ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर प्रेस क्लब के खेल मड़ई-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

-मंत्री खुशवंत साहेब एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों, बच्चों और पूर्व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
रायपुर।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव "खेल मड़ई-2026" का पुरस्कार वितरण समारोह मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब भवन में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री खुशवंत साहेब तथा विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता एवं सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुलदीप निगम, स्व. रमेश नैयर, स्व. सत्येंद्र गुमाश्ता, स्व. देवेन्द्र कर एवं स्व. योगेश यदु के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
रायपुर प्रेस क्लब के वार्षिक खेल महोत्सव "खेल मड़ई-2026" के अंतर्गत इंटर प्रेस क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ियों एवं पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त (कप्तान- मोहन तिवारी) विजेता, विस्तार न्यूज इलेवन (कप्तान- ज्ञानेन्द्र तिवारी) उपविजेता रही, जबकि आईबीसी-24 (कप्तान- रामेश्वर मिश्रा) एवं एस जर्नो (कप्तान- लविन्दर सिंह) की टीमें सेमीफाइनलिस्ट रहीं। सभी विजेता, उपविजेता एवं सेमीफाइनलिस्ट टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।
स्व. देवेन्द्र कर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में रामेश्वर मिश्रा विजेता एवं चंदन साहू उपविजेता रहे। युगल वर्ग में सत्येंद्र कर-टीकम साहू की जोड़ी विजेता तथा चंदन साहू-सुशील अग्रवाल की जोड़ी उपविजेता रही। सभी विजेता, उपविजेता एवं सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्व. सत्येंद्र गुमाश्ता स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग में विनोद कुमार विजेता एवं हितेश मेहता उपविजेता रहे। युगल वर्ग में विनोद कुमार-विजय मिश्रा की जोड़ी विजेता तथा लक्ष्मण लेखवानी-हितेश मेहता की जोड़ी उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल वर्ग में पलाश तिवारी विजेता एवं दिनेश यदु उपविजेता रहे। युगल वर्ग में किशन लोखंडे-त्रिलोचन मानिकपुरी की जोड़ी विजेता तथा हिमांशु शर्मा-मो. अमीन की जोड़ी उपविजेता रही। सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में टीकम वर्मा विजेता एवं शिवम दुबे उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता एवं सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विशेष पहल के तहत पूर्व  में आयोजित टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लंबित पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।  इस क्रम में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता संदीप तिवारी एवं उपविजेता गुड्डू बैरागी, बैडमिंटन एकल के विजेता सत्येंद्र कर एवं उपविजेता चंदन साहू, बैडमिंटन युगल के विजेता चंदन साहू-सुशील अग्रवाल तथा उपविजेता सत्येंद्र कर-विजय मिश्रा, टेबल टेनिस एकल के विजेता विकास शर्मा एवं उपविजेता विजय मिश्रा, टेबल टेनिस युगल के विजेता विजय मिश्रा-अनवर कुरैशी तथा उपविजेता हितेश मेहता-लक्ष्मण लेखवानी, कैरम एकल के विजेता रमन हलवाई एवं उपविजेता हितेश मेहता, तथा कैरम युगल के विजेता भीमराव चंद्रिकापुरे-सुखदेव बंजारे एवं उपविजेता अनिल पुसदकर-मुकेश वर्मा को मंत्री खुशवंत साहेब एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के हाथों पुरस्कारों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक वर्ग में आद्यांश शर्मा, झगिता साहू, वल्लवी कोडले एवं तनिष साहू, जूनियर वर्ग में रूही पाण्डेय, वंशिका निगम, इशिता साहू एवं आर्ची, ओपन वर्ग में भाव्या कोडले, आदित्य विक्रम सिंह, आरव बघेल एवं हिमांशु प्रसाद तथा स्पेशल कैटेगरी में ओम उपाध्याय को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को भी प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि पत्रकारों के लिए खेल गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ आपसी सौहार्द को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने कम समय में सफल आयोजन तथा वर्तमान प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पूर्व वर्षों के लंबित पुरस्कारों का वितरण किए जाने को रायपुर प्रेस क्लब की सराहनीय पहल बताया।
विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिवंगत वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिताएं पत्रकारिता के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने प्रेस क्लब से वरिष्ठ पत्रकारों के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रकाशन तैयार करने का भी सुझाव दिया।
समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित  खेल आयोजन समिति के संयोजक विजय मिश्रा, एवं कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, संतोष साहू, चंदन साहू, नीरज मिश्रा, जाकिर घुड़सेना एवं संजीव सिन्हा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंच संचालन अमृता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य, वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार, खिलाड़ी, चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चे तथा उनके अभिभावकों ने सहभागिता की। समारोह का संचालन प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english