- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग / छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में संचालित खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहरतराई, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में खेलों इंडिया लघु केन्द्र मर्रा तहसील पाटन जिला दुर्ग के बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया। जिसमें 03 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में कु. जान्हवी नेताम (ग्राम सांतरा), कु. किंजल ठाकुर, एवं कु. दिव्या नेताम ग्राम दरवार मोखली, का नाम शामिल है। तीनों खिलाड़ियों का चयन जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय है।सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अंजलुस एक्का ने बताया कि बिलासपुर में स्थित इस आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ियों को न केवल गहन खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बाल्कि उन्हें गुणावत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, खेल पारिधान, आवश्यक सामग्री और राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का भी अवसर मिलेगा। यह सुविधा पूर्णतः आवासीय होगी, जिसमें खिलाड़ी एक अनुशासित और समर्पित वातावरण में शिक्षा व खेल दोनों में आगें बढ़ सकें। यह उपलब्धि ग्राम मर्रा, तह. पाटन, जिला दुर्ग के लिए न केवल गर्व की बात है। बल्कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने वाली है।
-
बिलासपुर/ पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षा वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन की तिथि के अनुसार छात्रवृत्ति की स्वीकृति और भुगतान किया जायेगा। नवीनीकरण अथवा नये आवेदन के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। कक्षा बारहवीं से ऊपर शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पाने की पात्रता है। सहायक आयुक्त ने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक आय सीमा ढाई लाख रूपये एवं ओबीसी विद्यार्थियों के लिए वार्षिक आयसीमा एक लाख रूपये होने चाहिए। पात्र विद्यार्थी पोस्ट मेट्रिक डैश स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाईट पर जाकर आवेदन पंजीयन करा सकते हैं। छात्रवृत्ति की स्वीकृति उपरांत विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खाते पर भुगतान किया जायेगा। -
बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनिज टॉस्क फोर्स की बैठक का आयोजन मंथन सभाकक्ष में किया गया। बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर,उप वनमण्डलाधिकारी, उप संचालक (ख. प्रशा.) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलासपुर/बिल्हा/मस्तूरी, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर, जिला परिवहन अधिकारी बिलापसुर, कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन / ग्रा.यां.से. संभाग / पीएमजेएसवाई / एमएमजेएसवाई बिलासपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुए।
उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर द्वारा बैठक में वर्ष 2024-25 में अवैध खनिज परिवहन के 629 प्रकरण, अवैध खनिज उत्खनन के 85 तथा अवैध खनिज भंण्डारण के 15 कुल 729 प्रकरण दर्ज किये जाने की जानकारी दी गई। जिसमें से 718 प्रकरणों का निराकरण कर अर्थदण्ड की राशि रू. 1 करोड़ 99 लाख 65 हजार आरोपित कर खनिज मद में जमा कराया गया है तथा शेष 11 प्रकरण में सें 10 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 (22 मई 2025 की स्थिति में) में अवैध खनिज परिवहन के 93 प्रकरण, अवैध खनिज उत्खनन के 7 तथा अवैध खनिज भंण्डारण के 1 कुल 101 प्रकरण दर्ज कर निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि रू. 26 लाख 03 हजार आरोपित कर खनिज मद में जमा कराने की जानकारी प्रस्तुत की गई। उपरोक्तानुसार कार्यवाही में राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किये गये प्रकरणों का भी ब्योरा प्रस्तुत किया गया। जिस पर कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को अपने अपने नियमों के परिप्रेक्ष्य में अधिक से अधिक कार्रवाई कर की गई कार्यवाही की सूचना प्रति माह खनिज विभाग को देने का निर्देश दिया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु तहसीलदारों को भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 247(7) के तहत सीधे प्रकरण दर्ज करने निर्देशित किया गया तथा वन विभाग के अधिकारियों को भी वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई जैसे वाहन राजसात करने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर द्वारा बिलासपुर जिले में अधिक से अधिक रेत खदान स्वीकृत किये जाने नवीन क्षेत्र का चिन्हांकन करने तथा ऑक्सन के माध्यम से स्वीकृति की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिससे कि जिले में निर्माण कार्यों के लिये खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके तथा शासन एवं ग्राम पंचायतों