- Home
- छत्तीसगढ़
- बालोद। अनुसूचित जाति अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं अनुसूचित जनजाति स्वरोजगार योजना में जिला बालोद को वर्ष 2025-26 हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना के लक्ष्य 104 इकाई एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 33 इकाई का कुल 147 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि जिले में निवास करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों से स्वयं व्यवसाय चयन कर रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे पात्र आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कक्ष क्र. 91 संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के साथ ही जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालयों एवं नगरीय निकाय कार्यालयों मंे कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक समस्त दस्तावेेजों के साथ जमा भी कर सकते हैं।
- परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 25 परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्तमहासमुंद/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 27 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 11: 00 से 01: 15 बजे तक एक पाली में होगा। जिला मुख्यालय महासमुन्द के निर्धारित 25 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित परीक्षा में जिले के 7,063 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु 25 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। परीक्षा केन्द्रो की दूरी को दृष्टिगत रखते हुए, नियुक्त परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक 27 जुलाई को प्रातः 8: 30 बजे जिला कोषालय महासमुंद से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर, संबंधित परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध कराएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को कोऑर्डिनेटर के माध्यम से सील बंद करके जिला/उप कोषालय में जमा करेंगे। कार्यमुक्त होने के पूर्व परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षक ओ० के० रिपोर्ट नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी को अनिवार्यतः सौपेगें।
- महासमुन्द। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार आगामी पर्व रक्षाबंधन को दृष्टिगत रखते हुए 21 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पनीर एवं खोवा की गुणवत्ता जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला अभिहीत अधिकारी सह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महामसुंद श्री हरिशंकर पैकरा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा जिले के बागबाहरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने संकलित किए गए।जांच के तहत प्रतिष्ठानों से विधिक खाद्य नमूने लिए गए। जिसमें मेसर्स विश्वा फैमिली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा बागबाहरा से पनीर एवं पका चावल, मेसर्स छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा एण्ड रेस्टोरेंट बागबाहरा से पनीर, मेसर्स श्री हर्षद मिष्ठान भंडार, बागबाहरा से खोवा संकलित किया गया। ये सभी खाद्य नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर को परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि विगत माह में भी कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अभियान चलाकर 05 पनीर के खाद्य नमूने संकलित कर राज्य प्रयोगशाला को भेजे गए थे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 453.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 740.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 245.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 446.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 443.8 मि.मी., गरियाबंद में 381.1 मि.मी., महासमुंद में 395.9 मि.मी. और धमतरी में 380.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 478.9 मि.मी., मुंगेली में 515.1 मि.मी., रायगढ़ मंे 578.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 606.8 मि.मी., कोरबा में 521.9 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 453.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 439.7 मि.मी., सक्ती में 547.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 373.3 मि.मी., कबीरधाम में 339.1 मि.मी., राजनांदगांव में 371.9 मि.मी., बालोद में 446.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 532.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 318.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 352.4 मि.मी., सूरजपुर में 569.3 मि.मी., जशपुर में 551.7 मि.मी., कोरिया में 532.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 490.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 549.9 मि.मी., कोंडागांव में 327.8 मि.मी., नारायणपुर में 347.6 मि.मी., बीजापुर में 512.1 मि.मी., सुकमा में 319.6 मि.मी., कांकेर में 406.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 433.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
-
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश के परिपालन में नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों में जाकर जोन कार्यालयो में सफाई संबंधित कार्यों की जोनवार समीक्षा बैठक लेंगे। सफाई संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक दिनांक 23 जुलाई को जोन 1 में 24 जुलाई को जोन 2 में, 25 जुलाई को जोन 3 में, 28 जुलाई को जोन 4 में, 29 जुलाई को जोन 5 में, 30 जुलाई को जोन 6 में, 31 जुलाई को जोन 7 में, 1 अगस्त को जोन 8 में, 4 अगस्त को जोन 9 में, 5 अगस्त को जोन 10 में प्रातः 8 बजे से होगी। समीक्षा बैठक में संबंधित जोन के जोन कमिश्नर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित सुपरवाईजर, मेट डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु नियुक्त संस्था के प्रतिनिधि को आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित रहने निर्देशित किया गया है।
-
सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीगती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के अतर्गत आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवानिया की उपस्थिति में सफाई मित्र कर्मचारियों सहित नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के अतर्गत हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत मौदहापारा सुभाष नगर में जीवीपी की सफाई अभियानपूर्वक करवाकर और रहवासियों के घरों के विंडो कूलरों में और नालियों में एंटी लार्वा ट्रीटमेंट करवाकर मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति सजग और जागरूक रहकर वांछित सावधानी रखने जनस्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर घर - घर जाकर नागरिकों को डेंगू जागरूकता पम्पलेट प्रदत्त कर मानसून में स्वस्थ रहने के सरल उपायों की जानकारी सफाई मित्र कर्मचारियों द्वारा रहवासियों को दी गयी.
