- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण0- शाला परिसर में डोम सहित कला मंच, सायकल स्टैण्ड तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अलावा कन्या सेजेस के प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण की घोषणा कीबालोद. प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्र व समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता एवं प्रासंगिकता को समझते हुए केन्द्र व राज्य सरकार देश के नौनिहालों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ठोस रणनीति बनाकर इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। आने वाले कुछ समय में ही इसका सार्थक परिणाम हमें देखने को मिलेगा। स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के नवनिर्मित शाला भवन के लोकार्पण अवसर पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कुल 01 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शाला भवन का फीता काटकर विधिवत् लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर गुरूर में डोम सहित कला मंच, सायकल स्टैण्ड तथा प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय गुरूर के प्रार्थना स्थल में डोम निर्माण करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन एवं श्री चेमन देशमुख सहित पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित एसडीएम श्री रामकुमार सोनकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री योगदास साहू एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरूर वासियों को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर देश को शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु जो शिक्षा प्रणाली लागू की है उसे दुनिया के 13 देशों द्वारा अपने-अपने देशो में लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात माॅडल का अध्ययन करने हेतु मैं अभी हाल में ही गुजरात गया था। उस दौरान मुझे गुजरात के उत्कृष्ट शिक्षा माॅडल का निकट से अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ पर इसरो के सेटेलाईट के माध्यम से स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत जिन स्कूलों में उस कालखंड में संबंधित विषय के शिक्षक उपलब्ध नही होने पर सेटेलाईट के माध्यम से बच्चों को उस विषय का अध्यापन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु 8वीं तक के कक्षाओं में बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की जा रही है।इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के पहली से आठवीं तक के बच्चों का अनिवार्य रूप से परीक्षाएं ली जाएगी। इसके अलावा हम कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी शालाओं में अनिवार्य रूप से ई-कक्षाएं संचालित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में राज्य में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा नालंदा परिसरों में स्कूली विद्यार्थियों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवा-युवतियों को ई-कोचिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में प्रगति के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए बच्चों को समझाईश दी कि ’जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा’।इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा मंत्री बनने के पश्चात् बालोद जिले के पहले आगमन पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। श्रीमती सिन्हा ने शाला के प्रमुख मांगों की ओर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्हें पूरा करने की मांग भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी के माध्यम से देश वासियों का भार को कम करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। समारोह में स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री योगदास साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट भी किया गया। जिसका शिक्षा मंत्री श्री यादव ने भूरी-भूरी सराहना की।
- 0- आदिवासी परिवार के लोगों से घर-घर संपर्क कर एवं बैठक लेकर दी जा रही है उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारीबालोद. केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ आदि सेवा पर्व के तहत बालोद जिले के चयनित आदिवासी बहुल ग्रामों में निरंतर आदि सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारडीह, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खैरा, चिल्हाटीखुर्द, बैहाकुआ, भरदा लो, रेंघनी, रेंघई, बनगांव, खरथुली, नारगी, बिजोरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सुवरबोड़, चिपरा, जाबुड़वाही, चिखली, सल्हाईटोला, अवारी, उरझे, पचेड़ा, सिंघोला, बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट, सेम्हरकोना में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया गया।इस दौरान आदि सेवा पर्व के चयनित ग्रामों के लिए नियुक्त वांलटियर एवं ग्रामीणों के द्वारा आदिवासी परिवार के लोगों से घर-घर संपर्क कर एवं बैठक लेकर उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जिले के चयनित ग्रामों में नियमित रूप से रैली निकालकर एवं आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में रंगोली आदि बनाकर तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय परिवार के लोगों को आदि कर्मयोगी महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को साफ-सफाई की विशेष महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली आदि सेवा पर्व के अंतर्गत बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों से जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
- -कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-विजेताओं को किया गया सम्मानित-रास्ता बदल सकते है मंजिल को नहीं - विधायक योगेश्वर राजू सिन्हामहासमुंद / जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेवा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत आयुष कार्यालय परिसर संजय कानन से हुई, जो कलेक्ट्रेट परिसर तक संपन्न हुई। मैराथन में युवा, बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों में जोश और उमंग का माहौल देखने को मिला। दौड़ समाप्ति पर प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में नशे का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसे रोकने जागरूकता आवश्यक है। स्वस्थ्य रहेंगे तभी स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। मैराथन एक माध्यम है कि हम स्वस्थ्य रहकर समाज को भी संदेश दे सकते हैं।कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि युवा ही राज्य के विकास की असली ताकत हैं। सबसे पहले हमें नशा मुक्त होने का संकल्प लेना चाहिए। संकल्प और एकता ही जीत की कुंजी है। नारी शक्ति का सम्मान कर हमें विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में आगे बढ़ना होगा। युवा गतिशील होता है, वह रास्ता बदल सकता है पर मंजिल नहीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।