- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रविवार के दिन 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच में सभी नागरिक एक साथ मिलकर चलाएंगे ड्राई डे। इस अभियान में जुड़ने के लिए विधायक रीकेस सेन, देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल, कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी, नगर निगम कमिश्नर देवेश ध्रुव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अजय भसीन फाइट द बाइट संयुक्त अभियान से सबको जुड़ने के लिए आवाहन किए हैं। संयुक्त अभियान में रविवार के दिन सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक प्रत्येक नागरिक अपने घर की साफ-सफाई करेगा।अपने घर के कुलर, गमले, फ्रिज के नीचे का ट्रे ,पानी का नाद, एवं अन्य स्थल जहां पर भी पानी जमा होने की संभावना है, पूरी तरह साफ करके, सुखा के, फिर उसमें पानी भरा जाएगा। तभी ड्राई डे का अभियान सफल होगा। फाइट द बाईट अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार के मच्छर के लार्वा पाए जाने पर पानी को सुखे में गिरा देना है। उसमें जला मोबाइल डाल देना है या निगम से मिली हुई टेमी फास् की दवा को डालेंगे। यही प्रयास होगा कि डेंगू मलेरिया मच्छर जनित बीमारी न फैले। इस अभियान में एक विशेष प्रतियोगिता है, सभी लोग सफाई करके अपना फोटो सोशल मीडिया में डालेंगे नगर निगम भिलाई के साइड में पोस्ट करेंगे। जिससे दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत हो। महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिकों माता एवं बहनों खिलाड़ियों से स्कूल कॉलेज के बच्चों व्यापारियों से सामूहिक आवाहन की है, कि हम सब मिलकर के एक घंटा अपने परिवार के लिए, अपने अड़ोस-पड़ोस अपने घर के लिए ,श्रमदान करेंगे। अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। नगर निगम भिलाई के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने घरों में साफ सफाई करेंगे। उसकी पोस्ट निगम के फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम में डालेंगे। सबको प्रेरित करेंगे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के दल ने एक महिला थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो के दल ने रायपुर जिले में महिला थाना प्रभारी और धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रायपुर के मोवा क्षेत्र की निवासी प्रीति बंजारे ने महिला थाना रायपुर में, अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बंजारे ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में कहा कि काउंसलिंग के बाद महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आरोपी वेदवती दरियो ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है।अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी बंजारे, आरोपी दरियो के पास 20 हजार रुपए लेकर पहुंची थी। जबआरोपी दरिया ने बंजारे से पैसे लिए, ब्यूरो के दल ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में एसीबी के दल ने धमतरी जिले में नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के निवासी दिलीप पुरी ने एसीबी में शिकायत की थी कि अपनी एक जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए उन्होंने नायब तहसीलदार आरोपी क्षीरसागर बघेल से संपर्क किया था। आरोपी बघेल ने इसके लिए पुरी से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पुरी ने जब एसीबी में शिकायत की तब इसके दल ने पुरी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार आरोपी क्षीरसागर बघेल को रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
- रायपुर । उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की।
- रायपुर / राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री हरिचंदन यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, कुलपति श्री एबीएन बाजपेई सहित विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री धरमजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला और आईजी श्री संजीव शुक्ला ,कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह ने स्वागत किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री साय यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, श्री एबीएन बाजपेई सहित विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