को राजस्व आय भी प्राप्त हो सके। जिले में नवीन क्षेत्र चिन्हांकन कर कुल 15 रेत खदानों का जांच प्रतिवेदन अतिशीघ्र उपलब्ध कराने राजस्व विभाग, वन विभाग को निर्देशित किया गया तथा क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर को खदानों में पर्यावरण स्वीकृति अतिशीघ्र जारी करने निर्देशित किया गया। शासकीय निर्माण एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्य में लगने वाले खनिजों की उपलब्धता के संबंध में लावारिस स्थति में जप्तशुदा खनिजों को निर्माणाधीन कार्यों में उपयोग हेतु निर्माण विभागों को भण्डारित खनिजों की रायल्टी सहित समस्त कर जमा करने पश्चात् परिवहन / उपयोग की अनुमति दिए जाने के संबंध में कलेक्टर द्वारा खनिज विभाग को निर्देश दिये गये। -
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी सहित अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 10 के क्षेत्र के अंतर्गत एमएमआई हॉस्पिटल लालपुर से गोदड़ीधाम संत बाबा गेलाराम नगर लालपुर तक नाला की सफाई का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को गन्दे पानी की सुगम निकास का स्थायी प्रबंधन देने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
- -प्रथम चरण में जोन 8 को प्राप्त सभी 1091 आवेदनो के गुणवत्ता पूर्ण व्त्वरित समाधान की जानकारी नागरिकों को दी गई0-आवेदन देते ही तत्काल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन प्रमाण पत्र पात्रों को दिये, नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न0-आम जनता की मांगो पर तैयार 30 करोड के प्रस्ताव पर विधायकों की अनुशंसा लेकर कार्य करें -सभापति सूर्यकांत राठौड़0-अधिकारियों को आम जनता की शिकायतो का समाधान करना ही होगा - महापौर मीनल चौबे-सुशासन विहार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अत्यंत अनुकरणीय पहल - ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू-पश्चिम विधानसभा के 4 जोनों को मिली सभी समस्याओं का 2 माह में समाधान करें, नहीं होने पर वे 4 दिन समीक्षा कर प्रत्येक आवेदन की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे- पश्चिम विधायक राजेश मूणतरायपुर - आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साय के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन के 7 वार्यों के लिए भारत माता स्कूल जीई मार्ग के सामने टाटीबंध सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार समाधान शिविर लगाया गया। जिसने पूर्व केबिनेट मंत्री रामपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद सर्वश्री संदीप साहू, अमन सिंह ठाकुर, महेन्द्र औसर, भगत राम हरवंश, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, श्री विरेन्द्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री विवके शाह, अपर आयुका श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल की उपस्थिति में नगर निगम एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिको को सुशासन तिहार के प्रथम चरण में से 11 अप्रैल तक जोन 8 के 7 वाढों में लगे शिविर में आमजनता से प्राप्त सभी 1091 आवेदनों के गुणवत्ता पूर्ण त्वरित समाधान के संबंध में विभागवार एवं कार्यवार नागरिको को मंच से विस्तृत समाधान की जानकारी मंव से नगर निगम अपर आयुका श्री विनोद पाण्डेय द्वारा दी गई।सुशासन तिहार समाधान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप ने किया। पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद सर्वश्री संदीप साहू, अमन सिंह ठाकुर, महेन्द्र औसर, भगत राम हरवंश ने मंच में आवेदन करते ही तत्काल बनाये गये राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन प्रमाण पत्र पात्र नागरिको को प्रदत्त किये गये। अतिथियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में जाकर नवजात शिशुओं का अन्न प्रासन्न कराया।पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर निगम रायपुर के 4 जोनों के वार्डों की रहवासी आमजनता से सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्राप्त किये गये शिकायतो का शत प्रतिशत समाधान अधिकारीगण अगले 2 माह के भीतर करवा ले नहीं करवाये जाने पर वे स्वयं संबंधित 4 जोन में जाकर 4 दिन आम जनता के आवेदनो की समीक्षा करेंगे। साथ ही फिर वे स्वयं रायपुर पश्चिम क्षेत्र के वार्डो की रहवासी जनता के प्रत्येक आवेदन एवं उसके समाधान की कार्यवाही की मॉनिटरिंग करेंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर शहर में कामों से परिवर्तन आम जनो को दिखना चाहिए। जोन अंतर्गत वार्डों के कार्य जोन स्तर पर ही होना चाहिए। न कि जनता को इन कामो के लिए इधर उधर भटकने की स्थिति रहनी चाहिए। रायपुर पश्चिम विधायक ने रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को धन्यवाद दिया कि उनके सुझाव पर शहर में वार्ड एक्शन प्लान बनाने की दिशा में कार्यवाही नगर निगम ने प्रारंभ कर दी गई है। प्रत्येक वार्ड का भौगोलिक नक्शा हो एवं प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध नगर विकास कार्य आमजनता के लिए करवाये जाये। समाधान शिविर में लोगों के सभी आवेदनों का त्वरित समाधान हो। रायपुर पश्चिम विधायक ने पार्षदों से प्रतिदिन नियमित सुबह घंटा अपने वार्ड क्षेत्र में घूमकर जनता के बीच रहने एवं उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करवाने की जनहित में अपील की।रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने सुशासन तिहार 2025 के आयोजन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साथ को सराहते हुए इस आयोजन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अत्यंत सराहनीय पहल बतलाया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में आमजनो को बुलाकर समस्याओं के आवेदन लिये गये। दूसरे चरण में समस्याओं का अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया और तीसरे चरण में संबंधित आवेदको को बुलाकर उनके आवेदन पर किये गये समाधान की जानकारी दी गई। ऐसा पहली बार हुआ। रायपुर ग्रामीण विधायक ने मंब से आमजनता से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहे एवं शासन द्वारा लगाये जा रहे शिविर में स्टॉल में आकर योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ले ताकि पात्रता अनुसार वे सहजता से शासन की योजना में लाभान्वित हो सके। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार कर जागरूक रहकर आगे आये जिससे देश में कोई भी व्यक्ति कच्चे मकान में ना रहे। सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्की छत व मकान सिर के ऊपर प्राप्त हो सके।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में प्राप्त आमजनता के सभी आवेदनो शिकायतो का शत प्रतिशत समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों को करना ही होगा। जनता और जनप्रतिनिधि पूरी तरह जागरूक है। महापौर ने कहा कि सभी जोनो के अधिकारियों को चाहिए कि वे पार्षदों से समन्वय रखकर प्रतिदिन जोन कार्यालय में बैठकर आने वाली आमजनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान प्रतिदिन नियमित करें ताकि आमजनता के श्रमकार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि आवश्यक कार्य त्वरित जोन कार्यालय में जाकर सहजता से हो जाये और उन्हें इस हेतु शिविर में आने की स्थिति ना बने। महापौर ने कहा कि जनता जागरूक है एवं विष्णु के सुशासन का लाभ आमजनता को सुशासन विहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर में प्राप्त हो रहा है। इसी लिए शिविर में आमजनता की भारी भीड़ पहुंच रही है एवं समस्याओं का समाधान मी त्वरित प्राप्त कर रही है। जोनो में वाढों की आमजनता के दैनिक कार्य जोन स्तर पर होने ही चाहिए। जिससे आमजनो को अनावश्यक परेशान होकर इधर उधर भटकना ना पड़े। महापौर ने नगर निगम एवं शासकीय विभागों के अधिकारियों को सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का अच्छी तरह आयोजन करने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने आयुक्त श्री विश्वदीप से मंच में अनुरोध किया कि वे जोन 8 के 7 वार्डो में आमजनो से पहले चरण में आयी मांगो से संबंधित तैयार किये गये 36 करोड के विकास कार्यों के प्रस्ताव की अनुशंसा रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत एवं रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू से नगर निगम की ओर से करवाये और उसे राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय को भिजवाये। ताकि कार्य अगले एक माह में जनअपेक्षित रूप से वार्डो में करवाये जाये एवं जनता को सुविधाएं त्वरित प्राप्त हो सके। सभापति ने आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में निगम अधिकारियों द्वारा दिन रात एक करके कड़ी मेहनत करके सुशासन तिहार में आमजनो से प्राप्त आवेदनो, मांगो शिकायतो की ऑनलाईन एंट्री करके उनका त्वरित समाधान करने को लेकर सराहते हुए धन्यवाद दिया। एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर को राज्य शासन एवं नगर निगम प्रशासन की सराहनीय जनहितकारी पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने किया।
- रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन नियमित किया गया. नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई के अंतर्गत समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देने और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देने का जोनवार जारी है, ताकि पात्र हितग्राहीगण केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायक योजनाओं से सहजता और सरलता से वांछित तौर पर पूर्ण लाभान्वित किये जा सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैँ. इसके अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के तहत 28 मई को रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्र में पाम ब्लॉजियो के सामने नवनिर्मित गारमेंट फैक्ट्री मोवा रायपुर और जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के निर्धारित समय में आम जनता के लिए किया गया है.
