- Home
- छत्तीसगढ़
- - अधिकारियों ने दी विभागीय योजनाओं की जानकारी- शिविर का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाना है- कलेक्टर सुश्री चौधरी- हितग्राही मूलक योजनाओं से लोग हुए लाभान्वित- बीज मिनीकिट, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड और पाठ्य पुस्तक का वितरणदुर्ग, / जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम लिटिया में गुरुवार 27 जून 2024 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने, समझने और त्वरित निराकरण के लिए आयोजित इस शिविर में समस्त विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों को कुल प्राप्त 357 में से 282 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष लम्बित 75 आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाना है। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। साथ ही समाधान योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने लंबित आवेदनों के संबंध में एसडीएम और जनपद सीईओ को संबंधित विभागों से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को लिटिया में आईटीआई के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। साथ ही यहां पर बैंक खोलने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले के किसानों की समस्याओं पर भी प्रशासन विशेष ध्यान दे रही है। कृषि विभाग के अधिकारी जिले में डीएपी खाद के विकल्प खाद का उठाव हेतु किसानों को प्रोत्साहित करें। इससे पूर्व कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का उचित ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के गोद भराई एवं अन्नप्रासन्न रस्म अदायगीय में भी सम्मिलित हुई।शिविर में समाज कल्याण, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, अंत्याव्यसायी, कृषि, पंचायत, उद्यानकी, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, मतस्य, क्रेडा, विद्युत, राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान विभागों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों द्वारा आवेदकों को अवगत कराया गया।शिविर में कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों क्रमशः मनोज साहू एवं श्री भीखम सिंह ग्राम जोगीगुफा, श्री बीरबल वर्मा एवं तारकेश्वर ग्राम लिटिया, श्री दया राम साहू ग्राम पथरिया को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत स्वीकृत बीमा राशि प्रमाण पत्र वितरित की गई। विभाग द्वारा एस.एम.एस.पी. योजना के तहत ग्राम लिटिया के 4 किसान क्रमशः श्री नंदनी दुबे एवं अनुज बंजारे को अरहर मिनीकिट और श्री फिरंता व रामेश्वर को सोयाबीन मिनीकिट प्रदान की गई। इसी प्रकार एन.एफ.एस.एम. योजना के तहत 6 कृषक क्रमशः श्री शैलेन्द्र, सुखीराम, आत्माराम एवं राजेन्द्र ग्राम चीचा और निर्भय एवं व्यासनारायण ग्राम भाठाकोकड़ी को उड़द बीज प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 हितग्राही क्रमशः श्री मोती राम और करण चतुर्वेदी ग्राम गाड़ाडीह, श्री संतोष एवं बीनू पटेल ग्राम दनिया को एक-एक ट्रायसिकल और एक हितग्राही श्री खिलेश कुमार ग्राम पथरिया को व्हीलचेयर प्रदान की किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राही महिला क्रमशः श्रीमती भारती वर्मा, श्रीमती ज्योति साहू एवं श्रीमती सुखवंतीन बर्मन की गोद भराई और दो नव निहालांे क्रमशः भव्य बर्मन एवं कु. चंचल साहू का अन्नप्रासन की रस्म अदायगी संपन्न कराई गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला लिटिया के पांच विद्यार्थी, पूर्व माध्यमिक शाला लिटिया के पांच विद्यार्थी और उच्चत्तर माध्यमिक शाला लिटिया के चार विद्यार्थी को पाठ्य पुस्तक वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और खाद्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड वितरित की गई। शिविर में श्रम विभाग द्वारा 07 हितग्राही क्रमशः श्रीमती पूर्णिमा साहू ग्राम जोगीगुफा, श्रीमती गवतरहिन एवं श्रीमती सुमित्रा साहू ग्राम पुरदा, श्री महोदव पटेल ग्राम बोरी, श्री उत्तम चतुर्वेदी ग्राम चीचा, श्रीमती पूर्णिमा गोड़ ग्राम हसदा एवं श्रीमती ओमबाई देशलहरे ग्राम अरसी को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित की गई।शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष धमधा श्रीमती सरस्वती रात्रे, सरपंच ग्राम पंचायत लिटिया श्रीमती पांचोबाई एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे, एसडीएम श्री सोनल डेविड सहित समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- - ग्राम पंचायत लिटिया एवं जोगी-गुफ्फा के मजदूरों को दिया गया प्रशिक्षणदुर्ग, / मनरेगा के तहत 100 दिवस का कार्य पूर्ण कर चुके श्रमिकों को आत्मनिर्भरता के लिए ग्राम पंचायत लिटिया एवं ग्राम पंचायत जोगी-गुफ्फा के मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया।उल्लेखनीय है कि 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले मनरेगा पर आश्रित ऐसे श्रमिकों के कौशल विकास के लिए ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ नाम से योजना शुरू की गई है, जिसके तहत सौ दिन पूरा करने वाले श्रमिकों को जिस काम में उसकी रुचि है उसके लिए सरकार उन्हें ट्रेनिंग दिलवाएगी। इससे नरेगा पर आश्रित रहने वाले श्रमिकों का चयन कर उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिससे सीमित रोजगार की जगह उन्हें पूरे साल भर का रोजगार मिल सके।इसी दिशा में धमधा के ग्राम पंचायत लिटिया एवं ग्राम पंचायत जोगी-गुफ्फा में 13 जून से 22 जून 2024 तक श्रमिकों को प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मुर्गी पालन, फाईल कवर, मसाला, मशरूम की नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद बिहान की सक्रिय महिलाएं मनरेगा हितग्राहियों की काउंसलिंग कर उनकी अभिरुचि आधारित ट्रेड की जानकारी संकलित कर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें एक कुशल, भविष्य के लिए तैयार करेगी।जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देंवागन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा के मजदूरों को आत्मनिर्भरता की ओर जोड़ा जा रहा है, जो मनरेगा के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारी को निभा सके और उद्यमी की दिशा में अग्रसर हो सके। मजदूरों को मास्टर टेªनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें मुर्गी पालन, आचार, पापड बडी, मसाला, फाईल कवर एवं मशरूम की नर्सरी तैयार करना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वह अपनी आजीविका में वृद्धि कर सके। 