- Home
- छत्तीसगढ़
-
बिलासपुर /प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर द्वारा आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र नवम्बर 2025 से फरवरी 2026 तक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक निर्धारित कार्यालयीन समय में शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग तृतीय तल बिलासपुर में जमा किए जा सकेंगे। बिलासपुर संभाग के अधीन सभी कार्यालय प्रमुखों से अपेक्षा की गई है कि उनके विभाग एवं कार्यालय में पदस्थ वे लिपिक वर्गीय कर्मचारी, जिन्होंने तीन वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण कर ली है, इच्छुक होने पर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करें। पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी इस सूचना के प्रकाशन उपरांत प्रवेश के लिए पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा।
-
-ज्यादा मांगने पर टोल फ्री नम्बर पर करें शिकायत
बिलासपुर / श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का फायदा उठाने के लिए श्रमिकों का विभागीय कर्मकार कल्याण अथवा असंगठित कर्मकार मण्डल में पंजीयन अनिवार्य होता है। पंजीयन का कार्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर जनपदों में स्थापित श्रम संसाधन केन्द्रों में निःशुल्क किया जाता हैं, वहीं निर्धारित शुल्क 30 रूपये देकर लोक सेवा केन्द्र अथवा च्वाईस सेन्टरों में भी पंजीयन कराया जा सकता है। कतिपय च्वाईस सेन्टरों द्वारा इससे ज्यादा वसूली किये जाने की शिकायत को श्रम विभाग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नम्बर जारी कर दोषियों के विरूद्व कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि बिलासपुर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07752-455565 अथवा रायपुर श्रम विभाग के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर कोई भी पीडित व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में च्वाईस सेन्टरों को कार्ड प्रिन्ट के नाम पर 10 रूपए लिये जाने का प्रावधान था। जिसे भी अब छूट देकर इस राशि का प्रदाय मण्डल द्वारा किया जायेगा। पंजीयन पूर्ण हो जाने के बाद श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आवेदन के लिए मात्र 20 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीयन कराने के लिए च्वाईस सेन्टरों में जाना जरूरी नहीं है। कोई भी व्यक्ति श्रमेव जयते एप्प को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसके जरिए पंजीयन करा सकता है। -
-अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश
बिलासपुर, /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला पंचायत के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा विस्तार से की। उन्होंने योजना अंतर्गत अपूर्ण आवासों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, पीएम जनमन आवासों के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, चेकर वैरिफिकेशन से संबंधित समस्त कार्यों को पूरा करने करने कहा। कलेक्टर ने प्रत्येक पैरामीटर में प्रगति लाने एवं निर्धारित समय में लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता के साथ जनपद स्तर से समस्त सीईओ जनपद पंचायत, ब्लॉक समन्वयक, पीओ मनरेगा, एडीइओ सहित समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 58 हजार 483 आवास स्वीकृत हुए है जिसमें से 28 हजार 376 आवास पूर्ण हो चुके है एवं 30 हजार 107 आवास प्रगतिरत है। आवास योजना अन्तर्गत आवास 2.0 ऐप के माध्यम से 2 लाख 28 हजार 336 हितग्राहियों का सर्वे किया गया हैै। 94 हजार 852 हितग्राहियों का वैरिफिकेशन किया जाना था, जिसके विरुद्ध 78 हजार 300 हितग्राहियों का चेकर वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष वेरिफिकेशन का कार्य प्रगतिरत है। -
-निजी कंपनी करेगी 500 पदों पर भर्ती
बिलासपुर /जिले की महिला अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 22 अगस्त को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इन कैम्पों में एटीसी टायर्स प्राईवेट लिमिटेड दहेज, जिला भरूच, गुजरात द्वारा केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए 500 मशीन ऑपरेटर के पदों पर चयन की कार्यवाही की जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी जो 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक (किसी भी विषय में) उत्तीर्ण हैं, वे कैम्प में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी रोजगार कार्यालय की वेबसाईट www.erojgar.cg.nic.in, रोजगार एप एवं संबंधित महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है। -
