिविर में स्वामी परमार्थ देव की उपस्थिति को विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि स्वामी परमार्थ देव 30 व 31 मई और एक जून को तीनों दिन योग शिविर की निगरानी करेंगे तथा शिविर में उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। योग शिविर के अलावा स्वामी परमार्थ देव के अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। जिसमें 30 मई को राजनांदगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं राजनांदगांव,बालोद, खैरागढ़ व मानपुर मोहला जिले के योग शिक्षकों एवं पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसी तरह 31 मई को भिलाई के योग शिविर में भाग लेने के साथ स्वामी परमार्थ देव आयोजन स्थल पर ही सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।उल्लेखनीय है कि स्वामी परमार्थ देव, हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान (न्यास) के मुख्य केंद्रीय प्रभारी हैं। वह योग ऋषि स्वामी रामदेव के प्रमुख शिष्यों में से एक हैं और भारत भर में योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा योग शिविरों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे पतंजलि परिवार (महिला पतंजलि, युवा भारत आदि) के माध्यम से आमजन और ग्रामीण क्षेत्रों तक योग विद्या को पहुँचाने के लिए निरंतर देशव्यापी शिविरों का नेतृत्व कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि शिविर की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस नि:शुल्क योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों में नरेंद्र पटेल, शंभू प्रसाद कुशवाहा, पिंकी चौधरी, प्रतिभा, उर्वशी शर्मा, प्रीति त्रिपाठी, मुरलीधर साहू, संदीप, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह साहू, भावेश साहू, राजेश तिवारी, तिजाऊ राम साहू और बलवंत सिंह सहित अन्य लोग जुटे हैं। -
0- आकांक्षी जिला कार्ययोजना एवं कुपोषण नियंत्रण को लेकर विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
मोहला। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर आमजन की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन महत्वपूर्ण है, अतः सभी विभाग आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर उनका गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि जिले में अब तक आयोजित शिविरों में जिन विभागों के आवेदन अधिक प्राप्त हुए हैं, ऐसे आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर भविष्य में अन्य योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा जैसे प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आकांक्षी जिला कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभाग बेहतर एवं परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने निर्धारित सूचकांकों पर विशेष फोकस करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि जिले को बेहतर प्रतिसाद प्राप्त हो सके और हितग्राहियों को अधिकतम लाभ मिल सके। इस दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बच्चों को कुपोषण से बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उन्हें सुपोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की जाए तथा आवश्यकतानुसार डाइट चार्ट तैयार कर नियमित मार्गदर्शन दिया जाए, जिससे महिलाएं स्वस्थ एवं सुपोषित रहें तथा बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। बैठक में अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। - 0- महाराष्ट्र मंडल रायपुर के सुपरहिट हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का लोगों के बीच में लगातार बढ़ रहा क्रेजरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सुपरहिट हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ अब एक बार फिर रायगढ़ और बिलासपुर में तहलका मचाने के लिए तैयार है। रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी के माध्यम से यह सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा जिंदल सभागृह पतरापाली रायगढ़ में 30 मई की शाम सात बजे मंचित किया जाएगा। वहीं जीआई हेल्थ फाउंडेशन 'मैं अनिकेत हूं’ का प्रयोग सिम्स ऑडिटोरियम में कराने जा रहा है। दोनों शहरों में रंगप्रेमी दर्शकों को प्रवेश के लिए पास अथवा आमंत्रण पत्र अनिवार्य किए गए हैं। यही कारण है कि नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ को देखने के लिए रायगढ़ में पास और बिलासपुर में निमंत्रण पत्र को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।