70 मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया है।वही ग्राम पंचायत लिटिया की रोजगार सहायक श्रीमती लक्ष्मी कुर्रे ने बताया कि ग्राम पंचायत लिटिया में 32 मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोगी-गुफ्फा की रोजगार सहायक खुशबी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत जोगी गुफ्फा में 38 मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को खाद्य प्रसंस्करण में स्वच्छता सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और लेबलिंग की जानकारी दी जा रही है।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 11 जुलाई 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र बोरई केन्द्र क्रमांक 04 ग्राम पंचायत बोरई के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की भर्ती की जानी है।
- -वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा- संकल्प मजबूत होंगे तो विकल्पों की कमी नहीं होगी-वित्त मंत्री श्री चौधरी की छात्रों को सलाह-सही समय पर सही प्लानिंग सफल करियर का आधार-करियर संबंधी मार्गदर्शन देने वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी बच्चों के बीच पहुंचे, सुनाए अपने जीवन अनुभव, दिए कई महत्वपूर्ण टिप्स-नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ ’उत्कर्ष-भविष्य का निर्माण’ कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान समारोहरायपुर /सिर्फ डिग्री पा लेना और उसकी संख्या बढ़ाना आपको कामयाबी के मुकाम तक नहीं लेकर जायेगा, स्किलफुल बनेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। इसलिए गिनती के फेर में न पड़ें और काबिलियत के लिए पढ़ें, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज करियर काउंसलिंग के दौरान बच्चों को यह सलाह दी। वे आज स्कूल और कॉलेज के बच्चों के बीच उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन देने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ’उत्कर्ष-भविष्य का निर्माण’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्हें सुनने बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ शिक्षक और पालक भी पहुंचे थे।वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने एक घंटे के अपने संबोधन में छात्रों को अपनी अब तक जीवन अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि एक छोटे से गांव से निकल कर देश के प्रतिष्ठित आईएएस सेवा में चयन, प्रशासनिक करियर से लेकर राजनीतिक जीवन में प्रवेश और अब प्रदेश के वित्त मंत्री के रूप में कार्य करने का सफर कैसा रहा, क्या चुनौतियां रहीं, उनसे कैसे निपटे और भविष्य के लिए और बड़े लक्ष्य कैसे तय किए और उन्हें कैसे पूरा किया।वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 11 साल की उम्र में अपनी मां के साथ जब रायगढ़ के कलेक्टर ऑफिस पहली बार आया था तभी से मन में ठान लिया था कि आगे चल कर आईएएस बनना है। इस सपने को मैने जिया, लगातार मेहनत की और 23 साल की एज में सबसे कम उम्र में से एक आईएएस बनने की उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने कहा कि बायंग गांव से निकल कर जब मैं आईएएस बन सकता हूं जिसके पिता का देहांत 8 वर्ष की उम्र में हो गया था और मां सिर्फ चौथी तक पढ़ी है तो आप में से हर कोई अपना सपना पूरा कर सकता है। बशर्ते आपको परिस्थितियों से हारना या घबराना नहीं है बल्कि उनका सामना करना है। संकल्प यदि मजबूत होगा तो विकल्पों की कमी नहीं होगी। हमारे सामने अनेकों उदाहरण हैं जो बताते हैं कि विषम परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने वाले सफलता की नई इबारत लिखते हैं। उन्होंने विराट कोहली के पिता के निधन के दिन अपनी टीम के लिए खेली गई बहुमूल्य पारी, आनंद कुमार के संघर्षों के बारे बताते हुए कहा कि इन सभी सफल लोगों ने कठिन परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी होने नही दिया बल्कि उससे लड़े और जीते। उन्होंने बताया कि आईएएस की नौकरी छोडऩे के बाद कृषि कार्य और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम सीखा। खेती-किसानी के वैज्ञानिक तरीकों का ज्ञान लिया, रिसर्च किया, एग्रोनॉमिक्स विशेषज्ञों से सीखने की कोशिश की जिसका पूरा लाभ आज उन्नत कृषि में ले रहा हूं। यह सब बताने के पीछे का अर्थ यह है कि आप समझ लें कि जो करना चाहते हैं उसके बारे में पूरा ज्ञान लीजिए, एक्सपर्ट से सीखिए उसे अप्लाई कीजिए फिर कमाल देखिए। अंत में उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता प्रयासों लेना दो ही परिणाम हो सकते हैं। असफल होने पर निराश नहीं होना है। कोई अनुचित कदम नहीं उठाना चाहिए। हमेशा याद रखें कि जिंदगी किसी एक एग्जाम, किसी एक प्रयास से कहीं ज्यादा कीमती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक अप्रोच रखें। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित करियर गाइडेंस सेमिनार की सराहना की और कहा कि इस कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाए जिससे छात्रों से संवाद बना रहे।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों से अपने समय का सदुपयोग करने और देश के भविष्य में अपना योगदान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह समय महत्वपूर्ण है इसमें की गई मेहनत के जो परिणाम मिलते हैं उसका असर पूरे जीवन की दशा दिशा तय करते हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री मुकेश जैन, श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विवेक रंजन सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, शोभा शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर, । कोरिया जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार डॉ. राजेन्द्र बंसारिया, अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर द्वारा मरीज का ऑपरेशन करने हेतु राशि की मांग की गई थी तथा मरीज के परिजनों द्वारा राशि नहीं दिए जाने के कारण मरीज का इलाज नहीं किया गया।डॉ. बंसारिया के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। अतः राज्य शासन ने डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।डॉ. राजेन्द्र बंसारिया को मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति एवं पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में डॉ. राजेन्द्र बंसारिया मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ते के नियमानुसार पात्र होंगे।
- रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के घर से आज शोक की खबर प्राप्त हुई है। उनके पति और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जीजाजी श्री महेंद्र कल्चुरी जी के दिवंगत होने का दुखद समाचार मिला है।श्री महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। श्री महेन्द्र कल्चुरी जी के देहावसान से डॉ रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। श्री महेंद्र कल्चुरी जी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें बेटा साकेत - बहु शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु - बहु कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका हैं। कल दिनांक 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी जी का अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
- दुर्ग, /जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 210 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 5 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक बेसिक एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के 25, इलेक्ट्रीशियन के 15, लेबर के 15, मेसन के 20, कारपेंटर के 10, बार बेंडर के 15, गैस कटर के 10, स्ट्रक्चर वेल्डर के 10, हेल्पर के 30, असिस्टेंट ऑपरेटर के 10, ग्राईंडर के 15, स्ट्रक्चर फिटर 15, रिगर के 10, स्टोर ऑफिसर के 10, ट्रेनी एक्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।
- रायपुर । चंदखुरी फार्म स्थित अ रा ब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर पालकों द्वारा विद्यार्थियों को न्योता भोज दिया गया । यह भोज पालकगण कामदेव वर्मा , रोशन वर्मा , रमेश चंद्राकर व ओमनारायण साहू के सौजन्य संपन्न हुआ । भोज में विद्यार्थियों को खीर , पूड़ी , सब्जी ,दाल व चावल परोसा गया । न्योता भोज के दौरान बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए और शाला में नियमित आने के लिए प्रोत्साहित भी हुए। .इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहब ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुये भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं । शाला प्रवेशोत्सव व न्यौता भोज के दौरान आरंग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एन. पी. कुर्रे , संस्था प्रमुख जी. आर. मिली , प्रधानपाठक कामता प्रसाद साहू तथा सभी अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम के शिक्षक- शिक्षिकाएं , जिला पंचायत सदस्य ललिता कृष्णा वर्मा, प्रतीक बैस, विश्वनाथ नायक, कृष्ण कुमार वर्मा, शोभा राम यादव, महेश्वर वर्मा सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर कार्यक्रम के लिए तैयार की गई वार्षिक कार्य योजना-प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को शत-प्रतिशत साक्षर किए जाने का लक्ष्य-पहले चरण में कम महिला साक्षरता, अनुसूचितजाति-जनजाति बहुल जिलों और विकासखण्डों को होगी प्राथमिकता-प्रदेश के चिन्हांकित स्कूलों में स्थापित होगा उल्लास साक्षरता केन्द्र-स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत सीईओ को जारी किए दिशा-निर्देशरायपुर / छत्तीसगढ़ में असाक्षरों को साक्षर करने के लिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘‘उल्लास’’ का संचालन किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर परियोजना अनुमोदन बोर्ड द्वारा राज्य में उल्लास कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय व समग्र शिक्षा के समन्वय से इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। कार्यक्रम में अकादमिक सहयोग राज्य साक्षरता केन्द्र द्वारा किया जाएगा। स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के सीईओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिश एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत् विकास लक्ष्य के अनुसार 2030 तक सभी युवा, प्रौढ़, पुरुष एवं महिलाओं को शत-प्रतिशत बुनियादी साक्षरता का लक्ष्य हासिल करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य साक्षरता केवल पढ़ना लिखना और अंक ज्ञान में आत्मनिर्भर होना ही नहीं है, बल्कि इससे भी बढ़कर कार्यात्मकता, सशक्तिकरण तथा आगे सीखते रहना है। साक्षरता एक व्यक्ति के लिए बेहतर आजीविका व अवसरों तक पहुंचने के लिए जरूरी है। समुदाय के लिए समाज की एकता व सबके स्वास्थ्य व शिक्षा हेतु जरूरी है। साक्षरता देश के लिए जनतंत्र की मजबूती व आर्थिक तरक्की एवं विकास हेतु जरूरी है। केन्द्र सरकार की सहायता से संचालित होने वाले इस उल्लास कार्यक्रम में आकांक्षी जिले एवं वामपंथ उग्रवाद प्रभावित जिले, राष्ट्रीय और राज्य औसत से कम साक्षरता दर वाले जिले, 2011 की जनगणना के अनुसार महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत से कम दर वाले जिले में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे स्थान जहां अनुसूचितजाति, जनजाति और अल्पसंख्य बहुल आबादी वाले जिले, शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में पहले चरण में 15 से 35 आयु वर्ग के असाक्षरों और उसके बाद 35 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने का काम किया जाएगा।उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हांकित स्कूलों में उल्लास साक्षरता केन्द्र (सामाजिक चेतना केन्द्र) स्थापित किया जाएगा। जहां असाक्षरों को 200 घण्टे का अध्यापन कराकर बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान प्रदान कराकर नवसाक्षर बनाया जाएगा। नवसाक्षरों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल विकास, सतत् शिक्षा-शिक्षार्थियों को कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति, खेल मनोरंजन एवं स्थानीय रूचि के अनुसार अन्य विषय में उन्नत सामग्री प्रदान करना है।उल्लास कार्यक्रम स्वयंसेवकों के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में संचालित किया जाएगा। स्वयंसेवकों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने वाले 5वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ ही एमएड, बीएड, बीएलएड/बीटीसी/जेबीटी आदि पाठ्यक्रमों के शिक्षक, शिक्षा संस्थानों, सामुदायिक भागीदारी के अंतर्गत स्व-सहायता समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक, पंचायत कर्मी आदि का सहयोग लिया जाएगा।
