- Home
- छत्तीसगढ़
- -पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीयों की श्रध्दांजलि दी गईरायपुर । जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव श्रीमति दुर्गा प्रजापति, सह सचिव श्रीमति दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष श्रीमति ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी श्रीमती प्रिती भंडारकर ने किया।
- -समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री अनुज शर्मा, लोगों की समस्याएं सुन किया निराकरणरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में गुरुवार को जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत देवरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के आमजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए हितग्राहियों को उपकरण आदि प्रदान किया गया। शिविर में कुल 33 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।विधायक श्री अनुज शर्मा ने शिविर में आमजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग को उनके त्वरित निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जन-जन को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना है। आज समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनका त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- -समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू, विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर आमजनों की सुनी समस्याएंरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में गुरुवार को नगर निगम बीरगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में आमजनों के स्वच्छता, स्थापना एवं राजस्व, पेयजल, विद्युत, आवास और अन्य विभागों से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। बीरगांव नगर निगम में अब तक 4,742 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।समाधान शिविर में विधायक श्री मोतीलाल साहू शामिल हुए और विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों को उनकी समस्याओं से राहत मिल रहा है। शिविर में जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बीरगांव नगर निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
-
बिलासपुर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित कराने की एक और नयी उपलब्धि हासिल हुई है। हिमालय वुड बैज एक यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण होता है। इस माह की 12 से 18 मई तक आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रमतला रोड बड़ी कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गाइड विंग के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।
राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने शिविर का शुभारंभ करते हुए अनुशासन एवं समय नियोजन को सफलता का मूलमंत्र बताया। एवं प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से लेकर शिविर नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सरिता पाण्डेय नें शिविर संचालक रेंजर विभाग के दायित्व का निर्वहन किया एवं संचालक मंडल को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं गाइड विभाग की शिविर संचालक जेरमिना एक्का सहित राज्य और अन्य राज्यों से लीडर ट्रेनर व सहायक प्रशिक्षक शामिल हुए ।प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में राज्य सचिव कैलाश सोनी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 41 गाइड कैप्टन एवं 23 रेंजर लीडर शामिल हुए। इस 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में हिमालय वुड बैज हेतु निर्धारित सभी पाठ्यक्रम एवं उद्देश्य को शामिल किया गया जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व ,स्काउट नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना से लेकर चिन्ह सेल्यूट ,बाया हाथ मिलाना, सभी सोपानों की गांठें एवं लेसिंग,पाइनरिंग , प्राथमिक चिकित्सा ,अनुमान लगाना , मैपिंग, माइक्रोटीचिंग ,कैम्प पीचिंग, कैरियर काउंसलिंग,बी.पी. सिक्स व्यायाम व ध्वज शिष्टाचार ,रात्रिकालीन हाईक सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षण रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजी गई।शिविर समापन की पूर्व संध्या पर महा शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के अध्यक्ष एवं निर्देशक अजय श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव बिलासपुर प्रमुख रूप से आमंत्रित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव ने की। सम्मानित अतिथियों ने वर्तमान परिदृश्य में स्काउटिंग की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर जोर दिया । राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचने की अपेक्षा व्यक्त की। -
*मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए बेलतरा विधायक*