- रायपुर, /संकटग्रस्त महिलाओं की सहायता हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 181 है जो 24 घंटे सातों दिन कार्यरत है। जिस पर कोई भी महिला, जो किसी प्रकार की शारीरिक,मानसिक, या यौन प्रताड़ना का शिकार है, कॉल कर सकती है। महिला हेल्पलाईन पीड़ित महिला की शिकायत को सुनकर प्रकरण के तर्कसंगत समाधान हेतु प्रयास करती है। इस हेतु वह राज्य के सभी जिलो के सखी वन स्टाप सेंटर, संबंधित थाना एवं आपातकालीन स्थिति में 112 से समन्वय स्थापित करती है। महिला हेल्पलाईन किसी भी संकटग्रस्त महिला की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर है। इस नंबर पर कॉल कर महिला 24 घंटे सातों दिन मदद ले सकती है। कोई भी महिला जो किसी भी प्रकार की शारीरिक मानसिक प्रताड़ना से ग्रस्त है, वह इस नंबर पर कॉल कर सकती है।इन मामलों में घरेलू हिंसा, यौन प्रताड़ना, छेड़छाड़ टोनही प्रताड़ना कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, साइबर काईम दहेज प्रताड़ना एवं अन्य सभी अपराध शामिल है, जिसमें महिला शारीरिक अथवा मानसिक रूप से प्रताडित हो। सर्वप्रथम पीड़िता का कॉल आने पर उनकी समस्या को सुनकर समस्या को समझा जाता है। पीड़िता की समस्या को समझने के बाद उन्हें समस्या समाधान संबंधी उपयुक्त विकल्पों से अवगत कराया जाता है। पीड़िता की सहमति से श्रेष्ठ विकल्प का चयन कर मामला अग्रिम कार्यवाही हेतु सखी वन स्टाप सेंटर में भेजा जाता है। आपातकालीन स्थिति में 112/संबंधित थाने के माध्यम से पीड़िता को पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए मामला सखी वन स्टाप सेंटर में भेजा जाता है, जहाँ से पीड़िता की समस्या का यथासंभव समाधान सुनिश्चित किया जाता है। रेस्क्यू के मामलों में 112/संबंधित थाने के माध्यम से पीड़िता का रेस्क्यू तय किया जाता है, एवं सखी वन स्टाप सेंटर से समन्वय स्थापित कर पीड़िता की मेडिकल जॉच, आश्रय एवं उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती 06 जुलाई को उन्हें नमन किया। श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
- -धान संग्रहण केंद्रों के 28 कर्मचारी हुए प्रसन्नरायपुर / धान संग्रहण केन्द्रों में कार्यरत् 28 कर्मचारियों के उस समय चेहरे खिल गए, जब उन्हें एक साल से रूका वेतन मिला। दरअसल ये कर्मचारी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी आस लेकर गए थे, मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और इन कर्मचारियों को वेतन दिलाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर के 6 धान संग्रहण केन्द्रों के कार्यरत् कर्मचारी इस महीने की 4 तारीख को आवेदन लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इन कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को विस्तार से अपनी बात बतायी थी। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें काफी लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, इससे वे कर्मचारी परेशान है। विभागीय अधिकारियों से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों के बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कलेक्टर रायपुर को इन कर्मचारियों को वेतन दिलाने को कहा।मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के अगले ही दिन विभागीय अधिकारियों को वेतन दिलाने की पहल की। उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके बाद धान संग्रहण केन्द्रों के 28 कर्मचारियों को उनके बैंक खातों में वेतन ट्रांसर्फर कर दिया गया।बैंक खाते में राशि आने पर धान संग्रहण केंद्र बकतरा के कर्मचारी श्री कुंजलाल चंद्राकर, ग्राम कुरूदभाठा के श्री नोखेलाल साहू, ग्राम जौंदा के श्री हीरदेश साहू व अन्य कर्मचारी काफी प्रसन्न हुए और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा त्वरित कार्रवाई कराते हुए उनका वेतन दिलाने के लिए उनके प्रति अभार जताया है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर के षष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के बगिया से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। श्री साय बिलासपुर से दोपहर 12.40 बजे रवाना होकर 1.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
- -कमजोर कार्य निष्पादन पर कोऑर्डिनेटर को नोटिस-कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन अंतर्गत एजेंसियो के कार्यो की समीक्षारायपुर ।बलौदाबाजार कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले में जल जीवन मिशन कार्य के लिए अनुबंधित एजेंसियो की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होने सभी एजेंसियो के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कम प्रगति वाले एजेंसी का भुगतान रोका जाएगा, इसके बाद भी सुधार नही लाने पर एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कमजोर फिल्ड वर्क के कारण हेल्प एंड हेल्प एजेंसी के कोऑर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं ।कलेक्टर ने बैठक के दौरान एजेंसियों के कार्य की जमीनी हकीकत जानने फिल्ड पर काम कर रहे कर्मचारियों से सीधे फोन पर बात कर जानकारी ली और जरुरी निर्देश दिए। उन्होने सभी एजेंसियो से प्रतिदिन किये गए कार्य की रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने ऐसे एजेंसी जिनके पास आवंटित गांव की संख्या अधिक और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है उनसे गाँव की संख्या कम कर बेहतर प्रगति वाले एजेंसी को देने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी एजेंसी गुणवत्तापूर्ण काम करें, अब तक जो काम अधूरे है उसे जल्द पूरा करें तथा पाईप बिछाने खोदे गए गड्ढों को ठीक करें। उन्होंने कहा कि सभी जल स्रोतों का टेस्टिंग किट से जल की गुणवत्ता जाँच एवं क्लोरीनिकरण करें। जल जीवन मिशन में सबसे पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य हो उसके बाद ग्रामवासियों को यूजर चार्ज के लिए प्रोत्साहित करें। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचने सभी गांव में बैठक लेकर लोगों को समझाईश दें कि पानी उबालकर ठंडा होने के बाद पीने के लिए उपयोग में लाएं।बताया गया कि विकासखंड बलौदाबाजार में एजेंसी उपवन महिला बाल विकास को 146 गाँव, पलारी में एजेंसी हेल्प एंड हेल्प को 132 गाँव, भाटापारा में एजेंसी कामगार फाउंडेशन को 108 गाँव, कसडोल में एजेंसी विकास आशा सेवा समिति को 117 एवं एजेंसी प्रतीक्षा को 110 गांव कार्य करने हेतु आवंटित किया गया है।
- -पहाड़ी कोरवा लाभार्थियों को चाबी सौंप साझा की खुशियां-जनपद पंचायत बगीचा के बैशाखू राम, आलू राम और सोंगलत राम को मिला पक्का आवास-तीनों लाभार्थियों ने बांस से बने टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार-जशपुर जिले में पीएम जनमन योजना के तहत 1 हजार से अधिक आवास निर्माण की स्वीकृतिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बगिया प्रवास के दौरान अपने निवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तीन लाभार्थियों को नवनिर्मित घर की चाबी सौंपी। इस दौरान तीनों लाभार्थियों ने बांस से बनी टोकरी में आम, फल्ली और केला भेंटकर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर लोगों को लाभ मिल रहा है।जशपुर जिले के जनपद बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत 2016-23 तक कुल 90 आवास स्वीकृत किये गये थे। जिसमें 82 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण हो गए हैं। शेष 08 आवास का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2023-24 में पी.एम. जनमन आवास योजना के तहत कुल 07 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत किया गया, जिसमें 03 आवास अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाकर पूर्ण कर दिया गया है। शेष 04 आवास की ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है। प्लास्टर कार्य प्रगति पर है। आगामी वर्ष में पीडब्ल्यूएल सूची के बचे सभी शेष हितग्राहियों को आवास प्रदान कर पक्का मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।लाभार्थी आलू राम पहाड़ी पिता कोटेंग ने आवास बनने पर कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवारजनों के साथ सुकून से जीवन यापन कर सके। लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण हर किसी का यह सपना साकार नही हो पाता। गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हो रही है। जिसके लिये हम परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।इसी तरह बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुलेसा (महुआपानी) निवासी लाभार्थी श्री बैशाखू राम पिता झिंगो राम जिसकी उम्र 50 वर्ष हो चुकी है, उसके पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रहते हैं।श्री बैसाखू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारों तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होंने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और मेरा मोबाईल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली।पहली बार में मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन मैंने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसे आ गये थे। मैने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धन राशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। मैं सरकार का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया।इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत योजना सुलेसा निवासी श्री सोंगलत राम पिता लब्जी राम को भी पक्का आवास मिला है। श्री सोंगलत बताते हैं कि गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहना एक मजबूरी बन गयी थी। जब बरसात होती थी तो पानी टपकने से रात भर बच्चों सहित जागकर रात बितानी होती थी। परन्तु अब प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में मेरा आवास स्वीकृत हुआ और आज हमारा पक्का मकान बन कर तैयार है। हम आभारी है माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जिन्होंने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया।