- रायपुर / मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न स्थानों की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़कों पर आवारा पशुओं के आ जाने के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की आज बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावाड़ा के कारण हो रही दुर्घटनाओं के चिन्हांकित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सड़कों पर आने वाले पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में समुचित व्यवस्था के साथ रखा जाए। चिन्हांकित मार्गो पर पशु हटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि सड़कों पर आवारा अथवा पालतु पशुओं के पाए जाने पर उन्हें हटाने के लिए एक निश्चित व्यवस्था की जाए। बैठक में विभिन्न जिलों के कलेक्टर ने बताया कि सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्यवाही की जा रही है तथा सड़कों पर पशु पाए जाने पर उन्हें गौशालाओं में रखा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे एडवांस ट्रॉफिक मेनेजमेंट सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। इसी तरह से पुलिस विभाग द्वारा सड़कों पर पेट्रोलिंग की जा रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, नगरीय प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस., लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
- -जनदर्शन में देखने को मिली मुख्यमंत्री श्री साय की संवदेनशीलता-अनवरत पांच घंटे आम लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनींरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का राज्य की जनता को स्वच्छ, पारदर्शी, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रशासन मुहैया कराने का संकल्प एक-एक कर अमल में दिखाई देने लगा है। सत्ता की बागड़ोर सम्भालने के बाद से ही शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इच्छा आज जनदर्शन में पूरी होती दिखी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए नये सिरे से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की है। जनदर्शन का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 27 जून गुरूवार को आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के दूर-दराज से आए हजारों लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। बड़े ही अपनत्व भाव से उन्होंने आम जनमानस की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनी और विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को तत्परता से निपटाने के निर्देश दिए।आज 27 जून को मुख्यमंत्री जनदर्शन का पहला कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने आवेदनों और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलने रायपुर स्थित उनके कार्यालय पहुंचे थे। जनदर्शन का समय पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित था, परन्तु कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसामान्य की मौजूदगी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने न सिर्फ जनदर्शन कार्यक्रम की निर्धारित समयावधि को बढ़ाया, बल्कि स्वयं कार्यक्रम में यह बात कही कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, यहां आए प्रत्येक व्यक्ति से वह मिलेंगे और उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनेंगे। यही वजह है कि मुख्यमंत्री जनदर्शन का यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक अनवरत पांच घंटे चला। मुख्यमंत्री श्री साय इस दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी।मुख्यमंत्री श्री साय का लोगों के प्रति अपनेपन का भाव एवं संवेदनशीलता ने जनमानस की शासन-प्रशासन से दूरी को मिटा दिया है। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एक ओर जहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों के समुचित इलाज और मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश देते दिखे, वहीं दिव्यांग और निशक्तजनों के बीच पहुंचकर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनी, बल्कि उन्हें आवश्यक उपकरण, ट्राईसायकल आदि की सौगातें दी। मुख्यमंत्री इस दौरान उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इच्छुक युवाओं के लिए भी आवश्यक प्रबंध करने के लिए तत्परता से अधिकारियों को निर्देशित करते दिखे।जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताने को लेकर लोग काफी उत्साहित थे। भारी उमस और गर्मी के बावजूद भी जनदर्शन स्थल लोगों से खचाखच भरा था। मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं की जानकारी देने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मुख्यमंत्री को आवेदन देने के बाद लोगों के मन में संतोष और चेहरे पर संतुष्टि का भाव देखने को मिला। जनदर्शन कार्यक्रम में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने मिलकर अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं के संबंध में आवेदन दिया, जिसमें ज्यादातर आवेदन राजस्व, नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण कार्य एवं स्वेच्छानुदान से संबंधित थे। जनदर्शन में मिले सभी आवेदनों को पंजीबद्ध किया गया है और आवेदन देने वाले लोगों को टोकन भी दिया गया है।मुख्यमंत्री ने ब्रेन सर्जरी के लिए तत्काल स्वीकृत किए डेढ़ लाख रूपए - जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगों को श्रवण यंत्र, ट्राईसायकल, सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक मदद मौके पर ही मुहैया कराई गई। बीमारी से पीड़ित लोगों के त्वरित इलाज का भी प्रबंध किया गया। धमतरी निवासी श्री अमित सोनी के ब्रेन सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री ने डेढ़ लाख रूपए की मंजूरी देने के साथ ही वर्षा चांदवानी के इलाज के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