*हितग्राहियों के लिए सौगातो भरा रहा शिविर*बिलासपुर/बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन तिहार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बहुआयामी विकास के कार्य हो रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन संवर रहा है। गांव, गरीब और किसानों के बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिविर में 13 गांव अकलतरी, भरवीड़ीह, चोरहादेवरी, गढ़वट, खैरीखुर्द, लखराम, मदनपुर, मोहतराई, परसदा, पौंसरा, सरवनदेवरी, सिंघरी और सेमरा के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बिल्हा सीईओ श्री संदीप पोयाम एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 7122 आवेदनों में से 7101 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सभी गारंटियां राज्य में पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता को समर्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए। ग्रामीणों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जॉब कार्ड, सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से मौके पर ही हमारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन श्री वासुदेव पाण्डेय ने किया।*श्रीमती मंटोरा और पुसईया बाई को मिली खुशियों की चाबी, दीवारों की नहीं सपनों के पूरे होने की दिखी मुस्कान-*मदनपुर समाधान शिविर श्रीमती मंटोरा और पुसईया बाई के लिए खुशियों का पिटारा साबित हुआ। सिंगरी गांव निवासी श्रीमती मंटोरा और पुसईया बताती हैं कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास की चाबी पाकर बहुत खुश हैं। वे बताती है कि पहले उनका घर मिट्टी और छप्पर युक्त था जिसके कारण उनके छप्परों पर बंदर उत्पात करते थे। हर साल उन्हें छप्पर की मरम्मत के लिए बहुत खर्च करने पड़ते थे। बरसात आते ही उन्हें छप्पर से पानी टपकने की समस्याओं से जूझना पड़ता था कई बार तो रातें जग कर काटनी पड़ती थीं। मिट्टी के घर में हर दिन एक नई समस्या मुंह बाए खड़ी रहती थी। उन्होंने कहा कि उनके टूटे सपनों को सरकार ने सहारा दिया है। पहले सिर पर पक्की छत नहीं थी, अब एक घर है जिसमें सम्मान और सुरक्षा दोनों है। -
*दीदियां लिख रही आत्मनिर्भरता का नया अध्याय*
बिलासपुर/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 'बिहान योजना' से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में बिल्हा विकासखंड के भैंसबोड़ क्लस्टर की 34 ग्राम पंचायतों की 800 से अधिक महिलाएं अब छाता निर्माण की आजीविका गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। इन महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के रूप में संगठित होकर संसाधनों का उपयोग करते हुए छातों का उत्पादन शुरू किया है। यह न केवल उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता का स्रोत बना है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी उन्हें सम्मान व पहचान दिला रहा है। महिलाएं प्रतिमाह औसतन 8 से 9 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बचत भी कर पा रही हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग के प्रति दीदियों ने आभार व्यक्त किया। भैंसबोड कलस्टर की श्रीमती सरिता कौशिक ने बताया कि “बिहान योजना” ने उन्हें घर की चारदीवारी से निकालकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है। अब वे न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं साथ ही महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा है,और उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।दीदियों ने बताया कि प्रशिक्षण, कच्चे माल की व्यवस्था, विपणन सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं बिहान योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उत्पाद की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और बाजार में इनकी माँग भी बढ़ रही है। आमागोहान में आयोजित शिविर में मुखमत्री श्री विष्णु देव साय ने दीदियों से भेंट की और उनका उत्साह बढ़ाया, दीदियों ने इस अवसर पर उन्हें अपनी बनाई हुई विशेष छतरी भेंट की। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने भी छाता निर्माण में जुड़ी दीदियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में इन समूहों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे समूहों की आय अधिक बढ़ सकेगी।उल्लेखनीय है कि बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में लाना हैं। ये योजना जिले में ग्रामीण विकास का आधार बन चुकी है,जिसमें हजारों महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। बिल्हा ब्लॉक में छाता निर्माण के अलावा सिलाई-कढ़ाई, मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण, और बाड़ी विकास जैसी अन्य गतिविधियों में भी महिलाएं सशक्त भागीदारी निभा रही हैं।रेहाना/ -
*- दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु खदान क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करें
*- खतरनाक स्थलों पर नहीं करेंगे सुरक्षा तो खर्चे एवं मुआवजे की होगी वसूली*दुर्ग/ जिले में पूर्व में संचालित रही लेकिन अब परित्यक्त खदानों तथा वर्तमान में चालू खदानों में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के चलते आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं समाचार माध्यमों के माध्यम से लगातार ऐसी शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही हैं। खदानों में पानी भर जाने से बड़े-बड़े गहरे तालाब बन जाते हैं, जिनमें लोगों एवं मवेशियों के डूबने से मृत्यु की घटनाएं भी हो जाती है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसी दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आपदा राहत अंतर्गत आरबीसी-6-4 के तहत मुआवजा राशि दी जाती है।इसके अलावा कई खदान क्षेत्रों में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने खनन कार्य संचालित करने वाले सभी पट्टेदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसमें खदानों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु खदानों के चारों तरफ फेसिंग/बाड़ निर्माण करें ताकि कोई भी व्यक्ति या पशु दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। उत्खनन पट्टा अनुबंध की शर्तों के अनुसार पट्टेदार समस्त गड्ढों तथा खदानों को अच्छी तरह से तथा पर्याप्त रूप से सुरक्षित रखेगा।