बिलासपुर /नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्र. 2 अब्दुल कलाम नगर, वार्ड क्र. 3 सांई नगर, वार्ड क्र. 14 मिनीमाता नगर, वार्ड क्र. 25 क्रांतिकुमार भारतीय नगर, वार्ड क्र. 45 शहीद हेमू कॉलोनी नगर, वार्ड क्र. 51 राजकिशोर नगर, वार्ड क्र. 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर, वार्ड क्र. 57 अशोक नगर, वार्ड क्र. 58 रानी दुर्गावती नगर एवं वार्ड क्र. 68 रामकृष्ण परमहंस नगर में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित वार्ड में पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं स्थानीय नगरीय निकाय से 4 सितम्बर 2025 तक आवेदन सीलबंद लिफाफे में मंगाए गए है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का पंजीयन उद्घोषणा की तारीख से तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण पत्र में उल्लेखित कार्यक्षेत्रानुसार ही संबंधित वार्ड हेतु आवेदन स्वीकार किया जाएगा अन्य वार्ड का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर में सीलबंद बॉक्स में जमा करेंगे।
आवेदन करने हेतु महिला स्व. सहायता समूह एवं प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार का जीवित पंजीयन प्रमाण की छायाप्रति, बैंक खाता संचालन एवं तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव, शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु समूह, समिति का सहमति सहित प्रस्ताव जिसमें समिति का कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख, महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाणित प्रति जिसका उल्लेख पंजीयन प्रमाण-पत्र में पंजीयन प्रमाण-पत्र जारीकर्ता प्राधिकारी के प्रमाण-पत्र के साथ संलग्न करना होगा, जिसमें वार्ड हेतु पंजीयन है, कार्यक्षेत्र का उल्लेख अनिवार्य रूप से हो। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस वार्ड के लिए आवेदन किया गया है, उस वार्ड का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जावें। - -संस्कृति एवं विकास पर केन्द्रित गीतों की प्रस्तुति ने समा बांधा-कन्ज्यूमर से प्रोड्यूसर राज्य की ओर बढ़ाने होंगे कदम: कुलपति-नयी तकनीक एवं नवाचार से आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ : कलेक्टर-कवियों की शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शकबिलासपुर /छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा प्रार्थना सभा भवन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्य निर्माण के इन पच्चीस वर्षों में छत्तीसगढ़ में हुए विकास एवं समरस संस्कृति को कवियों ने गीतों में पिरोकर अपनी सुन्दर प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। राज्य के जन्म से लेकर युवा होने तक की गाथा सुनकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। रजत जयंती पर 25 से ज्यादा नामी गिरामी कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 एडीएन वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं साहित्यकार श्री नन्द किशोर शुक्ल, श्री राजेश चौहान, डॉ. अजय पाठक एवं श्रीमती रश्मिलता मिश्रा उपस्थित थीं।मुख्य अतिथि एवं कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेई ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शुरू से ही अलग पहचान रही है। इसने अविभाजित मध्यप्रदेश और देश को काफी प्रभावित किया है। छत्तीसगढ़ किसी भी मामले में कमजोर कभी भी नहीं रहा है। समरसता यहां के समाजों का विशिष्ट खासियत रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर ने राज्य और देश को श्रेष्ठ राजनेता दिया है। सविंधान के निर्माण में भी यहां के लोगों ने योगदान दिया है। साहित्य जगत में भी बिलासपुर का गौरवपूर्ण स्थान है। डॉ0 वाजपेई ने कहा कि गत 25 बरस में छत्तीसगढ़ ने काफी प्रगति की है। लोगों की आमदनी में काफी इजाफा हुआ है। सड़क, शिक्षा और विज्ञान में काफी प्रगति हुई है। हाल ही में जारी छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेन्ट में ये सब देखने को मिल रहा है। अब हमें कन्ज्यूमर स्टेट से आगे जाकर प्रोड्यूसर स्टेट के रूप में पहचान बनानी है। इसके लिए उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना होगा। विकसित राज्यों की बराबरी में आने के लिए हम सबको और मेहनत करनी पड़ेगी।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उद्बोधन में कहा कि रजत महोत्सव हमें आत्मचिंतन का अवसर मिला है कि हम इन 25 सालों में कहां पहुंचे हैं। क्या कर रहे हैं। क्या सही दिशा में विकास के काम हो रहे हैं। क्या कुछ छूट गया। हम आज कितने खुशहाल हैं। उन्होंने कहा कि केवल पैसा ही समृद्धि का संपूर्ण परिचायक नहीं हैं। इससे भी आगे बड़े विषय हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण के इन पच्चीस बरसों मे राज्य के उत्तर से लेकर दक्षिण तक समान रूप से विकास के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभा संपन्न लोग बहुत हैं। उनमें निहित कौशल को और धार देना है। हर मामलों में हमें देश के औसत से ऊपर रहने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ देश के बीचो-बीच स्थित है। इस भौगोलिक स्थिति का हमें फायदा उठाना चाहिए। राज्य को विकसित स्वरूप देने में लोगों को भी आगे आना होगा। उन्हें प्रोडक्टिव होना होगा। नई तकनीक एवं नवाचार अपनाएंगे तभी आगे बढ़ना आसान होगा। समाज के कमजोर लोगों को भी साथ लेकर चलना होगा अन्यथा विकास के तमाम दावे अधूरे साबित होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल ने कहा कि रजत महोत्सव के अवसर पर