- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल अभियान के अंतर्गत जनादेश परब मनाया जा रहा है। इस परब के माध्यम से प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश विष्णु की पातीर जिले के विभिन्न लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। यह संदेश हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए शासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। जिले के धमधा ब्लाक में झांसी की रानी क्लस्टर पेन्ड्रावन, संस्कार क्लस्टर बोरी, मुरमुंदा बिहान की आराधना महिला क्लस्टर संगठन दरबारमोखाली जनपद पंचायत पाटन की दीदियो ने शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित करके सुशासन का एक वर्ष मनाया। साथ ही जेंडर अभियान के तहत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पोषण सखी के माध्यम से कुपोषण के संबंध में जागरूकता संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। पेन्ड्रावन क्लस्टर धमधा ब्लाक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शासन की एक वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में सुशासन दिवस मनाया गया। दीदीयों को छत्तीसगढ़ शासन की उपलब्धियां को बताते हुई बड़े प्रसन्नता हो रही है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं की आर्थिक उन्नति हेतु महतारी वंदना योजना जैसी स्कीम लाकर महिला को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। लखपति दीदी जैसी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे स्कीम आर्थिक गतिविधि बढ़ते हुए दीदियों के जीवन स्तर में एक बेहतर सुधार हुआ है यह सुशासन की एक अच्छी पहल है। विशेष कार्यक्रम में लखपति दीदी के स्व सहायता समूह की दीदी बताती है कि जय मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह, समूह के सदस्यों की संख्या 10, श्रीमती मधु यादव अध्यक्ष, श्रीमती रूपाली वर्मा सचिव गतिविधि का विवरण ठेकेदारी 10 हजार मासिक आय, आर.एफ./सीआईएफ/बैंक ऋण प्राप्त हो चुका है।लखपति दीदी के सामान्य गृहणी से सफल व्यवसायी तक का सफर -छत्तीसगढ़ राज्य के विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग के ग्राम पंचायत अछोली की जय मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह में 10 सदस्य है गरीब परिवार से संबंधित इस समूह की सभी महिलाएं गृहणी के रूप में जीवनयापन कर रही थी , तभी सन् 2017 से बिहान योजना के तहत् सीआरपी राउण्ड में आये दीदीयों ने बिहान योजना की जानकारी दिया जिससे प्रेरित होकर इन महिलाओं ने स्व सहायता समूह गठित करने का निर्णय लिया और सफलता का विकास यात्रा प्रारंभ करते हुए जय मां वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समूह का गठन किया।लखपति दीदी के जीवन में विशेष परिवर्तन जय मां वैभव लक्ष्मी समूह की सदस्य श्रीमती सुनिता धनकर ने समूह गठन के उपरांत व्यक्तिगत गतिविधि प्रारंभ करने के उद्देश्य से ठेकेदारी का कार्य स्थापित किया। ठेकेदारी का कार्य के लिये दीदी के पास पर्याप्त धनराशि नहीं थी, तब ग्राम संगठन से राशि एक लाख रूपए ऋण लेकर सेंटरिंग प्लेट खरीदी और आज घर बनाने का ठेकेदार के रूप में कार्य प्रारंभ किया। दीदी ने समय पर मूलधन व ब्याज राशि को चुका दिया जिससे ग्राम संगठन ने फिर से 50 हजार की राशि प्रदाय की गई। जिससे अपने कार्य को सफलता से आगे बढ़ाया। वर्तमान में दीदी का ठेकेदारी व कृषि कार्य संचालित है जिससे वार्षिक डेढ़ लाख रूपए तक का औसतन आय इस गतिविधि के माध्यम से हो रही है। अब वह अपने को आत्मनिर्भर व सशक्त महसूस कर रही है अन्य दीदीयों के लिये प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है, माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश प्राप्त कर शासन की संवेदनशीलता का अनुभव हो रहा है।
- - निकायवार समय निर्धारितदुर्ग, / जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण 19 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 4.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया जाएगा। विहित अधिकारी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने निकायवार वार्ड आरक्षण हेतु समय निर्धारित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग अपरान्ह 4.00 बजे से 4.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अपरान्ह 4.30 बजे से 4.45 बजे तक, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अपरान्ह 4.45 बजे से 5.00 बजे तक, नगर पालिका परिषद अहिवारा अपरान्ह 5.00 बजे से 5.15 बजे तक निर्धारित है। इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन अपरान्ह 5.15 बजे से 5.30 बजे तक, नगर पंचायत उतई शाम 5.30 बजे से 5.45 बजे तक तथा नगर पंचायत धमधा शाम 5.45 बजे से 6.00 बजे तक का समय निर्धारित है। नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते है।
