राजनांदगांव : अब तक कुल 101 प्रकरणों में 36660 बोरा अवैध धान एवं 7 वाहन जप्त
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा गुरुवार को कुल 18 प्रकरणों में 48 लाख 69 हजार 46 रूपए मूल्य के 1570.66 क्विंटल (3927 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 101 प्रकरणों में 4 करोड़ 54 लाख 57 हजार 966 रूपए मूल्य के 14663.86 क्विंटल (36660 बोरा) अवैध धान एवं 7 वाहन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 8 प्रकरण में 30 लाख 78 हजार 920 रूपए मूल्य के 993.20 क्विंटल (2483 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 3 प्रकरणों में 5 लाख 35 हजार 246 रूपए मूल्य के 172.66 क्विंटल (432 बोरा) एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 7 प्रकरणों में 12 लाख 54 हजार 880 रूपए मूल्य के 404.80 क्विंटल (1012 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 40 प्रकरणों में 2 करोड़ 58 लाख 80 हजार 40 रूपए मूल्य के 8348.40 क्विंटल (20871 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन , डोंगरगढ़ अनुविभाग में 31 प्रकरण में 91 लाख 37 हजार 746 रूपए मूल्य के 2947.66 क्विंटल (7369 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 30 प्रकरणों में 1 करोड़ 4 लाख 40 हजार 180 रूपए मूल्य के 3367.80 क्विंटल (8420 बोरा) अवैध धान एवं 3 वाहन जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।











.jpg)

Leave A Comment