-
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे का इजरायल की अध्ययन यात्रा से वापस रायपुर शहर लौटने पर रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन के महापौर कक्ष में नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे का बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया।
- रायपुर/ सीएमएचओ सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर (SMO), डब्लू.एच.ओ रायपुर डॉ. नितीन पाटिल के द्वारा एक दिवसीय VPD सर्विलेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में खंड/शहरी चिकित्सा अधिकारी, शहरी/विकासखंड नोडल अधिकारी, बीपीएम, सी पी एम, बीईटीओ, सुपर वाइजर एवं जिला कार्यालय से जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री दिलीप बंजारे जी उपस्थित रहें।वैक्सीन प्रिवेंशन डिजीज अंतर्गत SMO के द्वारा, मिजिल्स रुबेला सर्विलेंस,AFP, गलघोंटू, कुकुर खांसी, काली खासी, नवजात टेटनस, धनुषटंकार इत्यादि बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सर्विलेंस के महत्व को समझाया गया। साथ ही टीकाकरण के बाद होने वाली प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए एनाफिलेक्सिस और इसके किट के बारे में समझाया गया।वर्क शाप में प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने प्री एवं पोस्ट पेपर को हल किया। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरांत उपरोक्त सभी डिजीज के लिए सर्विलेंस में तेजी आएगी। टीकाकरण कार्यकम की विगत 3 माह की उपलब्धि की समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी द्वारा की गई गया। सभी विकासखंड के बीएमओ को आनुपातिक लक्ष्य के अनुरूप आगामी महीनों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु सीएमएचओ डॉ चौधरी जी द्वारा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ श्वेता सोनवानी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बिलासपुर/ नियंत्रक खाद्य एवम औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला बिलासपुर मे सोमवार को नया बस स्टैंड पहुच कर सघन जाँच पड़ताल करते हुए बाहरी राज्यो से आने वाले खोवा, कुंदा एवं पनीर की जांच की गई। रेलवे परिसर में भी इसी प्रकार जांच अभियान चलाया गया।चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा खोवा मंडी गोलबाजार बिलासपुर के विभिन्न फार्मों से 18 खाद्य नमुना संकलन कर जाँच किया गया । जिसमें 02 नमूने अवमानक पाये गये । बिलासपुर से कुल 3 लीगल एवं 01 सर्विलांस नमूना लेकर जाँच मे संदेह के आधार पर 660 किलो खोवा एवं 35 किलो पनीर को जप्त किया गया एवं विक्रय करने से रोक गया।
- 0- कलेक्टर ने तैयारी के दिए निर्देशबिलासपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का आयोजन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। समारोह की तैयारियों और कार्य योजना के संबंध में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली गई। रजत जयंती समारोह के लिए राज्य शासन द्वारा संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। वर्चुअल बैठक में जिला, जनपद और ग्राम स्तर पर सभी विभागों को उपलब्धियों पर आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल बैठक में मौजूद रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशों का पालन करते हुए तैयारियों के निर्देश दिए।
- 0- कॉस्मेटिक दुकान में मिला मेडिसिन का जखीरा, जब्त कर मामला दर्ज0- नकली होने के संदेह में जांच हेतु लिए गए कॉस्मेटिक के 5 सैंपलबिलासपुर/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में आधा दर्जन कॉस्मेटिक्स दुकानों का औचक निरीक्षण किया। तेलीपारा स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में मेडिसिन जब्त की गई। बगैर लाइसेंस के वे लगभग 4 साल से औषधि विक्रय का कारोबार चला रहे थे। उनके विरुद्ध औषधि नियमावली 1945 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वहीं नकली कॉस्मेटिक्स होने के आशंका में 5 दुकानों से नमूना लेकर जांच के लिए रायपुर प्रयोगशाला भेजी गई है।