महाराष्ट्र मंडल रायपुर की 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिवासीय समारोह (मराठी सोहळा) के पहले दिन चार अक्टूबर 2025 को नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का मंचन किया गया था, तो किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ महीनों में ही इस नाटक के मंचन को लेकर विभिन्न शहरों के समाजसेवियों संस्थाओं व क्लबों में लगभग होड़ की स्थिति बन जाएगी। पहले मंचन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स के डायेरक्टर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) को ‘मैं अनिकेत हूं’ इतना पसंद आया कि उन्होंने अगले एक-दो दिनों में ही इस नाटक को एम्स के ऑडिटोरियम में कराने पर जोर दिया। महज पांच दिनों के बाद नौ अक्टूबर 2025 को ‘मैं अनिकेत हूं’ का प्रयोग एम्स के ऑडिटोरियम में डॉक्टर्स स्टाफ व उनके परिजनों के बीच किया गया। उन्हें यह नाटक उतना ही पसंद आया, जितना की एम्स के डायरेक्टर डॉ. जिंदल को भाया था।‘मैं अनिकेत हूं’ का अगला प्रयोग 26 दिसंबर 2025 को बालाघाट के कला निकेतन केंद्र में किया गया। तत्पश्चात 21 जनवरी को धमतरी, 21 मार्च को राजीव गांधी ऑडिटोरियम कोरबा, 15 मई को संस्कार भारती के नाट्य समारोह में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में, अगले दिन यानी 16 मई को सेल ऑडिटोरियम राउरकेला (ओडिशा) में इस सुपरहिट नाटक का मंचन किया गया। सभी स्थानों पर नाटक को लेकर नाट्य प्रेमी दर्शकों का प्रतिसाद अभूतपूर्व और अकल्पनीय था।‘मैं अनिकेत हूं’ के आयोजक के रूप में रोटरी क्लब और स्थानीय महाराष्ट्र मंडलों की भूमिका कमाल की रही। वहां के लोगों को नाटक बेहद पसंद भी आया और उन्हीं की माउथ पब्लिसिटी का नतीजा है कि दोनों समाजसेवी संस्थाओं में ‘मैं अनिकेत हूं’ के मंचन को लेकर प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। बहरहाल सभी कुछ ठीक ठाक रहा, तो जून महीने के तीसरे- चौथे शनिवार या रविवार को नाटक इसका मंचन सेक्टर- 4 स्थित महाराष्ट्र मंडल भिलाई और महाराष्ट्र मंडल, बल्देव बाग राजनांदगांव के तत्वावधान में संभावित है।निर्देशक शशि वरवंडकर के अनुसार इन दिनों रायगढ़ और बिलासपुर में नाटक के मंचन से पहले की तैयारियां महाराष्ट्र मंडल परिसर में जारी हैं। सभी कलाकार अनुशासन के साथ समय पर मंडल आकर रिहर्सल में भाग ले रहे हैं और अपने किरदार को और भी परिपक्व व सधा हुआ बनाने में लगे हुए हैं। मंच सज्जा, लाइट और साउंड के लिए अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर के साथ प्रकाश गुरव भी पूरे तामझाम के साथ रायगढ़ और बिलासपुर जाने के लिए तैयार हैं।
- 0- निगम आयुक्त ने किया खुर्सीपार क्षेत्र का औचक निरीक्षण0- मिनी स्टेडियम की 60 दुकानों की होगी दोबारा नीलामी, दिए निर्देशभिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।आयुक्त सबसे पहले जोन-4 खुर्सीपार अंतर्गत इंडोर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खेल परिसर का मुआयना करते हुए खेल गतिविधियों के उचित और सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक गाइडलाइंस दीं। इसके पश्चात उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम परिसर में पूर्व से निर्मित 60 दुकानों के खाली पड़े होने या अव्यवस्थित होने पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से इन सभी दुकानों की पुनः नीलामी की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां खुर्सीपार स्टेडियम के ठीक सामने एच.पी. गैस एजेंसी द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के व्यवसाय का संचालन किया जा रहा था। सार्वजनिक और खेल परिसर के समीप इस तरह के व्यावसायिक गतिविधियों को देखकर आयुक्त महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सुरक्षा और नियमों की अनदेखी पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जोन आयुक्त और सहायक राजस्व अधिकारी को संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।आयुक्त ने स्टेडियम के समीप स्थित सामुदायिक शौचालय का भी जमीनी स्तर पर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति को देखा और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड के स्वच्छता कर्मियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक शौचालयों में पानी, बिजली और स्वच्छता की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। "निगम की संपत्तियों का सही रखरखाव और जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। अवैध रूप से व्यवसाय करने को बख्शा नहीं जाएगा।"निरीक्षण के दौरान जोन-4 के जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव सहित निगम का अमला उपस्थित रहे।