इस अवसर पर स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि स्वस्थ्य रहना आज सबसे ज्यादा जरूरी है। जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी अच्छे से निभा सकेंगे। आज की मैराथन इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, महेंद्र सिक्का, राजू चंद्राकर, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, समाज सेवी डॉ. एकता लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह, आयुष के डॉ. ज्योति गजभिए, डॉ. सर्वेश दुबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति का शपथ लिया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस सेवा मैराथन ने स्वास्थ्य, एकता और समाज में नशामुक्ति का सशक्त संदेश दिया।पुरस्कार प्राप्त करने वालों में ओपन वर्ग मैराथन दौड़ अंतर्गत पुरूष प्रतिभागी में बलराम बरिहा ने प्रथम एवं सत्येन्द्र कुमार तेन्दुलकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा महिला प्रतिभागी में प्रथम स्थान हसिना एवं द्वितीय स्थान ज्योति ने हासित की। इसी तरह 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के मध्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बंदन बाई चैहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोटराईज्ड ट्रायसाकल मैराथन में लाकेश कुमार प्रथम स्थान पर एवं मानिक लाल चतुर्वेदी द्वितीय स्थान पर रहे। साथ ही ट्रायसाकल मैराथन में संजय परमार ने प्रथम स्थान एवं तेजस्वी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- - चयनित ग्रामों को विभागीय योजनाओं से करें लाभान्वित- आंगनबाड़ी के बच्चों का दस्तावेज संकलन कर बनाए जाति प्रमाण पत्र- दिव्यांगजनो के लिए 24 सितंबर को जिला स्तरीय शिविरमोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के माध्यम से विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है, ताकि ट्रांजिट वॉक के माध्यम से एक सशक्त ग्राम विजन बन सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी में चयनित 245 ग्रामों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने विकासखंड वार आदि सेवा केंद्रों की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आदि सेवा केंद्रों के स्थापना से विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण, बैंकिंग सेवाएँ, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी जानकारी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का ग्रामीणों को बेहतर लाभ दिया जा सकेगा।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आंगनबाड़ी के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों के तर्ज पर आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों के दस्तावेज संकलन का कार्य करें, ताकि जिले के आंगनबाड़ी के बच्चों का भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने डीईओ को शैक्षणिक भ्रमण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने सेवा पर्व अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु वृहद कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित सभी विभाग अधिकारी उपस्थित रहें।दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 24 सितंबर को जिला स्तरीय शिविर का आयोजनकलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने समाज कल्याण अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड, श्रवण जांच, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड नवीनीकरण एवं अपडेशन की सेवाएं भी उपलब्ध होगी।
- - पदयात्रियों को नहीं होनी चाहिए तकलीफ- सेवा पंडालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश- सेवा पंडालों में पेयजल, साफ-सफाई, लाईटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहाराजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केन्द्र है और दूर-दराज से यहां श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। सेवा पंडालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहे, ताकि पदयात्रियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि क्वांर नवरात्रि में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत सहित चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से बात की एवं उनसे व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाई एवं मेडिकल स्टॉफ के साथ तैनात रहे। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेटिंग लगाने कहा। पदयात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री गौतम चंद पाटिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 24 एवं 25 सितम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा पहुंचेंगे और स्कील डेव्लपमेंट विभाग द्वारा संचालित केन्द्र का निरीक्षण एवं प्रमाण-पत्र का वितरण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे ग्राम सांकरा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। वे शाम 4.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे एवं वन विभाग के माँ बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.30 बजे डोंगरगढ़ के विश्राम गृह पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। वे शाम 6.15 बजे विश्राम गृह से प्रस्थान कर शाम 6.20 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचकर दर्शन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 7 बजे माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा समय आरक्षित रहेंगा एवं रात्रि विश्राम करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 25 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.5 बजे गांधी सभागृह म्युनिस्पल स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं सेवा पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेंगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे सिंधु भवन राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.45 बजे सिंधु भवन राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- -कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठकमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लाॅक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री लंगेह ने 02 अक्टूबर तक चलने वाले रजंत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के आयोजन तथा आदिकर्मयोगी अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विविध गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि अभियान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए अब ग्राम एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। जो पूरी तरह सहभागी नियोजन के आधार पर बने। कलेक्टर ने आगामी त्यौहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग को सभी मिठाई दुकानों में मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने एवं विभिन्न प्राधिकरण अंतर्गत अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक पंजीयन करने कहा है। उन्होंने बताया कि अब पंजीयन की तिथि 01 अक्टूबर कर दी गई है। सभी विधानसभा में कम से कम 10-10 हजार प्रतिभागियों का पंजीयन हो। जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जो शिक्षक अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किए है उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूलों और अन्य संस्थानों में पकने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखें तथा छात्रों को खिलाने से पहले अवश्य चखें। इसी तरह साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए।कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा में डिजिटल क्राॅप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं मैन्युअल गिरदावरी के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वे प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। किसान पंजीयन के लिए शत प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल संबंधी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शेष आवासों को पूर्ण करने निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवास का कार्य प्रतिदिन प्रगतिरत रहें। कलेक्टर ने जनमन की समीक्षा में पूर्ण सिच्युएशन के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।:
- -विधायक श्री सिन्हा ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया शुभारंभमहासमुंद / राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मंगलवार को विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा भगवान धनवंतरी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आयुर्वेद दिवस पर दिए गए संदेश का वाचन किया। विधायक श्री सिन्हा ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ हम आयुर्वेद को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में मिलेट्स, औषधीय द्रव्य एवं पौधों की प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने किया। साथ ही अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री राजू चंद्राकर, श्री संदीप वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।साथ ही रन फाॅर आयुर्वेदा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में लगभग 500 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, इनमें डॉ. एकता लंगेह, सहित वृद्धजन, दिव्यांगजन, वन विभाग के प्रशिक्षु, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे। दौड़ का समापन कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ।जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति गजभिये ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी सहित विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण की सेवाएं प्रदान कीं। विशेष शिविरों में हृदय रोग एवं उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य, महिलाओं में एनीमिया, हड्डी एवं संधि रोग तथा त्वचा एवं एलर्जी संबंधी परामर्श दिया गया तथा आयुष आधारित स्वास्थ्य शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि मैराथन से पूर्व 738 प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक क्वाथ वितरित किया गया। कुल 532 लोग स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए, जिनमें 447 आयुर्वेद, 51 होम्योपैथी एवं 34 यूनानी पद्धति से लाभान्वित हुए। 71 हितग्राहियों का ब्लड शुगर टेस्ट तथा 35 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया गया। इस शिविर में डॉ. नेहा विक्टर, डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. रुचि तिवारी, डॉ. सरोज कुमार धृतलहरे, डॉ. माधवी कुशवाहा (होम्योपैथी), डॉ. पुष्पा साहू (यूनानी), डॉ. सृष्टि चंद्राकर, डॉ. देवेंद्र सिंह कुंजाम, डॉ. उत्कर्ष वर्मा, डॉ. रागिनी गुप्ता, डॉ. खैरुन्निशा, डॉ. बबीता भगत सहित अन्य विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों विशेष योगदान रहा।
- -कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी गतिविधियों का सफल आयोजन के दिए निर्देशमहासमुंद / जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रारंभ किए गए विशेष आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में चयनित धरती आबा योजना के 308 ग्रामों में व्यापक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समय सीमा की बैठक में सभी विभाग प्रमुखों एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि अभियान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति, परिवार और समुदाय केंद्रित विकास के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण है। विलेज एक्शन प्लान को वर्ष 2030 के ग्राम विकास दृष्टि को आधार बनाकर तैयार करने पर बल दिया।आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम स्तर पर आदि साथी, आदि सहयोगी और आदि कर्मयोगियों की टीम सक्रिय रूप से कार्ययोजना बना रही है। जिले के 6 मास्टर ट्रेनरों को राज्य स्तर पर प्रशिक्षित कर प्रत्येक विकासखंड में 10-10 मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया गया है। इन्हीं मास्टर ट्रेनरों द्वारा ग्राम स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम कराए गए, जिसमें ग्राम के युवा, जनजातीय मुखिया, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। लगभग 20 सदस्यीय ग्राम टीम अब स्वयं अपने गांव के विकास हेतु विलेज एक्शन प्लान तैयार कर रही है। यह योजनाएँ आगामी 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में अनुमोदित की जाएंगी, जिसके पश्चात इन्हें केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर क्रियान्वयन की दिशा में बढ़ाया जाएगा।सेवा पर्व का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत सेवा पर्व भी मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभाग सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। 17 सितम्बर को सभी 308 ग्रामों में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र समस्याओं के समाधान हेतु एकल खिड़की प्रणाली के रूप में कार्य करेगा और प्रति सप्ताह 2 घंटे संचालित होगा। 18 सितम्बर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, जिसमें सिकल सेल, एनीमिया जांच, टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्डबनाए गए। इसी तरह 19 सितम्बर को वन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण तथा खाद्य, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों द्वारा राशन कार्ड, उज्ज्वला कार्ड, पेंशन, मनरेगा कार्य, महिला स्वसहायता समूह उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री तथा ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम 2 अक्टूबर को सेवा पर्व का समापन स्वच्छता अभियान, जल श्रोतों की सफाई, जनभागीदारी से सोख्ता निर्माण और आदि शपथ कार्यक्रम से होगा।
- - बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हुई चर्चा, विगत दो वर्षों में बाल विवाह नहीं होने वाले पंचायत होंगे सम्मानित- पोश एक्ट 2013 और बाल विवाह निवारण हेतु विशेष कार्यशाला संपन्नमोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं बाल विवाह मुक्त जिला पर कलेक्टरेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आयोजित कार्यशाला में कहा कि महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। ताकि महिलाएं पूरी आत्मविश्वास एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए परिवार और समाज में अपना अहम योगदान दे सके। कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी के साथ जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पोश अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि सभी विभागों में आंतरिक शिकायत समिति तथा स्थानीय शिकायत समिति का गठन आवश्यक है। साथ ही, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में प्रत्येक तहसील, विकासखंड, नगरीय निकायों या वार्डों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यशाला में श्रीमती संगीता मिश्रा एवं सुश्री पूजा जैन द्वारा शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी गई। जिससे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नाम, मोबाइल नंबर और विभागीय ईमेल आईडी को सार्वजनिक रूप से चस्पा करें।इसी क्रम में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए भी विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में बताया कि आगामी 2 अक्टूबर 2025 को जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत की ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त पंचायत का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।विगत दो वर्षों में जिन पंचायतों में बाल विवाह नहीं हुआ है, उन्हें सम्मानित करते हुए बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिवों, जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, उन्हें भविष्य में बाल विवाह न होने देने हेतु सजग रहने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- -राज्यपाल से परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य भेंटरायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक श्री टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की।राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई नागरिक अपनी समस्या निराकरण के लिए आवेदन दे रहा तो उसे उसका परिणाम भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने नामांतरण में होने वाली धोखा धड़ी को रोकने और भू माफियाओं पर सख्ती करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे राजभवन आकर मिल सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशिक्षण निदेशक श्री प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री सारिका मित्तल, श्री शुभम देव, सुश्री शिक्षा शर्मा, सुश्री शुभांगी गुप्ता, सुश्री पूजा पिंचा, श्रीमती मधु गभेल, श्री देवाशीष कुरी, सुश्री भावना साहू, श्री लोकांश एल्मा, सुश्री रश्मि पोया, श्री आशीष कुमार, श्री सुमित कुमार धु्रव, श्री अभिषेक तम्बोली, श्री गगन शर्मा उपस्थित थे।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : अब यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम सब 22 सितंबर से लागू जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना सुनिश्चित कराएँरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने सोमवार को शारदीय नवरात्र से जीएसटी सुधार लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत की रचना की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा होंगे। श्री देव ने कहा कि एमएसएमई और स्टार्टअप्स में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और परिवारों व कारोबारियों पर वित्तीय बोझ कम होगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने जीएसटी सुधार प्रस्तावों के लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और कहा कि 22 सितम्बर से लागू हुए अब तक के सबसे बड़े कर-सुधारों में से जीएसटी में हुए कर-सुधार से आम आदमी के जीवन में अहम और सकारात्मक बदलाव आना तय है। केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से आम आदमी की बचत बढ़ेगी और 6 लाख करोड़ रुपए की खपत बढ़ेगी और आम आदमी के जीवन-स्तर व देश के आर्थिक परिदृश्य में क्रांतिकारी मजबूती आएगी। श्री देव ने कहा कि यह शुभ जीएसटी है जो जन-जन की सुविधाओं को देखकर बनाया गया है। जीएसटी 2.0 लोगों की जरूरत को देखते हुए इसमें सुधार किया गया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जीएसटी सुधार के लाभ को भाजपा के सभी विधायक, सांसद लोगों तक पहुँचा रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता जीएसटी सुधार के लाभ को लोगों को बता रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की अब यह महती जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर 22 सितंबर से लागू जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना सुनिश्चित कराएँ ताकि टैक्स कटौती का फायदा सीधे लोगों तक पहुँचना चाहिए। जीएसटी कर-सुधार व्यापार सुगमता और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड में केंद्र सरकार काम कर रही है। श्री देव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ऑटोमोबाइल सेक्टर जैसे कुछ उद्योग पहले ही टैक्स कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुँचाना शुरू कर चुके हैं।
-
बालोद जिले के प्रवास के दौरान प्रमुख अधिष्ठात्री देवियों का दर्शन कर मंदिर परिसरों के विकास कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन
बालोद/ प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि, विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज बालोद जिले प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला स्थित माँ गंगा मैय्या मंदिर, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी मंदिर एवं ग्राम कंकालिन में कंकालिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर बालोद जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने जिले के प्रमुख तीनों अधिष्ठात्री देवियों का दर्शन करने के उपरांत मंदिर समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के मांग पर मंदिर परिसर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों को पूरा करने हेतु राशि स्वीकृति करने का आश्वासन भी दिया। इसके अंतर्गत उन्होंने ग्राम कंकालिन में कंकालिन मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार तथा डोम शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने कंकालिन मंदिर परिसर में सुमधुर छत्तीसगढ़ी पंडवानी गायन का श्रवण भी किया। इसके पश्चात् मंत्री श्री यादव अतिथियों के साथ सियादेवी मंदिर पहुँचकर मां सियादेवी का विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस दौरान उन्हांेंने मंदिर परिसर में सियादेवी मंदिर परिसर के सदस्यों के साथ बैठक भी की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आम जनता के सुविधा हेतु निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। मंत्री श्री यादव ग्राम झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर पहुँचकर गंगा मैया का पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। गंगा मैया मंदिर पहुँचने पर मंत्री श्री यादव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने गंगा मैया मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री यशवंत जैन, श्री चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, जनपद अध्यक्ष श्री सरस्वती टेमरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। -
-कांग्रेस और भूपेश बघेल को जीएसटी से मतलब नहीं है उन्हें तो केवल सीएसटी से मतलब है
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि जीएसटी के पहले तरह-तरह के टैक्स लगते थे लेकिन जब जीएसटी आया तब वस्तुओं की कीमत में कमी आई। आम उपभोक्ता मोदी सरकार ने बहुत बड़ा उपहार दिया। कांग्रेस हमेशा सीएसटी लागू कर तरह-तरह के घोटाले कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला किया और भूपेश सरकार अब इसका विरोध कर रहे है। कांग्रेस और भूपेश बघेल को जीएसटी से मतलब नहीं है उन्हें तो केवल सीएसटी से मतलब है। सीएसटी मतलब कांग्रेस सेटिंग टैक्स। सीएसटी का मतलब घोटाले से पूरा पैसा इकट्ठा करना लोगों को लूटना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तबाह करना। लूट कर जो कांग्रेस का प्रथम परिवार है उसके पास ले जाना। लेकिन जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार आई है जितने भी भ्रष्टाचारी हैं वे आज भ्रष्टाचार के आरोप में जेल के अंदर है।
-
राज्य शासन ने नियमों में किया संशोधन, पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से कराए जाने वाले कार्यों में अब प्रकाश व्यवस्था भी शामिल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में स्ट्रीट लाइटिंग के कार्यों को पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से भी कराए जाने की व्यवस्था के दिए थे निर्देश
बिलासपुर/ प्रदेश के नगरीय निकायों में अब स्ट्रीट लाइटिंग (प्रकाश व्यवस्था) के कार्य पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से भी कराए जा सकेंगे। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इन निधियों से किए जाने वाले कार्यों की सूची में अतिरिक्त नवीन कंडिका जोड़ते हुए अब वार्षिक पात्रता राशि का अधिकतम 25 प्रतिशत राशि प्रकाश व्यवस्था हेतु व्यय करने की अनुमति प्रदान की है। राज्य शासन ने इस संबंध में सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने हाल ही में विभागीय समीक्षा बैठक में पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से किए जाने वाले कार्यों में प्रकाश व्यवस्था को भी शामिल करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से किए जाने वाले कार्यों में प्रकाश व्यवस्था को भी शामिल करने संबंधी परिपत्र मंत्रालय से सभी नगरीय निकायों को भेजा है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने हाल ही में 19 सितम्बर को प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए की पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि जारी की है। विभाग द्वारा निकायों को पार्षद निधि के कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए तथा महापौर/अध्यक्ष निधि के कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। -
*जीएसटी सुधार से आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री श्री साय*
*जीएसटी बचत उत्सव को लेकर व्यापारियों में दिखा भारी उत्साह**रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक से लेकर गुरुनानक चौक तक मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से हुआ अभूतपूर्व स्वागत**नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया बाजार भ्रमण – जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में उत्साह*रायपुर/ नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद किया। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने कर प्रणाली को नई सरलता और पारदर्शिता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे बाजार का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने उनका स्वागत किया और “मोदी जी को धन्यवाद” के नारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए जाना कि नई कर व्यवस्था से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को कितना बड़ा लाभ मिला है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शाम को राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए गुरुनानक चौक तक पैदल बाजार भ्रमण किया और जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दुकानों में बचत उत्सव के स्टीकर भी लगाए और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्राहकों से आत्मीय चर्चा की।बाजार भ्रमण के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं संचालकों ने मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीएसटी सुधार से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा हाल में किए गए व्यापक जीएसटी सुधारों से टैक्स में कमी आई है और ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने शारदा चौक स्थित श्री शंकर हनुमान मंदिर में दर्शन कर बाजार भ्रमण की शुरुआत की।मुख्यमंत्री से बातचीत में लीला श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स में खरीददारी करने आई समता कॉलोनी निवासी सुश्री ऋचा ठाकुर ने कहा कि जीएसटी में कटौती से उनकी बड़ी चिंता दूर हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने हॉस्टल के लिए 5 एसी खरीदने थे। पहले 35,000 रुपये प्रति एसी की कीमत वाले उत्पाद अब कटौती और डिस्काउंट के बाद 30,000 रुपये में मिले, जिससे एक बार में ही 25,000 रुपये की बचत हुई। ऋचा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।इसी प्रकार एम.एस. ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर श्री मोहन नेभानी ने बताया कि बचत उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं उनकी दुकान पर आए और ग्राहकों के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जीएसटी में कटौती से ग्राहकों की खरीददारी बढ़ी है और हर सामान पर 1,000 से 2,000 रुपये तक की बचत हो रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित विभिन्न दुकानों में भ्रमण कर दुकानदारों और ग्राहकों से आत्मीय बातचीत की। बाजार में पैदल भ्रमण के दौरान आमजन ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।