- Home
- देश
-
मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिए दोस्ती का दर्दनाक अंत
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात पत्नी संग उसके कथित प्रेमी को देखकर आरोपी पति ने आपा खो दिया। आरोपी पति बैट से पीट-पीटकर पत्नी के कथित प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में काम करने वाला पति उस दिन अचानक घर पहुंचा था। वहीं, मृत प्रेमी नोएडा का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला बन्नादेवी थानाक्षेत्र के सारसौल का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति का नाम सुंदर लाल है जो सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में आरोपी पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम और ललित भी हैं। आरोपी सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक आरोपी सुंदर लाल की पत्नी और बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार सारसौल आ गया।
पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपी सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और घर का दरवाजा खुला था। जब आरोपी पति ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी आरोपी पत्नी किसी दूसरे मर्द के साथ थी। यह देख आरोपी सुंदर लाल ने आपा खो दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे घर के अंदर क्रिकेट का बैट दिखाई दिया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों और मोबाइल आदि के आधार पर हुई।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मृत युवक के परिवारवालों को सूचना दे दी है। एसपी सिटी श्री सिंह ने यह भी बताया कि मौके पर और थाने लाकर हुई पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि मृतक प्रेमी विकास मोमबत्ती और अन्य सामान बेचने का काम करता था। चार साल पहले मिस्ड कॉल और फेसबुक के जरिये उससे प्यार हो गया। इसके बाद अक्सर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। -
ग्वालियर। ड्यूटी पर जा रहा युवक सर्दी लगने पर सड़क किनारे जल रहे अलाव तापने बैठ गया। इसी बीच बस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब पचास फीट घसीटता चला गया और एक खंबे की चपेट में आ गया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित सेंट बियानी स्कूल के सामने की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी कटरा मोहल्ला निवासी अनिल प्रजापति पुत्र मुन्नालाल प्रजापति प्रायवेट जॉब करता है। मंगलवार की सुबह छह बजे वह अपनी बाइक से जॉब पर जाने के लिए निकला। अभी वह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सेंट बियानी स्कूल के सामने पहुंचा तो सर्दी ज्यादा लगने पर सड़क किनारे जल रहे अलाव पर तापने के लिए बैठ गया। इसी बीच बस ने रॉग साइड आकर अलाव ताप रहे अनिल और उसकी बाइक को चपेट में लेकर घसीटती चली गई। करीब पचास फीट घसीटने के बाद बस खंबे से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस ने उसके शव को पीएम हाउस भेज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -
कोटा। कोटा-बारां नेशनल हाईवे पर सिमलिया थाना क्षेत्र के कराडिय़ा गांव के पास भीषण हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पीछे के टायर फटने से अनियंत्रित होने के बाद लहराते हुए हाईवे से बगल के खेतों में उतर गयी और पल्टी खा गयी हैं। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की सहायता से एमबीएस में पहुचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक ओर घायल ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर एमबीएस अस्पताल में परिचित व रिश्तेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस अधिकारी में एमबीएस अस्पताल पहुंचे। हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 घायल बताए गए हैं। जिनका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में 12 लोग सवार थे, जो बारां से समारोह में शिरकत कर कैथून लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार कार ने पहले 8 से 10 पलटी खाई, फिर करीब 20 फिट ऊपर तारों से टकराई। खेत में जाकर उतर गई। हादसे में बिलाल (40 साल), राशिद परवेज (35 साल), परवेज ( 35 साल), मुजादिन ( 28 साल) व हसन (40 साल) की मौत हो गई। सभी मृतक कैथून कस्बे के निवासी है। अलग-अलग परिवार के सदस्य है। इधर हादसे की सूचना पर एसपी ग्रामीण शरद चौधरी ने भी जानकारी ली और मुख्यालय से अतिरिक्त जाप्ता भी मौके के लिये रवाना किया।
पुलिस उपाधीक्षक रणविजय ने बताया कि कार सवार 12 लोग बारां से समारोह में शिरकत करके कैथून लौट रहे थे। शाम को उनकी स्कार्पियो पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे है। - कौशांबी (उप्र)। जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही लड़कियों के ऊपर बारजा गिरने से मलबे में दबकर एक बालिका की मौत हो गई तथा तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी हरीश चंद चौधरी के घर के बाहर सोमवार को गांव की ही गुडिय़ा (11), सोनिया (12), कुसुमा (6) व रेशमा (11) खेल रही थीं। इसी दौरान हरीश चंद्र चौधरी के घर का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया और मलबे में चारों बच्चियां दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि हादसे में गुडिय़ा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीनों बच्चियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुडिय़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि तेजी से हो रहे शहरीकरण को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश में बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण और लोगों का रहन-सहन आसान बनाने में सुधार के लिए मंच उपलब्?