- Home
- छत्तीसगढ़
-
- प्रतिनिधि मंडल को उत्प्रेरक बनने की बधाई - भीमसिंह
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने वाले चयनित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर गणतंत्र दिवस परेड के दर्शक के रूप में दिल्ली आमंत्रित किया गया । इन सभी ने परेड में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया । अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर स्वयं हितग्राही को सौर ऊर्जा उत्पादक बनाने वाली यह योजना छत्तीसगढ़ में भी संचालित है । इस योजना के चुने हुये विभिन्न प्रदेशों के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री के विशेष मेहमान के रूप में दिल्ली बुलाया गया था । छत्तीसगढ़ राज्य से हरिशंकर अग्रवाल , रमेश मल्ल, शिवांगी राठौर , निर्मलेंदु शाह को परेड में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। बतौर नोडल ऑफिसर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अभियंता श्री एन . बिम्बिसार ने छत्तीसगढ़ के दल का नेतृत्व किया तथा परेड में सम्मिलित हुए । पूर्व में केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से भी इस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई गई। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने इस प्रतिनिधिमंडल को बधाई देते हुये कहा कि ये योजना के राजदूत और उत्प्रेरक बन गये हैं ।
-
राजनांदगांव । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज कुल 14 व्यक्तियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इसके अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा के लिए मधु बघेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2- लिटिया के लिए ललिता साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2- लिटिया के लिए चित्रलेखा वर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया के लिए कविता साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए चन्द्रिका प्रसाद तिवारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए रमेश पाण्डे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा के लिए भागवत साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी के लिए विमल (विभा) साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए दीपक कुमार सिन्हा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ के लिए महेन्द्र यादव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव के लिए अनिता तिवारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव के लिए पुष्पा वर्मा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब के लिए अनिता ठाकुर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला के लिए किरण साहू ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।
- -पिथौरा जनपद पंचायत में सर्वाधिक एक लाख 75 हजार 611 मतदाता, वहीं जनपद पंचायत बसना में एक लाख 41 हजार 164 मतदातामहासमुन्द / राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-2025 प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन सुबह 10ः30 बजे किया गया, जिसमें सीटों के आरक्षण और मतदान केंद्रों की सूची शामिल है। चुनाव में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से आरंभ हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी, और प्रत्याशी अपना नाम गुरुवार 06 फरवरी 2025 तक वापस ले सकते हैं।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी 2025 को होगा जिसमें जिले के बसना और सरायपाली क्षेत्र शामिल है। इसी तरह द्वितीय चरण के तहत पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में गुरुवार 20 फरवरी को मतदान होगा तथा तृतीय चरण के तहत महासमुंद क्षेत्र में रविवार 23 फरवरी 2025 को मतदान निर्धारित किया गया है। मतदान का समय प्रातः 6ः45 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक निर्धारित है।खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) तीन चरणां में की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण की तिथि मंगलवार 18 फरवरी, दूसरे चरण के लिए शुक्रवार 21 फरवरी एवं तीसरे चरण के लिए सोमवार 24 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित है। सारणीकरण और अंतिम परिणाम की घोषणा अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण की घोषणा बुधवार 19 फरवरी, द्वितीय चरण में शनिवार 22 फरवरी और तृतीय चरण में मंगलवार 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण की घोषणा गुरुवार 20 फरवरी, द्वितीय चरण में रविवार 23 फरवरी और तृतीय चरण में 25 फरवरी 2025 को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशन के पश्चात महासमुंद जिले के अंतर्गत आने वाले 05 जनपद पंचायतों में कुल 551 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 07 लाख 82 हजार 281 है, जिसमें पुरुष मतदाता 03 लाख 84 हजार 586 तथा महिला मतदाता 03 लाख 97 हजार 691 और तृतीय लिंग अंतर्गत 04 मतदाता शामिल है।जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत 105 ग्राम पंचायतों में एक लाख 70 हजार 607 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 है। इसी तरह बागबाहरा अंतर्गत 111 ग्राम पंचायतों में एक लाख 53 हजार 281 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 75 हजार 217 व महिला मतदाता 78 हजार 62 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों में एक लाख 75 हजार 611 मतदाता है, जिसमें 85 हजार 819 पुरुष मतदाता व 89 हजार 790 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 02 है। इसी तरह जनपद पंचायत बसना अंतर्गत 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 164 मतदाता शामिल है, जिसमें पुरुष मतदाता 69 हजार 621 व महिला मतदाता 71 हजार 543 तथा जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत 107 ग्राम पंचायतों में एक लाख 41 हजार 618 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 70 हजार 371 व 71 हजार 247 महिला मतदाता शामिल है।