- - आकर्षक मार्च पॉस्ट और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति- सौ मीटर दौड़ और रिले रेस के साथ स्पोर्ट्स डे का समापनदुर्ग, / प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज डी.पी.एस. जुनवानी दुर्ग के स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन 2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कवि और सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के पूर्व डीन डॉ. हरिओम पवार, पद्मश्री डॉ. सुनील जोशी, आईएनएच और हरिभूमि के प्रधान संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आज के पवित्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन किये है। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पेरेंट्स भी भाग लिये। स्कूल का खेल की दिशा में अच्छा प्रयास रहा है। पढ़ाई का उद्देश्य नौकरी तक ही सीमित न हो। बच्चों में टैलेंट हो तो वह अपना मार्ग स्वयं ढूंढ लेंगे। उन्होंने आयोजन के लिए पूरे डी.पी.एस. परिवार को बधाई दी। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। प्रतिभागी बालक-बालिकाओं ने आकर्षक मार्च पॉस्ट और देश की एकता को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिये।समारोह को डॉ. हरिओम पवार, डॉ. सुनील जोशी और डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर डी.पी.एस. मैनेजिंग कमेटी के मेंबर श्री एच. बन्ना और श्री सात्विक सिंधु, डी.पी.एस. जुनवानी के प्राचार्य श्री यशपाल शर्मा, शिक्षकगण, विद्यार्थियों और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -तहसीलदार पचपेड़ी की कार्रवाई-एक ही दिन में 28 हाइवा पकड़े गएबिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। तहसीलदार पचपेड़ी श्री प्रकाश साहू के नेतृत्व में 14 हाइवा वाहन पकड़े गए। खनिज विभाग द्वारा अलग से आज 14 हाइवा वाहनों को जब्त किया। इस प्रकार एक ही दिन में 24 हाइवा वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्री साहू द्वारा दो कोटवारों की टीम के साथ खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 14 हाइवा वाहनों को बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत परिवहन करते पाए जाने के कारण जब्त किया गया। वाहनों को थाना प्रभारी पचपेड़ी की सुपुर्दगी में दिया गया है । कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन कर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- -अटल विश्वविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारीबिलासपु / छत्तीसगढ़ शासन के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया। इन कार्यकमों के जरिए छात्रों ने सुशासन पर अपने विचार, साझा किए। नुक्कड़ नाटक के जरिए जन कल्याणकारी योजनाओं के महत्व के बारे में बताया।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक साल पूरे होने पर कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यकमों के जरिए शासन की जनहितकारी योजनाओं का आम लोगों के जीवन पर पड़ने वाले सकारत्मक प्रभाव को दिखाया गया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता के जरिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई।छात्रों ने छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना, कौशल विकास योजना, और प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आए बदलाव को नाटक के जरिए प्रदर्शित किया।गुड गवर्नेंस पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में अपने भावों को अभिव्यक्त किया और भारत में निजीकरण की अर्थव्यवस्था में उपयोगिता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष ,विपक्ष में अपने विचार रखे।वाद,विवाद प्रतियोगिता में प्रथम वेदिका सिंह, द्वितीय श्री लेखा चक्रवर्ती, और तीसरे स्थान पर दिव्यांश शर्मा रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यांशी पांडेय, द्वितीय दीपाली खांडे, और तीसरे स्थान पर दिव्यांश शर्मा रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज सिन्हा, प्रोफेसर सुमोना भट्टाचार्य, संस्कृति शास्त्री, यशवंत पटेल, रेहाना और विभिन्न संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
- दुर्ग / आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर द्वारा दिए निर्देश के पालन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोक कला यथा लोकगीत/लोकगायन नृत्य जैसे- पंथी नृत्य, पांडवानी, भरथरी तथा अनुसूचित जाति वर्ग के पारंपरिक लोक वाद्य आदि में कलाकारों की प्रतिभा की पहचान करने एवं उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता विश्व बैंक कालोनी भिलाई 03 में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, विभाग के सहायक आयुक्त श्री हेमन्त कुमार सिन्हा, सहायक लेखा अधिकारी श्री रीतुराज, विभाग के छात्रावास अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्थानों से 10 पंथी दलों द्वारा भाग लेकर पंथी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। जिसमें से सत्य के उजागर पंथी पार्टी ग्राम थनौद जिला दुर्ग प्रथम एवं मधुर सुहावना पंथी पार्टी ग्राम पेंड्रीतराई जिला दुर्ग द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दलांे को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नवागढ़ जिला बेमेतरा में 19 से 21 दिसम्बर 2024 को सम्मिलित होकर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा जिले में भी लोक कला को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए प्रदर्शन के लिए भाग लेने वाले पंथी दलों को शुभकामनाएं दी।