- अध्ययन-अध्यापन सहित विद्यालय के संपूर्ण व्यवस्थाओं का लिया जायजाबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुँचने पर विद्यार्थियों के द्वारा कलेक्टर श्री चन्द्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने अध्ययन-अध्यापन, विद्यार्थियों के आवासीय एवं भोजन व्यवस्था, ईलाज एवं विद्यार्थियों के लिए खेल इत्यादि संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारिकी से मुआयना किया। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों से जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वीकृत कुल सीट एवं विद्यार्थियों के कुल दर्ज संख्या आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में पहुँचकर अध्ययन-अध्यापन के कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान आदि उनके पसंदीदा विषय के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों से उनके द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में भी जानकारी ली। नवोदय विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने आईएएस एवं डाॅक्टर बनने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को समझाईश देते हुए कहा कि दुनिया मंे कोई भी काम असंभव नही है। उन्होंने कहा कि बस आवश्यकता है दृ़ढ़ ईच्छा शक्ति एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की। श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण करने तथा उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय भौतिक एवं रसायन प्रयोगशाला, स्टोर रूम, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु विद्यालय में स्थापित चिकित्सा कक्ष आदि का बारी-बारी से अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने विद्यालय परिसर में स्थित भोजनालय कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों के भोजन एवं आवासीय व्यवस्था के संबंध मंे जानकारी ली।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विद्यालय परिसर मंे 05 से 09 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड के तृतीय प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के कार्य, उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के उद्देश्यों के आधार पर 05 दिनों के इस शिविर में नेक चीज हासिल करने की सीख भी दी। इस मौके पर एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार श्री गोविंद सिन्हा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- 0 विद्यार्थी माता-पिता के भावनाओं के अनुरूप काम करें और गुरूजनों के प्रति सम्मान की भाव रखेंः सांसद बघेल0 कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन0 नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर किया गया स्वागत0 पाठ्य-पुस्तक एवं सायकल किया गया वितरित0 अतिथियों ने स्कूल परिसर में किए पौधरोपण0 मेघावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सांसद श्री बघेल ने उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान की दिलाई शपथ0 अक्षय पात्र द्वारा किया गया नेवता भोज का आयोजनदुर्ग। सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में तथा विधायक अहिवारा डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक वैशालीनगर रिकेश सेन और विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उ.मा. शाला वैशालीनगर में सम्पन्न हुआ। जिला प्रसाशन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी सम्मिलित हुई। अतिथियों द्वारा विद्या की देवी सरस्वती की तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल एवं अन्य अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र खुर्सीपार के बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इसी कड़ी में विद्यालय के पहली, छठवी, नवमीं और ग्यारहवीं कक्षा के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को भी तिलक लगाकर गणवेश और पाठ्यपुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यालय की 10 छात्राओं को सायकल भी वितरित की गई। इसके अलावा कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 14 मेधावी छात्राएं तथा कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 9 मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लास और उमंग के साथ आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने की पहल में देश के हर नागरिक को शिक्षित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति निरक्षर ना रहे, इसके लिए सरकार की पहल जारी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से कहा वे निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए सद्भावना पूर्वक सेवाभाव से सहयोग करेंगे।मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने कहा कि सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की यह देन है कि आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप काम करें। साथ ही गुरूजनों के प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखे। शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान की शपथ दिलाई। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करने का आह्वान किया। विधायक श्री रिकेश सेन ने विद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा मिलने पर शासकीय स्कूल के विद्यार्थी भी हर क्षेत्र में सफल हुए है। इस दिशा में वैशालीनगर के इस विद्याालय ने भी बेहतर शिक्षा की दिशा में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने शाला प्रवेश के संबंध में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को दिए गए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। कलेक्टर ने विद्यालय की उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी साथ ही शाला नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा ने स्वागत प्रतिवेदन में शाला प्रवेशोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डीएमसी श्री सुरेन्द्र पाण्डे ने किया। समारोह समाप्ति पश्चात मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किए।इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती संगीता सिंह बघेल एवं अन्य शिक्षकगण, बीईओ धमधा कैलाश साहू, बीआरसी धमधा महावीर वर्मा, बीआरसी दुर्ग श्रवण सिन्हा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे। जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर अक्षय पात्र संस्थान द्वारा विद्यालय में नेवता भोज का भी आयोजन किया गया। जिसका 500 विद्यार्थियों ने लुफ्त उठाया।
- दुर्ग। जिले में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता की समझ विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और परामर्शदाता श्री नितिन श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण डीडीएसयू के यामिनी जी और आयाज जी ने दिया।सेमिनार में जिले के 179 शिक्षकों (स्वास्थ्य नोडल अधिकारी) और जिले के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे। डॉक्टर नितिन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन भाषण में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता का महत्व बताया। उन्होंने भावनाओं और गतिविधियों के बीच के संबंध पर प्रकाश डालते हुए डिप्रेशन और उदासी के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भय पर विजय प्राप्त करने, अवसाद को परिभाषित करने और उदासी के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के बारे में समझ को बढ़ाना और जागरूक करना था जिससे बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बेहतर समझ विकसित हो सके जानकारी मिल सके। इस अवसर पर शिक्षा विभाग दुर्ग की तरफ से गौरा शुक्ला और विवेक शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिव्या श्रीवास्तव, अर्चना चौहान, सीबीएस बंजारे, तुषार और संजय जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में विवेक शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन दुर्ग, डीडीएसयू और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया गया था।
- 0 वन विभाग का आयोजन
दुर्ग। देश सहित प्रदेश में भी आम लोगांे से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला वन मंडल दुर्ग द्वारा एक पेड़ मां के नाम से शुरुआत की गयी। दुर्ग जिला वन मंडल दुर्ग के इस आयोजन में जिले के प्रशासनिक, राजनैतिक के आलावा शिक्षण संस्थाआंे के द्वारा इस मुहिम शामिल हो रहे है।एक पेड़ मां के नाम इस मुहिम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, वन मण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर परदेशी, एस.डी.ओ. श्री डी.के. सिंह, कमिश्नर रिसाली निगम श्रीमती मोनिका वर्मा, रेंजर हफ़िज़ खान कालेज के प्राचार्य, प्रोफेसर, विद्यार्थियों सहित अन्य प्रकृति प्रेमी संस्थान एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मौजूदगी में दुर्ग जिले के धनोरा स्थित आत्मानंद कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन वनमंडल दुर्ग ने किया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कालेज विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील भी की है। इसके साथ ही जिले सभी स्कूलों, हॉस्पिटल और आंगनबाड़ियों में अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिये। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के आह्वान से बच्चों का पर्यावरण से जुड़ाव बढ़ेगा। इसमें पालकों और शिक्षकों को शामिल करने से निश्चित ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो सकेगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत सभी लोग मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे इसलिए इसकी देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी सुनिश्चित होगी। ऐसे कॉलेज परिसर जहां अहाता है, उनके किनारे-किनारे छायादार पेड़ जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक, अर्जुन लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इस अभियान से विद्यार्थी, शिक्षक और पालक अपने लगाए गए पौधे को वृक्ष बनते तक पालन पोषण एवं सुरक्षा करेंगे। पौधारोपण के लिए उचित ऊंचाई के पौधे वन विभाग से प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है। पौधारोपण करने के लिए उचित मापदण्ड के गड्ढे और खाद की भी व्यवस्था करने के निर्देश वन विभाग को दिए गए हैं। विद्यालयों में पौधारोपण के दौरान जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। पौधारोपण के समय शिक्षक और छात्र- छात्राओं से पौधों को सुरक्षित रखने बाबत् शपथ ग्रहण भी कराएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी कर्मचारी भी परिसर में एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपण किया।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपील की सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं। क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। मां के सम्मान में लगाएं एक पेड़ रूपीएम मोदी इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान शुरू किया। इस अभियान का नाम-एक पेड़ मां के नाम है। इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम पर लगाया है। साथ ही देशवासियों से दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। इस अभियान के बाद मां की स्मृति और उनके सम्मान में पेड़ लगाने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। - बालोद। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खनिज विभाग, वाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधान विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी, क्रेडा विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिक विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारी संस्था, श्रम विभाग, जिला अत्यांव्यवसायी विभाग, जिला सहकारी विभाग, मुख्यमंत्री कौशल विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, आयुर्वेद विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डीएमओ मार्कफेड, आबकारी विभाग एवं राष्ट्रीय राज मार्ग (एडीबी प्रोजेक्ट) विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा जनहित के मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के संबंध में प्रस्ताव भी दिए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के समस्याओं को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
- 0 विद्यार्थियों को वनों के महत्व के संबंध में जानकारी दी तथा वन्य संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन करने को कहाबालोद। जिले में चलाए जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, वनमण्डलाधिकारी श्री बलभद्र सरोटे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में स्थित शासकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में पौध रोपण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को मनुष्य सहित संपूर्ण जीव, जगत के लिए वनों के महत्व के संबंध मंे जानकारी दी। उन्होंने वनों की सुरक्षा को मनुष्य सहित समस्त जीवधारियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों सहित उपस्थित लोगों को वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पाॅलिटेक्निक परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार श्री गोविंद सिन्हा एवं ग्राम पंचायत दुधली के सरपंच, शासकीय पाॅलिटेक्निक के प्राचार्य सहित उपस्थित लोगों ने भी पौधरोपण किया।
- रायपुर। नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी श्री सुधीर अग्रवाल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधा रोपण किया l प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी l जंगल सफारी नया रायपुर में आज से पौधारोपण कार्यक्रम की सुरुवातकी गई है जिसमें कुल ६००० पौधे लगाये जा रहे है । कार्यक्रम में एपीसीसीएफ श्री प्रेमकुमार, सीसीएफ वन्यप्राणी एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी श्री विश्वेश झा , संचालक जंगल सफारी श्री गणवीर धम्मशील ने भी पौधरोपण किया। जंगल सफारी के संचालक धम्मशील ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जंगल सफारी में पर्यटक और नागरिक २० जुलाई तक पौधा रोपण कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है । इस अवसर पर जंगल सफारी के सहायक संचालक और अन्य स्टॉफ भी उपस्थित थे l