- -निगम पार्षद हेतु पांचवे दिन नामांकन दाखिल करने सौ से ज्यादा पहुंचे अभ्यर्थी-नामांकन दाखिल करने आज अंतिम दिनबिलासपुर /नाम निर्देशन पत्र जमा करने के पांचवे दिन आज नगर निगम चुनाव के महापौर के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें प्रमोद कुमार नायक कांग्रेस, रेवती यादव शिव सेना, एल पदमजा विधानी बीजेपी, राजकुमार निषाद निर्दलीय एवं रमा नाविक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। आज 100 से ज्यादा पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है।नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 1 से अमित कुमार भारते कांग्रेस, 2 से बजरंग सूर्यवंशी कांग्रेस, 3 से निरीता बघेल कांग्रेस, सपना टंडन कांग्रेस, विमला रात्रे कांग्रेस, 4 से संतोषी सूर्यवंशी कांग्रेस, रूपेश बंजारे आम आदमी पार्टी, 5 से राजेश त्रिवेदी बीजेपी, कुणाल खांडे आम आदमी पार्टी, 6 से सीमा सिंह बीजेपी, संतोषी यादव कांग्रेस, 7 से श्याम कार्तिक वर्मा बीजेपी, 9 से दुर्गेश नंदन बीजेपी, मनहरण लाल कौशिक कांग्रेस, 10 से पुष्पेंद्र साहू कांग्रेस, दुर्गेश कुमार यादव बीजेपी, आशाराम खरे निर्दलीय। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 45 से वी वल्लभ राव ने बीजेपी, किरण कश्यप कांग्रेस, 44 से कविता कैवर्त बीजपी, 43 से परदेशी राज कांग्रेस, हेमवती नेताम निर्दलीय, सूर्यकिशोर राज निर्दलीय, 42 से मनिहार निषाद कांग्रेस, 41 से मोतीलाल गंगवानी बीजेपी, वीरेन्द्र रजक आम आदमी पार्टी, 26 से अमर दास बंजारे बीजेपी, केैसर जहां आम आदमी पार्टी, इब्राहिम खान कांग्रेस, 33 से रानू देवांगन निर्दलीय, अखिलेश कुमार गुप्ता कांग्रेस, 35 से आशीष गुप्ता बीजेपी, गजेन्द्र श्रीवास्तव कांग्रेस, राजीव गुप्ता कांग्रेस, मनीष गुप्ता बीजेपी, आदेश पाण्डेय कांग्रेस, 36 से संदीप वाजपेयी कांग्रेस, उमेंश चन्द्र कुमार निर्दलीय, बंधु लाल मौर्य बीजेपी, 38 से सुनीता नामदेव कांग्रेस, 39 से सुबोध केसरी कांग्रेस, दिनेश देवांगन बीजेपी, 40 से ओम कश्यप कांग्रेस, शिरीष कुमार कश्यप कांग्रेस, 49 से राकेश वर्मा बीजेपी, 47 से हरप्रसाद धुरी बीजेपी, राजेन्द्र यादव कांग्रेस, मोहन श्रीवास कांग्रेस, 50 से जय वाधवानी बीजेपी, सीताराम सोनकर कांग्रेस, 53 से रेखा सूर्यवंशी बीजेपी, 52 से निशा कश्यप कांग्रेस, दिलीप पाटिल कांग्रेस, रामायण जो.छ. पार्टी, सूरज निषाद निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल, 55 से सावित्री तिवारी कांग्रेस, मनोरमा यादव बीजेपी, 54 से निशा देवांगन कांग्रेस, रजनी साहू कांग्रेस, संगीता कश्यप कांग्रेस, 56 से रूपाली गुप्ता बीजेपी, महेत राम सिंगरौल कांग्रेस, 57 से रेखा पाण्डेय बीजेपी, सुशीला बाई कांग्रेस, 58 से कमला पटेल बीजेपी, 59 से सुनीता गोंड बीजेपी, वार्ड क्रमांक 60 से नारायण शुक्ला कांग्रेस, सुजीत कुमार मिश्रा कांग्रेस, विजय ताम्रकार बीजेपी, 61 से राजेश दुसेजा बीजेपी, मयंक सिंह गौतम कांग्रेस, 62 से सीमा शुक्ला कांग्रेस, कमला जाधव बीजेपी, 64 से संतोष कुमार दुबे बीजेपी, उधव राम साहू निर्दलीय, 65 तिहारी राम जायसवाल बीजेपी, राजकुमार यादव कांग्रेस, 66 से आंचल दुबे बीजेपी, विनय पाण्डेय कांग्रेस, 67 संगीता परिहार बीजेपी, 68 प्रिती गढ़ेवाल कांग्रेस, मीनाक्षी पटेल निर्दलीय, 69 प्रकाश यादव बीजेपी, 70 माईल पिल्ली श्रेनू बीजेपी, जुगेश कंवर आम आदमी पार्टी, अजय यादव कांग्रेस, 32 से अमित तिवारी बीजेपी, 31 से कुंतल ताम्रकार बीजेपी, 20 से कंचन वाधवानी बीजेपी, रिया गंगवानी कांग्रेस, 19 से संजय पाण्डेय बीजेपी, भरत कुमार कश्यप कांग्रेस, 16 से मीनाक्षी यादव बीजेपी, 17 से कार्तिक राम यादव बीजेपी, 15 से वेद राम यादव कांग्रेस, नितिन पटेल बीजेपी, 14 से हेमंत मरकाम बीजेपी, 12 से विजय मरावी बीजेपी, 11 से केसरी इंगोले बीजेपी, निधि खोब्रागड़े कांग्रेस, सत्या रजक कांग्रेस, उषा रानी प्रजापति निर्दलीय, 29 से मधुसुदन यादव बीजेपी, शेख असलम कांग्रेस, 30 से संजय शराफ निर्दलीय, 27 से सुषमा साहू कांग्रेस, किरण गोस्वामी बीजेपी, 28 से गणेश रजक बीजेपी, प्रशांत पाण्डेय कांग्रेस, हेरी डेनियल कांग्रेस, माग्रेट बेन्जामिन कांग्रेस, 21 से सीमा घृतेश कांग्रेस, 23 से बिट्टू प्रजापति बीजेपी, रेहाना खातून आम आदमी पार्टी, वंदना चन्द्रिकापुरे बीजेपी, 24 से सुशील श्रीवास्तव बीजेपी, धु्रव कोरी निर्दलीय, 25 से मालती बंजारे आम आदमी पार्टी, संतोषी बघेल कांग्रेस, 26 रूखसार खान आम आदमी पार्टी, परवीन बीजेपी, 55 से श्यामता बाई आम आदमी पार्टी, 54 से रानी देवांगन बीजेपी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा कबीर नगर के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई का कार्य करवाया गया है. कबीर नगर ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात सील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. कबीर नगर ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.