- -कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश-जनदर्शन के लिए कर्मचारियों ने जताया आभारबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने मंगलवार को कर्मचारियों के लिए आयोजित दूसरी जनदर्शन में बड़ी संख्या में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कर्मचारियों ने कलेक्टर से मिलकर जनदर्शन के लिए उनका आभार जताया। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर ही चर्चा कर निराकरण करने कहा। कुछ समस्याओं को टीएल पंजी में मार्क किया और कुछ आवेदनों का फोटो खींच कर स्वयं ही संबंधित अधिकारियों को वाट्सएप कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में 38 परेशान कर्मचारी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।जनदर्शन में शहरी मितानिनों ने कलेक्टर से मिलकर बताया कि उन्हें विगत दो माह से मानदेय नहीं मिला है। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल फोन पर सीएमएचओ से बात की। सीएमएचओ ने बताया कि राशि उनके खातों में अंतरित कर दी गई है। कर्मचारी संघ के द्वारा पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में मरम्मत काम एवं पार्किंग की व्यवस्था कराने कलेक्टर को आवेदन दिया गया है। इस मामले को नगर निगम आयुक्त देखेंगे। समाज कल्याण विभाग के अनियमित कर्मचारियों ने श्रम सम्मान राशि के लिए आवेदन दिया। लिंगियाडीह शासकीय प्राथमिक शाला की प्राचार्य ने बाउन्ड्रीवाल और मैदान समतलीकरण के लिए आवेदन दिया। इसी प्रकार कर्मचारियों ने पेंशन भुगतान, समयमान वेतनमान, आवास आबंटन, वेतन भुगतान, पद अनुरूप वेतन नहीं मिलना, संलग्नीकरण सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन दिए।
- बिलासपुर /जिला खनिज संस्थान न्यात अंतर्गत अस्थायी आधार पर वर्ष 2024-25 में लैब टेक्नीशियन पद की दावा आपत्ति निराकरण सूची, निराकरण उपरांत सामान्य मेरिट सूची एवं परीक्षा हेतु मेरिट सूची एवं परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं कौशल लिखित परीक्षा 21 दिसंबर को दोपहर 1 बजे नेहरू चौक स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजेन्द्र नगर में आयोजित की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की बेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देशानुसार आयकर विभाग व जिला कोषालय बिलासपुर के द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर टीडीएस के प्रति जागरूक करने हेतु कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभागृह में 20 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
- -मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रथम प्रशिक्षणबिलासपुर /स्थानीय नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी के द्वारा सभी नगरीय निकाय के लिए नियुक्त अनुविभाग स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन परिसर बिलासपुर में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम टी आलम के द्वारा सभी अनुविभाग स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।जिसमे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2,3 के कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया।चुनाव में उपयोग में लाये जाने वाले मतपत्र एवं मतपत्र लेखा के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही चुनाव में प्रयोग लाये जाने वाले गोदरेज एवं एम पी टाइप मतदान पेटी एवं उनकी सीलिंग प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
