- Home
- छत्तीसगढ़
- -कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का समापन-कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को सोसायटी का आजीवन सदस्य मनोनीत किया गयारायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ, नई दिल्ली का ‘‘उच्च, सतत और समावेशी विकास के लिए कृषि का डिजीटलीकरण’’ विषय पर तीन दिवसीय 32वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश भर के प्रमुख कृषि अर्थशास्त्री, नीति निर्माता एवं शोधकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में भारत में आगामी दो दशकों में कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली महत्वर्पूण चुनौतियों पर विचार मंथन किया गया और घटते संसाधनों तथा बढ़ती हुई उत्पादन मांगों के युग में कृषि में डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने तथा नवाचार एवं तकनीकी आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर दिया गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न कृषि अर्थशास्त्रियों, विशेषज्ञों तथा शोधार्थियों ने अपने शोध पत्रों में कृषि के डिजीटलीकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कृषि अर्थशास्त्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर भी प्रदर्शित किये गये। कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अनुसंधान तथा अध्ययन कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई। छत्तीसगढ़ में कृषि के विकास के लिए भी साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ द्वारा संघ का आजीवन सदस्य मनोनीत किया गया। सम्मेलन के आयोजन सचिव तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हुलास पाठक को संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. पी.एस. बिरथल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक देश को अपनी बढ़ती जनसंख्या की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व दबावों को सामना करना पड़ेगा। जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों तथा जैव विविधता पर बढ़ते दबाव और उत्पादन मांगों के तेजी से बढ़ने के पूर्वानुमान के साथ कृषि क्षेत्र को इस अंतर को स्थायी रूप से पाटने के लिए परिवर्तनकारी रणनीति अपनाना होगा। समापन समारोह में कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान संघ के वरिष्ठा पदाधिकारी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशकगण, अधिष्ठातागण, वैज्ञानिक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-
बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवम आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि जिले की नगरीय निकायो में प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान कुल 5,80,368 मतदाता थे, जबकि अंतिम प्रकाशन के उपरांत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,89,003 हो गई है। अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया गया। इस प्रकार पुनरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति के आधार पर 1116 मतदाताओं का नाम विलोपितकिया गया। इसके उपरांत मतदाताओं की कुल संख्या में 8,635 की वृद्धि हुई है। बैठक में यह भी बताया गया कि सभी नगरीय निकायों की मतदाता सूचियो की एक एक प्रति मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क दी जायेगी। जिसे स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन भी दिनांक 13 दिसंबर को किया जा चुका है । जिसके अनुसार पुनरीक्षण उपरांत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 869593 है, जबकि प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान यह संख्या 8,46,824 थी। इस प्रकार पुनरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति के आधार पर 197 मतदाताओं का विलोपन पश्चात मतदाताओं की संख्या में 22,769 की वृद्धि दर्ज की गई है। -
-राष्ट्रीय स्तर के लेखकों की विभिन्न विषयों पर लिखी किताबों का मेले में अनुपम संग्रहण
बिलासपुर, / राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आज शुभारंभ हुआ। 14 से 22 दिसंबर तक आयोजित पुस्तक मेले में विभिन्न विषयों की किताबों का संग्रहण है। मेले में इलेक्ट्रॉनिक भागवत गीता और रामायण आकर्षण का केंद्र हैं।
राघवेंद्र राव सभा भवन में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री चंद्र शेखर तिवारी ने पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक सरोकारों के तहत संघ द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है, जहां कम दरों पर अच्छी और दुर्लभ किताबें लोगो को मिलेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्री स्तर के लेखकों की पुस्तकें मेले में है जिसका लाभ पुस्तक प्रेमी ले सकते हैं।
पुस्तक मेले में पहुंचे प्रतियोगी परीक्षा के छात्र संजू पाटले ने कहा कि मेले में अच्छी किताबों का संग्रहण जिसे पढ़ने ,देखने और खरीदने लोगों को आना चाहिए, हिंदी में अच्छी किताबें यहां उपलब्ध है।पुस्तक प्रेमी श्री भूपेश तिवारी ने कहा कि मेले में गुणवत्ता पूर्ण किताबें कम कीमत पर उपलब्ध है, जिसका लाभ शहरवासियों को लेना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक किताबों के जरिए ऑडियो माध्यम में भी किताबों को सुना जा सकता है। जो दृष्टि बाधितों के लिए यह बेहद उपयोगी है।
पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बी पी सोनी ज़िला संयोजक, देवेन्द्र पटेल प्रांतीय संरक्षक , चन्द्रशेखर पाण्डेय जिलाध्यक्ष,आर पी शर्मा, पी आर कौशिक जिला संरक्षक, देवेन्द्र ठाकुर सचिव ,कौशल कौशिक, महिला प्रकोष्ठ सेडाॅ पूनम सिंह,डाक विभाग से श्रीमती सुनीता द्विवेदी व संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। -
-लीज क्षेत्र के बाहर संचालित हो रहा था क्रशर मशीन, अफसरों ने किया सील
बिलासपुर /लीज क्षेत्र से बाहर क्रशर संचालित होने के कारण क्रशर मशीन को सील कर दिया गया है। मामला कोटा तहसील के ग्राम बाकी घाट का है। क्रशर मालिक श्री राजकुमार गोयल को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। खनिज और राजस्व तथा पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर 10 दिसंबर को सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार कोटा श्री तन्मय खन्ना (प्रशिक्षु आईएएस) एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम बांकीघाट तहसील कोटा जिला बिलासपुर के अन्तर्गत राजकुमार गोयल के पक्ष में स्वीकृत खनिज साधारण पत्थर के उत्खनिपट्टा क्षेत्र का मौका जांच किया गया। जिसमें पट्टेदार द्वारा लीज क्षेत्र के बाहर अवैध उत्खनन किया जाना तथा लीज क्षेत्र के बाहर क्रशर स्थापित एवं संचालित होना पाया गया। उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 13 दिसंबर को संबंधित क्रशर को सील कर दिया गया है तथा पट्टेदार के विरूध्द कारण बताओ नोटिस जारी किया जाकर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जावेगी।
खनिज विभाग की टीम ने 13 दिसंबर को कोनी, सेन्दरी, लोफंदी, कछार, लमेर, घुटकू, निरतु, धुरीपारा, मंगला, कोटा एवं सकरी क्षेत्र में जांच के दौरान खनिज रेत के 2 हाईवा एवं 4 ट्रेक्टर, खनिज गिट्टी 2 हाईवा एवं खनिज ईंट मिट्टी के 1 माजदा वाहन को खनिजों के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर पुलिस थाना कोटा एवं पुलिस थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इन सभी वाहनों के चालकों और मालिकों के विरूध्द छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के धारा 21 की तहत् खनिजों के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं खनिज उड़नदस्ता दल बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। -
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक श्री अमित चिमनानी सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। - -यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार-कहा रामलला के दर्शन सौभाग्य की बात, मुख्यमंत्री ने निभाया अपना वादारायपुर। . राज्य शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना से प्रदेश के हजारों लोगों का सपना पूरा हो रहा है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशवासियों को निःशुल्क अयोध्या धाम की यात्रा करवा रही है। विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर श्रीरामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराया जा रहा है। दोनों जगहों की यात्रा से लौटे प्रदेशभर के श्रद्धालु इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य शासन के प्रति आभार जता रहे हैं। यात्रा के अपने सुखद अनुभवों को साझा करते हुए वे कहते हैं कि रामलला के दर्शन सौभाग्य की बात है। हमें वहां भेजकर मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है। श्रीरामलला के दर्शन और यात्रा के दौरान अच्छी व्यवस्थाओं के लिए हम उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।विशेष ट्रेन से अयोध्या से दर्शन कर लौटे बिलासपुर शहर के कोनी निवासी श्री संतोष कोरी ने कहा कि सरकार की इस योजना से हम जैसे गरीबों को भी श्रीरामलला के दर्शन का सुअवसर मिल रहा है। अयोध्या धाम का दर्शन सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि यात्रा में सभी की सुविधा का ख्याल रखा गया, किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। सभी यात्रियों की सुविधाओं के लिए सरकार ने बेहतर इंतजाम किए थे। उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री कोरी ने बताया कि यात्रा के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में लिया और विशेष देखभाल की, जिससे उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई थी। सरकंडा की श्रीमती उर्मिला अग्रवाल ने भी सुखद यात्रा और श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग से अब तक छह विशेष ट्रेनें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई हैं। बिलासपुर जिले के 1200 से अधिक लोगों को श्रीरामलला के दर्शन का मौका मिला है। योजना के तहत यात्रा कर लौटे निवासी श्री अभिमन्यु पाण्डेय और उनकी पत्नी श्रीमती अनुराधा पाण्डेय ने अपनी अयोध्या यात्रा के सुखद अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। सारी व्यवस्था बहुत अच्छी रही। मौका मिलने पर वह दोबारा जाना चाहती हैं। खान-पान से लेकर स्वास्थ्य सुविधा और यात्रा के दौरान भक्तों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया था। श्रीमती अनुराधा पाण्डेय ने बताया कि इस यात्रा का अनुभव उसके लिए अविस्मरणीय है।