- -मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन एवं स्वयं पर रखें विश्वास: मिलेगी सफलता-शिक्षकों के हाथ में बच्चों का भविष्य: प्रतिबद्ध होकर करें कार्य-नटवर स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सवरायपुर / वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज शासकीय अंग्रेजी माध्यम नटवर स्कूल, रायगढ़ में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें निःशुल्क गणवेश व पाठ्य पुस्तक भी प्रदान किए। इस दौरान यहां न्यौता भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किए।शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बच्चों से कहा कि आप अपने जीवन के बहुत महत्वपूर्ण साल की शुरुआत कर रहे हैं। यह शाला प्रवेश उत्सव नटवर स्कूल में मनाया जा रहा है, जो हम सबके लिए एक गौरव और भावुकता का समय है। आज मंच में बैठे कई लोग इस स्कूल से पढ़े हैं और मैं बताना चाहता हूं कि मेरे पिताजी एवं चाचा भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। ऐसे ही सबकी यादें इस स्कूल से जुड़ी हुई हैं, यह सब के लिए गर्व का विषय है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अगर आप अपने जिंदगी में परिवर्तन लाना चाहते हैं जिससे आपके माता-पिता को सारी सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान मिले तो इसका सबसे सहज एवं सरल माध्यम शिक्षा है।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से सारी सुख सुविधा मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। यह आपको इस उम्र में समझने की आवश्यकता है। मैं स्वयं छोटे से गांव बायंग का निवासी हूं मेरे दादा किसान थे, मेरी मां कम पढ़ी-लिखी है लेकिन उन्होंने मेरी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज आप सभी अच्छे स्कूल और शिक्षकों के बीच पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि हमारे समय में ना तो अच्छे स्कूल थे और न ही पूरे विषयों के शिक्षक। उन्होंने स्कूली पढ़ाई से लेकर आईएएस बनने तक के सफर को साझा करते हुए कहा कि आपके जिले के बायंग गांव का व्यक्ति विभिन्न परिस्थितियों के बाद भी कलेक्टर बन सकता है तो आप हमसे बेहतर जगह पर जा सकते हैं। मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन एवं अपने आप पर भरोसा रखें, दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारत तेजी से बदलते हुए विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। इसमें बहुत सारे लोगों को अवसर मिलेगा। हम अपने आप को उस अवसर को लेने के लिए कितना तैयार कर पाते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। शासकीय नौकरियों के अलावा अन्य संभावनाएं भी हैं, उसको भी आप को समझना होगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के अंदर व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, धैर्य का विकास करें तभी वे कठिन से कठिन लक्ष्य पा सकते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को कहा कि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दें। शिक्षकों के हाथ में बच्चों का भविष्य होता है आप उनको संवार सकते हैं सभी प्रतिबद्ध होकर कार्य करें।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने नटवर स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय में नटवर स्कूल में प्रवेश के लिए लाइन लगी रहती थी और आप सभी सौभाग्यशाली हैं, यहां आपका प्रवेश हो रहा है। आप सभी दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें और नटवर स्कूल के साथ ही जिले का नाम रोशन करें।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि हमें एक विद्यार्थी की तरह वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो आज हमारे बीच उपस्थित हैं जो कभी शाला प्रवेश उत्सव में रहे होंगे। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से एक रास्ता चुना और उस मुकाम पर पहुंचे। यह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। विद्यार्थियों के लिए टीचर एक मार्गदर्शक की भूमिका में होता है। बच्चे उनसे जुड़े रहें, उनकी बातों का अनुसरण करें। उन्होंने सभी को मन लगाकर पढऩे और प्रदेश देश के साथ विदेश में नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री गुरूपाल भल्ला, श्री मुकेश जैन, श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विवेक रंजन सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, शोभा शर्मा, श्री दीबेश सोलंकी, श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री नरेश गोरख, श्री डिग्री लाल साहू, श्री सूरज शर्मा, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर श्री आर.पी.आदित्य, सहायक संचालक शिक्षा संभाग श्री प्रशांत राय, श्री डी.के.वर्मा, श्री जी.आर.जाटवर, श्री मनोज अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, श्री नरेन्द्र चौधरी, श्री के.के.स्वर्णकार, श्री जे.के.राठौर, श्री भूनेश्वर पटेल, श्री आलोक स्वर्णकार, सुश्री तरसिला एक्का उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।प्रतिभाशाली बच्चे हुए पुरस्कृतजिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को सर्टिफिकेट, मोमेन्टो एवं बुक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रतिमा महंत, रमेश सिंग, खुशवेन्द्र टंडन, तेजस्वनी निषाद, रौनक चौधरी, निशि मिश्रा, गरिमा पटेल, तौफेल अंसारी, राखी पटेल एवं रितिका महंत शामिल थे।बच्चों ने सीखे डायरिया नियंत्रण के उपायजिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को डायरिया नियंत्रण के विधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग द्वारा ओआरएस घोल निर्माण की जानकारी के साथ ही हैंड वॉश करने के तरीके का प्रदर्शन किया गया, ताकि डायरिया को नियंत्रण कर सके। इस दौरान वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने स्टॉप डायरिया कैंपेन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 जून को सवेरे 10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय बैठक के बाद दोपहर 2.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम नई दिल्ली में करेंगे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाये गये ई-स्वास्थ्य धाम एप अपने मोबाइल में अपलोड करने का आग्रह किया है। चारधाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यह एप तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से यात्रीगणों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी निर्बाध रूप से मिल सकेगी। किसी तरह की मेडिकल जरूरत पड़ने पर भी इस एप से उन्हें सहायता मिल सकेगी। इस एप के माध्यम से समय-समय हर उत्तराखंड सरकार द्वारा हेल्थ चेकअप संबंधी जारी किये गये निर्देशों की भी जानकारी मिल सकेगी। चारधाम जाने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए इस एप का निर्माण किया गया है।file photo