- -रबी फसल बीमा के लिए सिर्फ 14 दिन बाकी, अंतिम तिथि 31 दिसंबर-फसल बीमा कराने आधार कार्ड जरूरीबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा ’’फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ’’ के माध्यम से किसानों के बीच अधिक से अधिक फसल बीमा को लेकर जागरूकता लाने तथा अऋणी किसानों को फसल बीमा आवरण में शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में कलेक्टर ने समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों तथा आत्मा योजनांतर्गत कार्यरत् मैदानी अमलों एवं कृषक मित्रोें को लक्ष्य प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया । जिसके परिपालन में उप संचालक कृषि बिलासपुर द्वारा यह बतलाया गया कि उक्तानुसार प्रत्येक मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों को 50-50 अऋणी कृषकों को प्रोत्साहित कर फसल बीमा आवरण में शामिल करवाने हेतु लक्ष्य प्रदाय किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में एचडीएफसी अर्गो जनरल इन्श्योरेंश कम्पनी द्वारा मौसम वर्ष रबी 2024-25 हेतु संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी तहसीलों के 165 ग्रामों को अधिसूचित किया गया है तथा चना फसल, अलसी, राई-सरसों, गेंहूँ सिंचित और गेंहूँ असिंचित फसल को जिले में अधिसूचित किया गया हैै। जिले में रबी फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना कृषि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना अनुसार ़ऋणी एवं अऋणी कृषकों के फसल बीमा किये जाने हेतु अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 एवं बीमा पोर्टल पर कृषकों की पूर्ण प्रविष्टि करते हुये बीमा कंपनी को प्रीमियम स्थानांतरित करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 निर्धारित हैं।फसल बीमा कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है, वे सभी किसान जो फसल बीमा में पंजीयन कराना चाहते हैं उन्हें अपना आधार कार्ड रबी वर्ष 2024-25 के लिए 31 दिसंबर के पहले बैंक में अपडेट कराना होगा। फसल बीमा पोर्टल पर बिना आधार प्रमाणिकरण के फसल बीमा मान्य नहीं होगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला बिलासपुर में ऋणी व अऋणी कृषक जो भू-धारक व बटाईदार हो योजना में शामिल हों सकते है। वे स्व प्रमाणित बुआई प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड, बैंक पासबुक व भूमि के दस्तावेज के साथ बैंक/वित्तीय संस्थान, लोकसेवा केन्द्र, क्रियान्वयन बीमा कंपनी में 31 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर योजना में शामिल हो सकते हैं। उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी प्रावधान है कि बैंक/वित्तीय संस्थान/लोक सेवा केन्द्र, कृषक-प्रीमियम की राषि एकत्रित कर उचित माध्यम से समय सीमा में संबंधित बीमा कम्पनी को प्रदाय करें ताकि कोई भी इच्छुक अऋणी कृषक फसल बीमा के लाभ से वंचित न हो। प्रतिकूल मौसम अवस्थाओं के कारण अधिसूचित क्षेत्र के 75 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई न होने पर बीमित राशि का अधिकतम 25 प्रतिशत तक क्षतिपूर्ति। केवल चना फसल के लिए लागू है, स्थानीय आपदाएं जैसे-ओलावृष्टि, जलप्लावन, बादल फटना और प्राकृतिक आकाशीय बिजली से व्यक्तिगत आधार पर अभिचिन्हित स्थानीय कृत जोखिमों से होने वाले क्षति से सुरक्षा प्रदान करेगा।फसल कटाई के उपरान्त नुकसान खेत में काटकर व फैलाकर/छोटे गठरों में बांधकर सुखाने हेतु रखी गयी फसलों को फसल कटाई के पश्चात् केवल 14 दिनांे के अधिकतम अवधि में चक्रवात, चक्रवाती बारिश और बेमौसमी बारिश होने से हानि होने की स्थिति में स्थानीय आपदाएं एवं फसल कटाई उपरांत नुकसान होने पर 72 घंटो के भीतर अपनी फसल के नुकसान की सूचना, राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा/क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक/जिला सहकारी बैंक/प्राथमिक सहकारी समितियॉ, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, जिला/विकासखण्ड/तहसील स्तर कृषि/राजस्व कार्यालय एवं शिकायत निवारण पोर्टल टोल फ्री नम्बर 14447 पर दे सकते हैं। उप संचालक कृषि ने जिले के समस्त किसानों से अपील कि है कि अधिक से अधिक संख्या में रबी वर्ष 2024-25 हेतु फसल बीमा आवरण का लाभ लें तथा प्राकृतिक/स्थानीय आपदा से फसल को होने वाले नुकसान से क्षतिपूर्ति के द्वारा भरपाई करने हेतु निश्चिंत रहें।
- -बड़ी मात्रा में धान, चावल का स्टॉक जब्तबिलासपुर /जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दो और राइस मिलों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। दोनों राइस मिलों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। मिलें सील कर दी गई। कस्टम मिलिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप इन मिलर्स पर है। बड़ी मात्रा में धान, चावल एवं कनकी के स्टॉक भी जब्त कर लिए गए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में मंगलवार को दो राइस मिल-श्रीजी राइस मिल सेन्दरी एवं लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीजी राइस मिल के संचालक श्री जुगल किशोर पालीवाल हैं। उनके मिल से 4022 क्विंटल धान, 2322 क्विंटल चावल एवं 109 क्विंटल कनकी बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसी प्रकार लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा, संचालक गौरव अग्रवाल की राइस मिल भी सील कर बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया। उनके मिल से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया। उन पर भी कस्टम मिलिंग के प्रति उदासीनता का आरोप लगा है। जिला प्रशासन की टीम में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुये। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने असहयोग करने वाले राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