- 0- अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकताबिलासपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रहे 10 किमी फोरलेन सड़क के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को कार्यों में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर बिलासपुर जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और भवनों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों से कहा कि हर कार्य के विभिन्न चरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर कार्यों में तेजी लाएं। कार्यों की रोज मॉनिटरिंग कर तथा ठेकेदारों से समन्वय बनाकर समय-सीमा में काम पूरा कराएं। उन्होंने निविदा स्वीकृति के एक माह के भीतर हर हाल में काम प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। बिलासपुर के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे और अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. संत भी बैठक में मौजूद थे।श्री बंसल ने कहा कि विभाग के कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बैठक में कोनी-मोपका बायपास, जयरामनगर रेलवे ओवरब्रिज, जयरामनगर-सीपत रोड बायपास, उच्च न्यायालय में ऑडिटोरियम,नए जेल भवन और बोदरी में न्यायालयीन प्रकरणों में ओआईसी के लिए बनने वाले विश्राम भवन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की भी जानकारी ली।विभागीय सचिव ने नेहरू चौक से दर्रीघाट सड़क के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सड़कों को साफ, सुंदर और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डिवाइडर्स के दीवारों और ग्रिल्स का रंग-रोगन कराने को कहा।
- 0- भ्रांतियों को दूर करने का दिया संदेशबिलासपुर. मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस 28 मई के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में रिवर व्यू परिसर में “तारुण्य वार्ता – मासिक धर्म पर खुलकर बात” विषय पर जागरूकता रैली एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक चुप्पी को तोड़ते हुए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त श्री विजय टांडे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री रविश गुप्ता ने कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म नहीं बल्कि प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर संवाद होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि श्री अवधेश अग्रवाल ने इसे सामाजिक सोच बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।अध्यक्षता कर रहे जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिला मुख्यालय आयुक्त श्री नवनीत कौशिक ने कहा कि जागरूकता ही माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।इसी अवसर पर फिल्म निर्माता आर्यन तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सूर्यवंशी द्वारा माहवारी विषय पर आधारित साइलेंट शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्कार्फ, पौधे एवं “पीरियड फ्रेंडली ब्रेसलेट” भेंट कर किया गया।जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि स्वस्थ बेटियां ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं और यह अभियान महिलाओं एवं किशोरियों को सम्मानजनक और जागरूक वातावरण देने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर्स सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान दिवस 1 जून 2026, सोमवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश मतदान में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घोषित किया गया है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि जिले में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 में एक पार्षद पद तथा मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई, ओखर एवं गतौरा में 3 पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश रहेगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंच पदों के लिए मतगणना मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतदान केंद्रों पर की जाएगी, जबकि पार्षद पद के मतों की गणना 4 जून 2026 को संपन्न होगी। राज्य शासन ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
- बिलासपुर. भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिलासपुर, गौरेल्ला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, जांजगीर एवं सक्ती जिले के विभिन्न डाकघरों में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बिलासपुर जिले के बिलासपुर आर.एस. उपडाकघर, बिल्हा, कोनी, एसईसीएल, रतनपुर, तखतपुर, लोरमी एवं करगीरोड उपडाकघर, गौरेल्ला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा एवं पेंड्रा रोड उपडाकघर, मुंगेली जिले के मुंगेली उपडाकघर, जांजगीर जिले के प्रधान डाकघर जांजगीर, मालखरोदा एवं अकलतरा उपडाकघर तथा सक्ती जिले के सक्ती, डभरा एवं चंद्रपुर उपडाकघर में सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं।वहीं प्रधान डाकघर बिलासपुर में यह सुविधा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दी जा रही है। इन केंद्रों में नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, बायोमेट्रिक एवं ईमेल अपडेट जैसे कार्य करा सकते हैं। विभाग ने बताया कि बच्चों के लिए 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों का भी समय पर बायोमेट्रिक अपडेट कराएं। भारतीय डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे डाकघरों में उपलब्ध आधार अपडेशन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