-
-लगभग 20 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण
रायपुर । आज लगातार चौथे दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया है . आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार चौथे दिन डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस , सहायक अभियंता श्री नरेश साहू , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, श्री रंजीत बारवा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर रायपुर में तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 20 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र से हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात सुगम देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का जनहितकारी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.
- -उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को कलेक्टर ने किया सम्मानितरायपुर / गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप और सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सही मायनों में तभी फलीभूत होगा जब हमे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका समर्पित भाव से निर्वहन करें। हमें चाहिए की हमारे पास जो नागरिक आते हैं वे पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ही जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक ग्रेड 2 श्रीमती कावेरी देंवागन, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, श्रीमती शीला बैश सहायक ग्रेड 2, भृत्य श्री बलराम विश्वकर्मा एवं श्री अदित्य निषाद, वरिष्ठ लिपिक शाखा सहायक ग्रेड 2 श्रीमती उषा दरवलकर, सहायक कोषालय अधिकारी श्री गोविंद राम बसोने, सक्षारता मिशन प्राधिकरण आपरेटर सुश्री गायत्री धनेंद्र, रायपुर विकास प्राधिकरण सहायक ग्रेड 2 श्री कमल नारायण शर्मा, जिला पंचायत आपरेटर श्री गजेंद्र भाट, जिला कौशल विकास प्राधिकरण आपरेटर श्री ओंकार सिंह कैंबो, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी कुमारी उर्वशी धुव्र, जिला निर्वाचन कार्यालय भृत्य श्री प्रीतम बघेल एवं श्री मनीष घुव्र, प्रभारी खनिज निरीक्षण श्री रघुनाथ भरद्वाज,भू अभिलेख शाखा चैनमैन श्री सतीश साहू, सहायक आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री हरिंवश कुमार साहू, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहायक ग्रेड 1 श्री सुरेश चंद्रभाश, उप जेल अधीक्षक श्रीमती मधु सिंह, जिला पंजीयक रिकार्ड कीपर श्री रविशंकर देवांगन, कार्यालय पालन अभियंता जल प्रबंध संभाग सहायक वर्ग 2 श्री सुरेंद्र धर दीवान, कार्यालय अभियंता लोक निर्माण विभाग अनुविभागीय अधिकारी श्री ज्वालाकांत साहू, सहायक श्रमायुक्त सहायक ग्रेड-02 श्री राहुल नामदेव, कलेक्टर आदिवासी विकास सहायक ग्रेड-03 श्रीमती अनिता साहू, नगर सेना रायपुर श्री पांडू राम सोनी, डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृृति चिकित्सालय वार्डबॉय श्री चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा, कलेक्टर जनदर्शन शाखा कम्प्यूटर ऑपरेटर अंचल कुमार शर्मा, सीएमएचओ कार्यालय भृत्य श्री तिलक धु्रव, जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नगर सेना रायपुर सैनिक श्री जगेश्वर धीवर एवं श्री लाघवेन्द्र कुमार, फायरमैन श्री अनिल मंडले को सम्मानित किया।इसी तरह जनपद पंचायत अभनपुर सचिव श्री चंदहास साहू, ग्राम रोजगार सहा. श्री रमेश्वर सोनकर, जनपद पंचायत आरंग सहायक ग्रेड-3 श्री महेन्द्र गणवीर, सहायक आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री अशोक मिश्रा, जनपद पंचायत धरसींवा सचिव श्री अमरचंद साहू, रोजगार सहायक श्रीमती भारती वर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा लेखापाल श्री बी.आर साहू, सहायक आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री लेवन प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया।
- -अन्य काम व गतिविधियां रोककर रखा जाएगा मौन, सायरन बजाकर या आर्मी गन से किया जाएगा सुचितदुर्ग, / भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा शहीद दिवस को मनाए जाने के लिए स्थायी अनुदेश निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार 30 जनवरी शहीद दिवस को पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा इस दौरान 2 मिनट के लिए अन्य काम या गतिविधियों को रोका जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समुचित अनुदेश जारी किए है। जहाँ कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। सायरन 10.59 बजे से 11.00 बजे तक बजाए जाएंगे और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुनः क्लीयर सायरन बजाए जाएंगे। जहाँ सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिगनल/सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। जिन स्थानों पर सिगनल की कोई व्यवस्था न हो वहाँ पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं। विगत समय में यह देखा गया है कि यद्यपि कुछ कार्यालयों में दो मिनिट का मौन जाता है, परंतु आम-जनता इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप अपने काम में लगी रहती है जो अप्रिय परिलक्षित होती है। इसलिए शहीद दिवस को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिए गए है। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाईबर्ड/ऑनलाईन मोेड में उपक्रम में भाषण और वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।