संगोष्ठी के आयोजन से साहित्य जगत को खुशी हुई है। काफी दिनों बाद कवि एवं साहित्यकार एक साथ मिले हैं। पच्चीस सालों में भौतिक विकास के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य का भी विकास हुआ है। विश्वविद्यालयों में भी छत्तीसगढ़ की संवेदना का महसूस कर इस पर अनुशीलन किया जा रहा है। गोष्ठी आयोजन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई एवं धन्यवाद किया। वरिष्ठ साहित्यकार श्री नंद किशोर शुक्ल ने कहा कि राज्य निर्माण के पहले छत्तीसगढ़ अनजाना सा था। नये राज्य बनने से पहचान मिली। छत्तीसगढ़ राज्य पर हम सभी को गर्व है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बापजेई जी ने हमें पृथक छत्तीसगढ़ दिया। तब से छत्तीसगढ़ राज्य दिनों दिन प्रगति कर रहा है। उन्होंने राज्य निर्माण के इतिहास को काफी विस्तार से बताया। श्री शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी अस्मिता और पहचान है। इसके और विकास और विस्तार की जरूरत है। साहित्यकार श्री राजेश चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने से हमारे पुरखों का सपना साकार हुआ है। इसे अव्वल राज्य में तब्दील करने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर है। स्वागत भाषण नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने दिया। उन्हेांने आयोजन का उद्देश्य भी बताया। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र का संचालन एवं आभार ज्ञापन जनसम्पर्क विभाग की जिला समन्वयक सुश्री रेहाना तबस्सुम ने किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुनील शर्मा ‘‘प्रकाश’’ ने किया।प्रार्थना सभा भवन में करीब 5 घण्टे तक कविताओं का दौर चला। वरिष्ठ कवि, साहित्यकारों व नवोदित कवियों ने अपनी चुनिंदा कविताओं के माध्यम से राज्य निर्माण की सार्थकता का वर्णन किया। गोष्ठी सत्र में डॉ. सुप्रिया भारतीयन, डॉ. देवधर महंत, श्री महेश श्रीवास, श्रीमती तुलसी देवी तिवारी, श्री एमडी मानिकपुरी, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, श्री रामनिहोरे राजपूत, श्री सुशील तिवारी,श्री भास्कर मिश्रा ,श्री जगदीश कुलदीप, श्री विजय तिवारी, श्रीमती अनु चक्रवर्ती, श्रीमती रश्मि गुप्ता, सुश्री अनपूर्णा पवार, सुश्री उज्मा अख्तर, श्रीमती धनेश्वरी सोनी, श्रीमती वीणा शुक्ला, युवा कवि श्रीकुमार, सुश्री आकांक्षा द्विवेदी, श्री बालमुकुंद श्रीवास, श्री अंशुल शुक्ला, श्री अशीष श्रीवास, श्री चैतन्य गोपाल ने कविता पाठ किया। सभी साहित्यकारों को उप संचालक जनसंपर्क श्री एमडी पटेल द्वारा जिला प्रशासन की ओर से शॉल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
- -कलेक्टर ने ग्राम जुंगेरा में किसान फिरूराम के खेत में पहुँचकर सर्वे कार्य का किया अवलोकनबालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बुधवार को आला अधिकारियों के साथ बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा में किसान श्री फिरूराम के खेत में पहुँचकर खसरा नंबर 676/6 में सर्वेयर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य को निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के अलावा राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सर्वेयर के द्वारा मोबाईल एप्प के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य का गहनता के साथ अवलोकन कर इसके संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जानकारियां भी दी। कलेक्टर ने कहा कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के माध्यम से अब किसानों द्वारा खेत में बोए जाने वाली फसलों एवं क्षेत्रफल की वास्तविक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत सर्वेयर द्वारा संबंधित खसरा नंबर में जाकर डिजिटल क्राॅप सर्वे एप्प के माध्यम से संबंधित खेत का तीन फोटो खीचकर इसकी प्रविष्टि की जाएगी। इससे फसल के रकबे को कम या अधिक लिखे जाने की संभावना समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को बहुत जरूरी लाभ प्राप्त हो सकेगा। इनमें किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए अब अपने दस्तावेजों का बार-बार सत्यापन कराने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही फसल से जुड़ी सारी अहम जानकारी भी किसानों को एक जगह मिल जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना आसान हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सर्वेयर द्वारा डिजिटल सर्वेक्षण कार्य के उपरांत पटवारी द्वारा इसका सत्यापन भी किया जाएगा।
- बालोद । रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत जिले के डौंडी ब्लॉक के विभिन्न बैंकर्स, बिहान समूह की एफएलसीआरपी, बैंक मित्र, पीआरपी की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मंडले द्वारा बैंक शाखावार बैंक लिंकेज की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी एफएलसीआरपी को पर्याप्त प्रकरण बैंकों में जमा करने के निर्देश दिए। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने सभी बैंकर्स को 01 अगस्त से अब तक प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उक्त बैठक ग्रामीण विकास और बैंकिंग सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