- -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल संकरी(प) में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल-विभिन्न योजनाओं के 549 हितग्राही लाभान्वित हुए और 86 हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री वितरणबलौदाबाज़ार /सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवालआज पलारी विकासखंड के संकरी(प) ग्राम पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। श्री अग्रवाल ने शिविर में क्षेत्रवासियों की मांग पर संकरी(प) में ग्राम पंचायत भवन निर्माण,आंगनवाड़ी केंद्र भवन क्रमांक 2 हेतुभवन निर्माण,मिडिल स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा भी की।क्षेत्र वासियों द्वारा यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग पर उन्होंने बताया कि परीक्षण उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।श्री अग्रवाल ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनता की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने अपना हर वादा निभाया है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया है।शिविर में कृषि,उद्यानिकी,मत्स्यपालन,शिक्षा आवास योजना के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। किसानों को किसान किताब ,केसीसी कार्ड इत्यादि का वितरण भी किया गया। समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के 549 हितग्राही लाभान्वित हुए और 86 हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री वितरण किया गया।इस दौरान 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया गया।इसके अलावा सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
- दुर्ग, / मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2024-2025 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार अधोसंरचना निर्माण कार्यों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इसके आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग के 7 एवं धमधा के 5 ग्राम पंचायतों में अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र/सीएससी भवन निर्माण हेतु 60 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम करंजा-भिलाई में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम अण्डा में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम जेवरा में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम चिखली में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम चंदखुरी में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम नगपुरा में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम अंजोरा ख में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के ग्राम नंदिनी खुंदनी में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम बरहापुर में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम मेड़ेसरा में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम दारगांव में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए, ग्राम नारधा में अटल डिजीटल सुविधा केंद्र/सीएससी भवन में 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।
- -बेहतर संचालन व आय सृजन पर फोकस करने के निर्देशबलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी सोमवार क़ो विकासखंड भाटापारा अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत गुडेलिया पहुंचे। उन्होने ग्राम पंचायत कार्यलय एवं स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं क़ो बेहतर संचालन व आय सृजन पर ज़्यदा ध्यान देने प्रोत्साहित किया।कलेक्टर ने गुडेलिया मे नारी शक्ति संगठन द्वारा चलाए जा रहे फ्लाई एश ईंट निर्माण, चेनलिंक फेंसिंग, पेवर ब्लॉक, चप्पल निर्माण आदि आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने गतिविधियों का संचालन प्रक्रिया, रिकार्ड एवं लेखा संधारण, आय -व्यय, पारिश्रमिक भुगतान आदि की जानकारी ली। इसीतरह फ्लाइ एश ईट एवं पैवर ब्लॉक की गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने फिटनेस क्लब, पंचायत भवन क़ा भी अवलोकन किया। इसके साथ ही लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछ- ताछ की। उन्होंने बताया की नवप्रेऱणा कोचिंग से जुड़कर यूट्यूव से भी तैयारी कर सकते हैं।नारी शक्ति संगठन की कोषाध्यक्ष संतोषी ध्रुव ने बताया की गुडेलिया मे आजीविका गतिविधियों का संचालन 2023 से किया जा रहा है।नारी शक्ति संगठन मे 25 स्व सहायता समूह के लगभग 247 सदस्य जुड़े हैं। कार्य करने के लिए हर 5 दिन मे रोटेशन होता है। हर सप्ताह 3 से 4 हजार आय प्राप्त होता है जिसका आपस में वितरण हर सप्ताह करते हैं।इस दौरान सरपंच संकेत अग्रवाल, डीईओ हिमांशु भारतीय, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- बलौदाबाजार / कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता जांच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगाताऱ की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार क़ो खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 3 संस्थानो में दबिश देकर पैकेजिंग मटेरियल की सैंपल लिया गया और जांच हेतु राज्य कार्यालय भेजा गया.। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि टीम द्वारा भाटापारा के सागर इंडस्ट्रीज से पैकेज्ड फ़ूड ड्रिंकिंग वाटर पाउच का सैंपल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। बलौदाबाजार में बी. पी.वाटर प्लांट एवं देवेंद्र एक्वा से 10 पैकेजिंग मटेरियल पेट बॉटल, पेट कैप, एलडीपीई एवं फ़िल्म पाउच का निगरानी सैंपल लेकर राज्य से बाहर के लैब क़ो भेजा गया।परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
- बलौदाबाजार / एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 7रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। सहायिका के लिए लाहोद केन्द्र क्र.-06, बिटकुली केन्द्र क्र-04, पैजनी केन्द्र क्र-03, बरदा केन्द्र क्र-03, परसाडीह, पैसर केन्द्र क्र-02 एवं तुरमा आंगनबाड़ी केन्द्र क्र-03 शामिल है। आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों सहित अंतिम तिथि 13 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लवन में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत या परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
