- Home
- देश
- नयी दिल्ली । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परिवीक्षार्थियों के अगले बैच के साथ हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभबाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में शुरुआती प्रशिक्षण लेंगे। रेलवे ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि इस साल सर्दियों में उनके प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू होगा। भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (आईआरपीएफएस) अफसरों की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में लोक सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाती है। आईआरपीएफएस परिवीक्षार्थियों की बैच क्षमता हर साल करीब पांच या छह होती है। वे मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) और वडोदरा के भारतीय रेलवे राष्ट्रीय अकादमी से बुनियादी पाठ्यक्रम (फाउंडेश कोर्स) करते हैं। इसके साथ ही लखनऊ के जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी से पेशेवर प्रशिक्षण हासिल करते हैं। बहरहाल, आईआरपीएफएस अफसरों के तीन बैचों को 1998 और 1999 में आईपीएस अधिकरियों के संग प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन इस व्यवस्था को जारी नहीं रखा गया। रेलवे के बयान के मुताबिक, रेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बीच विचार-विमर्श के बाद आईआरपीएफएस परिवीक्षार्थियों को एसवीपीएनपीए में शुरुआती प्रशिक्षण देने की व्यवस्था को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि जब आईआरपीएफएस और आईपीएस अफसर क्षेत्र में तैनात होंगे तो यह उनके बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा। एसवीपीएनपीए में आईआरपीएफएस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने से, वे रेलवे की सुरक्षा का और अधिक प्रभावी एवं पेशेवर तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे।
- नयी दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह भारत में पारंपरिक दवाओं के लिए एक वैश्विक केंद्र की स्थापना करेगा, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि जिस तरह देश ‘दुनिया की फार्मेसी' के तौर पर उभरा है, वैसे ही डब्ल्यूएचओ का संस्थान वैश्विक स्वास्थ्य का केंद्र बनेगा। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेद्रोस अधानोम गेब्रेसस ने एक कार्यक्रम में वीडियो संदेश के माध्यम से उक्त घोषणा की।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पांचवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जयपुर और जामनगर के दो आयुर्वेद संस्थानों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से देश को समर्पित किया। गुजरात के जामनगर स्थित आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) और जयपुर का राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थान हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार आईटीआरए, जामनगर को संसद में कानून पारित करके राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया है, वहीं जयपुर स्थित आयुर्वेद संस्थान को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ‘डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी' संस्थान का दर्जा दिया है। गेब्रेसस ने वीडियो संदेश में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हम भारत में डब्ल्यूएचओ का एक वैश्विक पारंपरिक औषधि केंद्र खोलने के लिए सहमत हो गए हैं ताकि पारंपरिक और पूरक दवाओं के अनुसंधान, प्रशिक्षण और जागरुकता को मजबूत किया जा सके।' उन्होंने कहा, ‘‘यह नया केंद्र डब्ल्यूएचओ की पारम्परिक चिकित्सा रणनीति 2014-2023 को क्रियान्वित करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयासों में मदद करेगा। इस रणनीति का उद्देश्य स्वस्थ और सुरक्षित विश्व के लिए देशों को नीतियां बनाने और उसमें पारम्परिक चिकित्सा की भूमिका को मजबूती देना है।'' डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली एकीकृत जनकेंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में अहम भूमिका निभा सकती हैं, लेकिन इनकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। गेब्रेसस ने आयुष्मान भारत के तहत सरकार की प्रतिबद्धता के लिए और स्वास्थ्य संबंधी उद्देश्यों की पूर्ति के लिहाज से पारंपरिक दवाओं के साक्ष्य आधारित संवर्द्धन के लिए मोदी की प्रशंसा की।
- जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक एंबुलेंस और ट्राले (माल ढुलाई में इस्तेमाल होने वाला वाहन) में हुई भिड़ंत में एंबुलेंस में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गये।थानाधिकारी राजेश गुर्जर ने बताया कि भरतपुर से गंभीर मरीज दिलीप कुमार सैनी (60) को जयपुर लेकर गई एंबुलेंस में रास्ते में ही मरीज की मौत हो जाने पर वापस भरतपुर लौटते समय शुक्रवार तड़के बांसी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस चालक को झपकी आने से एंबुलेंस सामने से आ रहे ट्राले से टकरा गई जिससे एंबुलेंस में सवार मृत मरीज के बेटे और उसके दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि मृत तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि हादसे में एंबुलेंस में सवार नितिन शर्मा (27) , कृष्ण गोपाल (38) और रोबिन सैनी(32) की मौत हो गई जबकि मृतक मरीज की पत्नी मनीषा सैनी, पुत्र हिमांशु सैनी और एंबुलेंस चालक राजा बाबू घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये आरबीएम अस्पताल में भर्ती कर करवाया गया है। पोस्टमार्टम के लिये शवों को आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