औषधि निरीक्षक सुनील पंडा ने बताया कि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर बिलासपुर के तेलीपारा, व्यापार विहार एवं मंगला क्षेत्र में आधा दर्जन कॉस्मेटिक दुकानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान मेसर्स संतोष जनरल स्टोर्स, व्यापार विहार, मेसर्स नरेश ट्रेडर्स, व्यापार विहार में कॉस्मेटिक का सैंपल जांच हेतु लिया गया । इसी प्रकार मेसर्स मां कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर, मंगला, मेसर्स मनोज फैंसी एंड स्टेशनरी, मंगला बस्ती एवं मेसर्स आदित्य ट्रेडिंग, तेलीपारा, बिलासपुर में कॉस्मेटिक सैंपल गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए ।आकाश बैंगल्स एवं कॉस्मेटिक, तेलीपारा में बिना औषधि लाइसेंस के औषधियों का भंडारण प्राप्त हुआ ।अनुमानित 30 हजार की औषधि जप्त की गई ।आठ तरह की औषधि प्राप्त हुई जो की दो कार्टून के बराबर थी । उनके द्वारा औषधीय का भंडारण पिछले 4 वर्षों से किया जा रहा था। खाद्य एवं औषधि अधिनियम नियमावली 1945 की धारा 18 सी एवं 18 ए का उल्लंघन होता है जिसमें 3 साल की सजा एवं एक लाख रुपए जुर्माना का प्रावधान शामिल है । बाजार में नकली कॉस्मेटिक का भी प्रचलन होने की सूचना होने पर आकस्मिक जांच की गई। सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह कंवर एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का उक्त कार्यवाही में प्रमुख मार्गदर्शन एवं योगदान रहा । जांच टीम में औषधि निरीक्षक सुनील पंडा,श्रीमती सोनम जैन, अश्विनी कुमार , श्री आशीष कुमार पांडे, कामेश्वरी पटेल एवं श्रीमती नीलिमा साहू शामिल थीं।
-
बहादुर बालक ओम उपाध्याय को मिला गोल्ड और ब्रांज
26 स्वर्ण, 26 रजत और 47 कांस्य पदक जीते
फस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी9 कराटे एकेडमी से पहुंचे 175 से ज्यादा खिलाड़ीछत्तीसगढ़ का वीर बालक ओम उपाध्याय ने फिर जीता स्वर्ण पदकभिलाई। फस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेलाभाटा के सेमिनार हाल में किया गया। इस बार भी कोहका भिलाई के एलीट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैंपियन रहा। एलीट कराटे के खिलाड़ियों ने कुल 26 स्वर्ण, 26 रजत और 47 कांस्य पदक जीतकर एकेडमी के साथ जिले को गौरवान्वित किया है।एलीट कराटे एकेडमी के प्रेसिडेंट एनके कुशवाहा ने जानकारी दी कि कृष्णा पब्लिक स्कूल, कुटेलाभाटा भिलाई और एलीट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में फस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के अनेक कराटे एकेडमी से 175 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भागीदारी दी। इस चैंपियनशिप मे दुर्ग जिले के 9 कराटे एकेडमी से आए खिलाड़ियों ने अपने क्लब का प्रतिनिधित्व किया। एलीट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने ओवर आल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। ये खिलाड़ी मनसा कॉलेज कैम्पस में कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में कराटे की बारीकियां सीखते हैं।कॉलेज स्टाफ ने कहा खिलाड़ियों पर गर्व हैकराटे खिलाड़ियों की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमल तालुकदार, फाऊंडर एलीट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी दीपक गुप्ता, डायरेक्टर मनसा शिक्षा महाविद्यालय संजीव सक्सेना, प्रिंसिपल मनसा शिक्षा महाविद्यालय डॉ. स्मिता सक्सेना ने खुशी जाहिर की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।एलीट कराटे एकेडमी के इन बच्चों को मिला मैडलप्रतियोगिता में अनुष्का दुबे 2 स्वर्ण, अविशी भट्ट 2 स्वर्ण, काशिका देवांगन 1 स्वर्ण 1 रजत, वेदांता साहू 1 स्वर्ण 1 रजत, निधि साहू 2 कांस्य, आस्था कुशवाह 1 रजत 1 कांस्य, मानवी साहू 2 स्वर्ण, आद्या मिश्रा 2 स्वर्ण, आरिज़ फैसल अहमद 2 रजत, आयुषी अरकरे 2 रजत, आरूश फैसल अहमद 1 रजत 1 कांस्य, त्रिशला टंडन 1 कांस्य, पल्लवी साहू 2 कांस्य, आद्या भट्टाचार्य 1 स्वर्ण 1 रजत, पलक सिंह 1 रजत 1 कांस्य, उर्वी साहू 2 कांस्य, मैथिली साहू 1 रजत, पूर्वी देवांगन 1 रजत 1 कांस्य, चेतना साहू 1 स्वर्ण, जी राजवी 1 स्वर्ण 1 रजत, स्वरा गुप्ता 1 स्वर्ण 1 रजत, कितिशा वर्मा 1 रजत 1 कांस्य, गरिमा नेताम 1 रजत, पलक वर्मा 2 कांस्य, अक्षिता