- बालोद ।जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्रकार की अध्यक्षता में आयोजित जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी सहित विभिन्न समितियों के सभापति, जिला पंचायत सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसी तरह बैठक में खनिज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों सहित पुराने जिला पंचायत के किराए पर चर्चा की गई।
- -कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के सफल आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की-17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष सेवा अभियान, कलेक्टर ने जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद। भारत सरकार के द्वारा शुरू किए गए आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के आदिवासी बहुल 186 गांवों में जनजातीय वर्ग के लोगों के कल्याण एवं विकास के लिए आदि कर्म योगी अभियान संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर बालोद जिले में आदि कर्म योगी अभियान के सफल आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विशेष सेवा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस दौरान जनजातीय परिवार के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिले में इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एव श्री नूतन कंवर सहित सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री विजय सिंह कंवर के अलावा राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने “आदि कर्मयोगी अभियान” के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत शामिल जिले के 186 गांव में से प्रत्येक गांवों में 20-20 वालंंिटयर तैयार किया जाएगा। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को वालंटियर के रूप में गांव क पढ़े-लिखे एवं जानकार लोगों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी वालंटियरों को समुचित प्रशिक्षण आदि प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने पात्रतानुसार जनजातीय परिवार के लोगों का राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित सभी 186 गांवों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन गांवों को गोद भी लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले में आदि कर्म योगी अभियान के सफल संचालन हेतु स्वयं संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवा एवं सेवाभावी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इनके द्वारा जिले के 186 गांवों में आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक चयनित ग्राम में “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना की जाएगी। जो शासकीय सेवाओं की प्रदायगी और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का केंद्र बनेगा। पूरे अभियान के दौरान ‘आदि सेवा केंद्र’ के माध्यम से ‘सेवा पर्व और ‘आदि कर्मयोगी सेवा अभियान का संचालन किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
- -54 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस-15 विक्रेताओं के विक्रय पर प्रतिबंध एवं 01 विक्रेता का किया गया लायसेंस निलंबितबालोद। उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि निर्धारित दर पर उर्वरक का वितरण कराने के उद्देश्य से जिले के समस्त निजी उर्वकर वितरण केन्द्रों में मैदानी अमलों (उर्वरक निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) की ड्यूटी सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने बताया कि मेसर्स ईफको ई-बाजार झलमला में उर्वरक निरीक्षक श्री ऐमन्त कोठारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सुनील ठाकुर की उपस्थिति में 500 कृषकों को 600 बैग, देवांगन कृषि केन्द्र, अलमला में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुनील ठाकुर की उपस्थिति में 126 कृषकों को 223 बैग यूरिया का वितरण कराया गया। इसी तरह जिले के अन्य निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों से 428 कृषकों को 815 बैग यूरिया तथा 92 कृषकों को 120 बैग डी.ए.पी का निर्धारित दर पर वितरण कराया गया है। जिले में कार्यरत उर्वरक निरीक्षकों द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में अबतक 183 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है। जहाँ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लघन पाये जाने पर 54 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, 15 को विक्रय प्रतिबंध, 01 लायसेंस निलंबन किया गया है तथा मेसर्स कोठारी कृषि केन्द्र, मलकुंवर एवं विनायक कृषि केन्द्र, देवरी के उर्वरक लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि जिले को प्राप्त 77307 मी.टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य के विरूद्ध 61028 मी.टन उर्वरक का भण्डारण किया गया है, जिसमें से 57653 मी.टन उर्वरकों का कृषकों द्वारा उठाव किया जा चुका है। कृषकों को आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सहकारी समितियों में लगातार उर्वरकों का भण्डारण एवं वितरण कार्य किया जा रहा है।