ध करा सकता है।श्री मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। यह लाइन जनकपुरी पश्चिम को बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह संचालित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का भी उद्घाटन किया। देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे- डेबिट कार्ड धारक इसका इस्तेमाल कर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा कर सकेंगे।वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरी, बुनियादी ढांचा विकसित करने के जरिये चुनौती को अवसर में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने स्थानीय मांग, स्थानीय उत्पादों को उच्च स्तर का बनाने को प्रोत्साहन देने, मेक इन इंडिया के विस्तार और आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि मेट्रो सहित परिवहन के आधुनिक साधनों का विस्तार शहरी लोगों की जरूरतों के अनुसार किया जाना चाहिए। इसीलिए सरकार विभिन्न शहरों में मेट्रो नियो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और मेट्रो लाइट सहित विभिन्न प्रकार की मेट्रो लेन चलाने की दिशा में कार्य कर रही है।देशभर में मेट्रो लाइनों के विकास के लिए किए गए कार्य का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि 2014 में पांच शहरों में मेट्रो ट्र्रेन चल रही थी, लेकिन अब देश के 18 शहरों में मेट्रो चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्ष में 25 से अधिक शहरों तक मेट्रो ट्रेन का विस्तार करने जा रही है।मेट्रो सेवाओं के विस्तार के लिए मेक इन इंडिया के महत्व पर बल देते हुए श्री मोदी ने कहा कि इससे लागत घटती है, विदेशी मुद्रा बचती है और देश के लोगों को ज्यादा रोजगार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अब दर्जनों भारतीय कंपनियां मेट्रो ट्रेन से संबंधित निर्माण कार्य में लगी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना बहुत महत्वपूर्ण है और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड इसी दिशा में बड़ी पहल है जो सार्वजनिक परिवहन के लिए समेकित पहुंच उपलब्ध करायेगी।
- नई दिल्ली। भारत में कोविड टीकाकरण का अभ्यास शुरू हो गया है। पहले चरण में चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब और असम में दो दिन का अभ्यास आज से शुरू हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य चुनौतियों की पहचान करना और योजना में अपेक्षित परिवर्तन करना है ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह बाधारहित बनाया जा सके।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दो दिन के इस अभ्यास से विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों को आवश्यक अनुभव उपलब्ध होगा। इससे कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया की जांच करने, तथा संबंधित चुनौतियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे प्रक्रिया में आवश्यक सुधार सहित वास्तविक कार्यान्वयन में भी मदद मिलेगी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास के दौरान टीकाकरण के बाद के संभावित दुष्प्रभावों के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इस दौरान ब्लॉक और जिला स्तरों पर निगरानी तथा समीक्षा पर भी ध्यान दिया जायेगा। अभ्यास के दौरान मिली जानकारी और सुझाव राज्यों और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को उपलब्ध कराये जायेंगे।नई दिल्ली में वर्धमान, महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर नीरज गुप्ता ने इस अभ्यास के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन आने के बाद भी संक्रमण को हल्के में न लें और सुरक्षित तथा स्वस्थ रहने के लिए सभी सावधानियां बरतें।
- -कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हुईनई दिल्ली। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 हजार से अधिक रोगी ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 97 लाख 82 हजार से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस समय लगभग दो लाख 77 हजार लोगों का उपचार हो रहा है।पिछले 24 घंटों के दौरान बीस हजार से अधिक नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख से अधिक हो गई है।मंत्रालय ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटों में दो सौ 79 रोगी कोविड से मौत का शिकार हुए हैं। देशभर में एक लाख 47 हजार छह सौ से अधिक रोगियों ने महामारी से अपनी जान गंवाई है। इस समय मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया है कि अब तक देश भर में लगभग 16 करोड़ 88 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 लाख 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है।
-
जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित एक विश्वविद्यालय से तीन बहनों को एक साथ पीएचडी की उपाधि दी गई। ये तीनों बहनें किसान की बेटियां हैं। सरित तिलोतिया ने भूगोल में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। दूसरे का नाम किरण तिलोतिया है, जिन्होंने केमिस्ट्री में अपनी पीएचडी कम्प्लीट की है और तीसरे का नाम अनिता तिलोतिया है, जिन्होंने एजुकेशन में अपना डॉक्टरेट पूरा किया है। इन सभी को जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है, जो झुंझुनू के चुरेला गांव में स्थित है।
पीएचडी की डिग्री से सम्मानित ये तीन बहनें अब देश के प्रति अपना योगदान देने की चाह रखती हैं और शिक्षा के माध्यम से भारत को एक नई बुलंदी तक पहुंचाना चाहती हैं। ये देश में दूसरी दफा है, जब एक साथ तीनों बहनें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित की गई हैं। इससे पहले, मध्य प्रदेश की तीनों बहनों को एक साथ पीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया गया था। -
धुबरी। असम के कोकराझार जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक सवारी बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बोगरीबारी पुलिस थानांतर्गत आने वाले पानबाड़ी इलाके के पास छतागुरी में हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आम लोगों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। हमारी सूचना के मुताबिक, सात यात्रियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल 20 अन्य यात्रियों का गुवाहाटी और इलाके के आसपास के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। -
पटना। पटना में प्रतिष्ठित बुद्ध स्मृति पार्क को डिजाइन करने वाले प्रख्यात वास्तुकार विक्रम लाल का ब्रसेल्स में निधन हो गया है। उनके परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। बौद्ध वास्तुकला के लेखक और विद्वान लाल दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर को डिजाइन करने वाली टीम का हिस्सा थे और भारतीय शास्त्रीय संगीत के जानकार भी थे। उनके 85 वर्षीय पिता जेके लाल ने कहा कि उनके निधन से हम टूट गए हैं। दिल्ली से संचालित विरासत संजोने वाले संगठन इनटैक के पटना अध्याय के संयोजक उनके पिता ने कहा कि वह हाल ही में मुझे देखने के लिए भारत आया था क्योंकि मैं अस्पताल में भर्ती था, और फिर वह ब्रसेल्स लौट गया। वह तब ठीक था। सोशल मीडिया पर वास्तुकार के लिए संवेदना व्यक्त की जा रही है। पारिवारिक मित्र ने बताया कि आज सुबह टहल रहे थे तभी हृदय संबंधी उन्हें समस्या हुई और उनका निधन हो गया। मूल रूप से पटना के रहने वाले लाल दिल्ली के लाल ऐंड एसोसिएट फर्म में प्रधान वास्तुकार और साझेदार थे।
&&
-
युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
झालावाड़। झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आरोपी युवक से मारपीट की। उसे निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। सूचना पर पुलिस ने युवक को मुक्त कराया, साथ ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महिला ने भी छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है।
महिला ने रविवार सुबह सारोला थाने में रिपोर्ट दी कि शनिवार रात साढ़े 9 बजे वह घर में अकेली थी, तभी गांव के ही युवक ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आरोपी को समझौते के लिए ढाबे पर बुलाया, वहां मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया और उसके हाथ पीछे बांध दिए। लाठी, लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। उसके गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी उसे सरेराह मारपीट करते हुए गांव के तिराहे पर ले गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त युवक को छुड़ाकर चौकी पर लाई। यहां पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
5 साल का बेटा गंभीर; जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका
जोधपुर। जिले के आसोप इलाके में घर में पति-पत्नी और 8 साल की बेटी की लाश मिली है। जबकि 5 साल के बेटे की हालत गंभीर है। आशंका है कि जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की मौत हुई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार ने गलती से जहरीला पदार्थ खाया या फिर आत्महत्या के इरादे से। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आसोप थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि मृतकों में मुकेश (35), उसकी पत्नी खुशबू (30) और 8 माह की बेटी सोनाली है। जबकि बेटा बेहोश हालत में मिला। उसे इलाज के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मुकेश बासनी हरिसंह क्षेत्र में स्थित नागाणा राय मिनरल्स में काम करता था। वह झारखंड राज्य के गिरडीह का रहने वाला था। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि जहरीले पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई है। सोमवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो तीनों की लाश पड़ी थी। बगल में बच्चा बेहोश पड़ा था।
इसके बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल की टीम ने उनके यहां से बचे हुए खाने के सैंपल लिए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि तीनों की मौत के पीछे कारण क्या रहा। ऐसा माना जा रहा है कि रात को खाने में गलती से कोई विषाक्त पदार्थ गिर जाने से उनकी मौत हुई।