- बिलासपुर /कोटा विकासखंड के हायर सेकण्डरी स्कूल मझगांव में 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शाला नायक प्रशांत जायसवाल एवं साथियों द्वारा देश भक्ति थीम पर प्रस्तुत नाटक को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शोभा राम पालके तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती सुशील ओट्टी ने किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में ग्रामवासी तथा पालक गण उपस्थित थे।
- बिलासपुर, /राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के भाग (बी) अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्राक्चयन परीक्षा 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की गई है। सिविल सेवा के प्राक्चयन परीक्षा हेतु रोल नं. 25001 से 25418 तक के अभ्यर्थियों के लिए डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के पास एवं रोल नं. 25419 से 25671 तक के अभ्यर्थियों के लिए स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार शासकीय इंगलिश मीडियम स्कूल तारबहार में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी 7869111330 एवं 9827402071 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 22 नये कर्मचारियो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। ये वे कर्मचारी है, जिनके पिता/माता या सगे संबंधी निगम भिलाई में नियमित कर्मचारी थे। उनके परिवार के भरण-भोषण के लिए छत्तीसढ़ शासन द्वारा उन कर्मचारियो के आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। मान. मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हे अपने हाथो से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्तमान में कर्मचारियो की आवश्यकता को देखते हुए उन्हे विभिन्न विभागो में पदस्थ किया जायेगा। आज स्थापना अधीक्षक रीता चतुर्वेदी द्वारा सभी कर्मचारियो को लेकर विभागो में जाकर सभी से परिचय कराया गया।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियो को पहले विभागीय ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे उन्हे पता चल सके नगर निगम भिलाई में क्या-क्या कार्य होता है। कौन-कौन से विभाग है, किस प्रकार से दायित्वो का निर्वहन किया जाता है। इससे उनका कार्य के प्रति मनोबल बढेगा, वास्तविकता का ज्ञात होगा। इसके पूर्व अनुकंपा नियुक्ति में नियुक्त कर्मचारियो को सीधे विभागो में पदस्थ करने का परंपरा रहा है। विभाग में ही विभाग से संबंधित जानकारी मिलती थी। इससे अन्य विभागो के बारे में अनिभिग्य रहते थे। अभी उन्हे संपत्तिकर, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, डाटा सेंटर, लेखाविभाग, जोन कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, काउंटर, लोक सेवा गारंटी आदि से संबंधित विभागीय अधिकारियो द्वारा प्रदान किया जा रहा है।महापौर नीरज पाल ने इसको अच्छी पहल बताये है, नगर निगम की कार्य प्रणाली बहुत बड़ी है। यहां जन्म से लेकर मृत्यु तक के कार्यो के लिए आवश्यकता पड़ते ही रहती है। जो निगम क्षेत्र में रहेगा उसे निगम से कार्य पड़ना ही है। इससे नागरिको को भी फायदा होगा, कर्मचारी सहजदा पूर्वक अनुभव के साथ कार्यो को संपादित कर सकेगें।
- बालोद,।सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में शुष्क दिवस 26 जनवरी को अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 26 जनवरी शुष्क दिवस को थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी पुनुलाल बंजारे एवं थाना बालोद के अंतर्गत आरोपी परमेश्वर साहू के पास से कुल 9.36 (बाजार मूल्य 04 हजार 680 रुपये) लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ख के तहत 03 प्रकरण कायम कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम किया गया है।जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 26 जनवरी 2025 तक 1290 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 702 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 807.16 लीटर अवैध शराब, 760 कि.ग्रा. लाहन एवं 02 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 03 लाख 97 हजार 332 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 74 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के दो नामांकन दाखिल-3 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकनबिलासपुर /त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगरीय निकायों की भांति जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 2 नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 बिल्हा से श्री संदीप कुमार यादव एवं क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से श्रीमती भारती माली ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
- भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 में उपचुनाव होना है। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को रिसाली निगम में रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है। आज अभ्यर्थी राहुल राय पिता रविशंकर राय, उम्र 30 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर, वार्ड 34, नेवई रिसाली द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेश के तरफ से नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में दाखिल किया गया। अभी तक मात्र एक प्रत्यासी द्वारा नामांकन भरा गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि 28 जनवरी है। 29 जनवरी नामांकन की जांच, 31 जनवरी नाम वापसी, 11 फरवरी मतदान, 15 फरवरी को परिणाम निकलेगा। नामांकन सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक जमा किया जा सकता है।
- दुर्ग / नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अनुक्रम में जागो मतदाता जाबो कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान जाबो कार्यक्रम के तहत् व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्यवाही किये जा रहे हैं। जिले में सर्व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर, मेंकिग प्रतियोगिता, घर-घर दस्तक के माध्यम से मतदाताओं को बहु पद एवं बहु स्थान श्रेणी का मतदान किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों द्वारा 20 जनवरी 2025 से कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। स्कूलों द्वारा जागो मतदाता जाबो कार्यकम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहका भिलाई, जांमगांव आर, आदर्श कन्या शाला दुर्ग सेजेस तितुरडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हॉस्पिटल सेक्टर 09 भिलाई, सेजेस खम्हरिया जुनवानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प 01 भिलाई, शास पूर्व माध्यमिक/हाईस्कूल कोलिहापुरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
- - अब तक पार्षद पद हेतु 321 तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 20 नामांकन जमा- नामांकन का अंतिम तिथि 28 जनवरी कोदुर्ग / नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के पांचवें दिन पार्षद पद हेतु 99 और महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 15 नामांकन जमा हुए हैं। नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन व उतई में पार्षद पद हेतु 99 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई में महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 15 नामांकन जमा हुए हैं। 27 जनवरी तक पार्षद पद हेतु 321 नामांकन तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 20 नामांकन जमा हुए है। उक्त नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।
- -अधीक्षक कार्यालय में लगी मशीन, एंड्रॉइड और आईओएस मोबाईल वाले एप का कर रहे उपयोगरायपुर, । अब राजधानी कलेक्टोरेट में नई तस्वीर सामने आ रही हैं। यहां कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 10 बजे पहंुच कर बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से अपनी आने की उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं, वहीं शाम 5ः30 बजे के बाद अपनी कार्यालय छोड़ने की जानकारी दे रहें है। जिनके पास एंड्रॉइड और आईओएस मोबाईल है, वे इसके एप को डाउनलोड किए हुए है और मोबाईल के सामने सेल्फी कैमरे से फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से तस्वीर लेकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करा रहे हैं। यह सिस्टम प्रथम श्रेणी अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपना रहे हैं। साथ ही की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारियों के लिए थंब बायोमेट्रिक डिवाइस की व्यवस्था अधीक्षक कार्यालय में की गई है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर यह प्रणाली 22 जनवरी से प्रभावी है।इस बायोमैट्रिक प्रणाली का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कार्यकुशलता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इससे कर्मचारियों की उपस्थिति का सही आंकलन हो सकेगा और कार्यों की समयबद्धता तथा गुणवत्ता में भी सुधार होगा। यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। साथ ही यह प्रणाली डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी होगा। । अधिकारी कर्मचारी सुबह 10 बजे अपने टेबल पर उपस्थित हो रहे हैं और प्रतिदिन आम जनता को उपलब्ध होकर उनके कार्याें और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहें हैं। इस प्रणाली को कलेक्टोरेट में सुचारू रूप से लागू होने के बाद अन्य कार्यालयों में क्रमिक रूप से लागू किया जाएगा।गौरतलब है कि एंड्रॉइड और आईओएस वाले मोबाईल अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाईल एप इस्टांल कर हाजिरी दर्ज कर रहे है और की-पैड मोबाइल धारक बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में सुबह 7ः30 बजे जोन आयुक्त, जोन अध्यक्ष, वार्ड के पार्षदगण, मुख्य कार्यालय में 8ः00 बजे महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से भारत माताा के तैल्यचित्र पर पुष्पांजली, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीत गा करके मनाया गया।