शर्मा 1 स्वर्ण 1 रजत, दुवा खान 1 कांस्य, हिब्बा खान 1 कांस्य, वेद केशरी 2 कांस्य, ओम उपाध्याय 1 स्वर्ण 1 कांस्य, आरव प्रसाद 2 रजत, सोमनाथ तिवारी 2 कांस्य, लक्ष्य यादव 1 कांस्य, आदित्य यादव 1 कांस्य, आशीष शुक्ला 1 स्वर्ण 1 कांस्य, सिद्धांत चौधरी 1 स्वर्ण 1 रजत, अयांश मिश्रा 1 कांस्य, वंश थोर 2 कांस्य, पलाश सिंह 1 स्वर्ण 1 रजत, त्रिशान टंडन 1 स्वर्ण, आराध्या पटले 1 स्वर्ण 1 रजत, अंकन पटले 2 कांस्य, प्रत्यूष शर्मा 2 कांस्य, जयश साहू 1 रजत 1 कांस्य, मेधांश साहू 1 स्वर्ण 1 कांस्य, तन्मय साहू 1 स्वर्ण 1 रजत, नैतिक यादव 1 स्वर्ण 1 कांस्य, मनजोत सिंह 2 कांस्य, लियांशु 1 रजत, तक्ष कुमार सिंह 1 रजत 1 कांस्य, उत्कर्ष देवांगन 1 कांस्य, अंश शुक्ला 1 स्वर्ण 1 कांस्य, रेयांश झा 1 कांस्य, गणेश शर्मा 1 स्वर्ण 1 कांस्य, यतिन साहू 2 कांस्य, हर्ष शर्मा 1 कांस्य शामिल है।बहादुर बालक ओम उपाध्याय को मिला गोल्ड और ब्रांजछत्तीसगढ़ का बहादुर बालक ओम उपाध्याय के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दिव्यांग ओम ने नेशनल स्पर्धा के बाद भिलाई में हुई जिला स्तरीय कराटे में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। एलिट कराटे एकेडमी के मार्गदर्शन में उनकी टीम चैंपियन रही। बता दें कि बच्चों की जान बचाने के लिए ओम उपाध्याय को पिछले साल राज्यपाल से राज्य वीरता अवार्ड मिला था। उनका चयन जुलाई में होने वाले इंटरनेशनल कराटे स्पर्धा कोलकाता के लिए हुआ है। - दुर्ग / राज्य शासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की औषधि शाखा द्वारा 21 जुलाई को जिले में संचालित अम्बे मेडिकल, रिसाली भिलाई से प्रसाधन सामग्री के 02 नमूने, मेसर्स गुरुकृपा कास्मेटिक्स सुपेला भिलाई से 01 नमूना, मेसर्स जलाराम ब्यूटी वर्ल्ड, मोतीपारा, दुर्ग से 01 नमूना, मेसर्स सिल्की फैशन जोन, मरोदा रिसाली से 01 नमूना। ऐसे कुल प्रसाधन सामग्री के 05 नमूने जांच हेतु लिए गए। उक्त 04 फर्मों के अलावा मेसर्स गुलाब श्रृंगार सदन, उतई, मेसर्स मनोज श्रृंगार सदन, उतई, मेसर्स नूतन श्रृंगार सदन, दुर्ग, मेसर्स वर्ल्ड ऑफ ब्यूटी, स्टेशन रोड, दुर्ग, मेसर्स श्रृंगारिका गिफ्ट एण्ड टॉयज़, सेक्टर-06, ए-मार्केट, भिलाई, मेसर्स दुल्हन श्रृंगार सदन, सेक्टर-06, ए-मार्केट, भिलाई, ऐसे कुल 10 फर्मों का निरीक्षण किया गया। सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय सिंह झड़ेकर के अनुसार जिले में स्थित मेडिकल डिवाईस एवं औषधि के निर्माता फर्म मेसर्स ग्लोबल बायोसाईंस, बोरसी, दुर्ग एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री के निर्माता फर्म स्वर्णा होमकेयर प्रोडक्ट्स, इंडस्ट्रीयल एरिया भिलाई का निरीक्षण किया गया, लिए गए नमूनों की जांच उपरांत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।इसी प्रकार खाद्य शाखा द्वारा जिले में संचालित मेसर्स आदिनाथ एजेंसी दुर्ग से कृष्णा बर्फी, मां दुर्गा डेयरी, पावर हाउस से पनीर, मेसर्स जलाराम स्वीट्स रिसाली से मथूरा पेड़ा, मेसर्स शुभम डेयरी एण्ड स्वीट्स रिसाली से पनीर, मेसर्स न्यू कलकत्ता स्वीट्स, बोरसी से कुंदा, मेसर्स बिकानेर स्वीट्स सुपेला से नमकीन का नमूना जांच हेतु लेते हुए निरीक्षण कार्य किया गया एवं त्यौहारी सीजन को देखते हुए उचित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। नमूनों की जांच उपरांत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
- 0- विधायक और कलेक्टर ने स्थल का किया मुआयनादुर्ग/ जिला मुख्यालय दुर्ग में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशा के अनुरूप आईटी पार्क की स्थापना जल्द मूर्तरूप लेगा। दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने सोमवार को अधिकारियों के साथ आईटी पार्क हेतु केनाल रोड स्थित नवनिर्मित काम-काजी महिला छात्रावास का अवलोकन किया। विधायक श्री यादव ने अधिकारियों को खाली पड़े नवनिर्मित भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन कराने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने आईटी कंपनियों हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रस्ताव तैयार करने आईआईटी भिलाई के अधिकारियों को निर्देशित किये। इस अवसर पर आईआईटी भिलाई के संचालक श्री राजीव प्रकाश, दुर्ग निगम कमिश्नर श्री सुमीत अग्रवाल के अलावा निगम एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं दुर्ग निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