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का मन मोह लिया। इस कृति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास की झलक दिखाई दी। उन्होने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना, नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल को बड़े ही कलात्मक ढंग से उकेरा है। सुदर्शन पटनायक की इस कला ने जनता को न केवल छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में हुए विकास का अहसास कराया बल्कि सुशासन की छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत भी किया।
- -10.61 लाख किसानों को 10771 करोड़ रूपए का भुगतान-शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 10.61 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 10771 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 3.13 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध 75 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 13 दिसम्बर को 78442 किसानों से 3.24 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93 हजार 160 से अधिक टोकन जारी किए गए थे।राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर जारी किए है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते है।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सफाई कर्मचारियों को वितरित किया पीपीई किटरायपुर /उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज नमस्ते (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) योजना के तहत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले 38 कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान किया। उन्होंने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित पीपीई किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मन लगाकर गंभीरता से किया गया काम व्यक्ति को बड़ा बनाता है। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा श्री नरेन्द्र मोदी जब देश का प्रधानमंत्री बना, तो ऐसी योजनाएं फलीभूत हुईं जिनकी 70 वर्षो में किसी ने कल्पना नहीं की थी। मोदी सरकार देश में और विष्णु देव सरकार छत्तीसगढ़ में गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्री साव ने कहा कि समाज व देश के हित में कार्य कर रहे सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा एवं उनके परिजनों का कल्याण सरकार का दायित्व है। सफाई कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा, परिवार की सुरक्षा और स्वास्थ्य का दायित्व छत्तीसगढ़ सरकार पूर्ण कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी आत्मसुरक्षा के लिये जागरूक रहें, इसमें कदापि लापरवाही न करें। सरकार द्वारा दिए गए पीपीई किट का पूर्ण सदुपयोग काम के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए अवश्य करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीपीई किट के उपयोग से सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों में सुरक्षित कार्य का वातावरण निर्मित होगा। सुडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार और रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित नगरीय प्रशासन विभाग एवं रायपुर नगर निगम के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से देश के नगरीय निकायों में नमस्ते योजना का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सुडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) द्वारा सुरक्षित व सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां प्रदान करने सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राज्य के 169 नगरीय निकायों में 711 कर्मचारियों को पीपीई किट दिए जाएंगे। दो जोड़ी पीपीई किट ड्रेस के साथ ही उन्हें गम बूट, हेलमेट, ग्लब्स, मास्क और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा प्रदान किया जाएगा। नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूर्णता समाप्त करना, स्वच्छता कार्यो का यंत्रीकरण करना तथा सीवर व सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों को स्थाई आजीविका का साधन उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है।