- 0- 31 मई को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पणदुर्ग। दुर्ग शहरवासियों को जल्द ही खेल और तकनीकी संस्था की बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं। आगामी 31 मई को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दुर्ग प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान आईटी पार्क और स्विमिंग पुल का लोकार्पण कर चुनाव में दुर्ग की जनता से किये अपने वादों पूरा करेंगे। शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईटी पार्क बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों से किया जाएगा। यह आईटी पार्क दुर्ग को तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आईटी पार्क दुर्ग के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इसके स्थापित होने से दुर्ग का व्यापार और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।इसी कड़ी में शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। इससे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा तथा युवाओं को प्रशिक्षण और अभ्यास की आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईआईटी डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ आईटी पार्क स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिये तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मौके पर उपस्थित इंजिनियरो की टीम ने बताया की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी सुविधाओं एवं आम नागरिकों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दुर्ग शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करने लगातार कार्य कर रही है।मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भी शिक्षा, अधोसंरचना, तकनीक एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
- 0- राज्यपाल श्री रमेन डेका आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभांरभ करेंगे0- शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विधायक भी शामिल होंगे0- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा राष्ट्रीय आम महोत्सवरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आज से अगले तीन दिनों तक आमों की बहार रहेगी और समूचा माहौल आममय रहेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 29 से 31 मई, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 का शुभांरभ राज्यपाल श्री रमेन डेका कल 29 मई को अपरान्ह 4 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंन्द्रवंशी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया जायेगा। यहां आम की उन्नत किस्मों के पौधे तथा फल विक्रय हेतु आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे।????आम की देशी-विदेशी 250 से अधिक किस्में देखने को मिलेंगीराष्ट्रीय आम महोत्सव में 29 से 31 मई, 2026 तक विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों के अंतर्गत दशहरी, लंगडा, बाम्बे ग्रीन, चैसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली आदि किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है। विशिष्ट किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत हाथीझुल, नूरजहां, लड्डु, गुलाब खास किस्मों के उत्पादक भाग ले सकते हैं। एक्जोटिक (आयातित किस्म) की प्रतियोगिता में मियाजाकी, टाॅमी एटकिन्स एवं गोल्डन नगेट्स किस्मों को शमिल किया गया है।????राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम पर केंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजितआम महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। यहां छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए आम उत्पादक किसान उनके द्वारा उत्पादित आमों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हैं। आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते है। इस महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं। आम महोत्सव के दौरान आम पर केंद्रित मैंगो क्विज़ मैंगो, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं भी अयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आम से निर्मित उत्पादों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी आम से निर्मित उत्पाद - नेक्टर/आर.टी.