-
दुर्ग/ जिले में 1 जून 2025 से 22 जुलाई 2025 तक 373.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 474.0 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 307.4 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 311.0 मिमी, तहसील पाटन में 462.5 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 310.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 374.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 22 जुलाई 2025 को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 6.0 मिमी, तहसील पाटन में 18.4 मिमी, तहसील बोरी में 2.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 2.8 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- 0- नौ अगस्त को राखी त्योहार होने के कारण प्रतिभागियों ने किया था विशेष अनुरोधरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से रविवार, 10 अगस्त को आयोजित नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा अब रविवार, 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। मंडल की खेलकूद समिति और कला व संस्कृति समिति की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता इस बार एक दिवसीय होगी। बताते चलें कि नौ अगस्त को राखी पर्व होने के कारण बहुत से प्रतिभागियों व टीमों ने आयोजन में भाग लेने में अपनी असमर्थता जताई थी। साथ ही आग्रह किया था कि अंताक्षरी एक सप्ताह पहले आयोजित किया जाए, तो यह सभी के लिए सुविधाजनक होगा।मंडल की उपाध्यक्ष और खेलकूद समिति की समन्वयक गीता दलाल ने बताया कि एक दिवसीय अंताक्षरी स्पर्धा में 30 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में चार खिलाड़ी होंगे। अंताक्षरी में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ियों के पास यदि टीम नहीं है, तो भी वे अपने नाम का पंजीयन करवाकर स्पर्धा में शामिल हो सकेंगे। आयोजन समिति ऐसे अन्य प्रतिभागियों को मिलाकर टीम बनाएगी।आयोजन समिति की सह संयोजिका मालती मिश्रा के मुताबिक 30 टीमों के बीच पांच राउंड के मैच होंगे। सभी राउंड में छह टीमें होंगी। हर राउंड में छह स्लाट के माध्यम से स्पर्धा होगी और उस पर आधारित नंबरिंग होगी। सर्वाधिक नंबर वाली टीम उस राउंड का विजेता होगा। स्पर्धा की मजेदार और मनोरंजक बात यह भी होगी कि प्रत्ये्क राउंड के स्लाट भी अलग- अलग होंगे। किसी भी राउंड का स्लाट अन्य किसी राउंड की स्पर्धा के स्लाट के मेल नहीं खाएगा। अत: सभागृह में उपस्थित भावी राउंड के खिलाड़ी इस बात का अनुमान नहीं लगा पाएंगे कि उनके राउंड में किस तरह के स्लाट होंगे।कला संस्कृति समिति प्रमुख भारती पलसोदकर ने बताया कि अंताक्षरी स्पर्धा की आयोजन समिति पहले से ही लगभग 40 स्लाट की तकनीक और स्क्रिप्ट के साथ तैयारी के साथ प्रतियोगिता का आगाज करेगी। इन स्लाट्स में दम शराज, धुन पहचानो, शब्द पर आधारित, सिचुएशन पर आधारित, अंतरा पहचानो, मुखड़ा पहचानो, खेलो अंताक्षरी जैसी अनेकानेक राउंड हो सकते हैं। स्पर्धा में पांच राउंड के पांच विजेताओं के बीच शाम छह बजे फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान वाली टीम को नकद पुरस्कार, शील्ड- कप, प्रमाण पत्र के साथ व्यक्तिगत स्मृति चिह्न भी दिए जाएंगे। हालांकि प्रत्येक प्रतिभागी के लिए भी स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र की व्यवस्था की गई है।
-
रायपुर। पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार को श्री रायपुर पुष्टिकर समाज के सदस्यों द्वारा बूढ़ेश्वर महादेव का एक अप्रतिम श्रृंगार किया गया । नगर वासियों को आज प्रकृति में रमे हुए महादेव और महादेव में समाई हुई समूची प्रकृति की मनोहर झांकी का दर्शन कर अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई | इस संध्या श्रृंगार में पुष्टिकर समाज के सदस्यों ने गहन वन और सतत हो रही वर्षा के मध्य समाधिस्थ महादेव का अनूठा चित्रण प्रस्तुत किया ।
