ब्रेकिंग न्यूज़

 गांव-गांव पहुंच रही डिजिटल सुविधा, सेवा सेतु बना नागरिकों का भरोसेमंद सहारा

0- अटल पंचायत VLE के प्रशिक्षण से शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन राह हुई आसान
रायपुर। किसी ग्रामीण नागरिक को आय प्रमाण पत्र, मूल निवास या जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र बनवाना हो या गांव की स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता से जुड़ी समस्या दर्ज करानी हो, अब इन सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर ही आसान हो गई है। सेवा सेतु पोर्टल और अटल पंचायत VLE इस बदलाव के महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में शासकीय सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सेतु पोर्टल पर नवीन ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और उनकी प्रक्रिया से अटल पंचायत VLE को परिचित कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान VLE को पोर्टल पर सेवा चयन, ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों की प्रविष्टि, आवेदन की जांच तथा नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया।
प्रशिक्षण में आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, SC/ST प्रमाण पत्र, OBC प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के साथ-साथ सफाई एवं स्वच्छता संबंधी समस्या, स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायत, व्यापार अनुज्ञप्ति (Trade License) और भूमि उपयोग संबंधी जानकारी जैसी स्थानीय सेवाओं को ऑनलाइन दर्ज कराने की प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण दिया गया।
अटल पंचायत VLE अब केवल ऑनलाइन आवेदन में सहयोग करने वाले माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल शासकीय सेवाओं से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इस सुविधा से नागरिकों को घर के पास ही आवेदन करने में सहयोग मिल रहा है।
सेवा सेतु पोर्टल पर लगातार नई सेवाओं को ऑनलाइन करने और VLE को प्रशिक्षित करने की यह पहल डिजिटल सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english