- - सही जवाब देकर खूब उपहार भी बटोरे-कटोरा तालाब के उद्यान में आज होगा तीसरा इवेंटरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार भी दिए जा रहे हैं । योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया । कोई खड़े खड़े , कोई तालाब किनारे बैठकर , तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा । बच्चे , बड़े , बुजुर्ग , युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना , औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं , अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा ।आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा।
-
-समाज कल्याण विभाग ने प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह का किया आयोजन
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कहीं।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण तथा हित में बेहतर कार्य कर रही है हम आगे भी आपके हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। हमारी सरकार लगातार आप सभी के लिए विकास दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत सुनकर उन्होंने कहा कि कहा कि मैं गीत सुनकर अभिभूत हूं। आगे उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को समाज के लोगों का भरपूर प्यार और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। दिव्यांगजन आज देश-प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मूकबधिर विद्यार्थियों ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को अपनी ओर से पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त दिव्यांगजन को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम द्वारा देवपुरी निवासी दिव्यांग श्री चंदन गिलहरे एवं ग्राम भैंसा निवासी दिव्यांग बाल दास मानिकपुरी को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप संचालक सर्वश्री आर.एन बोस, उप संचालक भूपेंद्र पांडेय, उप संचालक (वित्त) किरन खरे, प्राचार्य अमित त्रिवेदी, अधीक्षिका श्रीमती सीता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहें। - -धान का उठाव केंद्रों से जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएं: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह-माॅश्चर मशीन से धान की जांची नमी, किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारीरायपुर । राजधानी रायपुर के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में आज कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह एवं एसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह पहुंचे। कलेक्टर एवं एसपी ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं एसपी ने बरौदा, दौंदेकला एवं पचेड़ा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने धान खरीदी केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जल्द से जल्द धान के उठाव कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित तरीके से रखा जाएं और राइस मिलों द्वारा जल्द ही धान का उठाव किया जाना सुनिश्चित की जाएं।कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान के माॅश्चर को मशीन से जांच की। कलेक्टर ने कहा कि धान में माश्चर की मात्रा शासन के निर्धारित मात्रा से ज्यादा न हो। किसानों से धान खरीदी करते समय धान का माॅश्चर जांच किया जाएं। साथ ही कलेक्टर ने धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत की। कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था साथ ही ऑनलाइन-ऑफलाइन टोकन व्यवस्था की जानकारी किसानों से ली। बेहतर व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जताई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टोकन संबंधी व्यवस्था बेहतर रखी जाएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने इलेक्ट्राॅनिक तौल व्यवस्था का अवलोकन किया।
- -वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकातरायपुर /आरंग के सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान छात्रों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्रों को राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर था। इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी। छात्रों ने विधानसभा भ्रमण और वित्त मंत्री से मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। इस अवसर पर विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे।