- राजनांदगांव । जिला कौशल विकास प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा 23 जुलाई को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी ग्राम सांकरा-सोमनी के एसोशिएट-डेस्कटॉप पब्लिशिंग, कंस्ट्रक्शन, ग्रीन जॉब, हेल्थकेयर, प्लम्बिंग सेक्टर में कौशल तिहार 2025 का आयोजन किया गया है।सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि कौशल तिहार 2025 के आयोजन कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल के प्रदर्शन पर केन्द्रित है। कौशल तिहार 2025 का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूक करना तथा विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, जो वल्र्ड स्किल्स 2026 में देश का प्रतिनिधित्व कर सके। प्रतियोगिता के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत हितग्राही, जिनकी आयु 22 वर्ष से 45 वर्ष है, वह प्रतिभागी के रूप में 22 जुलाई 2025 तक वेबसाईट https://cssda.cg.nic.in/Global/KaushalTiharEntryForm.aspx पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में से विजेता का चयन जिला स्तर पर प्रत्येक ट्रेड व सेक्टर एवं आयु वर्ग से 2 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
- राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लालबाग स्थित रोड किनारे गार्डन में बेल का पौधा लगाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सभी नागरिक यह सम्मिलित प्रयास करें कि अगले वर्ष स्वच्छता में राजनांदगांव शहर देश में अव्वल स्थान पर रहे। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पार्षद श्री राजा माखीजा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।
- दंतेवाड़ा । नवा दंतेवाड़ा रेडियो स्टेशन (90.4 एफएम) द्वारा युवाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित रेडियो जॉकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोमवार को जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विशेष रूप से शिरकत की। यह 20 दिवसीय प्रशिक्षण 9 जुलाई से 29 जुलाई तक जिला कार्यालय परिसर स्थित नवा दंतेवाड़ा रेडियो केंद्र में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में पहुँचकर कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के अनुभवों को गंभीरता से सुना, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और रेडियो की दुनिया से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि रेडियो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज को जोड़ने, जनजागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त उपकरण है। उन्होंने कहा कि रेडियो जॉकी का कार्य केवल प्रस्तुतिकरण नहीं, बल्कि समाज की नब्ज को समझकर संवाद स्थापित करना भी है।प्रशिक्षणार्थियों के सवाल और आत्मीय संवादकार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने कलेक्टर से अनेक दिलचस्प सवाल पूछे, जिनमें एक सवाल था दृ “आपकी पसंदीदा खाने की चीज क्या है?” इस पर मुस्कुराते हुए श्री दुदावत ने जवाब दिया कि उन्हें ‘फूटू’ (एक लोकप्रिय स्थानीय सब्जी) बेहद पसंद है। इस सरल उत्तर से उपस्थित युवाओं के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता से भर गया।रेडियो के जरिए बदलाव की प्रेरणाइस दौरान कलेक्टर ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण को केवल एक तकनीकी ज्ञान के रूप में न लें, बल्कि इसे एक जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि रेडियो एक ऐसा मंच है, जहाँ से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर प्रभावी संवाद स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, दंतेवाड़ा के सौजन्य से विकास अनुसंधान संस्थान, दंतेवाड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रेडियो जॉकी के तकनीकी पहलुओं, प्रस्तुति कला, साक्षात्कार कौशल, वॉयस मॉड्यूलेशन और प्रोडक्शन तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन जानकारी दी जा रही है।