- बालोद।, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग व प्रमुख सड़को पर विचरण करने वाले आवारा और घुमंतू पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु" कियान्वयन के संबंध में जिला स्तर पर "जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष जिल कलेक्टर होंगे। समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, सीएमओ नगर पालिका, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक कृषि और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगे। गठित समिति द्वारा प्रत्येक मास में जिले के आवारा घुमन्तु पशुओं के प्रबंधन और दुर्घटनाओं, समस्याओं के समाधान से संबंधित कार्यों की समीक्षा और सुधारात्मक उपाय हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। जिले में उक्त समिति के गठित होते हुए त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई है, विगत रात्रि जिले के विभिन्न प्रमुख सड़कों में घूमने वाले पशुओं को सड़क से दूर ले जाने की कार्यवाही की गई है।
-
कृषि शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर विचार मंथन होगा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के बीच हुआ है समझौता
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु हुए समझौते के तहत डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रवास पर आएगा और यहां दोनो संस्थानों के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव के नेतृत्व में आने वाला यह प्रतिनिधि मंडल कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन करेगा। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक एवं प्राध्यापकगण कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान की संभावनाओं पर विचार विमश करेंगे। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. सीमा जग्गी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उज़्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल राजभवन में राज्यपाल श्री रामेन डेका से भेंट कर चर्चा भी करेगा.
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य 17 अप्रैल 2025 को एक समझौता किया गया था जिसके तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध (च्ीक्) पाठ्यक्रमों के लिए एक दूसरे के संस्थानों में जा सकेंगे। दोनो संस्थानों के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भी आपसी समन्वय के तहत एक दूसरे के संस्थान में अध्ययन एवं अनुसंधान कर सकेंगे। समझौते पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ओर से कुलपति डॉ. चंदेल और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान की तरफ से रेक्टर प्रो. आयेबेक रोजिव ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थान कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान का कार्य करेंगे। इसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के नये अवसर प्राप्त होंगे। समझौते पर आगे बढ़ने के लिए दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक एवं अधिकारी एक दूसरे के संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, परिवेश तथा अनुसंधान के क्षेत्रों का जायजा लेंगे। समझौते के प्रथम चरण में डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को कृषि विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करेगा। प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के परिवेश, स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अध्ययन एवं अनुसंधान के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। इनके आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी। किन क्षेत्रों में और किन पहलुओं पर मिलकर शोध/अनुसंधान करना है यह तय किया जाएगा।
21 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र भी रखा गया है जिसमें डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (icar) के उपमहानिदेशक भी उपस्थित रहेंगे। परिचर्चा के दौरान कृषि शिक्षा में किए जा रहे सुधारों, शैक्षिक नवाचार एवं डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान में उपलब्ध अवसर, अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं एवं इनके क्षेत्र जैसे विषयों पर सार्थक संवाद किया जाएगा। सत्र को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव भी संबोधित करेंगे। परिचर्चा में शिक्षा एवं छात्रों से जुड़े मुद्दो के साथ-साथ अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों सब्जियों, तिलहन फसलों, रेशेदार फसलों, मछली पालन, फॉरेस्ट्री, कृषि रसायन, पौध संरक्षण, कृषि व्यवसाय एवं उद्यमिता, खाद्य प्रसंसकरण आदि विषयों पर विचार-मंथन किया जाएगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विभिन्न संस्थानों में संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का जायजा भी लेगा जिसमें समझौते के तहत भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके। समझौते के अगले चरण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिकारी एवं वैज्ञानिक डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। -