- -राशि का उपयोग कर किसान ईश्वर साहू ने खरीदे कृषि उपकरण और खेत में कराया बोरवेलरायपुर 4/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सुशासन सरकार की योजनाओं से राज्य के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और खेती किसानी की नई कहानी लिख रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम सकरी निवासी किसान किसान ईश्वर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ईश्वर साहू जो अपने पिता बुधु राम साहू के मार्गदर्शन में 40 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को और भी समृद्ध बनाया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1 लाख 98 हजार रुपए मिले हैं। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरण, जैसे रोटावेटर और डुहरू नागर खरीदे। साथ ही, खेत में बोरवेल लगवाकर सिंचाई की व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया। इन उपकरणों और सुविधाओं की मदद से उनकी खेती के कार्य अब तेजी से होने लगे हैं, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों में वृद्धि हुई है।ईश्वर साहू बताते हैं कि पहले खेती के काम में अधिक समय और मेहनत लगती थी। लेकिन अब आधुनिक उपकरणों और बोरवेल की सहायता से फसल की देखभाल और सिंचाई आसान हो गई है। इससे न केवल उनकी खेती बेहतर हुई है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत हुई है। कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "इस योजना ने हम जैसे किसानों की जिंदगी बदल दी है। इससे हमें अपने सपनों को साकार करने का मौका मिला है।"
- -25 वर्षीय निहाली के अंगदान ने दो ज़िंदगियों को किया रोशन-अंगदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में अब तक 146 लोगों को मिला जीवनदानरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से छत्तीसगढ़ अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लगतार प्रयास किये जा रहे हैं । छत्तीसगढ़ में बीते एक वर्ष के दौरान अब तक 146 लोगों को नया जीवन मिला है। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन छत्तीसगढ़, प्रदेश में सभी अंगों की ज़रूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।हाल ही में गुरुवार की रात डोंगरगढ़ की बेटी निहाली ने अपने अंगदान कर दो लोगों की जिंदगियों को रोशन किया। अंगदान महादान के इस अभियान में डोंगरगढ़ की 25 वर्षीय छात्रा निहाली टेम्भुरकर ने एम्स में अपनी अंतिम सांस से पहले अंगदान का निर्णय लिया था। उसके अंगदान से दो लोगों को डायलिसिस जैसी कष्टदायक इलाज से मुक्ति मिली है। निहाली का पूरा परिवार उसके इस दान से अत्यंत्य गौरवान्वित है और आगे भी लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने में शासन का सहयोग करने में तत्पर हैं।स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अब तक प्रदेश में 6 सरकारी अस्पतालों तथा 20 निजी अस्पतालों को अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत किया गया है। एक वर्ष के दौरान अब तक मृतक अंगदान में 6 मरीज़ों ने 15 लोगों को नया जीवन दिया है। इसके साथ ही जीवित प्रत्यारोपण में 146 मरीज़ों का अंग प्रत्यारोपण किया गया है। अंगदान के अभियान में छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 1140 लोगों ने अंगदान की शपथ ली है। अंगदान को प्रेरित करने के लिए शासन की तरफ से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं ।
- -आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारारायपुर / आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 14 दिसंबर 2024 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह वर्ष 2024 की चतुर्थ लोक अदालत होगी।लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे का निराकरण किया जाएगा। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है।नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा. 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएंगे। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगे। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अलावा लोक अदालत में दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के अंतर्गत कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।
- रायपुर, / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्री व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास का निधन हो गया था।
- -केरल के बाद देश का दूसरा राज्य होगा छत्तीसगढ़रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शदन में छत्तीसगढ़ राज्य में ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी तैयार की जा रही है। केरल के बाद, यह छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है जो यह पॉलिसी तैयार कर रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।भारत की ग्लोबल रेस्टोरेशन इनिशिएटिव, बॉन चैलेंज और संयुक्त राष्ट्र ईको-रेस्टोरेशन दशक में भागीदारी यह स्पष्ट करती है कि एक केंद्रित ईको-रेस्टोरेशन नीति अनिवार्य है। पारंपरिक वनीकरण, जो प्रायः अत्यधिक लागत वाला होता है और गैर-स्थानीय प्रजातियों पर आधारित होता है, सीमित पारिस्थितिक लाभ प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखते हुए, सर्वाेच्च न्यायालय ने 2021 में अपने निर्देश के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया, जिसने ईको-रेस्टोरेशन को प्राथमिकता देने की सिफारिश की। जैव विविधता के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए ईको-रेस्टोरेशन अत्यंत आवश्यक है। यह पहल एक अधिक समावेशी और सुदृढ़ पर्यावरणीय भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि ईको-रेस्टोरेशन पॉलिसी