आयुक्त पाण्डेय ने अपने उदबोधन में कहा कि संविधान हमे वह शक्ति देता है। कि समाज का छोटा से छोटा व्यक्ति सबसे उच्च पद तक पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारी महामहीम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू जी है। जो आदिवासी क्षेत्र में निवासरत होते हुए गरीबी हालात में गांव में पढ़कर अपनी मेहनत लगन से देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर विराजमान हुई है। हम सब से संबंधित नागरिको का जो भी काम हो उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मदद करें। उनके हित में नियमों में जो भी सिथिलता दी जा सकती है, उसे अवश्य दें। महापौर नीरज पाल ने गणतंत्र दिवस के उदबोधन में कहा कि हम सब यह बहुत अच्छी पहल होगी। आज हम सब संकल्प ले कि हम सबके द्वारा नागरिको के हित में जो भी कार्य आयेगा, उसे अवश्य करेगें। इससे स्वयं में अपार खुशी होगी, निगम के प्रति लोगो का दृष्टिकोण भी अच्छा होगा। हमे यह जानकर खुशी हुई कि आयुक्त इस प्रकार का विचार रखते है। अनावश्यक नियमों का हवाला नहीं देना है। ईश्वर के कृपा से हम सब लोग जिस पद पर भी काम कर रहे है, दुसरो की मदद करें।तत्पश्चात युनियन कार्यालय में 8ः30 बजे, नेहरू नगर चैंक में 9ः00 बजे, शहीद उद्यान में 10ः00 बजे एवं अन्य क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, मालती ठाकुर, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, गणमान्य नागरिकगण, स्थानीय निवासी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी, नेवी, स्काउट गाईड के कैडेट, निगम के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
-
- कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से आज कलेक्टर कक्ष में जिले से अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म प्रतियोगिता 2025 में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भेंट की और अपने उपलब्धियों से अवगत कराया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने इन दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाड़ियों को श्रीफल व शॉल से सम्मानित किया। साथ ही जिले एवं राज्य का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 17, 18 एवं 19 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2025 का आयोजन ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से 04 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें श्री श्रीमंत झा को 01 गोल्ड मेडल, कुमारी परलीन कौर को 05 गोल्ड मेडल, श्री गोस्वामी विजयानंद को 01 गोल्ड मेडल और श्री हर्ष खोडियार को 01 गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण श्री अमित सिंह परिहार और विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
- - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा प्रदेश व जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहणरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं जिला कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजोत्तोलन किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हम सब मिलकर पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। यह हमारे संविधान का पर्व है। इस दिवस को पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। अलग अलग समाज, वर्ग, जाति, संप्रदाय मिलकर सम्मिलित रूप से एक साथ मनाते हैं। श्री देव ने सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा इस दिन पर हम हमारे संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को और मजबूत करने का संकल्प लिए है।भारत का संविधान पूरे विश्व के सबसे उच्च कोटि के संविधानों के माना जाता है जिसमें भारत के हर वर्ग हर जाति के अधिकार सुरक्षित करने के प्रावधान है।इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, छगनलाल मूंदड़ा, किशोर महानंद, अशोक पांडेय, डॉक्टर विजय शंकर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, नंदकुमार साय, राजीव अग्रवाल, डॉ. सलीम राज, शंभू गुप्ता, मीनल चौबे, विभा राव, चन्नी वर्मा, बजरंग खंडेलवाल, नेहरू निषाद, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमित महेश्वरी, सत्यम दुवा, राजेश पांडेय, शैलेंद्री परगनिहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- -नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीररायपुर / छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर संभाग में सुरक्षा और विकास की नई कहानी लिखी है। इस अभियान के अंतर्गत बस्तर के अंदरूनी और सुदूर इलाकों में सुरक्षा केंद्र स्थापित कर शांति बहाल की गई है। इन गांवों में कभी नक्सलियों का प्रभाव इतना गहरा था कि लोग राष्ट्रीय पर्व तो दूर, सामान्य जीवन भी भय के साए में जीने को मजबूर थे। अब, नक्सल उन्मूलनअभियान के प्रयासों से वहां न केवल शांति स्थापित हुई है, बल्कि स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगी है।गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुल 26 नए सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सुरक्षा केंद्रों ने न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि इन क्षेत्रों को विकास केंद्र का स्वरूप दिया है। बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर जिलों के इन गांवों में ग्रामीणों ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पूरे उत्साह से इस पर्व में भाग लिया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन सुरक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर चर्चा की गई और लोगों को मिठाइयां, बच्चों को चॉकलेट और अन्य सामग्री वितरित की गई।गौरतलब है कि बीजापुर जिले में गुंडम, फुटकेल, छुटवाही, कोंडापल्ली, ज़िडपल्ली, वाटेवागु, कर्रेगट्टा, पीड़िया, नारायणपुर जिले में कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोड़लियार, सुकमा जिले में टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, लखापाल, पूलनपाड़, तुमालपाड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा, मेंट्टागुड़ा तथा कांकेर जिले में पानीडोबीर सुरक्षा कैंप बीते एक सालों में स्थापित किए गए हैं।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा बलों के सामूहिक प्रयासों से बस्तर संभाग में शांति और लोकतंत्र की बहाली हुई है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत स्थापित सुरक्षा केंद्रों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शांति और विकास की राह पर लाने में बड़ी भूमिका निभाई है।जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता और बस्तर संभाग में सुरक्षा एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