- -सुशासन, पारदर्शिता और कामकाज की गति तेज करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक और पहल-श्री साय ने हफ्ते का एक दिन कर दिया नागरिकों के नाम-जनदर्शन कार्यक्रम फिर शुरू, कोई भी कर सकेगा मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात-मुख्यमंत्री स्वयं लेते हैं आवेदन, कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों को देते हैं कार्यवाही के निर्देश-आवेदनों के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ पोर्टल के माध्यम से प्रगति की मॉनिटरिंग भीरायपुर। वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री-निवास के दरवाजे आज आम-नागरिकों के लिए पूरी तरह खुल गए। आज की ही तरह अब हर सप्ताह, गुरुवार के रोज, ये दरवाजे इसी तरह खुला करेंगे। इन खास दिनों में आम-औ-खास, कोई भी नागरिक, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर सकेगा।दरअसल, मुख्यमंत्री की ही इच्छा के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन ने आज से एक खास कार्यक्रम- जनदर्शन - का दोबारा आगाज कर दिया है। आम नागरिकों से सीधी मुलाकात और सीधे संवाद के इस कार्यक्रम का फार्मेट ऐसा है कि मुख्यमंत्री निवास में सहज वातावरण में लोग अपनी बातों को मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं। वे अपनी शिकायतें, समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव आसानी से मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। एक साधारण सी टेबल के एक ओर मुख्यमंत्री की कुर्सी होती है और दूसरी ओर फरियादी। आस-पास ही मुख्यमंत्री के सचिवालय के अधिकारियों सहित राज्य के वरिष्ठतम अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन के लिए मुस्तैद खड़े होते हैं। शिकायतों और सुझावों को बकायदा रजिस्टर्ड किया जाता है, नागरिकों को टोकन दिया जाता है, ताकि शासन द्वारा की जा रही कार्यवाही की मॉनिटरिंग की जा सके और आवेदक भी समय-समय पर प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सके। इसके लिए बकायदा एक पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें टोकन नंबर दर्ज करते ही प्रगति की जानकारी आवेदक के सामने होती है।आज जनदर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इनमें महिलाओं भी खासी संख्या में शामिल थीं। कार्यक्रम को लेकर जितना उत्साह नागरिकों में था, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उतनी ही उत्सुकता और आत्मीयता के साथ उनसे मुलाकात करते नजर आए। आवेदकों से आवेदन लेने के साथ-साथ वे उनसे पारिवारिक ढंग से बातें भी करते नजर आए। महिलाओं ने जब महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा तो श्री साय ने भी मुस्कुराते हुए विनम्रता से तुरंत आभार व्यक्त किया। आवेदकों के साथ आए बच्चों के साथ उन्होंने अभिभावक की तरह घुल-मिल कर बातें की। कार्यक्रम में सहायता की आस लेकर कई दिव्यांग भी पहुंचे थे, इन सभी दिव्यांगों की उम्मीदें पूरी हुईं, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें तत्काल ट्रायसायकल और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक महिला ने अपने कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए सहायता मांगी, तो मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें हर जरूरी सहायता दी जाएगी।वर्ष 2018 से पहले तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में यह कार्यक्रम इसी नाम से संचालित था। मुख्यमंत्री की इच्छा थी इसे दोबारा शुरू किया जाए, ताकि उनसे मिलने के इच्छुक ज्यादा से ज्यादा लोगों से मुलाकात की जा सके। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को राज्य में सुशासन स्थापित करने और कामकाज में पारदर्शिता तथा तेजी लाने के लिए भी महत्वपूर्ण माना है। आज कार्यक्रम के पहले दिन लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा- हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान समय-सीमा में हो सके।
- -कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम कार्यशाला का शुभारंभ करेंगेरायपुर, । भरतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-9, जबलपुर के अन्तर्गत आने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 81 कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 से 30 जून, 2024 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ कल 28 जून, 2024 को प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ के कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम करंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. रंजय के. सिंह एवं कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-9, जबलपुर के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि इस तिन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा विगत वर्ष किये गये कार्यां का प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा तथा अगामी वर्ष की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एवं विभिन्न संस्थानों के निदेशक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के निदेशक विस्तार सेवाएं तथा छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के अंतर्गत कार्यरत 81 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख एवं वैज्ञानिक शामिल होंगे।
-
-वर्षों पुरानी जनसमस्या का हुआ त्वरित समाधान \
रायपुर।आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के नेतृत्व एवं जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन तांड़ी, स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, श्री भूषण ठाकुर की उपस्थिति में धमतरी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही करते हुए वहाँ की बंद नाली को खोलने की कार्यवाही की गयी. धमतरी रोड से अतिक्रमण हटाकर 15 फेरी वालों को लालपुर ओव्हरब्रिज के नीचे वेंडर पालिसी के तहत व्यवस्थापित करने की कार्यवाही की गयी. इससे वर्षों पुरानी जनसमस्या का त्वरित समाधान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से हो गया, जिसको लेकर नागरिकों द्वारा नगर निगम जोन 10 की टीम के त्वरित कार्य की सराहना की गयी.
- बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए है। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 46 और कार्यकता हेतु वार्ड क्रमांक 21, 46 एवं 66 में रिक्त पदों के लिए 27 जून से 18 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया गया है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- रायपुर / रेवती रमण महाविद्यालय सूरजपुर के हिन्दी शाखा में नेत्रहीन दिव्यांगजनों के लिए स्थापित कीबो एक्स.एस. डिवाईस का आज महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा उद्घाटन किया है। यह डिवाइस दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए स्थापित किया गया है, ताकि दृष्टिबाधित व्यक्ति पुस्तक में अंकित शब्दों को इस डिवाइस के माध्यम से ऑडियो फॉर्मेट में कन्वर्ट कर अपने ज्ञान के संवर्धन कर सकें। इसके साथ ही हितग्राही किसी भी किताब को स्कैन कर इसका ट्रांसलेशन कर किसी भी भाषा में सुन सकते है और ज्ञान अर्जित कर सकतें है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, एन.आई.सी., डी.आई.ओ., श्री रोहन सिंह, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- -महिला एवं बाल विकास मंत्री सूरजपुर के जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल-नवप्रवेशित नन्हे मुन्नो का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन, वितरित किया गया निःशुल्क गणवेश-प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित-सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को किया सायकल वितरणरायपुर /विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए शिक्षा सबसे अहम है, यदि स्कूली शिक्षक लक्ष्य का निर्धारण करते हुए और संकल्प लेते हुए बच्चों को मन से पढ़ायेंगे तो निश्चित ही हमारे बच्चे प्रदेश के नाम को गौरवांवित करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ये बात सूरजपुर के जिला स्तरीय शाला प्रवेश कार्यक्रम में कही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी, पालक व शिक्षकों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर किया गया। तत्पश्चात् सूरजपुर जिले अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले विकास के बिंदुओं से की गई। जिसका प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार व गतिविधियों की संक्षिप्त झलकियों का प्रदर्शन किया गया। कस्तूरबा गांधी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के साथ-साथ उनके पालकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट प्रदान करने की बात कही गई।कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को सामग्री वितरण और बालिकाओं को सरस्वती योजना अंतर्गत सायकल प्रदान किया गया।कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री श्री रामसेवक पैकरा,श्री राजेश अग्रवाल,श्री अजय अग्रवाल, श्री बिहारी कुलदीप, श्री लवकेश पैकरा, श्री बिज्जु दासन एवं श्री राजेश्वर तिवारी,संभागायुक्त श्री गोविंद राम चुरेंद्र, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामललित पटेल, जिला मिशन समन्वयक श्री शशिकांत सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री रविन्द्र देव सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर / छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला’ का आयोजन राजधानी रायपुर में 28 जून से किया जा रहा है। कार्यशाला कृषि महाविद्यालय रायपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरिश चंदेल करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. रंजय के. सिंह एवं कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निदेशक डॉ. एस.आर.के. सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
- -मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की निर्देश दिएरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता से संबंधित शिकायतों एवं अपेक्षाओं के कई तरह के मामले देखने और सुनने को मिल रहे हैं। जनदर्शन में लोग मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बता रहे हैं और अपनी अपेक्षाओं से संबंधित आवेदन भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शुरू हुए जनदर्शन कार्यक्रम में किसान ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि उसके सहकारी बैंक के खाते से फर्जी तरीके से न सिर्फ राशि निकाली गई है, बल्कि उनके नाम से फर्जी तरीके से केसीसी लोन भी निकाला गया है। मुख्यमंत्री ने किसान ओम प्रकाश की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर के कलेक्टर को तत्काल मामले की जांच कराने तथा दोषी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के साथ ही किसान को राशि वापस कराने के भी निर्देश दिए।जनदर्शन कार्यक्रम में जिला बिलासपुर, थाना सीपत के ग्राम नवागढ़ के किसान श्री ओमप्रकाश ने बताया कि उसके सहकारी बैंक खाते से रमेश साहू, जो कि सेवा सहकारी समिति सीपत में कम्प्यूटर ऑपरेटर है, उसने फर्जी हस्ताक्षर कर तीन बार में कुल 27 हजार रूपए निकाल लिए हैं। विड्रॉल पर्ची निकालने पर पता चला कि रमेश साहू ने उसके नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाली है। रमेश साहू ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर उससे बैंक पासबुक ले लिया और फर्जी तरीके से राशि आहरित की। किसान ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उसके नाम पर किसी ने फर्जी तरीके से वर्ष 2019 में 16 हजार रूपए का लोन भी निकाला है।