का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य के खोए हुए वन क्षेत्रों, आर्द्रभूमियों और अन्य पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्स्थापित करना है। नीति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, हितधारकों एवं समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जा रहे हैं। इस पॉलिसी का अंतिम मसौदा जनवरी माह में राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज के तत्वाधान में दो राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। इन कार्यशालाओं में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के ईको-रिहैबिलिटेशन सेंटर के वैज्ञानिक, वानिकी विशेषज्ञ, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के संकाय सदस्य और छात्र, कृषि, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, शोधकर्ता, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग, एनजीओ और समुदायों के प्रतिनिधि, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और अन्य विशेषज्ञों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके लिए आर्द्रभूमि प्रबंधन, शहरी पारिस्थितिकी संरक्षण, और खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास जैसे विशिष्ट मुद्दों पर विशेषज्ञों के सुझाव प्राप्त किए गए।कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पारिस्थितिक पुनर्स्थापना के क्षेत्र में एक व्यापक और प्रभावशाली नीति बनाने में सक्षम बनाना है, जो अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी।
- रायपुर / नवा रायपुर में 15 दिसम्बर को सोल्जीराथन का गरिमामय आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए विविध स्पर्धाएं आयोजित होगी और इस युद्ध में देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में दौड़ और पैदल चाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, और 3 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। यह दौड़ नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क से प्रारंभ होगी।आयोजन में प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा के लिए 15 दिसंबर को सुबह 5 बजे से रायपुर के विभिन्न स्थानों से नवा रायपुर तक विशेष बीआरटीएस बस सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। ये बसें प्रमुख स्थानों जैसे भाटागांव बस स्टैंड, पंचपेड़ी नाका, कमल विहार, देवपुरी चौक, अटल एक्सप्रेस मार्ग, और रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी। सोल्ज़ीराथन का मुख्य उद्देश्य 1971 के युद्ध में वीर सैनिकों के योगदान को स्मरण करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। आयोजक समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।
- रायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का मन मोह लिया। इस कृति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास की झलक दिखाई दी। उन्होने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना, नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल को बड़े ही कलात्मक ढंग से उकेरा है। सुदर्शन पटनायक की इस कला ने जनता को न केवल छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में हुए विकास का अहसास कराया बल्कि सुशासन की छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत भी किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील करते हुए कहा है कि ऊर्जा संरक्षण से ही हम स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल और उज्ज्वल भविष्य पा सकते हैं। हमें ईंधन की खपत को कम करने और भविष्य के लिए ऊर्जा बचाने के लिए ऊर्जा संसाधनों का मितव्ययतापूर्वक उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और विकास के संतुलन में ही मानव कल्याण निहित है। ऊर्जा संरक्षण दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने ऊर्जा स्रोतों के साथ लापरवाही नहीं बरत सकते। इसके लिए हम सभी को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा संरक्षण के महत्व और जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
- दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विगत दिनों जिला पंचायत सभागर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम ब्लॉक बिहान स्टाफ एवं पीआरपी का परिचय लिया गया। इस दौरान लखपति दीदी बनाये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को प्राप्त 3600 के लक्ष्य के विरूद्ध कुल जितनी महिलाओं की कार्ययोजना बनाई गई है, विभागीय समन्वय स्थापित कर लाभांवित महिलाओं एवं अगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने निर्देशित किया कि समस्त ब्लॉक के एडीईओ द्वारा जमीनी स्तर पर लखपति महिला पहल के संबंध में भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा जिला स्तर से डीपीएम द्वारा भी उक्त कार्यों की निगरानी की जाए एवं लखपति महिला पहल में जो समूह सदस्य लखपति बन चुके है, उनकी सफलता की कहानी प्रति सप्ताह 03 कहानी प्रति विकासखण्डों द्वारा दी जाए। सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश दिये गए। लखपति महिला पहल अंतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तर से एक कमेटी का गठन करके सप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा लिए गए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की कार्यवाही के विरूद्ध पालन प्रतिवेदन पर समीक्षा की गई। जिसमें लाकोस एप्प में समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की प्रोफाइल प्रविष्टि और संभावित लखपति महिला के चिन्हांकन तथा गतिविधि, आय-व्यय एवं आमदनी संबंधी प्रविष्टि ,आर.एफ, सीआईएफ, बैंक लिंकेज, पीएमजेजेबीवाय और पीएमएसबीवाय अंतर्गत बीमित मृत्य व्यक्ति के क्लेम समय पर दिलाये जाने की समीक्षा की गई।