- -एसीआई में कोरोनरी ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी पद्धति से हृदय रोगियों के लिए उपचार सुविधा की शुरुआत-स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ऐसीआई की पूरी टीम की प्रशंसा कीरायपुर /पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में दो हृदय रोगियों के धमनियों में जमे कैल्शियम को ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी प्रक्रिया के जरिये हटाते हुए हृदय में रक्त प्रवाह को सुगम बनाया गया। एथेरेक्टोमी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका उपयोग एंजियोप्लास्टी से पहले कैल्सीफाइड ब्लॉक (प्लाक) को खोलने के लिए किया जाता है। इसमें 1.25 मिमी का डायमंड-कोटेड ड्रिल डिवाइस होता है जो कैल्शियम को लगभग दो माइक्रोन आकार के महीन कणों में बदल देता है। सरल शब्दों में कहें तो यह कैल्शियम को चूर-चूर करके महीन आकार के कण बना देता है। इस पद्धति के जरिये धमनियों को अच्छी तरह से साफ करके रक्त प्रवाह को सुगम बनाया जाता है। आर्बिटल एथेरेक्टोमी का उपयोग भारी (हैवी) कैल्सीफाइड कोरोनरी धमनियों वाले रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है।इस प्रक्रिया में एक पतले कैथेटर के जरिये धमनी के अंदर अपने अक्ष पर घूमने वाला हीरे का लेप किये हुए बर को प्रविष्ट कराया जाता है जो कैल्सिफाइड सतह को धीरे-धीरे पीस कर बाहर निकालता है और धमनी की सतह को चिकना कर देता है। इस चिकनी सतह में रक्त का प्रवाह सुगमता से होता है जिससे दिल के दौरे पड़ने की संभावना कम हो जाती है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीजों के सफल उपचार के लिए टीम को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। एसीआई में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुभवी एवं समर्पित टीम ने कोरोनरी ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी पद्धति से हृदय रोगियों के लिए नयी उपचार सुविधा की शुरुआत की है। शासकीय चिकित्सालय में इस तकनीक का उपयोग कर एसीआई ने उपलब्धि हासिल की है। हृदय रोग के उपचार की दिशा में एसीआई की टीम द्वारा किये जा रहे नवाचार मरीजों में अच्छे जीवन की नई उम्मीद जगा रहे हैं।केस के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि रायपुर निवासी 77 वर्षीय को-मॉर्बिड बुजुर्ग मरीज को बी. पी., शुगर की समस्या के साथ-साथ उनके हृदय की पम्पिंग क्षमता काफी कम थी। एंजियोग्राफी रिपोर्ट में हृदय की बायीं मुख्य एवं तीनों नसों में कैल्शियम का जमाव था। इस वजह से सामान्य एंजियोप्लास्टी पद्धति से एंजियोप्लास्टी करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में ऑर्बिटल एथरेक्टोमी प्रक्रिया के जरिए कैल्शियम को हटाते हुए एंजियोप्लास्टी की गई। वहीं भिलाई निवासी 68 वर्षीय मरीज की नसों में कैल्शियम का जमाव था। बाहर के अस्पताल में एंजियोग्राफी करवाया था। वहां पर बाईपास सर्जरी का सुझाव दिया गया। मरीज वहां से सुझाव लेकर एसीआई आया और एसीआई में उसके लेफ्ट साइड की मुख्य नस में बहुत ज्यादा कैल्शियम जमा होने की वजह से ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी पद्धति का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी कर दी गई। एक दिन में ही मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चला गया।क्या है ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी प्रक्रियाकार्डियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुणाल ओस्तवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी प्रक्रिया में धमनी में एक पतली कैथेटर डाली जाती है। इस कैथेटर में एक घूमता हुआ हीरा-लेपित बर (डायमंड कोटेड बर (किसी उपकरण या धातु की खुरदरी सतह)) होता है जो विशेष वृत्ताकार धुरी पर 360 डिग्री घूमते हुए नसों के अंदर जमे हुए कैल्शियम को खुरचकर निकालता है। कैल्शियम के जमाव को तोड़कर या पीसकर, यह प्रक्रिया रक्त प्रवाह के लिए एक चिकनी सतह बनाती है, जिससे एंजियोप्लास्टी करने एवं स्टंट लगाने में सहूलियत प्राप्त होती है और रुकावटों की संभावना कम हो जाती है। ऐसी नसें जिनमें सामान्य तरीके से एंजियोप्लास्टी एवं स्टंटिंग नहीं की जा सकती। उनमें यह तरीका अपनाया जाता है। यह कैल्शियम को इतने छोटे टुकड़ों में तोड़ता है कि वह आर्टरिज के कैपिलरी के द्वारा ही निकल जाता है।