- -वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है - मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती (28 मई) पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी योद्धा थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक और दूरदर्शी राजनेता भी थे। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों के विरुद्ध आवाज़ उठाई और आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेल्युलर जेल में बिताए गए सावरकर जी के कठोरतम वर्ष उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और मानसिक दृढ़ता के प्रमाण हैं। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे वीर सावरकर के विचारों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लें और राष्ट्र सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हुए आगे बढ़ें। वीर सावरकर का जीवन हर भारतीय के लिए आत्मबलिदान, समर्पण और देशभक्ति की जीवंत मिसाल है। file photo
- - बलौदाबाजार जिले में 23223 मेट्रिक टन उर्वरक एवं 14898 मैट्रिक टन बीज़ भंडारीतबलौदाबाजार, / कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार खरीफ सीजन में खाद एवं बीज का भण्डारण सहकारी समितियों में किया जा रहा है ताकि किसानों क़ो खाद बीज़ लेने में कोई दिक्कत न हो। किसान आवश्यकता अनुसार खाद बीज़ का शीघ्र अग्रिम उठाव कर ले। अब तक़ जिले मे 23223 मेट्रिक टन खाद एवं 14898मेट्रिक टन बीज़ का भण्डारण किया गया हैउप संचालक क़ृषि दीपक कुमार नायक ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 हेतु सहकारी समितियों में खाद मांग यूरिया 27000 मे.टन, डी.ए.पी. 5000 मे.टन, पोटाश 2320 मे.टन, सिंगल सुपर फास्फेट 8051 मे.टन एवं एन.पी.के. 15765 मे.टन कुल 58136 मे.टन के विरूद्ध वर्तमान में यूरिया 11757 मे.टन, डी.ए.पी. 3056 मे.टन, पोटाश 2048 मे.टन, सिंगल सुपर फास्फेट 3026 मे.टन तथा एन.पी.के. 3336 मे.टन कुल 23223 मेट्रिक टन खाद भण्डारित है। इसी प्रकार जिले का कुल बीज मांग 37760 क्विं. के विरूद्ध सहकारी समितियों में धान स्वर्णा 12260.70 क्विंटल, महामाया 1250.10 क्विंटल तथा विक्रम टी.सी.आर 60 क्विंटल कुल 14898 क्विंटल बीज भण्डारित है।कलेक्टर श्री सोनी ने नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. बलौदाबाजार को समितियों में भण्डारित खाद एवं बीज को कृषकों को तत्काल वितरण के निर्देश दिये हैं। साथ ही जिला विपणन अधिकारी को सभी सहकारी समितियों में कृषकों के मांग अनुरूप खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करनें के निर्देश दिये गये हैं।इसी प्रकार प्रक्रिया प्रभारी बीज निगम को तत्काल किसानों के मांग अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण बीजों के भण्डारण के निर्देश दिये है। बीज एवं उर्वरक निरीक्षकों के माध्यम से सहकारी समितियों में भण्डारित खाद एवं बीज के नमूने लिया जाकर तत्काल प्रयोगशाला को परीक्षण हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए है।
-
-गौरव पथ, सीसी रोड और मुक्तिधाम सहित 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा
रायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बेमेतरा के ग्राम जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेवरी के हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित समाधान शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। सुशासन तिहार में पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांवों, गरीबों और किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक श्री दीपेश साहू और छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू भी समाधान शिविर में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समाधान शिविर में जेवरी और आसपास के गांवों के लिए 70 लाख रुपए के कार्यों की घोषणा की। इनमें जेवरी और बैजलपुर ग्राम पंचायत में गौरव पथ के लिए 10-10 लाख रुपए, जेवरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपए तथा फरी, खिलोरा और अमोरा ग्राम पंचायतों में सीसी सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने फरी (तेलाईकुड़ा) में 6 लाख रुपए, डुंडा में 2 लाख रुपए एवं निनवा, रजकुड़ी (भीमपुरी), कंतेली और फरी ग्राम पंचायतों में 12 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण की भी घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाधान शिविर में कहा कि यहां शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं। लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को सरकार पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 महीने में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। अभी सर्वेक्षण जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।श्री साव ने समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग श्री रामकृष्ण मार्कण्डेय को ट्राइसिकल सौंपा। श्री साव ने हितग्राहियों को राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदन’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र और किसानों को स्प्रेयर भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया।जेवरी में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर के 12 ग्राम पंचायतों के रहवासियों के आवेदनों और मांगो का निराकरण किया गया। बेमेतरा के कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल और बेमेतरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में समाधान शिविर में मौजूद थे। - रायपुर /जिले के अभनुपर विकासखंड के ग्राम पोंड में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के अंतर्गत 10 हजार 564 आवेदन आए थे, जिसमें से 10 हजार 530 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। शिविर में हितग्राहियों को कृषि विभाग से धान बीज, जिंक सल्फेट, स्प्रेयर और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जॉब कार्ड का वितरण किया गया और प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी गई। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा बैसाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र और छड़ी प्रदान की गई। इसके अलावा श्रम कार्ड, ऋण पुस्तिका और केसीसी कार्ड भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो रहा है। राज्य सरकार का उदद्ेश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहंुचाना है। शिविर में बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रय भी किया गया।