जयस्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री का स्वागत चैम्बर ऑफ कॉमर्स और पार्टी पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद वे शारदा चौक पहुंचे और वहाँ देवी प्रतिमा के दर्शन कर भक्तों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।इसके पश्चात मुख्यमंत्री पूनम होटल से लेकर मंजू ममता होटल तक पैदल भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। सड़क किनारे खड़े छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों तक, सभी ने मुख्यमंत्री से संवाद करने की उत्सुकता दिखाई। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ सभी की बातें सुनीं और जीएसटी 2.0 के लाभों पर उनकी प्रतिक्रियाएँ जानीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने टिनी टीज़र और किड्स ऑन व्हील साइकिल स्टोर जैसे प्रतिष्ठानों पर जाकर बच्चों से जुड़ी वस्तुओं और घरेलू सामग्री पर घटे कर दरों की जानकारी ली। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में जाकर उन्होंने जाना कि उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में कितनी सस्ती दरों पर सामान मिल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि नए प्रावधानों से व्यापार करना आसान हुआ है और ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व और जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती का यह संयोग व्यापार और उपभोक्ताओं दोनों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कर प्रणाली और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनी है। इससे न केवल व्यापारियों को सुविधा होगी बल्कि आम उपभोक्ताओं की जेब में भी प्रत्यक्ष बचत होगी।मुख्यमंत्री ने विस्तार से कहा कि अब केवल दो स्लैब रह गए हैं। आवश्यक वस्तुएँ जैसे साबुन, टूथपेस्ट, साइकिल और रसोई सामग्री अब मात्र 5 प्रतिशत कर पर उपलब्ध होंगी, जिससे हर परिवार को सालाना 3,000 से 5,000 रुपये की बचत होगी। इसी प्रकार ब्रेड, दूध, पैक्ड नमकीन और चना जैसी खाद्य वस्तुएँ पूरी तरह करमुक्त हो गई हैं, जिससे सालाना ढाई से साढ़े तीन हजार रुपये तक की बचत होगी। स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भी कर हटने से लोगों को 25,000 रुपये की पॉलिसी पर लगभग 4,500 रुपये और वरिष्ठ नागरिक बीमा पर 8 से 10 हजार रुपये सालाना की बचत होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में कहा कि जीएसटी 2.0 से व्यापार जगत को भी बड़ा लाभ होगा। यह सुधार उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार सभी क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।मुख्यमंत्री ने उद्यमियों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दें और उपभोक्ताओं से भी आह्वान किया कि वे गर्व से कहें – “मैं स्वदेशी खरीदता हूँ और स्वदेशी बेचता हूँ।” उन्होंने इसे भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला मंत्र बताया।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, नान के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, अमित चिमनानी, रमेश ठाकुर, नंदन जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न व्यापारी संगठन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। -
*ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर पिछले तीन वर्षों में हुए मनरेगा के कार्यों का विवरण, व्यय और प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मनरेगा दर्पण नागरिक सूचना पटल का विधिवत शुभारंभ‘ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनरेगा दर्पण से आम जनता को मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मनरेगा दर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव पहल है, जो न केवल पारदर्शिता की नई मिसाल है बल्कि हर ग्रामीण को योजनाओं से सीधे जोड़ने का माध्यम भी है। क्यूआर कोड और जीआईएस तकनीक आधारित यह कदम गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।*तीन साल में हुए मनरेगा कार्यो की रिपोर्ट देख सकेंगे ग्रामीण*छत्तीसगढ़ में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में नागरिक सूचना पटल लगाए गए हैं। इन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके कोई भी ग्रामीण पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों का विवरण, व्यय की जानकारी और प्रगति रिपोर्ट देख सकता है।इस प्रणाली से अब गांव का हर व्यक्ति यह जान सकेगा कि मनरेगा के तहत उसके इलाके में कौन-कौन से कार्य स्वीकृत हुए हैं, कितनी राशि खर्च हुई है और काम की वर्तमान स्थिति क्या है। फाईल और दस्तावेज हटकर अब हर सूचना मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों को जानकारी के लिए किसी कार्यालय या अधिकारी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।मनरेगा दर्पण पोर्टल और सूचना पटल के माध्यम से सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित जानकारी को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। इससे योजनाओं पर अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और जनता खुद निगरानी कर पाएगी। इस पहल से ग्रामीणों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। पारदर्शी व्यवस्था से न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा बल्कि ग्रामीणों की सीधी भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। -
*पीएम-जनमन क्षेत्रों में विशेष शिविरों के माध्यम से हजारों जनजातीय हितग्राही हुए लाभान्वित*
रायपुर/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्त्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत आज प्रदेशभर के प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय मिशन (PM JANMAN) क्षेत्रों में विशेष जनजातीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पिछड़ी जनजातीय समूहों (PVTGs) सहित हजारों लोगों को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जो प्रदेश सरकार की जनजातीय स्वास्थ्य सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।छत्तीसगढ़ राज्य में ‘‘स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार‘‘ अभियान के आज के थीम के अनुरूप विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह) क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने हेतु मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMU) के माध्यम से व्यापक स्तर पर सेवाएं प्रदान की गई, जिसमें राज्य के 24 ज़िलों में कुल 85 स्वास्थ्य शिविरों का संचालन किया गया। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में 51 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की सक्रिय भागीदारी से पिछड़ी जनजातीय समूह के 1,815 सहित कुल 7,825 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।दूरस्थ अंचलों में बसे जनजातीय समुदायों को ध्यान में रखते हुए इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समग्र स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएँ प्रदान की गईं। सेवाओं के अंतर्गत सामान्य ओपीडी उपचार के अंतर्गत 2,118 लोगों का इलाज किया गया, वहीं 1,020 लोगों की हाईपरटेंशन (बीपी) जांच और 1108 लोगों की मधुमेह स्क्रीनिंग की गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए एनीमिया की जांच 878 महिलाओं में की गई, जबकि मातृत्व सेवाओं के तहत 260 महिलाओं की एएनसी/पीएनसी जांच की गई। साथ ही, 210 मलेरिया, 340 सिकल सेल, और 112 टीबी जांचें की गईं। कैंसर स्क्रीनिंग (मुख, स्तन व ग्रीवा) के माध्यम से 150 महिलाओं की जांच की गई। बच्चों को टीकाकरण सेवाएं भी दी गईं, जिससे 185 बच्चों को लाभ मिला, जबकि परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ 145 महिलाओं ने उठाया। मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के तहत 80 लोगों को परामर्श दिया गया और आयुष एवं वेलनेस सेवाओं से 60 लोगों को लाभ मिला।इसके साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर भी विशेष रूप से जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिसमें किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता प्रबंधन, सैनिटरी नैपकिन के उपयोग, संक्रमण से बचाव जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं से आगे बढ़कर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हो रहा है।स्वास्थ्य सेवा वितरण के साथ-साथ समुदाय में जागरूकता और विश्वास का संचार भी इन शिविरों की एक विशेष उपलब्धि रही। शिविरों में आए हितग्राहियों को न केवल जांच और उपचार प्रदान किया गया, बल्कि उन्हें पोषण, जीवनशैली में सुधार, नियमित जांच की महत्ता आदि विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।यह अभियान राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रह रहे समुदायों तक मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर चलाया गया यह कार्यक्रम सम्पूर्ण परिवार की सशक्तता और समग्र स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। -
*मुख्यमंत्री श्री साय ने 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात*
*77 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं।*महिला सशक्तिकरण - नए भवनों का शिलान्यास*श्री साय ने महतारी सदन योजना के तहत 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण किया। लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित ये भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे। यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।*औद्योगिक विकास*ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 16 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा मुख्यमंत्री ने इसके लिए भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों से उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी।*शिक्षा एवं कौशल विकास*मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिए 27 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से आईटीआई भवन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज और लाइवलीहुड कॉलेज भवन के लिए शिलान्यास भी किया। श्री साय ने 7 करोड़ 53 लाख रूपए से बने कृषि महाविद्यालय भवन एवं छात्रावास का लोकार्पण भी किया। ये संस्थान युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और कौशल विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे।*सड़क और अधोसंरचना*मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में 9 सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन सड़कों पर 119 करोड़ 79 लाख रूपए खर्च किए जायेंगे। उन्होंने इसके साथ ही गौरव पथ योजना के तहत 1 करोड़ 70 लाख रूपए से बने गातापार और बकली मार्ग का भी किया। यह सभी नई सड़कें गाँवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।*स्वास्थ्य सुविधाएँ*मुख्यमंत्री श्री साय ने मगरलोड विकासखंड के भेण्ड्री में 75 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया। इससे ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।*पेयजल एवं सिंचाई*श्री साय ने धमतरी जिले में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत के 39 कार्य का लोकार्पण किया। जिससे जिले की हर बस्ती ‘हर घर जल’ प्रमाणित होगी। उन्होंने कोडेबोड़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 26 करोड़ 37 लाख रूपए से निर्मित योजना का लोकार्पण किया। और महानदी नहर पर 4 करोड़ 29 लाख रूपए से क्रॉस रेग्युलेटर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।*विज्ञान एवं पर्यटन*मुख्यमंत्री ने गंगरेल में साइंस पार्क बनाने के लिए शिलान्यास किया। इस साइंस पार्क के बन जाने से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ पर्यटन की नई संभावनाओं को भी बढ़ावा देगा।*सामाजिक विकास*आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 50 लाख की लागत से बनने वाले कंवर समाज भवन (मधुबन धाम, राकांडीह) की आधारशिला भी रखी। यह भवन जिले में सामुदायिक विकास को नई ऊर्जा देगा।इन सभी विकास कार्यों से धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में भी नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक दिन जिले की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। - -विश्व पर्यटन दिवस और छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 28 सितम्बर को होग़ा आयोजनबलौदाबाजार- विश्व पर्यटन दिवस और छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले टूर द बलौदाबाज़ार साइक्लोथॉन में देश भर के 924 लोगों ने पंजीयन किया है। यह आयोजन आगामी 28 सितंबर को किया जा रहा है। जिला प्रशासन आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि यह आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिले में पर्यटन की संभावनाओं को पोषित करने में उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि सिर्फ़ छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि देशभर के साइकिलिस्ट इस आयोजन का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं। अमृतसर , दिल्ली ,मुंबई जैसे शहरों से भी साइकिल प्रेमियों ने पंजीयन किया है।साइक्लोथॉन में प्रतियोगिता की दो श्रेणियां है जिसमें पहली ज़िले के निवासियों के लिए और दूसरी अन्य ज़िले अथवा राज्य के निवासियों के लिए है।दोनों श्रेणियों में महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक पुरस्कार दिए जाएँगे।बलौदाबाज़ार जिले के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा। जिले के बाहर के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार ₹25,000, द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 देय होगा। इसके अलावा - यंग राइडर और वेटरन राइडर्स के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएँगे। साथ ही इन श्रेणियों में 10-15 टोकन ऑफ एप्रिशिएशन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