जिला अस्पताल बालोद में सीटी मशीन उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल
बालोद/ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल गुरूवार 21 अगस्त को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री जायसवाल 21 अगस्त को सुबह 10 बजे शंकर नगर रायपुर स्थित शासकीय आवास से प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे विश्राम गृह बालोद पहुँचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल सुबह 11.45 बजे विश्राम गृह से प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे जिला अस्पताल बालोद पहुँचकर सीटी मशीन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे विश्राम गृह बालोद पहुँचेंगे। श्री जायसवाल दोपहर 02 बजे विश्राम गृह बालोद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य भेंट की। श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनके प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है।उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ एक पसंदीदा राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के साथ-साथ रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन सम्मेलनों के माध्यम से अब तक राज्य को 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जापान एवं दक्षिण कोरिया यात्रा से राज्य में औद्योगिक विकास तथा निवेश को और अधिक गति मिलेगी।
- -मीर अली मीर, रामेश्वर वैष्णव, एसडीएम नंदकुमार चौबे व अन्य कवियों ने कविता पाठ से बांधा समां-जन-जन के दिलों को छू गई कवियों की आवाज, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिया धन्यवाद, किया काव्य पाठरायपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत रायपुर के टाउन हॉल में आज एक भव्य और भावनात्मक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति, स्वतंत्रता और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को काव्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि "आप सभी ने शब्दों से जो संवेदना रची है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।" डॉ. सिंह ने भी एक ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के जाने-माने कवि मीर अली मीर, वरिष्ठ रचनाकार श्री रामेश्वर वैष्णव, चर्चित कवि श्री विजय मिश्रा 'अमित', रायपुर एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे श्री भरत द्विवेदी, श्री मयंक शर्मा, श्री तुकाराम साहू तरुण, श्री वीरेंद्र शर्मा एवं नव कलमकार :- श्री रिक्की बिदास, श्री हार्कानुद्दीन इराकान्, श्री अनिल राय भारत, श्री आरव शुक्ला, श्री प्रतीक कश्यप, सुश्री भच्या सूर्या, सुश्री सुरभी राजपूत, अली खान रूमानी, सुश्री सुनंदा शर्मा ने अपने प्रभावशाली काव्य पाठ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कविता पाठ की पंक्तियों में आज़ादी की लड़ाई की झलक, छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू और जनमानस की आशाएं साफ महसूस की गईं। श्रोताओं ने हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।कार्यक्रम के अंत में कवियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, साहित्य प्रेमी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।रजत जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन ने न केवल साहित्य प्रेमियों को आनंदित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गरिमा को भी नए आयाम दिए।
- रायपुर।हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने अपने सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ एवं डब्ल्यूपो स्टडीज़, स्कूल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी के माध्यम से “द वर्ल्ड ट्रेड सिस्टम: टिप्स एंड स्ट्रैटेजीज़ फॉर अंडरस्टैंडिंग द डायनैमिक्स ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड लॉ” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने वैश्विक व्यापार व्यवस्था की बदलती चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श किया।मुख्य वक्ता के रूप में ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड) के अंतरराष्ट्रीय विधि विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नेहा मिश्रा ने संबोधन किया। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की पूर्व छात्रा डॉ. मिश्रा ने अपने व्याख्यान में विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा संचालित वैश्विक व्यापार प्रणाली की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के तीव्र विस्तार के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार नई चुनौतियों और संभावनाओं के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से भारत और अन्य विकासशील देशों पर तकनीकी बदलावों के प्रभाव तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एकीकरण से उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला।व्याख्यान के समापन पर डॉ. मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून में अपने प्रवेश की प्रेरणादायक यात्रा साझा की और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में एचएनएलयू के साथ-साथ अन्य संस्थानों के छात्रों के लिए भी खुला था और इसमें बांग्लादेश तथा अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अंकित अवस्थी एवं सुश्री उर्वी श्रीवास्तव (सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ एवं डब्ल्यूपो स्टडीज़) द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की छात्राएँ कृतिका सेंथिल कुमार और नंदना अरुण ने निभाई।