- -राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा हुए शामिल, कहा सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का हो रहा है निराकरणरायपुर / सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।समाधान शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने हेतु समाधान शिविर किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत की सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा एवं श्रीमती शैल साहू, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन भी उपस्थित थे।इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर के तहत कुल 10 हजार 743 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण कर दिया गया।
- रायपुर, ।संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2024 और 2025 के लिए प्रदर्शनकारी कला क्षेत्रों के उत्कृष्ट युवा कलाकारों से 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारम्परिक-लोक-आदिवासी संगीत, नृत्य, रंगमंच तथा पपेटरी-मूक अभिनय तथा पारम्परिक संश्रित कलाएं जैसे वाद्ययंत्र निर्माण तथा मुखौटा निर्माण के कलाकार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे कलाकारों से जिनकी आयु दिनांक 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 40 वर्ष या अधिक हो आवेदन संक्षिप्त बायो-डेटा, जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, यथोचित फोटोग्राफ, उपलब्धियों के संबंध में अखबारों में प्रकाशित आलेखों की कतरनों की छायाप्रतियां जमा करना आवश्यक है।पुरस्कार के लिए कलाकार संगीत नाटक अकादमी के वेबसाईट के माध्यमhttps://www.sangeetnatak.gov.in/award-honours/nominationके माध्यम से संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के वेबसाईटhttps://sangeetnatak.gov.in/से 14 जुलाई तक सीधे नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव तथा ऑनलाईन नामांकन की जानकारी सहित आवेदन पत्र दिनांक 07 जुलाई, 2025 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्कृति विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
- -राज्य खेल अलंकरण के लिए खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के निर्देश-खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायपुर । खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में खेल विभाग में वित्त विभाग के अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने राज्य खेल अलंकरण के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित कराने के लिए अधिकारियों से कहा है। निवास कार्यालय रायपुर हुई बैठक में सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार सहित खेल संचालनालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।खेल मंत्री श्री वर्मा ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संचालित खेल गतिविधियों, अधोसंरचनात्मक कार्यों, युवा गतिविधियों आदि विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खेल अधिकारियों को राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञापन तत्काल जारी करने कहा। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग में स्वीकृत एवं वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त सीधी भर्ती तथा संविदा के रिक्त पदों पर शीघ्रातिशीघ्र भर्ती की कार्यवाही की जाए।छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव, पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताओं का संभाग मुख्यालयों में आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियांे को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रचार प्रसार के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।मंत्री श्री वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिलों को आबंटित राशि के मदवार समीक्षा करते हुए मैदानी स्तर पर कबड्डी मैट की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में नियमानुसार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने कहा। उद्योग समूहों के सी.एस.आर. मद से प्रारंभ की जाने वाली नवीन खेल अकादमियों की समीक्षा तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवीन आवासीय अकादमी सी.एस.आर. मद से प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।मंत्री श्री वर्मा ने खेल अधिकारियों से कहा कि वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित कार्यों की स्वीकृति के लिए अपेक्षित जानकारियां जिलों से शीघ्र मंगाकर प्रस्ताव भेजा जाए इसके साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की विगत वर्षों की लंबित घोषणा की पूर्ति हेतु आगामी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। इसी तरह जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में प्रशिक्षक (पास्ट चैम्पियन एथलीट) की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
-
*आम ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद: नाले में पुलिया निर्माण, मंगल भवन, कन्या छात्रावास और पंचायत भवन की घोषणा*