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्ग, धमधा, पाटन एवं भिलाई-3 के अनुविभागीय अधिकारी(रा.) को पत्र जारी कर अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम-2015 के तहत उत्खन्न योजना एवं जारी पर्यावरण स्वीकृति के शर्ताें के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा के उपाय हेतु खदानों के चारों ओर 7.5 मीटर पट्टी/बैरियर रखते हुए वृक्षारोपण किया जाना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम-2015 के उप नियम 24 के तहत उत्खनन योजना एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बेंचेस (खाईनुमा रहित) का निर्माण कराया जाए। स्वीकृत उत्खनन योजना में माईनिंग क्लोजर प्लान के तहत सुरक्षा मानक का ध्यान में रखकर खनन संक्रिया/आवश्यकतानुसार बेकफिलिंग/जल संग्रहण क्षेत्र का विकास करना होगा। जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के तहत सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का ध्यान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 152 से 163 तक की ओर भी आकृष्ट किया है, जो जनसुरक्षा एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने हेतु बनाए गए हैं। धारा 152 की उपधारा (ङ) के अनुसार “जहां ऐसे किसी मार्ग या लोक स्थान के पार्श्वस्थ किसी तालाब, कुएं या उत्खात को इस प्रकार बाड़ लगा दी जानी चाहिए कि जनता को होने वाले खतरे का निवारण हो सके“ ऐसी परिस्थिति में उपखण्ड मजिस्ट्रेट ऐसे तालाब या उत्खनन पर कब्जा रखने वाले व्यक्ति से बाड़ लगाने की अपेक्षा करते हुए सशर्त आदेश समय-सीमा तय करते हुए दे सकता है। यदि संबंधित व्यक्ति आदेश का पालन नहीं करता या उचित कारण नहीं दर्शाता, आदेश के अंतिमीकरण अवज्ञा के परिणाम तथा पुनरावृत्ति के प्रतिषेध संबंधी प्रावधान है। धारा 160 के अंतर्गत यदि कोई लोक न्यूसेंस (सार्वजनिक असुविधा/खतरा) हटाने की कार्यवाही नहीं करता है, तो मजिस्ट्रेट स्वयं उस कार्य को करवा सकता है, और उसमें लगे संपूर्ण खर्च की वसूली संबंधित व्यक्ति से की जा सकती है। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।
-
रायपुर/छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की राज्य मिशन संचालक सुश्री जयश्री जैन ने आज कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत मस्सूकोकोड़ा का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीमती एलिस लकड़ा, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण श्री रूपेश राठौर, और जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मिशन संचालक ने गांव की बैंक सखी श्रीमती लता पांडे से मुलाकात की और उनके कार्यों की सराहना की। लता पांडे ने बताया कि वह गांव में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मनरेगा भुगतान, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की राशि का हर माह लगभग 45 से 50 लाख रुपये का लेन-देन कर रही हैं। इसके एवज में उन्हें प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तक का कमीशन प्राप्त हो रहा है।
स्वरोजगार के साथ दूसरों को भी दिया रोजगार
लता पांडे ने बताया कि बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी आय से अपने पति के लिए मोटरसाइकिल रिपेयरिंग गैरेज शुरू कराया है, साथ ही एक कपड़े की दुकान भी संचालित कर रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आजीविका गतिविधियों में सहयोग के लिए एक अन्य महिला को रु. 8,000 प्रतिमाह मानदेय पर रोजगार भी प्रदान किया है।
मिशन संचालक सुश्री जैन ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने स्वयं के विकास के साथ उन्होंने दूसरी महिला को भी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है, जो अनुकरणीय है। उन्होंने जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह को निर्देशित किया कि जिले की सभी बैंक सखियों को मल्टी-एक्टिविटी आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल सुनिश्चित करें।
महिला समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश
राज्य मिशन संचालक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोंडागांव को निर्देश दिया कि वे जिले के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला स्व-सहायता समूहों को हर सरकारी योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाएं, जिससे दीदियों की आय में वृद्धि हो और वे लखपति दीदी बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य स्वच्छता गतिविधियों की प्रभावी संचालन की आवश्यकता पर बल दिया। -
रायपुर/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी रायपुर में खेलो इंडिया एकेडमी सुकमा की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन होने पर बधाई दी है। यह चयन जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय है और खेल क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को मजबूती प्रदान करता है।
चयनित खिलाड़ियों में किच्चे ललिता (पोलमपल्ली), माड़वी पूजा (चिंतागुफा), संध्या नाग (कोकावाड़ा), शारदा प्रधानी (चिपुरपाल), लक्ष्मी सोढ़ी (करिगुण्डम, चिंतागुफा), सोढ़ी कोईन्दे (चिंतागुफा), माही कुंजाम (कोर्रा) और किच्चे लक्ष्मी (पोलमपल्ली) का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी सुकमा जिले की दूरस्थ क्षेत्रों से आकर अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर इस मुकाम तक पहुँची हैं।