- -सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट-घुड़सवार दल के करतब ने दर्शकों का मन मोहा-केन्द्रीय अर्धसैनिक बल ने तेलंगाना पुलिस को बेस्ट कंटिजेंट का प्रथम पुरस्कार-राज्य पुलिस बल में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम स्थानरायपुर । गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेस्ट कंटिजेंट राज्य पुलिस बल का प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला को, द्वितीय नगर सेना महिला को तथा तृतीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष को प्राप्त हुआ। इन सभी विजेताओं को प्रथम स्थान प्राप्त को पांच हजार रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त बल को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त बल को दो हजार रूपए की नगद राशि और ट्राफी प्रदाय की गई। इसके साथ ही बेस्ट कंटिजेंट प्रथम पुरस्कार एनसीसी बॉयज एवं द्वितीय एनसीसी गर्ल्स को प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्राफी प्रदान की गई।मार्चपास्ट में सीमा सुरक्षाबल, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल, पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुरूष एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉयज, घुड़सवार बल, बैंड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता द्वारा दिए आकर्षक मार्चपास्ट ने मैदान में आए दर्शकों का मनमोह लिया।अश्वरोही दल का नेतृत्व कर प्लाटून कमाण्डर श्री योगेश चन्द्रा ने किया। वर्ष 2016 से 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग में पदस्थ हैं। इसके बाद वर्ष 2017 सेे 2019 तक एसटीएसफ बघेरा दुर्ग में पदस्थापना के दौरान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा और बीजापुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं। जुलाई 2024 से अश्वरोही दल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।महिला बैगपाईपर बैंड का नेतृत्व महिला आरक्षक 411, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद श्रीमती सोनबती ठाकुर ने किया। उन्होंने 06 माह का बैगपाईपर बैण्ड की प्रशिक्षण बेसिक ट्रेनिंग सेंटर पंचकुला, हरियाणा से लिया है। ज्ञातव्य है कि नागालैण्ड में आयोजित आल इंडिया बैण्ड कम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ बैगपाईपर बैण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
-
-10 निगम, 47 नगर पालिका के लिए भाजपा की लिस्ट जारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के दस नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनमें पांच महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। रायपुर से भाजपा ने निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, दुर्ग में अलका बाघमार, बिलासपुर में पूजा विधानी, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, जगदलपुर से संजय पांडेय, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत और चिरमिरी से रामनरेश राय को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, भाजपा ने सैंतालीस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ये सभी नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जारी किए हैं।देखें पूरी लिस्ट




-
कोण्डागांव/ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) , कोण्डागांव में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने ध्वजारोहण किया साथ ही उपस्थित सभी लोगो ने राष्ट्र गान किए । बालगृह (बालिका) की बालिका ममता एवं साथी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गोमती , अपराजिता, भावना , रामशिला , मंगली , लिलेश्वरी और सिद्धों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी इसके साथ ही प्रिया ने ए मेरे वतन के लोगों ... भावुक गीत प्रस्तुत किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेन्द्र कुमार निगम ने कहा कि अपना संविधान लागू होने के बाद से हम 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते रहे है । अपनी न्याय प्रणाली के अंतर्गत सामाजिक सद्भाव , भाईचारा निभाते हुए हमारे उद्योग , व्यापार एवं कृषि के गुणात्मक वृद्धि करते हुए कठिन परिश्रम से भारत आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन गया है , और हम जल्दी ही तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे । भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है । आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमे शपथ लेना चाहिए कि हम देश को एकता, प्रेम और शांति से जोड़े