- -30 बिस्तर तक के चिकित्सा संस्थानों को बड़ी राहत , फायर एनओसी और बायोमेडिकल वेस्ट के अनापत्ति प्रमाणपत्र की बाध्यता से छूट-स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ऐतिहासिक कदम: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवालरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन नियम 2013 में संशोधन करते हुए चिकित्सा संस्थानों को बड़ी राहत देते हुए नई अधिसूचना जारी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बदलाव को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।इस अधिसूचना के तहत 30 बिस्तर तक के अस्पतालों को छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन नियम 2013 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु नियमों को लचीला बना दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार अब प्रदेश में सभी क्लिनिक को आवेदन के साथ निर्धारित मापदंडों का पालन करने हेतु शपथ पत्र देने पर स्वत लाइसेंस दे दिया जाएगा, जिसे वे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें से 10 प्रतिशत संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा और यदि कोई कमी पाई गई तो एक माह के भीतर उक्त कमियों को दूर करना होगा।1 से 10 बिस्तर तक के अस्पतालों को आवेदन के साथ मापदंडों का पालन करने हेतु शपथपत्र देने पर लाइसेंस प्रदान कर दिया जाएगा तथा 3 महीने के अंदर उन्हें मापदंडों को पूरा करना होगा। 11 से 30 बिस्तर तक के अस्पतालों को नियमों के तहत आवेदन करना होगा तथा चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उनका 3 महीने के अंदर उनका निरीक्षण कर लाइसेंस जारी किया जाएगा । यदि 3 महीने के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तो ऐसी संस्थाएं स्वत पंजीकृत मानी जाएगी तथा ऑनलाइन लाइसेंस की प्रति डाउनलोड कर सकेंगी।30 बिस्तर से अधिक अस्पतालों को लाइसेंस प्राप्त करने हेतु सभी नियमों का पूर्ववर्त पालन करना होगा परंतु उन्हें फायर एनओसी और बायोमेडिकल वेस्ट के अनापत्ति प्रमाणपत्र की बाध्यता से छूट दी गई है । इसके लिए उन्हें अलग से नियमों का पालन करना होगा।नियमों की सरलीकरण से क्लीनिक 30 बिस्तर तक के अस्पतालों को अब पंजीयन कराने में काफी आसानी होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और राज्य के लोगों को पहले से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
- -बाल रक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे-स्वर्णप्राशन के लिए आने वाले बच्चों के माता-पिता का देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत की जाएगी प्रकृति परीक्षारायपुर । रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 18 दिसम्बर को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे। स्वर्णप्राशन के लिए आने वाले बच्चों के माता-पिता का देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत प्रकृति परीक्षा भी की जाएगी।आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है।
- -रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर शहरों को जोड़ने नई विमान सेवा 19 दिसंबर से शुरू होगी-पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग, शुरूआती किराया मात्र 999-सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी उड़ानेंरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हो रही नई उड़ान सेवाओं का उद्देश्य हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाना है बल्कि क्षेत्र में यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनाना है। इन उड़ानों के शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों को बहुत लाभ होगा, समय की बचत होगी और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।इसी कड़ी में रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन 19 दिसंबर, 2024 से शुरू होने जा रहा है।रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई उड़ानें सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। यह नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस नई उड़ान सेवा का शुरुआती किराया मात्र 999 रूपए रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिएwww.flybig.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- -विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभरायपुर ।छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।छायाचित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 25 वर्षों के ऐतिहासिक सफर के महत्वपूर्ण अवसर के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों की इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधान सभा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक विशिष्ट अतिथियों के छत्तीसगढ़ विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर विधान सभा परिसर में लगी रहेगी। प्रदर्शनी स्थल पर नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधान सभा भवन के ‘‘मॉडल’’ को भी प्रदर्शित किया गया है।