- 0 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान0 वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रायपुर। जिले के धरसींवा विकासखंड के ग्राम छपोरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया साथ ही बच्चों के माथे पर टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर न्योता-भोज के तहत बच्चों को खीर-पुडी खिलाए गए। साथ ही “एक पेड मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। - 0 पहले जहाँ प्रांगण में जलभराव और किचड़, वहाँ अब पेवर ब्लॉक लगने से विद्यार्थयों को आवाजाही में होती है आसानी*
रायपुर। कक्षा दसवीं की छात्रा वंदना पटेल और कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा हिना बघेल, लिसा यादव बताती है कि पहले हमारे स्कूल का प्रांगण किचड़ से भरा होता था लेकिन अब यहाँ पेवर ब्लॉक बिछ जाने से व्यवस्थित हो गया है। यहाँ हम कक्षा के बाद खेल कूद कर लेते हैं और पूरे प्रांगण में बिना किसी अवरोध के घूम सकते हैं। ये बच्चे हैं संत कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कटोरा तालाब के जहाँ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शाला जीर्णोंधार का कार्य पूर्ण हुआ हैं। गौरतलब है जिले में शाला भवनों का जीर्णोंधार का कार्य तेजी से हुआ है। जो शाला भवन जर्जर थे। उनमें सुधार कार्य किया गया है। साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष भी बनाए गए है। इन कक्षों में बच्चों की कक्षाएं लग रही है और पहले से अधिक सुविधाजनक है। कहीं पर लाईब्रेरी बनी है तो कहीं पर लैब तो कहीं पर शिक्षकों के बैठने के लिए कमरे।गौरतलब है जिले में 298 स्कूलों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है और 76 में कार्य प्रगति पर हैं। कटोरा तालाब स्थित संत कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहाँ वर्षो पहले से प्रांगण से बारिश के मौसम जल निकासी की समस्या थी। जिससे किचड़ निर्मित हो जाते थे आज यहाँ पेवर ब्लॉक बिछ गया है वही प्रांगण में मंच और शेड का भी निर्माण किया गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा आवश्यकता बताए जाने पर एक हॉल बनाया गया है जिसमें समय-समय पर सेमिनार आयोजित किया जाता है, वही एक हाल में लाइब्रेरी का बनाया गया है। जहाँ बच्चे अपने निर्धारित समय में पुस्तक प्राप्त कर अध्ययन करते हैं।प्राचार्य श्रीमती एन. पी. ख़ान बताती है कि पहले स्कूल में सेमिनार हॉल नहीं होने से हम सभी बच्चों को एक साथ बैठाकर अतिरिक्त गतिविधि कराने में असुविधा होती थी अब जीर्णोधार के बाद नए कक्ष मिल गए हैं। साथ ही नए हाल में लाईब्रेरी भी प्रारंभ हो चुकी है। - रायपुर। शुक्रवार को ग्राम पंचायत टेकारी के हाई स्कूल में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में विधायक श्री अनुज शर्मा, ग्राम सरपंच व शाला समिति के अध्यक्ष के उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव का अयोजन किया गया। बच्चों का तिलत लगा कर स्वागत किया गया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
- 0 स्वरोजगार स्थापित करने में योजना के तहत मिल रही मददबिलासपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की योजना है ‘लखपति दीदी योजना‘। इस योजना के तहत समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद की जाती है और पात्र महिलाओं को स्व रोजगार शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। योजना से लाभान्वित बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मुढ़ीपार की ‘‘समृद्धि स्व सहायता समूह‘‘ की महिलाओं ने लखपति दीदी योजना से आर्थिक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1 से 3 लाख रूपए तक का ऋण दिया जाता है।केन्द्र सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल है लखपति दीदी योजना। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मुढ़ीपार की लखपति दीदी अंजली बंजारे ने बताया कि लखपति दीदी योजना से अब वह न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है बल्कि योजना से मिली राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने पति के लिए इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा खरीदकर उनका भी व्यवसाय स्थापित किया है। अंजली बताती है कि लखपति दीदी योजना से प्राप्त ऋण से उन्होंने अपने घर पर किराना दुकान खोला है जो अब अच्छी तरह स्थापित हो चुका है, इसी दुकान में वह सिलाई का भी काम करती है जिससे अतिरिक्त आमदनी भी हो जाती है।