खेल अधिकारी श्री वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि रायपुर स्थित इस आवासीय खेल अकादमी में खिलाड़ियों को न केवल गहन खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार, खेल परिधान, आवश्यक सामग्री और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का भी अवसर मिलेगा। यह सुविधा पूर्णतः आवासीय होगी, जिससे खिलाड़ी एक अनुशासित और समर्पित वातावरण में शिक्षा व खेल दोनों में आगे बढ़ सकें। खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स अप्रैल 2025 में राजधानी रायपुर में आयोजित किए गए थे। यह उपलब्धि सुकमा जिले के लिए न केवल गर्व की बात है, बल्कि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करने वाली है। -
रायगढ़ में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े
वित्त मंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 5-5 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की
रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायगढ़ के पटेलपाली स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 58 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं एवं प्रत्येक जोड़े को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए गायत्री परिवार शाखा रायगढ़ का भी आभार व्यक्त किया
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से दहेज मुक्त समाज की दिशा में प्रभावशाली संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में दहेज प्रथा से अधिक कुप्रथा कुछ भी नहीं है। घर की बेटियों को इस कुरीति के चलते कितनी समस्या और कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था, यह कल्पना से परे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना न केवल विवाह को सरल बनाती है, बल्कि नवदंपतियों को आर्थिक संबल भी प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के माध्यम से आज परिणय सूत्र में बंध रहे नवदंपत्ति समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सामूहिक विवाह कोई निर्धन व्यक्ति करता है ऐसा नहीं है, जो व्यक्ति अपने सोच से समृद्ध होता है वह व्यक्ति ऐसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है, जो आज आपने किया।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि इस योजना से समाज में यह संदेश जाता है कि विवाह के लिए दिखावा और अनावश्यक खर्च जरूरी नहीं है, बल्कि सादगी और सामाजिक सहयोग से भी पवित्र बंधन को मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से लगातार जनहितैषी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर रहे हैं।
इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी वर-वधू को नव दांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, श्री रामश्याम डनसेना, श्रीमती खीरमती चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। -
स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
रायपुर/ बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने गुरुवार को सुकमा जिले के छिंदगढ़ पहुंचकर वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और बालगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अस्पताल में बिजली, जनरेटर, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानी। इसके अलावा दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी, एक्स-रे जांच, संस्थागत प्रसव और आपातकालीन सेवाओं के संचालन की भी समीक्षा की।
कमिश्नर श्री सिंह ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने पुरुष वार्ड में भर्ती पोड़ीयामी नंदा और महिला वार्ड में भर्ती वंशिका से इलाज और भोजन की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालगृह छिंदगढ़ का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों की देखभाल, शिक्षा, काउंसलिंग और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सतत और सकारात्मक प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से संचालित इस संस्था की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से जांचने और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता में है और इनसे जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से काम होना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम श्री सूरज कश्यप सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। -
पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीयों की श्रध्दांजलि दी गई
रायपुर/जय हरितिमा महिला समिति द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों को सलामी दी और विजय का जश्न मनाया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में समिति की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी गयी। सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर अपने श्रध्दासुमन अर्पित किये। तदोपरन्त ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। समिति की सदस्यों ने तिरंगा लहराया, जय हिन्द, भारत माता की जय के नारे लगाए। समिति की सभी सदस्यों ने भारत के जल, थल एवं वायु सेना के वीर जवानों को सलामी दी। समिति द्वारा इस मौके को और भी खास बनाया गया क्यूंकि इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने ड्रेस से लेकर व्यंजन तक तिरंगे की थीम में रखा था। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में महिला शेफ गरिमा शर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने कुकिंग टप्स् के द्वारा मिलेट केक, बिस्किट जैसे स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक व्यंजन बनाना सिखाया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कार्यकारिणी समिती की सचिव श्रीमति दुर्गा प्रजापति, सह सचिव श्रीमति दिप्ती मई दास, उपाध्यक्ष श्रीमति ममता लखेरा, कोषाध्यक्ष मंजुषा पाली और खेल प्रभारी श्रीमती प्रिती भंडारकर ने किया। -