एस., शर्बत, पना, आम के अचार, आम की चटनी, आम पापड़, आमरस, जैम एवं मिठाई आदि व्यंजनों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आम महोत्सव में प्रतिभागियों हेतु आम आधारित माॅडल एवं बोनसाई, आम आधरित सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से आम की ग्यारह गुठलियाँ लाने वाले व्यक्तियों को एक उन्नत किस्म के आम का पौधा दिया जाएगा। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राॅय आम के व्यंजन बनाना भी सिखाएंगी।????आम उत्पादन, प्रसंस्करण तथा समस्या समाधान पर तकनीकी सत्र भी आयोजित होंगेआयोजन के प्रथम दिवस 29 मई को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात सामान्यजनों के लिए प्रदर्शनी अवलोकनार्थ तीनों दिन सायः 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों के फल, आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। द्वितीय दिवस 30 मई को आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 12 बजे से 4 बजे तक ‘‘आम उत्पादन समस्या एवं समाधान’’ विषय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर आकृष्ट हो सकें । आम उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी। तृतीय दिवस 31 मई को आम उत्पादक कृषकों एवं उद्यमियों की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।राष्ट्रीय आम महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल ‘‘आम’’ जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों, विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए रोजगार के साधनों की जानकारी नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है। राष्ट्रीय आम महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 5 से 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं। आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता में न्यूनतम 250 ग्राम आम के उत्पाद के साथ पंजीयन कर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन में पंजीयन एवं प्रवेश निःशुल्क है अतः इस अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु सहभागी बनें।
- 0- बस्तर में दशकों से आदिवासियों की नि:स्वार्थ सेवा करने वाले पद्मश्री डॉ. गोडबोले दंपती का महाराष्ट्र मंडल के साथ अनेक संस्थाओं ने किया सम्मानरायपुर। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों दो दिन पहले सम्मानित होने वाले डॉ. रामचंद्र त्र्यंबक गोडबोले और उनकी पत्नी डॉ. सुनीता रामचंद्र गोडबोले को गुरुवार की देर शाम महाराष्ट्र मंडल ने सम्मानित किया। साथ ही बृहन्महाराष्ट्र मंडल सहित कुछ अन्य संस्थाओं और लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। स्वातंत्र्य वीर सावरकर जयंती पर आयोजित बेहद गरिमामय आयोजन में विनायक दामोदर सावरकर पर आयोजित निबंध स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। ‘मैं भी सावरकर’ फैंसी ड्रेस स्पर्धा में प्रतिभागी भी इस मौके पर प्रोत्साहित किए गए।बस्तर में 37 वर्षों से दूरस्थ आदिवासियों की सेवा कर रहे पद्मश्री डॉ. रामचंद्र गोडबोले ने अपने प्रेरणास्पद भाषण में अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे बस्तर में पिछड़े, अनपढ़ आदिवासियों की सेवा करने के दौरान अनेक कष्टों को झेलने के बाद आज भी अपने जीवन को बस्तर की आनंद यात्रा के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सहायक चैतूराम उन्हें कुपोषण के बारे में भाषण देने ले गया था। वहां जाने के बाद पता चला कि यह तो नक्सलियों का कैंप है। वहां जाने से लेकर सुरक्षित लौटकर आने तक का वृतांत सुनाते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलियों के बीच से लौटने के बाद उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया। उन्हें विश्वास हो गया कि जब वे दरिद्र मानव की सेवा कर रहे हैं, तो उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हो सकता। यह भरोसा उन्हें उस समय आ गया था, जब बस्तर संभाग में नक्सलवाद चरम पर था। जबकि आज की स्थिति काफी बदल गई है।पद्मश्री डॉ. रामचंद्र कहते हैं कि एक बार वे स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस में सवार होकर नारायणपुर से गुजर रहे थे। उन्होंने पास ही बैठे अखबार पढ़ रहे यात्री से उसका अखबार लिया, तो समाचार पत्र के पहले पेज की खबर थी, ‘नक्सली हमले से 25 जवान शहीद’। उन्होंने इस खबर पर अपने करीबी यात्री से चर्चा की, तो उसने नाराजगी से कहा कि चुपचाप समाचार पढ़ो और समाचार पत्र वापस करो। बस में हर एक यात्री सहमा हुआ था। ऐसे में नारायणपुर में शहीदों को अंतिम विदाई देने पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ से जब उनकी बस गुजरी। उन्होंने शहीदों के शव सहित वहां का वातावरण देखा, तो एक बार लगा कि आखिर वे कहां आ गए हैं। फिर भी मानव सेवा को लेकर उनका ध्येय एक क्षण के लिए भी डिगा नहीं।