- रायपुर / राजनांदगांव से मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंची दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही। अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी।मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। आप तैयारी करें। दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। वर्ष 2012 में पति के निधन के बाद से वे जेसीबी चला रही हैं। उन्होंने देश भर में अनेक एक्सपो में भाग लिया है और अनेक कंपनियों के साथ इस संबंध में काम कर रही हैं। 61 साल की दमयंती ने कहा कि अगले 4 साल तक वे जेसीबी चलाती रहेंगी।मुख्यमंत्री ने दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रोलमॉडल हैं। जनदर्शन के माध्यम से आपसे मुलाकात हुई है। आप ऐसे ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहिए।
- -शिक्षा के महत्व को समझे और नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई का आंकलन करे-तिल्दा में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री-11 विकास कार्यो के लिए 60 लाख रूपए से अधिक की घोषणारायपुर, / राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज बीएनबी स्कूल तिल्दा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर करोगे भरोसा भगवान पर, तो तकदीर में लिखा है वो पाओगे और अगर करोगे भरोसा खुद पर, तो भगवान वो लिखेगा जो तुम खुद चाहोगे।’ उन्होंने कहा कि शाला को संवारने का दायित्व केवल शिक्षक का नहीं वरन छात्र एवं पालकों का भी है। पालक भी बच्चों के पढ़ाई के महत्व को समझे और नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई का आंकलन भी करे। बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए न केवल पढ़ाई अपितु खेल एवं विभिन्न कला को सीखना भी जरूरी है। इसी तरह शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार की शिक्षा भी जरूरी है। संस्कार सही नहीं होने से जीवन का पतन हो जाता है। संघर्षों से ही कामयाबी मिलती है।शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में श्री वर्मा ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निःशुल्क गणवेश और पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया। इसके साथ ही दिव्यांग को ट्रायसाइकिल मेधावी छात्रों का सम्मान, छात्राओं को साइकिल वितरण तथा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने हायर सेकेण्डरी स्कूल सासाहोली के अधूरे अहाता निर्माण को पूर्ण करने, बी एन बी स्कूल के लिए शेड में पंखा लगाने व शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, मिडिल स्कूल नेवरा पुरानी बस्ती में शेड व अहाता निर्माण के लिए दस लाख रूपए, सेजेस नेवरा सायकल स्टैंड के लिए 15 लाख रूपए, बांसटाल स्कूल में शेड हेतु 10 लाख रूपए व माइक सेट के लिए पचास हजार रूपए, हेमू कलाणी स्कूल के लिए 10 लाख रूपए, टोहड़ा हायर सेकेण्डरी में रंगमंच और सायकल स्टैंड के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की।कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष श्री मनहरे और नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरू डहरिया ने कहा कि शिक्षक द्वारा दिए गए शिक्षा को अपने जीवन में उतारें। शिक्षकों और माता-पिता के आज्ञा का पालन कर अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, अन्य जनप्रतिनिधि, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे, प्राचार्य बी एन बी राजेश चंदानी सहित ब्लाक के सभी विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र, समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम लोग, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रायपुर अकोली निवासी सुश्री रमेसरीन धीवर ने फैंसी स्टोर खोलने के लिए शासकीय योजना से लोन दिलाने का आग्रह किया।धमतरी निवासी श्रीमती ईशा रानी सोनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि उनके पति श्री अमित सोनी के मस्तिष्क में ब्लड जम गया है, रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी मुश्किल एक बार उनका ऑपरेशन करवा पाए है। डॉक्टरों ने एक और ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। श्रीमती जानकी साहू के पति कैंसर मरीज है, उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिए जनदर्शन में आई है। इसी प्रकार रायपुर निवासी आशिया परवीन ने बताया कि उनका छत बरसात में पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे परिवार के साथ मकान में रहने में परेशानी होती है, मकान क्षतिपूर्ति दिलाने का आग्रह किया।भाटापारा बलौदाबाजार निवासी श्रीमती ममता निर्मलकर ने मुख्यमंत्री से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री जगदीश निर्मलकर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-3 नियमित सफाई कर्मचारी थे। 24 फरवरी 2018 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। अब तक उनको अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। इसी प्रकार सड्डू रायपुर की लता साहू के पिता भी नगर निगम में लाईन मैन थे। उनके मृत्यु के आठ वर्ष पश्चात् अभी तक उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है।ग्राम सोनडोंगरी की श्रीमती कामिनी साहू और सरिता कुर्रे खुशबू महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो, इसके लिए जनदर्शन में पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।






-copy.jpg)


-copy.jpg)




.jpg)



.jpg)







.jpg)
.jpg)