- फिरोजाबाद (उप्र। फिरोजाबाद के दक्षिण क्षेत्र जैन मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो के निकट रविवार दोपहर एक होटल के कमरे से बैंक कर्मी का शव बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने बताया कि हैदराबाद के गोपनपल्ली इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय राजकुमार गत 24 दिसंबर को बैंक ऑफ इंडिया की फरिहा कस्बा स्थित शाखा में ड्यूटी ज्वाइन करने आए थे।उन्होंने बताया कि दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे राजकुमार शनिवार के कमरे का दरवाजा शनिवार को उनके बैंक से लौटकर आने के बाद से नहीं खुला। पांडे के मुताबिक राजकुमार के भाई राहुल ने उन्हें फोन किया। जवाब न मिलने पर उन्होंने होटल कर्मियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब ना मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर राजकुमार का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।-
- जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले के त्रिकूट पहाड़ पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं के दर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। केन्द्र शासित प्रदेश की ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों और जम्मू शहर में बारिश हुई और काले घने बादल छाए रहे। अधिकारियों ने बताया कि भवन सहित पूरे त्रिकूट पहाड़ पर शाम करीब 5.30 बजे से बर्फबारी शुरू हुई और आधे घंटे तक जारी रही।-
- जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक शिविर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने रविवार को अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 168 वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल पी के दास मेंढर इलाके में उचाद कैंप में तब ड्यूटी पर थे जब उन्होंने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। दास को उपजिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें ऊधमपुर के सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि उनके इस तरह का कदम उठाने के कारण पता नहीं चल पाया है। (सांकेतिक फोटो)--
- धुबरी (असम)। असम के कोकराझार जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक सवारी बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बोगरीबारी पुलिस थानांतर्गत आने वाले पानबाड़ी इलाके के पास छतागुरी में हुआ।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, '' आम लोगों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। हमारी सूचना के मुताबिक, सात यात्रियों की मौत हुई है।'' उन्होंने कहा कि हादसे में घायल 20 अन्य यात्रियों का गुवाहाटी और इलाके के आसपास के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
- शिमला। शिमला के नारकंडा इलाके में आज सुबह भारी बर्फबारी हुई है। वहीं रविवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए जो क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में यहां आये हैं। हल्की बर्फबारी रात करीब सवा नौ बजे मॉल रोड, जाखू, छोटा शिमला और शहर के अन्य हिस्सों में शुरू हुई। मौसम विभाग ने आज भी हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।केलोंग, कल्पा और मनाली सहित राज्य में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान से घर लौट रहे सर्राफ को लूटने का प्रयास किया, लेकिन लूट में असफल रहने पर उन्होंने सर्राफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिनमें से दो गोलियां उसके कंधे व सीने पर लगी हैं।पुलिस अधीक्षक (नगर) उदयराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल सर्राफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया, कोतवाली क्षेत्र के आनन्दपुरी में सर्राफे की दुकान चलाने वाले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मोहन लाल सोनी जब घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पहले तो पीछा किया और फिर घर से कुछ दूरी पर ही उनसे नकदी व बहुमूल्य जेवरात का थैला लूटने का प्रयास किया। अधिकारी के मुताबिक जब मोहन लाल ने थैला छोडऩे के बजाए उनका मुकाबला शुरू कर दिया और आसपास भीड़ बढऩे लगी तो हमलावरों ने डर कर उन पर गोलियां बरसा दीं, जिनमें से दो गोलियां उनके बाएं कंधे व सीने में नीचे की ओर लगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सर्राफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया, पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए सड़क यातायात के लिए जरूरी कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य अनुमतियों की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी है। मंत्रालय ने आज इस संबंध में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किए।मंत्रालय ने इससे पहले भी मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केन्द्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989 से संबंधित सभी दस्तावेजों की अवधि इस वर्ष 30 मार्च, नौ जून और 24 अगस्त को भी बढ़ाई थी। दिशानिर्देशों में कहा गया था कि वाहन की फिटनेस, सभी तरह की अनुमतियां, लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य संबंधित दस्तावेजों कि वैधता की अवधि इस वर्ष 31 दिसम्बर तक मानी जाएगी। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार इन दस्तावेजों को अब 31 मार्च 2021 तक वैध माना जाएगा। इसमें वे सभी दस्तावेज शामिल होंगे जिनकी मान्यता अवधि एक फरवरी 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक समाप्त होगी।