-
*-बैंकिंग सेवाओं से सम्बंधित समस्याओं एवं निवारण प्रक्रिया के संबंध में दी गई जानकारी*
दुर्ग/ भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा "रिजर्व बैंक: एकीकृत लोकपाल योजना 2021" के अंतर्गत होटल अमित इंटरनेशनल पार्क सुपेला भिलाई में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आम नागरिकों तथा ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से सम्बंधित शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न बैंक अधिकारियों के द्वारा बैंकिंग सेवाओं से असंतुष्ट होने पर शिकायत की प्रणाली, शिकायत की पहले सम्बंधित बैंक शाखा अधिकारी तक पहुंचाना, यदि वहां समस्या का समाधान नहीं होता या समाधान से संतुष्ट नहीं हैं तों उसके पश्चात् बैंक लोकपाल में शिकायत करना, यदि वहां भी समस्या का समाधान नहीं होता है तों आप उसे रिजर्व बैंक के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित ग्राहकों एवं अधिकारी के बीच प्रश्न-उत्तर सत्र प्रारंभ किया गया। जिसमें ग्राहकों द्वारा अपनी समस्या से अवगत करवाया गया जिसका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा निवारण का तरीका बताया गया। इसके साथ ही वर्तमान में होने वाले विभिन्न वित्तीय धोखाधड़ी से कैसे बचा जाना चाहिए तथा अपनी गोपनीय जानकारी जैसे-आधार, बैंक से सम्बंधित जानकारी, साथ ही मोबाईल पर आने वाले पासवर्ड को किसी के साथ साझा न करने के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री जे.पी. निस्के (लोकपाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया), श्री गजेन्द्र साहू (उपलोकपाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया), श्री माधवनंद परिड़ा (क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), श्री भरत कुमार चावड़ा (उप अंचल प्रमुख बैंक ऑफ बडौदा), श्री दीपक त्रिवेदी (क्षेत्रीय प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक), श्री प्रभात रंजन (कलस्टर हेड, आईसीआईसीआई बैंक) उपस्थित थे।
- -छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा शूटिंग रेंज माना में किया जाएगा ट्रायल सेशन- चुने हुए खिलाडिय़ों को दिल्ली व भोपाल में होने वाली नेशनल शूटिंग स्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगारायपुर। दिल्ली व भोपाल में आयोजित 67 वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए शूटर्स का ट्रायल सेशन छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 15 से 18 दिसंबर तक शूटिंग रेंज माना में किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के शूटर्स के क्वालीफाई स्कोर्स के साथ उनका टीम चयन किया जायेगा जो की सीधे दिल्ली व भोपाल में होने वाले नेशनल शूटिंग में भाग ले सकेंगे। बता दें इस ट्रायल टीम का चयन हर साल नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया NRAI को भेजा जाता है।छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा इस 4 दिवसीय ट्रायल में छत्तीसगढ़ के शूटर्स को आगे बढऩे का मौका तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें ट्रायल और शूटिंग के स्कोर से शूटिंग की बारीकियों को सीखने का भी मौका मिलेगा।
-
दुर्ग/ आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भारत के सभी वयस्क नागरिकों का प्रकृति परीक्षण आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से किया जाना है। इसी कड़ी में आज दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री एसएन राठौर का प्रकृति परीक्षण जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयुष विंग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश चंद्राकर द्वारा किया गया। आयुर्वेद में वर्णित प्रकृति परीक्षण से व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक संरचना और प्रकृति को समझने में मदद मिलती है। जिससे व्यक्ति के शरीर में रोगों के प्रभाव को जानने और औषधियों के चयन में आसानी होती है। व्यक्ति की प्रकृति के अनुसार ही उसके स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या और ऋतुचर्या निर्धारित होती है। कमिश्नर दुर्ग संभाग श्री एस.एन. राठौर ने सभी नागरिकों से स्वेच्छा से प्रकृति परीक्षण कराने की अपील की है।