रखेंगे। बालगृह की अधीक्षिका श्रीमति मणि शर्मा ने भी बच्चो से अच्छे आचरण करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने के साथ संविधान को जानने और मानने की बात कही । संस्था मे सभी को मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर बालगृह के समस्त कर्मचारी और बालिकाएं उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद मुख्य कार्यालय एवँ वाणी वाचन केंद्र रायपुर में परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन बालजीवन ज्योति अनुसंधान केन्द्र पुरानी बस्ती रायपुर में उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा, बालगृह (बालक) माना कैम्प में उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य संजीव बसन्त हुददार ने ध्वजारोहण किया । सभी जगह बच्चो एवँ कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण , राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरण किया गया।
-
*प्रशासन इलेवन एवं पत्रकार इलेवन के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पत्रकार इलेवन की टीम बनी विजेता*
*प्रशासन इलेवन के बल्लेबाज बी रूद्रपति ने मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया*
बालोद/जिला प्रशासन द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय बालोद के स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित इस सद्भावना क्रिकेट मैच के माध्यम से जिले के मतदाताओं को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के मध्य खेले गए इस रोमांचक मैच में पत्रकार इलेवन की टीम 08 विकेट से विजयी रही। इसी तरह उपविजेता का खिताब जिला प्रशासन की टीम ने हासिल की। इस पूरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के बल्लेबाज श्री बी रुद्रपति ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। श्री बी रुद्रपति जिला प्रशासन इलेवन की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कुल 56 रन बनाए। उल्लेखनीय है कि प्रशासन इलेवन की टीम ने 10 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 94 रन बनाए। इस तरह से पत्रकार इलेवन की टीम के सामने जीत के लिए कुल 10 ओवर में 95 रन का लक्ष्य था। जिसे पत्रकार इलेवन की टीम ने 8.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस दौरान पत्रकार इलेवन के बल्लेबाज श्री प्रवीण ने कुल 34 रन, रिषभ ने 33 एवं अनिकेत ने 19 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। इसी तरह बी रुद्रपति के अलावा टीआई श्री रविशंकर पांडे ने 13 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासन इलेवन के कप्तान श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज आयोजित इस सद्भावना मैच की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने विजेता टीम पत्रकार इलेवन के प्रदर्शन को बहुत ही उम्दा एवं अत्यंत सराहनीय बताया। श्री चंद्रवाल ने सद्भावना मैच के विजेता के खिताब हासिल करने के लिए पत्रकार इलेवन की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बेहतरीन कमेंट्री कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत ने जिला प्रशासन और पत्रकारों के मध्य आयोजित इस सद्भावना मैच के पहल की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से आम जनता को मताधिकार के महत्व की जानकारी प्रदान कर उन्हें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने आज आयोजित इस सद्भावना मैच की भूरी भूरी सराहना करते हुए सद्भावना मैच के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं को आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दौरान शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। पत्रकार इलेवन के कप्तान एवं जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष साहू ने जिला प्रशासन एवं पत्रकारों के मध्य आज आयोजित इस सद्भावना मैच के आयोजन की इस बेहतरीन पहल की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस सद्भावना मैच के आयोजन के माध्यम से जिले के आम नागरिकों एवं मतदाताओं को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आगामी आम निर्वाचन के दौरान जिले के मतदाता शत प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आज आयोजित सद्भावना मैच में प्रशासन इलेवन की टीम में कप्तान कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम बालोद श्री सुरेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश राठौर, नायब तहसीलदार श्री मुकेश गजेंद्र एवं बी रुद्रपति, थाना प्रभारी कोतवाली श्री रवि पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री उमेश रात्रे, पीटीआई श्री सूर्यकांत सिन्हा सहायक संचालक सांख्यिकी श्री मुकेश ठाकुर शामिल हुए। इसी तरह पत्रकार इलेवन की टीम में कप्तान के रूप में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष साहू, सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री टीकम पिपरिया सहित श्री अफजाल रिजवी, अरुण उपाध्याय, विकास साहू, सुप्रीत शर्मा, ऋषभ, देवेंद्र, लकी अरोड़ा, मोइन खान, गुलाब, जितेंद्र साहू, तिलक देशमुख, अनिकेत जॉन, अजय, प्रवीण, रवि भूतड़ा, ओम चांडक, तेजराम साहू, फुरकान खान शामिल हुए। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्रीमति मोनिका ठाकुर, अशोक जोशी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।


.jpg)
.jpg)




.jpg)



.jpg)
.jpg)













.jpg)