- 0- एक केन्द्र में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारीमहासमुंद / जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम खट्टी के दो निजी कृषि विक्रय केन्द्रों सिन्हा कृषि केन्द्र एवं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिन्हा कृषि केन्द्र में उर्वरक का पॉस स्टॉक मिलान किया गया, जिसमें निर्धारित मात्रा में उर्वरकों का भंडारण पाया गया। साथ ही केंद्र में उपलब्ध बिल बुक रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर तथा कृषकों को प्रदाय बिलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों को समय पर एवं सही स्थिति में पाया गया।वहीं लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र के निरीक्षण में 6 बोरी डीएपी उर्वरक नमी युक्त पाई गई, जिसे तत्काल निरुद्ध कर दिया गया। डीएपी का सेम्पल लेकर प्रयोगशाला रायपुर भेजने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त विक्रय केन्द्र द्वारा बोर्ड पर स्टॉक प्रदर्शन नहीं करने, स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं करने तथा ग्राहकों को बिल प्रदाय नहीं करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इस संबंध में संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि डॉ. परमजीत सिंह कंवर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री बी.आर. घोड़ेसवार, उर्वरक निरीक्षक श्री मनोज पटेल एवं श्री उमेश चन्द्राकर उपस्थित थे। कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण नियमित रूप से जारी रखते हुए विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु सतर्क किया जा रहा है।--
-
- नगर निगम शीघ्र स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों का सम्मान करेगा- महापौर
-स्वच्छता अभियान कुछ दिन की औपचारिकता ना बनें- महापौर
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सोमवार को निगम मुख्यालय के महापौर कार्यालयीन कक्ष में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने मिलियन प्लस सिटीज की श्रेणी में 11996 अंको सहित रायपुर शहर को देश में चौथी रैंकिंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में मिलने एवं रायपुर शहर के छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम 7 स्टार शहर बनने पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि रायपुर शहर को देश में प्रथम द्वितीय रैंकिंग दिलवाने लगातार प्रयास करना है। स्वच्छता अभियान कुछ दिन की औपचारिकता कदापि नहीं बननी चाहिए। वर्ष भर स्वच्छता के कार्य एवं गतिविधियां शहर में आमजनो के मध्य संचालित होनी चाहिए। यह सुनिश्चित कर लिया जाये। सफाई को रायपुर में श्रेष्ट बनाने के कार्य में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। सफाई के कार्य में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ रैंकिंग में पहला, दूसरा स्थान अर्जित करने अतिरिक्त प्रयास निरंतर करना था, किंतु ऐसा नहीं हो पाया। इसकी समीक्षा की जायेगी एवं राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर के लिए पहले दूसरे स्थान की रैंकिंग दिलवाने लक्ष्य बनाकर कार्य शहर में किया जायेगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ने रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश में चौथी रैंकिंग मिलने का पहला श्रेय रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को दिया एवं फील्ड में उनके द्वारा लगातार की गयी मेहनत और प्रयासो को सराहा। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस हेतु रायपुर नगर निगम स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का शीघ्र सम्मान करेगा।महापौर ने कहा कि इस वर्ष 2024-25 में रायपुर को मिली स्वच्छ रैंकिंग की समीक्षा कर रायपुर शहर के लिए आगे और अधिक बेहत्तर और श्रेष्ठ परिणाम लाने हर संभव आवश्यक उपाय प्राथमिकता से किये जायेंगे।