डॉ. गोडबोले 10 माह की बच्ची को बारसुर से रायपुर में डॉ. आंबेडकर हॉस्पिटल लाने और यहां डॉक्टर्स के अनुभव का जीवंत वर्णन करते हुए कहा कि शहरवासी और वनवासी के बीच का भेद खत्म होना ही चाहिए। हमें जिस मानवता और आत्मीयता की अपेक्षा शासन- प्रशासन से है, वैसी ही अपेक्षा आम नागरिकों से भी है। ऐसा कई बार होता है कि सैकड़ों किलोमीटर दूर से रायपुर पहुंचा। बीमार आदिवासी का यहां इलाज नहीं हो पाता। लेकिन उसके परिवार के लिए भी सादे भोजन की व्यवस्था तक नहीं हो पाती। ऐसे समय बस्तर और रायपुर का फासला उसके अनुभव के आधार पर बढ़ जाता है। यही नहीं होना चाहिए।इन संस्थाओं ने किया सम्मानपद्मश्री डॉ. रामचंद्र गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले दंपती का सम्मान महाराष्ट्र मंडल की ओर से अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, कार्यकारिणी नमिता शेष, मालती मिश्रा, विशाखा तोपखानेवाले, आस्था काले, परितोष डोनगांवकर, निरंजन पंडित ने किया। बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल की ओर से शेखर राव साहेब अमीन, छत्तीसगढ़ कार्यवाह सुबोध टोले ने किया। वहीं पर्यावरण प्रेमी शुभांगी- संजय आप्टे, शशिकांत पोड और अरुण भावे ने भी सम्मान किया। राज्यपाल के एडीसी ओम बाविसकर के माता-पिता अजय बाविसकर और कविता बाविसकर ने भी गोडबोले दंपती का सम्मान किया। महाराष्ट्र मंडल ने बाविसकर दंपती और गोडबोले दंपती के साथ आए वनवासी आश्रम के कार्यकर्ता चिंटू राम को भी सम्मानित किया।निबंध प्रतियोगिता के विजेतावीर सावरकर पर आयोजित निबंध और फैंसी ड्रेस स्पर्धा के विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया गया। युवा वर्ग से विजेता सुनीता जोशी, उप विजेता अनघा करकशे और वैष्णवी काले रहीं। बालक वर्ग से कृष्णराज गणेशा जाधव प्रथम और राधेराज गणेशा द्वितीय रहे। फैंसी ड़्रेस स्पर्धा में कृष्णराज विजेता रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
- -जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री-अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण-10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितरायपुर /छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी गुरुवार को जांजगीर-चाम्पा जिले के कापन और नगर पंचायत बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कापन में अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा सह सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। वहीं, बलौदा के जंगलवा डबरी में स्वर्णकार समाज के 'स्वर्ण मंडपम' सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कापन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि अघरिया समाज शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में ही निहित होती है। वहीं, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने कहा कि यह नवनिर्मित भवन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा।नगर पंचायत बलौदा में आयोजित स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में वित्त मंत्री ने स्वर्णकार समाज द्वारा सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
- -‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय-छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों के पक्के घर के सपने को मिलेगा नया संबलरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को 10,021 करोड़ रुपए से अधिक की मदर सैंक्शन जारी किए जाने का स्वागत करते हुए इसे गरीब कल्याण, सम्मानजनक जीवन और अंत्योदय के संकल्प को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर गरीब को पक्का घर’ का संकल्प तेजी से धरातल पर साकार हो रहा है और यह निर्णय ग्रामीण गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला सिद्ध होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण केवल आवास निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया आधार निर्मित करने वाली परिवर्तनकारी पहल है। पक्का घर किसी भी परिवार के लिए केवल एक छत नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य, बेहतर जीवन और सामाजिक गरिमा का मजबूत आधार होता है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामीण परिवारों के ‘पक्के घर के सपने’ को नई गति मिलेगी और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गांव, गरीब और वंचित परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास का नया अध्याय लिखने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण पहल में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।
- भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 1 तालपुरी रुआबांधा में आत्मनिर्भर शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पार्षद सविता ढवस के निवास स्थान पर किया गया। यह बैठक प्रदेश भाजपा, जिला भाजपा एवं रिसाली मंडल के प्रभारी शिवेंद्र परिहार के निर्देशानुसार आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में रिसाली मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू तथा महामंत्री दशरथ साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सविता ढवस ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं भारत माता की जयघोष के साथ की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ सशक्तीकरण तथा केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री गुड्डू झा, शक्ति केंद्र संयोजक जग्गू यादव, सहसंयोजक नरेंद्र त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में बूथ अध्यक्ष इंद्रपाल कौर विरदी, डॉ. नमिता गोयल, दुर्गेश यादव, विष्णुदत्त शर्मा, हीरालाल सिन्हा, तरसेम कौर, उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, अविनाश शर्मा, रविकांत ठाकुर, संतोष चौधरी, अंचल यादव, सारिका साहू, विनोद अग्रवाल, सुनील, सुरेंद्र सोनी, आर.के. बंछोर, डॉ. जी.डी. चंद्राकर, रविंद्र कुमार, नारायण सिंह राजपूत, छातेश्वर, के.एस. देशमुख और एस.के. अग्रवाल शामिल थे।
- - प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष किया भाजपा प्रवेश, देव ने भगवा गमझा पहना कर किया नवप्रवेशियों का अभिनंदन- भाजपा के राष्ट्रवादी विचार को मिल रहा विस्तार, राष्ट्र व जनसेवा के लिये करें कार्य - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देवजगदलपुर। इंदिरा वार्ड में हो रहे उपचुनाव के बीच आज गुरूवार को कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमल झज्ज ने चौदह कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा जिला कार्यालय में कमल झज्ज व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया व विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी का भगवा गमझा पहना कर पुष्पा गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित है। भाजपा के राष्ट्रवादी विचार से जुड़ कर पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। सभी नवप्रवेशियों का अभिनंदन है। जो भाजपा संगठन को सशक्त बनाने कार्य करेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व महापौर संजय पाण्डेय ने भी भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पूर्व एल्डर मैन अम्मा जी राव, पूनम यादव, मंजू कश्यप, वसुंधरा आचार्य, रिंकी शर्मा, अनुसुइया शर्मा, भाग्यश्री महाजन, रजनी शर्मा, कला नेताम, सरस्वती बघेल, सोना शर्मा, सागर साहू व कान्ता जैन शामिल हैं।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक,अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, ममता राणा, आशा साहू , ब्रिजेश शर्मा, रिंकू पाण्डेय, श्रीपाल जैन, अभिलाष यादव, अभिषेक तिवारी,अमित कपूर, आशुतोष आचार्य,आदर्श ठाकुर ब्रिजेश कपूर, रमेश नायडू, उदय दुबे, शरद श्रीवास्तव, अच्युत सामंत, मनी विक्रम नायडू, रोहन घोष, योगेश पाणिग्रही, उत्तम साहू आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- बिलासपुर / जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न एजेंडों के अनुमोदन एवं समीक्षा हेतु जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक 29 मई 2026 को आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में शाम 4 बजे मंथन सभागृह में संपन्न होगी। बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों की प्रगति, विभिन्न प्रस्तावों के अनुमोदन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।
- -180 क्विंटल उर्वरक के विक्रय पर प्रतिबंध-किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज सुनिश्चित करने कार्रवाईबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रतनपुर क्षेत्र में उर्वरक एवं कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री पी. डी. हथेश्वर के मार्गदर्शन में की गई।निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री संतोष टोंडे तथा कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक रतनपुर शामिल रहे। दल द्वारा सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर तथा उन्नत कृषि सेवा केन्द्र रतनपुर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों एवं भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं एवं विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में भंडारित अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 की लगभग 180 क्विंटल मात्रा पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा गुणवत्ताहीन अथवा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग द्वारा जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर समुचित एवं गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध हो सके।






.jpg)




