- भिलाई । विश्व मच्छर दिवस 2025 के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग और जिला मलेरिया समिति, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक वृहद जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में मच्छरों से फैलने वाले रोगों तथा उनके बचाव के उपायों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई।विश्व मच्छर दिवस 2025 के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग और जिला मलेरिया समिति, दुर्ग की ओर से निकाली गई जन जागरूकता रैली ।जिला मलेरिया अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम में सामूहिक जन-जागरूकता सबसे अहम कड़ी है। इसी क्रम में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री के.के. यादव ने भी उपस्थित दल को सर्वेक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें और सप्ताह में एक दिन “सुखा दिवस” के रूप में मनाकर मच्छरों के प्रजनन को रोकने में योगदान दें।कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-8 स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में ब्रिडिंग चेकर्स दल को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण में उन्हें सर्वेक्षण अभियान को और सघन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यवहारिक टिप्स प्रदान किए गए।गौरतलब है कि भिलाई क्षेत्र में हरियाली और जलभराव की संभावनाओं के कारण मच्छर जनित रोगों का खतरा अधिक रहता है। इसे देखते हुए संयंत्र प्रबंधन और जिला मलेरिया विभाग ने जून के अंतिम सप्ताह से एक वृहद सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया है, जो डेंगू की संभावनाओं के समाप्त होने तक जारी रहेगा।
- रायपुर - माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 59 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया।अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 17 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 979 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -जोन में सफाई, पानी ,लाईट की मौलिक समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देशरायपुर - आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंचकर कार्य की समीक्षा बैठक लेकर बिन्दुवार जनहित में आवश्यक निर्देश दिये।रायपुर दक्षिण विधायक ने सदर बाजार वार्ड में विभिन्न मुख्य मार्गो पर पेयजल लाईन के ऊपर अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य करके केबल लाईन डाले जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। दक्षिण विधायक ने अभियान चलाकर अगले डेढ़ माह के भीतर पाईप लाईन और केबल लाईन को अलग करके सुरक्षित करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के कडे निर्देश दिये है।रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन कार्यालय जनसमस्याएं लेकर प्रतिदिन आने वाले आमजनो की समस्याओं का निदान नहीं होने एवं टाल मटोल होने को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की है। श्री सुनील सोनी ने कहा कि नगर निगम में जोन का गठन एवं जोनकमिश्नर की पदस्थापना इसीलिए की गई है कि जोन के वार्डो की जनता को त्वरित राहत मिले और उनकी मूलभूत समस्याओं सफाई, पानी, लाईट, सडक आदि संबंधी कार्य त्वरित रूप से जोन में ही हो सके। जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों को पार्षदों के साथ समन्वय रखकर आमजनों की समस्याएं सुनकर जोन में ही उनका त्वरित निदान करने की प्रशासनिक व्यवस्था तत्काल बनानी होगी। ताकि अनावश्यक रूप से आमजनों को अपने दैनिक कार्यों के लिए इधर - उधर ना भटकना पडे।रायपुर दक्षिण विधायक ने रावणभाठा फिल्टरप्लांट, अमृत मिशन योजना के कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर शहर की पानी टंकियों में जल का भराव पर्याप्त रूप से सुनिश्चित करके सुगमता से नागरिको को जल आपूर्ति करने के निर्देश दिये। जोन स्तर पर उप अभियंताओं को लगाकर जोन क्षेत्र की पानी टंकियों में पूर्ण भराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। दक्षिण विधायक ने दीपावली पर्व के पूर्व सभी वार्डों में बन्द स्ट्रीट लाईट को सुधारकर जलवाना औऱ अच्छी प्रकाश व्यवस्था देना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. साथ ही यह निश्चित करने के निर्देश दिए कि जोन के सभी वार्डों में नागरिकों के घरों में व्यवस्था के तहत दिन में दो बार एक- एक घण्टे की पेयजल आपूर्ति सतत हो औऱ कोई भी समस्या आने पर पेयजल समस्या का तत्काल निराकरण स्थल पर पहुंचकर किया जाये.रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 4 के सभी 7 वार्डो में मार्गों एवं वार्डो की सफाई व्यवस्था सुधारने और विशेष सफाई अभियान चलाने के संबंध में आवश्यक निर्देश जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। दक्षिण विधायक ने प्रतिदिन सभी वार्डो में निर्धारित संख्या में सफाई कामगारो की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। दक्षिण विधायक ने अधिकारियों को वार्डो में प्रतिदिन निरीक्षण कर वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय रखकर वार्डवासियों की समस्याएं सुनकर उनका यथा संभव त्वरित निदान सुनिश्चित करने की प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड पार्षद श्रीमती अर्जुमन ढेबर, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष हियाल, राज्य विद्युत पावर कम्पनी के अधिकारियों, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री पी. राजेश नायडू कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र, श्री अंशुल शर्मा जूनियर, जोन 4 कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, श्री अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री विरेन्द्र चंद्राकर, उप अभियंताओं की उपस्थिति रहे।
- दुर्ग, / छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने विगत दिवस पाटन विकासखंड अंतर्गत ऊर्जा शिक्षा उद्यान पंदर-देमार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान श्री सवन्नी ने निर्माणाधीन फूड जोन (कैंटीन/कैफेटेरिया) को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क के कोई पाउंड क्षेत्र में आकर्षक वॉटरफॉल निर्माण, कबड्डी एवं रेसलिंग एरिया के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु भी अधिकारियों को कहा। पार्क परिसर में शेष विद्युतिकरण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता अनुसार सुरक्षा प्रहरियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी के साथ जिले के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री दिलीप साहू, श्रीमती रानी बंधोर, श्री योगेश भाले, श्री अखिलेश मिश्रा, श्री राजेश चंद्राकर, श्री राजा पाठक, श्री कमलेश चंद्राकर, श्रीमती निशा सोनी, श्री संतोष वर्मा, क्रेडा प्रधान कार्यालय से कार्यपालन अभियंता श्री एच.एच. सिदार, दुर्ग संभाग के जोनल अधिकारी श्री भानु प्रताप, दुर्ग जिला प्रभारी श्रीमती तारिका दामले, पार्क प्रभारी श्री सोनल कुमार सोनी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग, / परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 में संचालित पालना केन्द्रों में पालना सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। नगर पालिक निगम रिसाली के आंगनबाड़ी केन्द्र आजाद मार्केट वार्ड क्रमांक 24 एवं नगर पालिक निगम भिलाई के आंगनबाड़ी केन्द्र हुड़को वार्ड क्रमांक 70 के लिए आवेदन 26 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किया गया है। नियुक्ति हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग (शहरी) के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-16 सिकोला बस्ती के पालना केन्द्र में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती किया जाना है। पालना सहायिका के लिए आवेदन 02 सितम्बर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) (पता- पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग) में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर ) जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड में पालना केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र में होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पालना सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 54, उरला दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग निवासी अनिल पटेल की विगत 19 जुलाई 2023 को मंदिर की दीवार गिरने पर सिर व शरीर में गंभीर चोट आने सेे मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम बोरीगारका तहसील व जिला दुर्ग निवासी कु. निशा कुर्रे की विगत 11 जून 2024 को जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी।कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. अनिल पटेल के पिता श्री तिजऊ को और स्व. निशा कुर्रे के पिता श्री नरेश कुर्रे को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग (शहरी) अंतर्गत वार्ड क्र. 05 शीतला नगर तथा वार्ड क्रमांक 28 बांस पारा के केन्द्र क्र. 04 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार उक्त केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात् समिति द्वारा अनंतिम मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन किया गया है। उक्त मूल्यांकन सूची कार्यालय एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिस पर आवेदक 29 अगस्त 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।






















.jpg)

.jpg)