- मुंबई। मुंबई के सांता क्रूज इलाके में एक व्यक्ति को मोबाइल चोर होने के शक में पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सांता क्रूज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शहज़ाद खान के तौर पर हुई है। वह शुक्रवार तड़के एक बाग में घुसा था और आस-पास रहने वाले छह लोगों ने उसे यह समझकर पकड़ लिया कि वह मोबाइल चोर है और उसपर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया, उन्होंने खान को खंभे से बांध दिया तथा रस्सी और बांस के डंडों से उसे पीटा। वह एक ऑटो रिक्शा में बेहोश हो गया और राहगीर उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सभी छह आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया गया।
- गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को यहां नीलाचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मणिपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। शाह मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे। गृह मंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में केवल तीन पुजारियों के साथ प्रवेश किया, जबकि सोनोवाल और सरमा ने द्वार के पास प्रतीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शाह ने मंदिर की 'परिक्रमा' भी की। शुक्रवार की रात यहां पहुंचे शाह ने शनिवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में चार विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने निष्कासित कांग्रेस विधायकों अजंता नियोग और राजदीप गोआला से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों ने पुष्टि की कि वे भाजपा में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते राज्य भाजपा की कोर समिति के सदस्यों के साथ देर रात बैठक की। शाह मणिपुर में सात प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं, जिनमें एक मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
- नयी दिल्ली। पद्मश्री से सम्मानित नृत्य इतिहासकार एवं आलोचक सुनील कोठारी का दिल का दौरा पड़ने से यहां के एक अस्पताल में रविवार सुबह का निधन हो गया। वह 85 साल के थे। उनके परिवार की मित्र एवं नृत्यांगना विधा लाल ने बताया कि आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। कोठारी का जन्म 20 दिसंबर 1933 को मुंबई में हुआ था और भारतीय नृत्य कलाओं की शिक्षा लेने से पहले वह चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। कोठारी ने भरतनाट्यम, ओडिसी, छाऊ, कथक समेत अन्य भारतीय नृत्य कलाओं पर 20 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें गुजरात संगीत नाटक अकादमी ने 2000 में गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था। भारत सरकार ने 2001 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था और अमेरिका में 2011 में उन्हें डांस क्रिटिक्स एसोसिएशन, न्यूयॉर्क ने ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया था।
- मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली स्थित एक मंदिर में रविवार तड़के आग लग गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना कांदिवली (पश्चिम) के बंदर पखाडी रोड स्थित साईबाबा मंदिर में हुई। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, मंदिर में शॉट सर्किट की वजह से तड़के करीब सवा चार बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर, दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह चार बजकर 40 मिनट तक आग को बुझा दिया गया। यह मामूली (स्तर) की आग थी।" उन्होंने कहा, " आग से तीन व्यक्ति झुलस गए। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक है।
- बेंगलुरू। चित्रदुर्ग में रविवार को एक एसयूवी और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में एसयूवी सवार एक महिला सहित पांच मजदूरों की मौत हो गई तथा 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसयूवी में सवार 22 लोगों में एक मजदूर सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस यहां से लिंगासुगुर जा रही थी जबकि एसयूवी बेंगलुरू की तरफ आ रही थी।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर पह देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इस नई पहल से सुविधापूर्ण यात्रा और गतिशीलता में वृद्धि के नए युग की शुरुआत होगी। चालकरहित मेट्रो ट्रेन पूरी तरह स्वचालित होगी जिससे मानवीय भूल की संभावना समाप्त हो जायेगी। मेजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच इस चालकरहित मेट्रो चलने के बाद अगले वर्ष के मध्य तक पिंक लाइन पर भी इसी प्रकार की मेट्रो ट्रेन चलाए जाने की संभावना है।प्रधानमंत्री एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह संचालित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का भी उद्घाटन करेंगे। देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे- डेबिट कार्ड धारक इसका इस्तेमाल कर एयरपोर्ट एक्?सप्रेस लाइन में यात्रा कर सकेंगे। वर्ष 2022 तक यह सुविधा समूचे दिल्?ली मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध हो जाएगी।






.jpg)
.jpg)





.jpg)


.jpg)


.jpg)