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मुख्यालय से सभी जोनो में जाकर प्रत्येक 15 दिनो में स्वच्छता संबंधी कार्यों की आवश्यक समीक्षा कर कार्य करवाये। निगम मुख्यालय और जोन स्तर के अधिकारी व कर्मचारीगण शहर में वर्ष भर स्वच्छता की गतिविधियां एवं कार्य नागरिको के मध्य करें इस हेतु उन्हें निर्देश दिये जा रहे है। ताकि स्वच्छता की गतिविधियां कुछ दिनो की सीमित अवधि का अभियान और गतिविधि ना रह जाये। बल्कि स्वच्छता के कार्य करके गतिविधियां वर्ष भर चलाने की नागरिको के मध्य आवश्यकता है ताकि सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो और रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में श्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त हो सके। वे सफाई व्यवस्था सुधारकर लगातार उसे बेहत्तर बनाने के कार्य में कोई बहानेबाजी सहन नहीं करेंगी। स्वच्छता को बेहत्तर बनाने मुख्यालय एवं जोन के अधिकारीगण हर संभव आवश्यक उपाय करें।महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा की गई कार्य समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणी प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन सहायक नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा के संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही। -
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।
नगर निगम जोन 2 द्वारा पुराना बस स्टैण्ड मार्ग में अभियान चलाकर 7 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर काउकेचर में गौठान भेजने की कार्यवाही की।इसी प्रकार जोन 4 की टीम ने कालीबाडी चौक वार्ड क्रमांक 46 में 2 पेंशनबाडा वार्ड कमांक 57 में 2, बूढापारा वार्ड में 45 में 1 आवारा पशु को धरपकड़ कर काउकेचर में गौठान में भेजने की कार्यवाही की। आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी रहेगा। -
-सडक पर सब्जी व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को बाजार के चबूतरो में व्यवस्थापित करने की तैयारी
रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय की नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम के साथ मौलीमाता बाजार तेलीबांधा के मार्ग में अभियान चलाकर सडक पर व्यवसाय कर रहे एवं यातायात बाधित कर रहे अवैध ठेलो पर कार्यवाही की गई है।जोन 3 कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उपअभियता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में जोन 3 नगर निवेश की टीम ने निगम मुख्यालय उडनदस्ता सहित मौली माता बाजार तेलीबांधा गेट के पास मुख्य मार्ग के कब्जाधारी लगभग 20 ठेलो को सडक से हटाकर खदेडने की कार्यवाही की एवं लगभग 10 अवैध ठेलो को व्यवस्था सुधार हेतु कडाई करते हुए सडक से जप्त कर लिया गया। इससे यातायात बाधा दूर हुई एवं नागरिको को सुगम आवागमन सुव्यवस्थित तरीके से मुख्य बाजार सडक मार्ग पर तेलीबाधा में उपलब्ध हुआ। नगर निगम जोन 3 द्वारा मुख्य बाजार मार्ग मौली माता बाजार तेलीबांधा में सड़क पर बैठकर व्यवसाय कर रहे सब्जी व्यवसायियों को पानी टकी के पास के बाजार में निर्मित चबूतरे में व्यवस्थापित करने की शीघ्र कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। 10 से अधिक सब्जी व्यवसायियों को सडक से बाजार में व्यवस्थित रूप से चबूतरे पर व्यवस्थापित करने की शीघ्र तैयारी है। जिससे सडक यातायात बाधा दूर होगी एवं व्यवसायियों को बाजार में व्यवस्थित स्थान स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में मिलेगा एवं नागरिको को भी बाजार में व्यवस्थित रूप से सब्जी खरीदने का लाभ प्राप्त हो सकेगा। टीम प्रहरी अभियान आगे भी जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों को राजधानी शहर रायपुर में सुगम और सुव्यवस्थित बनाने जारी रहेगा। -
रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीगती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान दिनांक 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के अतर्गत सोमवार को नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीगती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में सफाई मित्र कर्मचारियों सहित नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अतर्गत महादेवघाट मुक्तिधाम परिसर की जेसीबी मशीन की सहायता से और सफाई मित्रों द्वारा मेन्युअल विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्रित कर तत्काल उठवाते हुए जन-जन को स्वच्छ मुक्तिधाम परिसर का सकारात्मक संदेश दिया।


























.jpg)