रायपुर/ सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा में उतरा। उन्होंने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर के पास गुलमोहर पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और योजनाओं की जानकारी लेते हुए आम ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आप लोगों से मिलने का अवसर मिला। आज आप सभी से मिलकर खुद को परिवार के बीच होने जैसा महसूस कर रहा हूँ।मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि पहले चरण में आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में उन पर कार्यवाही हुई और अब तीसरे चरण में सरकार आपके गांव में पहुंची है। हमने बीते डेढ़ वर्षों में जनता के हित में कार्य किया है। सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और सरकार द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से हम जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति जान रहे हैं। हमारे अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुशासन तिहार में शामिल हो रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा, ‘आवास प्लस’ में जिनका नाम है, उन्हें भी आवास दिया जाएगा। हमने किसानों से किया गया वादा निभाते हुए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि सीधे उनके खातों में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला गया है। जो लाभार्थी अभी वंचित हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया है। रामलला दर्शन योजना प्रारंभ कर हितग्राहियों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को पुनः शुरू कर इच्छुक परिवारों को अपने पसंद के तीर्थस्थल तक जाने की सुविधा दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग व अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी। अभी यह सेवा 1460 पंचायतों में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रही है। रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है। पीएससी भर्ती में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की गई है और आने वाले समय में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीकों से नई भर्ती होगी।*संवाद के माध्यम से परखी योजनाओं की हकीकत*ग्राम कनकबीरा में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था, राशन वितरण और महतारी वंदन योजना की राशि के संबंध में हितग्राहियों से जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने किसानों को धान के साथ-साथ मक्का, उड़द, मूंग आदि लाभकारी फसलें लेने को प्रेरित किया।*मंगल भवन, कन्या छात्रावास और पंचायत भवन की घोषणा*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कनकबीरा के आश्रित ग्राम नरगीखोल-लात नाले पर पुलिया, कनकबीरा में मंगल भवन और कन्या छात्रावास, तथा गोड़म में पंचायत भवन के निर्माण की घोषणा की।*सारंगढ़ के पूर्व विधायक को अपने पास बिठाया*ग्राम कनकबीरा में चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की नजर नीचे बैठे पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह पर पड़ी। उन्होंने उन्हें आत्मीयता से पास बुलाया और कुर्सी पर बैठाया। बातचीत में पूर्व विधायक ने बताया कि वे क्षेत्र में समाज सेवा और मंदिर निर्माण कार्य कर रहे हैं।*85 वर्षीय भागीरथी साहू को भेंट किया अपना साफा*85 वर्षीय भागीरथी साहू, जो लाठी के सहारे चौपाल तक पहुँचे थे, मुख्यमंत्री की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते रहे। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीयता से भेंट की और जाते समय अपना साफा उनके गले में डालकर सम्मान प्रकट किया।इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कनकबीरा में दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की समृद्धि, सुख-शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, और जनकल्याण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। -
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – युक्तियुक्तकरण से शिक्षा होगी बेहतर, समावेशी और प्रभावशाली*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने राज्य में कुल 10,463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी किया है, जिसमें ई-संवर्ग की 5849 और टी-संवर्ग की 4614 शालाएं शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह युक्तियुक्तकरण आदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के निर्देशों के अनुरूप है, जिसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संसाधनों का संतुलित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग का दूरदर्शी निर्णय स्कूल शिक्षा को बेहतर, समावेशी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षा विभाग के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि यह कदम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल शिक्षकों के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण और निरंतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न स्तरों के विद्यालयों का समायोजन, न केवल प्रशासनिक दृष्टि से उपयोगी है, बल्कि इससे शिक्षा की निरंतरता बनी रहेगी और छात्र ड्रॉपआउट की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इससे स्कूली वातावरण अधिक प्रभावशाली बनेगा और बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उठाया गया यह कदम छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने जानकारी दी कि शालाओं के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत एक ही परिसर में संचालित 10,297 विद्यालयों को युक्तियुक्त किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में स्थित 133 विद्यालयों और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में स्थित 33 विद्यालयों को भी युक्तियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में अब अतिशेष शिक्षकों की तैनाती संभव होगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सीधा सुधार देखने को मिलेगा। युक्तियुक्तकरण के कारण शिक्षकों की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे अन्य जरूरतमंद शालाओं में भी संतुलन बन पाएगा। इस समायोजन से स्थापना व्यय में भी कमी आएगी, जिससे शैक्षणिक ढांचे पर अधिक निवेश संभव होगा।स्कूल शिक्षा सचिव ने जानकारी दी कि एक ही परिसर में पढ़ाई की निरंतरता बने रहने से बच्चों की ड्रॉपआउट दर घटेगी, और छात्र ठहराव दर में सुधार होगा।शालाओं के युक्तियुक्तकरण से बच्चों को बार-बार प्रवेश लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी शिक्षा यात्रा अधिक सहज और निरंतर होगी। उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण से विद्यालय परिसरों में बेहतर अधोसंरचना तैयार करना भी सरल होगा, जिसमें पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल सुविधाएं साझा की जा सकेंगी। राज्य सरकार का यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रस्तावित क्लस्टर विद्यालय अवधारणा के अनुरूप है, जहां एकीकृत परिसर में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में केवल प्रशासनिक समन्वय किया गया है, न कि किसी पद को समाप्त किया गया है। इस कदम से शिक्षकों का न्यायसंगत वितरण संभव होगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अधिक सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत छात्रों और शिक्षकों के अनुपात के प्रावधानों का पालन करते हुए युक्तियुक्तकरण किया गया है, जिसकी राज्य में शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।......."छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल वर्तमान शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी, सशक्त और समावेशी शिक्षा व्यवस्था का आधार तैयार करेगी।स्कूल शिक्षा विभाग का स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का दूरदर्शी निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर, समावेशी और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।युक्तियुक्तकरण से न केवल शैक्षणिक संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित होगा, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निरंतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। यह छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय - रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम संस्कृत, पर्यटन एवं मनोरंजन और विरासत संरक्षण विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने नगर निगम संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निगम मुख्यालय भवन के संस्कृति विभाग अध्यक्ष कक्ष में बुलाकर बैठक ली और राज्य शासन के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के माध्यम से देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी को आमजनों तक पहुंचाने विविध सकारात्मक गतिविधियां करने परिचय के बारे में लोगो रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शहीदों, महापुरुषों, वीरांगनाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सभी मूर्तियों, प्रतिमाओं की आवश्यक मरम्मत करने, संरक्षण करने, सम्मान करने के लिये आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए हैँ.संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने अधिकारियों को राज्य शासन के आदेशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर महान शिव भक्तिनी, समाज सुधारक, कुशल प्रशासिका, पुण्यश्लोक की जीवनी से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने सभी नगरवासियों तक उनकी जीवनी की जानकारी अधिकाधिक संख्या में पहुंचाने सभी जोनों के माध्यम से आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही करने और 31 मई 2025 तक प्रतिदिन नगर निगम रायपुर के क्षेत्र में विविध सकारात्मक गतिविधियाँ करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती 31 मई 2025 के परिपेक्ष्य में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन कमिश्नरों के मार्गदर्शन में नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोनों के माध्यम से प्रतिदिन विविध सकारात्मक गतिविधियां आमजनों को देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से अवगत करवाने की जा रही है। इसके अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 4 की टीम द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट ( एमएमयू ) के माध्यम से आज जोन 4 के अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत पुराना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में बूढ़ी माता मन्दिर के पास रावण पुतला के समीप स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू ) के माध्यम से 10 स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा करवाया जाकर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यकतानुसार दवाइयाँ दी गयीं.पुराना राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत सतबहनिया तालाब को जलकुम्भी से मुक्त करवाने समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अभियान चलाकर सफाई वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी और जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर करवाई गयी. वहीं जोन 6 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड नम्बर 60 के क्षेत्र के अंतर्गत शीतला तालाब की सफाई श्रमदान के माध्यम से वार्ड पार्षद रमेश सपहा की अगुवाई और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अदिव्य हजारी की उपस्थिति में वार्ड के रहवसियों द्वारा की गयी. जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन 7 क्षेत्र के अंतर्गत समता कॉलोनी क्षेत्र में शिव वाटिका उद्यान के सामने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में आमजनों को देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी जीवनी की जानकारी से अवगत करवाया गया।
- बिलासपुर/ कलेक्टर बिलासपुर की साप्ताहिक जनदर्शन और टीएल बैठक अब मंगलवार को होगी। इसके पहले ये सोमवार को होती थी। मंगलवार को सवेरे 11 बजे मंथन सभाकक्ष में टीएल बैठक और दोपहर 1 बजे से जनदर्शन लगेगी। कलेक्टर ने कहा कि इसके पूर्व हर सोमवार को निगम के सभी जोन कमिश्नर और एसडीएम अपने कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे ताकि दूर से लोगों को छोटी मोटी कामों के लिए जिला कार्यालय आना न पड़े। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
- रायपुर। भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर नमन किया गया। रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से नगर निगम के गांधी (नेहरू) उद्यान परिसर के भीतर पं. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू का पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।
- रायपुर। नगर निगम जोन 8 अंतर्गत भारत माता स्कूल के सामने सामुदायिक भवन टाटीबंध में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, वार्ड पार्षद भगतराम हरवंश,अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित रायपुर नगर पालिक निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों ने विभागीय स्टालों में आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया।











.jpg)














.jpg)
.jpg)