अंजली का कहना है कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और इस माध्यम से वे बहुत कुछ सीख रहीं है। लखपति दीदी योजना के विषय मंे जानकारी मिलने के बाद स्व रोजगार स्थापित करने के संबंध में भी मार्गदर्शन मिला। योजना के तहत ऋण राशि स्वीकृत की गई, जिससे उसे अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिली। अब उसका परिवार आर्थिक रूप से सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। इसी तरह लखपति दीदी योजना से लाभान्वित महिला है श्रीमती सत्या सोनी जिन्होंने योजना से प्राप्त राशि से फैंसी स्टोर की दुकान खोली है और इसके साथ सिलाई भी करती है। सत्या ने बताया कि पहले वह केवल घर पर रहती थी, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्हे बहुत कुछ सीखने को मिला और शासन की योजनाओं की जानकारी मिली जिसका लाभ लेकर अब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है।उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी योजना के तहत स्व सहायता समूह में जुड़ी महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार कर कम से कम 1 लाख रूपए वार्षिक तक परिवार की आय सुनिश्चित करना है। जिले में योजना के तहत अब तक 12 हजार 206 दीदियां लखपति बन चुकी हैं।
- बिलासपुर। शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर आज जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सामूहिक रूप से भावभीनी बिदाई दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों के परिवारजन भी शामिल हुए। इन अधिकारियों में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश सराफ, पीडब्ल्यूडी ई.एन.एम के कार्यपालन अभियंता श्री एच.एल.शर्मा, पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक 02 के कार्यपालन अभियंता श्री अरविंद चौरसिया, आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री समय लाल कैवर्त, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री मनोज सैमुअल, सहायक खाद्य अधिकारी श्री अशोक सवन्नी एवं श्रेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य डॉ. ईला चंदेल शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी अधिकारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी के सेवाकाल का स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। सभी अधिकारियों ने अपने लंबी सेवाकाल के रोचक अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान एवं सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना ने भी सभी के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत बुधवार को जोन क्रमांक 04 अंतर्गत वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी में तिरंगा चैंक स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्ड्री स्कूल में जागरूकता चलाया गया। प्रथम एवं द्वितीय पाली में अध्ययनरत विधार्थियों 350 एवं शिक्षकों को जिला स्वास्थ्य विभाग एवं निगम की संयुक्त टीम द्वारा जल जनित मौसमी बीमारियों के बारे में बताया गया। किस प्रकार छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से डायरिया, उल्टी-दस्त, टाईफाइड, पीलिया आज से बच सकते हैं। हमें ध्यान देना होगा पानी उबालकर/ठंडा कर सेव करें, बाहर से जब भी आएं धर में साबुन से हाथ धोवे' एवं बासी खादय पदार्थ के सेवन से बचने की सलाह दी गई है।फाइट द बाइट मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घर के आस-पास समुचित साफ-सफाई, बरसाती पानी का जमाव न होने दे साथ ही घर के कुलर, पानी की टंकी, पुराने टायर इत्यादि को समय समय पर साफ करते रहे की जानकारी दी गई। नालियों में मोबिल आईल का छिड़काव करने की सलाह दी गई। इस जन जागरूकता अभियान में विद्यालय की प्राचार्य मैडम शीला फ्रांसीस द्वारा सभी विधार्थीयों से अपने घर परिवार के साथ ही आस-पास के पाॅच घरो में इन उपायो को बताने कहा। मौसमी जल जनित बीमारियों से बचाव कर अपने शहर को स्वच्छ शहर व स्वस्थ शहर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिकों से आवाहन किया है कि चलो मिलकर के रविवार को ड्राई डे मनाएं, सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक हम सब लोग अपने घरों में अपने अड़ोस पड़ोस साफ सफाई करें। एक दूसरे को करें।इस अभियान में शहरी परिवार कल्याण विभाग सुपेला से सेक्टर सुपरवाइजर एस.के.दिल्लीवार, मनोज साहू, एएनएम कविता कौशिक एवं जिला मलेरिया विभाग से सर्वेलेंस निरीक्षक मोहन राव, आरएचओ राजकुमार मर्सकोले, उमेश कपूर सहित निगम के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह एवं उनकी दल के स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजेश डहारे उपस्थित रहे।


.jpg)




.jpg)

.jpg)
















.jpg)
.jpg)