विद्यार्थियों से कहा समय सबसे अनमोल, एक-एक पल का करें सदुपयोग
रायपुर/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज भानुप्रतापपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भानुप्रतापपुर स्टेशन के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इसके पश्चात् श्री साव जिला प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही निःशुल्क कोचिंग संस्था “मावा मोदोल“ का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया। इसके पहले श्री साव ने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से रु-ब-रु होते हुए उनके लक्ष्य के बारे में पूछा। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि “मावा मोदोल“ दूरस्थ क्षेत्रों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बेहतर प्लेटफॉर्म साबित होगा। श्री साव ने विद्यार्थियों को सीख देते हुए कहा कि यह ऐसा दौर है, जब अच्छी और बुरी दोनों तरह की चीजें अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आपको ये तय करना होगा कि अपने जीवन को किस दिशा की ओर लेकर जाएं। समय की कीमत पहचानें और एक-एक पल का सदुपयोग करें। श्री साव ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक क्लास में पढ़ने वाले दो विद्यार्थी को क्रमशः 95 और 45 प्रतिशत अंक मिलते हैं, जबकि शिक्षक वही, किताबें वही हैं। अब तय आपको करना होगा खुद को 95 प्रतिशत वाले स्थान पर रखना है या 45 प्रतिशत वाली जगह पर। जिले के प्रभारी मंत्री ने आगे बताया कि असफलता हार नहीं होती, बल्कि सीखने का सबक होता है। पिछली कमियों को दूर कर पूरी शिद्दत और लगन के साथ पर जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने में लग जाता है, उसे सफलता अनिवार्य रूप से मिलती ही है। इस दौरान सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित मावा मोदोल का स्टाफ मौजूद रहे। -
रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री शंकर अग्रवाल भी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री ने महतारी सदन का किया भूमि पूजन-भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी श्री सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था। मंदिर का निर्माण 1968 में किया गया था। मंदिर के जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मंदिर का जीर्णाेद्धार करने का संकल्प लिया था। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए ग्रामवासियों का धन्यवाद भी दिया है।
- -अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय-6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन-छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगातरायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस वर्चुअल कार्यक्रम में अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन से जुड़े।गौरतलब है कि भारतीय रेल और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम रहा है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की है, इनमें 103 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच स्टेशन बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सम्माननीय लरंग साय जी के प्रयासों के कारण ही अम्बिकापुर में रेलवे स्टेशन की स्थापना हुई है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। अमृत काल के तहत रेलवे स्टेशन का लगातार विकास किया जा रहा है। आज प्रदेश के जिन पांच स्थानों का लोकार्पण हुआ है, वह विकसित हो रहे भारत की झलक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जशपुर जिले को भी रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर श्री मंजूषा भगत मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सरगुजा अंचल के नागरिक शामिल हुए।अम्बिकापुर रेलवे स्टेशनछत्तीसगढ़ की आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यात्रियों को पूरी तरह से सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान भी किए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं, जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुए रोड का चौड़ीकरण, यात्रियों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पर दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट, नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा।रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा तिरंगा झंडा लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 को प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री सन्दीप वर्मा के नेतृत्व और स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर नगर में बाबी आइसक्रीम दुकान में गन्दगी सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया. स्थल निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिली और प्राप्त जनशिकायत स्थल निरीक्षण में सही मिली इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 5 जोन कमिश्नर द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित बाबी आइसक्रीम दुकान के संचालक पर तत्काल 3000 रूपये का जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया.