- -1850 लोग लोन उठाने के बाद नहीं कर रहे वापस-कलेक्टर ने बकायादारों की सूची सौंपीबिलासपुर, /अंत्यावसायी विकास समिति के बकायेदार हितग्राही स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। उन्हें समिति से लिये गये ऋण को चुक्ता करना होगा। इसके बाद समिति से एनओसी लेकर नामांकन फार्म भरने के दौरान जमा कराना होगा। अन्यथा उनका नाम निर्देशन पत्र रद्द भी हो सकता है। कलेक्टर ने ऐसे बकायादारों की सूची निगम आयुक्त, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को भेज दी है। नामांकन के दौरान उनके फार्मों पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।उल्लेखनीय है कि अन्य योग्यताओं के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के उपर सरकारी टैक्स अथवा लोन का बकाया नहीं होने चाहिए। अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में 1850 बकायादार हितग्राही हैं। उनके द्वारा लोन राशि पटाने में रूचि नहीं ली जा रही है। लगभग 20-25 साल से वे लोन नहीं पटा रहे हैं। लगभग 10 करोड़ की राशि उनसे वसूली करना है। उन्होंने बताया कि इनमें अकेले बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के 1108 हितग्राही हैं। इसके अलावा मल्हार नगर पंचायत से दो, तखतपुर नपा से 5, बिल्हा से 3, कोटा से 28 तथा रतनपुर से 15 लोगों का नाम बकायादारों की सूची में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से 115, तखतपुर जन पंचायत से 64, जनपद पंचायत कोटा से 52 तथा जनपद पंचायत मस्तुरी से 458 बकायादारों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अंत्यावसायी विकास सहकारी समिति द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सफाई कामगारों को अत्यंत किफायती ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए आसान ऋण दिया जाता है। बावजूद इसके ऋण पटाने में आनाकानी की जाती रही है।
- -नगर सेना कार्यालय में लगा परीक्षण शिविरबिलासपुर / कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देशानुसार आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत नगर सेना कैंप बिलासपुर में प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर के चिकित्साधिकारी डॉ सी एस ओंटेन, डॉ प्रशांत निषाद, डॉ निधि मरकाम एवं उनकी 15 सदस्यीय टीम के द्वारा प्रकृति परीक्षण क्या है, क्यों आवश्यक है एवं आवश्यक उपाय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नगर सेना बिलासपुर के महिला और पुरुष जवान एवं संभागीय सेनानी बिलासपुर तथा परसदा बिलासपुर के एसडीआरएफ के 80 जवानों ने भाग लिया तथा प्रकृति परीक्षण ऐप में पंजीयन कर डिजिटल प्रकृति प्रमाणपत्र प्राप्त किया । इस दौरान नगर सेना विभाग के डी आई जी श्री एस. के. ठाकुर एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री दीपांकुर नाथ, चंद्रभान ठाकुर, रवि शर्मा, योगेश सेन, मनोहर ध्रुव, प्रमोद राय उपस्थित थे ।
- -उठाव में तेजी लाने दिए सख्त निर्देशबिलासपुर, /कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र किसी भी हालत में बंद नहीं होने चाहिए। केन्द्र में धान के उठाव कार्य में तेजी लाया जाये। वर्तमान धीमी प्रगति पर उन्होंने जिला विपणन अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। अभी की रिपोर्ट के अनुसार कुल खरीदी का लगभग 10 फीसदी ही उठाव हुआ है। बताया गया कि जिले में 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बारदाना की उपलब्धता, भुगतान, तौल आदि किसी भी कार्य में दिक्कत नहीं है। जिले में 133 मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन कराये हैं। इनमें से केवल 48 मिलर्स ने समितियों से उठाव शुरू किये हैं। कलेक्टर ने पंजीकृत सभी मिलर्स को उठाव करने के कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता अंजु पाण्डेय, डीएमओ शंभु कुमार गुप्ता, सीईओ जिला सहकारी बैंक सुनील सोढ़ी, उप संचालक कृषि डी हथेश्वर, नान के जीएम श्री तिवारी उपस्थित थे।
- -अमानक बीज मिलने पर भंडारण और विक्रय पर लगा प्रतिबंधबिलासपुर /किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में पदस्थ निरीक्षकों द्वारा सहकारी संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं भंडारित आदानों का विधिवत नमूना लिया जाकर विश्लेषण हेतु शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसी कड़ी में सहकारी समिति घुरू से 20.00 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति टिकारी से 13.40 क्विंटल गेंहू बीज, सहकारी समिति रानीगांव में 5.60 क्विंटल गेंहू बीज एवं सहकारी समिति कोटा में 73.20 क्विंटल चना अमानक पाए गए। इन बीजों का नमूना लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था कृषक संस्थान रायपुर में प्रशिक्षण किया गया, जिसमें ये बीज अमानक पाए गए। विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के बाद अमानक मिले कुल 112.2 क्विंटल गेंहू एवं चना बीज बैच/लॉट के विक्रय पर उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने बीज गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान अनुसार खण्ड (11) में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए गेंहू बीज भण्डारण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया। file photo


.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)








.jpg)





.jpg)