- -छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिले के लाभार्थियों की फोटो को किया गया प्रदर्शितबालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा ’सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर जिला मुख्यालय बालोद के कला केंद्र परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में शासन के 01 वर्ष पूर्ण होने पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों और जिले में उक्त योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों की फोटो को प्रदर्शित किया गया। उक्त प्रदर्शनी को जिले के आम नागरिकों, राहगीरों ने नजदीक से देखा और उसका अवलोकन किया। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों द्वारा आगन्तुकों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई। जनसपंर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में श्रीरामलला दर्शन योजना, तेंदुपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक दर में हुई बढ़ोतरी, महतारी वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, धान खरीदी महाभियान, स्वच्छ भारत मिशन, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, धान बोनस, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, जल जीवन मिशन, कृषक उन्नति योजना, हाईटेक लाईब्रेरी की सौगात, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में आज बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और उन्होंने शासन की 01 वर्ष की उपलब्धियों को करीब से अवलोकन किया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग बालोद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के 08 कार्याे के लिए 79 लाख 87 हजार 017 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक श्री ललित चंद्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुर्ग द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत करगाडीह में सीसी रोड निर्माण भान बघेल घर से सुखचंद यादव घर तक के लिए 7 लाख 39 हजार 546 रूपए, ग्राम पंचायत कोकड़ी में विभिन्न गली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 99 हजार 510 रूपए, ग्राम पंचायत कोटनी में सीसी रोड निर्माण कार्य भगवान दास घर से शीतला मंदिर तक के लिए 4 लाख 30 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कोटनी में सीसी रोड निर्माण कार्य राजेन्द्र निषाद घर से पीलू निषाद घर तक के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जंजगिरी में सार्वजनिक बाड़ा चौक के पस डोमशेड निर्माण के लिए 10 लाख 99 हजार 526 रूपए, ग्राम पंचायत डुमरडीह वार्ड 20 में सार्वजनिक सांस्कृतिक कलामंच निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार 839 रूपए, ग्राम पंचायत महमरा में सीसी रोड निर्माण कार्य गौरा-चौरा से निरंजन सेन के घर तक के लिए 7 लाख 99 हजार 648 रूपए, ग्राम पंचायत आमटी में सीसी रोड निर्माण कार्य मारकण्डे के घर से खेमलाल साहू के घर तक के लिए 7 लाख 99 हजार 648 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग नगर विधानसभा के 12 कार्याे के लिए एक करोड़ 77 लाख 93 हजार 280 रूपए स्वीकृत किया गया है। विधायक श्री गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 02 में कृष्ण मंदिर के पास शौचालय निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार 669 रूपए, वार्ड क्रमांक 18 में डॉ. अम्बेडकर वाचनालय भवन पर प्रथम तल में कक्ष निर्माण के लिए 9 लाख 99 हजार 641 रूपए, वार्ड क्रमांक 27 पोलसाय पारा पाटनकर कॉलोनी दुर्ग में अतिरिक्त सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार 698 रूपए, वार्ड क्रमांक 34 शिवपारा बांधा तालाब दुर्ग में सामाजिक भवन के पास अतिरिक्त कक्ष का निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 53 मीनाक्षी नगर में के.डी.पब्लिक परमेश्वरी मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण एवं भवन का सौंदर्यीकरण शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, वार्ड-15 कबीर नगर करहीडीह में शीतला मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण सह सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए 5 लाख रूपए, वार्ड-16 कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष व शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, वार्ड-52 बोरसी दक्षिण में शीतला मंदिर के पास शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार 468 रूपए, वार्ड क्रमांक-53 मीनाक्षी नगर के.डी.पब्लिक स्कूल के पास स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष व शौचालय निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रूपए, वार्ड 59 कातुलबोड़ में शीतला तालाब शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण के लिए 9 लाख 99 हजार 641 रूपए, वार्ड 33 शिवपारा वार्ड चंडी मंदिर के पीछे नयापारा रोड बाबू तालाब के पास स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, वार्ड 18 शक्ति नगर मानस वाटिका के पास डोम शेड निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक इवेन कार्गाे में 30 पदों एवं ए एस सिक्यूरिटी सर्विस में 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।








.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)




.jpg)