-
रायपुर । जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने आज सारागांव स्थित स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था, क्लासरूम, शौचालय का जायजा लिया।
- महासमुंद/ बुधवार शाम को कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं संयुक्त टीम ने शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात बैठक आहुत किया गया। जिसमें श्री आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक, सुश्री तान्या ब्रम्हे, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती निरांजना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती सुनीता देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता, श्री समीर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. पी. कुदेशिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्री खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी मौजूद थे।टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्था में स्थापित कैमरे का बेकअप अवलोकन किया गया। जिसमें कम समय अवधि का स्टोरेज पाया गया। 01 माह का स्टोरेज क्षमता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चिन्हांकित जगहों पर ऑडियो, वीडियो वाला कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान संस्था में नव प्रवेशित बालकों का प्रवेश के समय ही तलाशी लेते हुए अग्रिम कार्यवाही किया जावे तथा बालकों से परिवार द्वारा मुलाकात के दौरान कोई भी सामग्री न लिया जाये और नशे से संबंधित सामग्री का संस्था में प्रवेश न हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
- महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में विधि से संघर्षरत बालकों के प्रकरण में लंबन एवं सामाजिक अन्वेषण प्रतिवेदन के संबंध में आज समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत की गई। उक्त बैठक में सुश्री तान्या ब्रम्हे प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड महासमुंद, श्रीमती सारिका वैद्य उपपुलिस अधीक्षक, श्री समीर पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्री खेमराज चौधरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई शामिल हुए।समन्वय बैठक में चर्चा के दौरान अवगत कराया गया कि किशोर न्याय बोर्ड में जघन्य अपराध के 104 प्रकरण एवं गंभीर अपराध के 155 प्रकरण इस प्रकार कुल 259 प्रकरण लंबित है। कलेक्टर द्वारा एक वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निराकरण करने के निर्देश दिये गये। पुराने प्रकरण में गवाही, साक्ष्य एवं बालक उपस्थित नहीं होने के कारण अग्रिम कार्यवाही करने में विलंब हो रहा है, साथ ही नये प्रकरण में वारंट जारी नहीं हो रहा है, नोटिस जारी किया जा रहा है। उक्त संबंध में उक्त प्रकरण में किशोर न्याय बोर्ड, पुलिस विभाग को कारवाई के निर्देश दिया गया।साथ ही किशोर न्याय बोर्ड से जारी पत्र की तामिली को समय पर करने के निर्देश दिए गए। इससे किशोर न्याय बोर्ड में बालक एवं गवाही की उपस्थिति नहीं हो पा रही है।किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत प्रकरण के प्रकृति के आधार पर लगभग 3-4 माह में निराकरण की कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में निवासरत बालकों का प्रत्येक सप्ताह काउंसलिंग की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में न्याय बोर्ड से रिहाई पर चले गये बालकों का डेटा बेस तैयार कर नियमित रूप से फॉलोअप रिपोर्ट तैयार किया जाये तथा ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के द्वारा नये प्रकरण किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने पर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) आदर्श नियम 2016 के प्रारूप 01 में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस थाना में लघु अपराध के प्रकरण को संज्ञान लेते हुए थाना स्तर पर ही कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एकल प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत बालक के प्रकरण पर निर्धारित प्रपत्र में सामाजिक जांच रिपोर्ट विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा निर्धारित समय-सीमा 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के संबंध में अध्यक्ष महो. को अवगत कराया गया कि माह अप्रैल 2025 की स्थिति में कोई भी सामाजिक जांच रिपोर्ट लंबित नहीं है।किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत बाल के प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा में पुलिस डायरी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे बाल के प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही प्रस्तुत की जा सकेगी। शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में संस्थागत बालक एवं किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत जघन्य अपराध (16 से 18 वर्ष आयु) के प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए बालक को प्लेस ऑफ सेफ्टी स्थानांतरण करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- एमसीबी/ जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक (दिसंबर 2024 एवं मार्च 2025 तिमाही हेतु) कलेक्ट्रेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, आरबीआई एलडीओ दीपेश तिवारी, नाबार्ड डीडीओ हर्ष गौरव, क्षेत्रीय प्रमुख सीआरजीबी अमित, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, बैंकों के जिला समन्वयक, तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं से संबद्ध सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सीडी रेशियो, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, तथा वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन एवं समन्वय एलडीएम संजीव पाटिल द्वारा किया गया।
- रायपुर/छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ती जिले के विकासखंड डभरा के अंतर्गत घटोई जलाशय योजना के नहर लाईनिंग एवं संरचना निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ 14 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 833 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
- शासकीय योजनाओं और जनसहभागिता से बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधारमहासमुंद/जिले में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कुपोषण की रोकथाम हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं के अंतर्गत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। “राष्ट्रीय पोषण मिशन“ (पोषण अभियान) जैसे शासकीय कार्यक्रमों के साथ यूनिसेफ़ और एम्स रायपुर के स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोग से सामुदायिक आधारित प्रबंधन कार्यक्रम (सीएमएएम) भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अति गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण सहायता प्रदान कर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति में लाना है।कार्यक्रम की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जिले में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। हाल ही में जिले के विकासखंड पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद ग्रामीण परियोजनाओं के अंतर्गत चयनित 6 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया, अभिभावकों को पोषण आहार की जानकारी दी तथा एएनएम, मितानिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित कार्य की सराहना की। इन सतत निरीक्षणों और समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप महासमुंद जिले में बाल कुपोषण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। यह पहल बाल स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रही है।
-
नारायणपुर। नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि नारायणपुर—सुकमा—बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 26 से अधिक नक्सली मारे गए। इस घटना में सुरक्षाबलों के एक सहयोगी की मृत्यु हुई है तथा एक जवान घायल हुआ है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में माड़ डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी बीजापुर और डीआरजी कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुबह डीआरजी के संयुक्त दल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने बताया, ''आज बहुत बड़ी सफलता जवानों को मिली है। 26 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इसमें बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने की भी संभावना है।'' उन्होंने कहा कि यह इलाका नारायणपुर-सुकमा-बीजापुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है तथा अबूझमाड़ और इंद्रावती नदी के मध्य स्थित है। शर्मा ने बताया कि डीआरजी जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है।
उपमुख्यमंत्री ने इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार देते हुए बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है। जल्द ही इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी। नक्सलियों से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ''केंद्र और राज्य की सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो बार बस्तर के प्रवास पर कहा कि ‘मैं निवेदन करता हूं कि नक्सली मुख्यधारा में जुड़े।' मुख्यमंत्री ने भी यही कहा है। मेरा कहना है कि उचित लोग बातचीत करें, चर्चा करें। हथियार से समस्या का हल नहीं होता है, नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।file photo


























.jpg)
.jpg)