- -जिला स्तरीय परामर्शदात्री सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में बैंक अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियोगी अभियान अंतर्गत चल रहे आदि सेवा पर्व अंतर्गत चयनित ग्रामों में आयोजित गतिविधियों में जनजातीय परिवार के लोगों को बैंकिग सुविधाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें साइबर फ्राॅड से बचने जागरूक भी करें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष मंे आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में जिले के बैंकर्स को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी बैंकर्स से कहा कि वे बैंक में संचालित सभी खातों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही उन्होंने क्रेडिट, डिपोजिट रेशियो, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में बैंक लिंकेज की जानकारी, जिला अंत्यावसायी के प्रकरणों सहित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर की अध्यक्षता में आज आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर विशेष रूप से उपस्थित थीं। इसके अलावा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सौरभ जैन एवं भारतीय रिजर्व बैंक के समन्वयक सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बालोद। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बालोद के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे ग्राम सिवनी एवं ग्राम झलमला में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।file photo
- -ट्राईबल विलेज विजन निर्माण की दी जा रही विस्तृत जानकारीबालोद ।आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व/सेवा पखवाड़ा का आयोजन जिले के चयनित 186 ग्रामों में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत चयनित ग्रामों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना कर जनजातीय समुदाय के लिये एकल खिड़की सुविधा केन्द्र बनाये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर जन-जागरण रैली, ट्रांसेक्ट वाक एवं केंद्रित सामूहिक चर्चा कर ट्राईबल विलेज विजन का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही क्रिटिकल गैप को चिन्हांकित कर योजनाओ की संतृप्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव, बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा, लिमोरा, गोड़री, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गंजईडीह, आतरगांव, रानाखुज्जी, मड़वापथरा, राघोनवागांव, गहिरा नवागांव, राघोनवागांव, अलिवार, कोटेरा, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा, भर्रीटोला 43, बिटाल, बोरगांव, नर्राटोला, कुसुमटोला, मरकाटोला, पेण्ड्री एवं ग्राम बेलोदा में मास्टर टेªनर्स एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर आदि सेवा पर्व/सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में आदि सेवा पर्व के दौरान जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप बनेगा। 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में इन योजनाओं का अनुमोदन होगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जहां शिकायत निवारण और सेवा वितरण की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हो सकेगी।
- -रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 सितम्बरबालोद। , सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत जिले के ग्रामीण, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन युवा प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने, ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने तथा फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए युवाओं को वेबसाईट www.sansadkhelmahotsav.in में 25 सितम्बर 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर जिले में ग्रामीण, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर अलग-अलग अवधियों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में तीन आयु वर्गों 18 वर्ष तक, 18-40 वर्ष, और 40 वर्ष से अधिक के महिला व पुरूष प्रतिभागियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। महोत्सव में विविध खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, गेड़ी दौड़, गिल्ली-डंडा, और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल शामिल हैं। इसके साथ ही फिट इंडिया कार्निवल और मनोरंजन गतिविधियों का भी आयोजन होगा, जो प्रतिभागियों के लिए आनंददायक अनुभव लेकर आएगा।
- -आत्मनिर्भर, फिट इण्डिया और नशा मुक्त भारत का दिया जाएगा संदेशबालोद। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे ’सेवा पखवाड़ा दिवस’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 24 सितंबर 2025 को सुबह 07.30 बजे से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया, और नशा मुक्त भारत थीम पर ’नमो मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि नमो मैराथन कार्यक्रम में 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला, पुरुष हेतु पृथक-पृथक वर्ग बनाये गये हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2001 रुपये प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन 23 सितंबर 2025 को जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग, राजस्व कॉलोनी परिसर, गंगानगर झलमला में सुबह 10 बजे से करा सकते हैं। पंजीकृत प्रतिभागी को नमो मैराथन टी शर्ट प्रदान किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग कार्यालय झलमला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4.50 किमी का नमो मैराथन जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अटल विहार कॉलोनी, शासकीय माध्यमिक शाला सिवनी, खेल मैदान, राजस्व कॉलोनी, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, कलेक्टोरेट चैक, विश्राम गृह आदमाबाद वृद्धाश्रम से होते हुए वापस कलेक्टोरेट परिसर पर खत्म होगा।उल्लेखनीय है कि नमो मैराथन का मुख्य उद्देश्य ’आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया, और नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। यह आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि यह युवाओं और नागरिकों को देश के विकास और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रेरित करेगा।इस आयोजन के माध्यम से बालोद जिला प्रशासन द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।


















.jpg)



.jpg)

.jpg)