-
नयी दिल्ली । केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने में अब डाकिये घर के दरवाजे तक सेवा मुहैया करायेंगे। एक बयान में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया कि इस सेवा के बदले शुल्क लगेगा। यह सेवा केंद्र सरकार के देश में स्थित सभी कर्मचारियों के लिये उपलब्ध होगी। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, मौजूदा महामारी को देखते हुए पेंशनकर्मियों के लिये घर पर रहते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बहुत बड़ी राहत है। उसने कहा कि डाक विभाग के भारतीय डाक भुगतान बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘पेंशन और पेंशनभोगियों के कल्याण विभाग' की इस पहल को सफलतापूर्वक शुरू किया है। जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी थी। पेंशनभोगी और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने बुजुर्ग पेंशनरों के लिये प्रणाली को सहज व अधिक सुविधाजनक बनाने के लिये साल दर साल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है। -
तिरुवनंतपुरम। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंता के बीच, केरल का एक सांस्कृतिक केंद्र पौराणिक ग्रन्थ रामायण में वर्णित, महिलाओं की सुरक्षा और गौरव के लिए लड़ने वाले पक्षी ‘जटायु' के सम्मान में एक ऑनलाइन लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस फिल्म महोत्सव का शीर्षक ‘शी' है और इसे जटायु राम सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है। रामायण के अनुसार, जटायु ने सीता का अपहरण कर ले जा रहे असुर रावण को रोकने का प्रयास किया था और रावण ने जटायु के पंखों को काट दिया था। आयोजकों का कहना है जटायु महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले दानवों के खिलाफ प्रतिरोध और बलिदान का प्रतीक है। महोत्सव में तीन से पांच मिनट की लघु फिल्में शामिल की जाएंगी। प्रसिद्ध अभिनेत्री मल्लिका सुकुमारन की अध्यक्षता वाला, 10 सदस्यीय निर्णायक मंडल इस पुरस्कार के लिए प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करेगा । -
एटा। जिले के सिकरौली थाना क्षेत्र के इसौली जलेसर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को चिरावलीर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलो को टक्कर मार दी इस हादसे में अंकित :20:, विशाल:21: और विमल:21: गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल ले जाते समय इनकी मौत हो गयी । दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है ।
-
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए बहु विभागीय स्तर पर प्रकोष्ठ बनाने का निर्णय किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया किउत्तर बंगाल में बिजली और वन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकोष्ठ में वन निदेशालय, पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी और स्थानीय पंचायत के सदस्य होंगे। मुख्य वन्यजीव वार्डन वी के यादव ने बताया कि यह प्रकोष्ठ हाथियों को बिजली की चपेट में आने से बचाने के लिए रणनीतियां तैयार करने का काम करेगा। अवैध बिजली बाड़ों को रोकने के लिए निगरानी करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय कया गया कि हाई टेंशन वालेतारों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी और हाथियों के रास्ते के निकट स्थित बिजली के खंभों को कंटीले तारों से ढका जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चाय बागान प्रबंधन भले ही अवैध बिजली बाड़ों को लगाने को प्रोत्साहित नहीं कर रहा हो लेकिन इन बागानों के श्रमिक कालोनियों में इस तरह की कई बाड़े हैं, जिनसे हाथियों को करंट लगता है। वन विभाग हाथी के गलियारों से लगे ऐसे चाय बागानों की भी पहचान करेगा। वन विभाग के अनुसार बिजली की चपेट में आने से पिछले पांच साल में उत्तरी बंगाल में 25 हाथियों की मौत हुई है। उनमें से नौ की मौत इस साल हुई।
-
बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों सोरो थाना क्षेत्र के खूंटा गांव के निवासी हैं, जो बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल जा रहे थे, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुका सेनापति (32) और उसके तीन साल के बेटे के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। - बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों सोरो थाना क्षेत्र के खूंटा गांव के निवासी हैं, जो बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल जा रहे थे, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुका सेनापति (32) और उसके तीन साल के बेटे के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- कोच्चि। अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर भारत में पेड़ों पर रहने वाले मेंढक की नई प्रजाति का पता चला है। अनुसंधानकर्ताओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी।दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस. डी. बीजू की अगुवाई में भारत, चीन, इंडोनेशिया और थाईलैंड के अनुसंधानकर्ताओं के दल ने कहा कि यह पहली बार है कि भारत के अंडमान द्वीपोसमूह में पेड़ों पर रहने वाली मेंढ़क की प्रजाति रोहानिक्सॉलस का पता चला है। यह नाम श्रीलंका के जीव वर्गीकरण विज्ञानी रोहन पेथियागोडा के नाम पर रखा गया है।जीवविज्ञान की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'जूटाक्सा' के वर्तमान अंक में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है , '' अंडमान के उभयचर प्राणियों का हाल के वर्षों में लगातार सर्वेक्षण किया गया लेकिन इन द्वीपों पर अब तक रैकोफोराइड फैमिली का पता नहीं चला।'' उसमें कहा गया है, '' लेकिन आश्चर्य की बात है कि उत्तरी और मध्य अंडमान निकोबार में पेड़ों पर रहने वाले मेंढक की प्रजाति सामान्य है।'' बीजू ने एक बयान में कहा कि अंडमान द्वीपों पर पेड़ पर पाये जाने वाले मेंढ़क का मिलना अप्रत्याशित है और यह फिर भारत जैसे विशाल, विविधता वाले देश में उपयुक्त दस्तावेजीकरण के लिए जलीय जीवों के सर्वेक्षण एवं अन्वेषण के महत्व को रेखांकित करता है।
- मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात अर्टिगा कार के आगे चल रहे कैंटर से टकराने से उसमें बैठी एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से नेपाल जा रहे थे और यह हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ।पुलिस ने बताया यह हादसा रात करीब साढ़े बारह बजे तब हुआ, जब गाड़ी बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के 137 किलोमीटर निशान से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि नोएडा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी, जिससे अर्टिगा में सवार नेपाल के सोमाली बड़ा निवासी पवन कुमारी पांडेय उर्फ लक्ष्मी (27 वर्ष) व दो अन्य पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ निवासी कार चालक प्रवेश, ममता, प्रकाश, गोविंद, और यम बहादुर सहित करीब आधा दर्जन लोग हादसे में घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक एस तोमर ने बताया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में से केवल एक महिला पवन कुमारी पाण्डेय की पहचान हो पाई है। उन्होंने बताया, ‘घायलों में ममता और प्रकाश नेपाल के सोमाली वड़ा निवासी हैं।
- मुंबई। भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर' का दक्षिण मुंबई स्थित मझगांव गोदी में बृहस्पतिवार को जलावतरण किया, जो दुश्मन के रडार से बचने और आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया ने वीडियो कंफ्रेंस के जरिये पनडुब्बी का जलावतरण किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाइक गोवा से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शामिल हुए। ‘वजीर' पनडुब्बी भारत में बन रहीं छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। इस पनडुब्बी को फ्रांसीसी समुद्री रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन किया है और भारतीय नौसेना की परियोजना-75 के तहत इनका निर्माण हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि ये पनडुब्बियां सतह पर, पनडुब्बी रोधी युद्ध में कारगर होने के साथ खुफिया जानकारी जुटाने, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और इलाके में निगरानी करने में भी सक्षम हैं।इस पनडुब्बी का नाम हिंद महासागर की शिकारी मछली ‘वजीर' के नाम पर रखा गया है। पहली ‘वजीर' पनडुब्बी रूस से प्राप्त की गई थी जिसे भारतीय नौसेना में तीन दिसंबर 1973 को शामिल किया गया था और सात जून 2001 को तीन दशक की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया था। मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (एमडीएल) ने विज्ञाप्ति में कहा, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों का निर्माण एमडीएल के लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह आसान काम भी कम स्थान में पूरा करने की वजह से चुनौतीपूर्ण बन गया था।'' विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘रडार से बचने का गुण सुनिश्चित करने के लिए पनडुब्बी में आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है जैसे आधुनिक ध्वनि को सोखने वाली तकनीक, कम आवाज और पानी में तेज गति से चलने में सक्षम आकार आदि। इसमें दुश्मन पर सटीक निर्देशित हथियारों से हमले की भी क्षमता है।'' एमडीएल ने कहा कि यह पनडुब्बी टॉरपीडो से हमला करने के साथ और ट्यूब से लांच की जाने वाली पोत रोधी मिसाइलों को पानी के अंदर और सतह से छोड़ सकती है। एमडीएल के मुताबिक पानी के भीतर दुश्मन से छिपने की क्षमता इसकी विशेषता है जो पूरी तरह से सुरक्षित है और अन्य पनडुब्बियों के मुकाबले इनका कोई तोड़ नहीं है।एमडीएल ने कहा कि इस पनडुब्बी को नौसेना की सभी तरह की जरूरतों और अभियानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। निर्माण कंपनी ने कहा, वजीर के जलावतरण से भारत की पनडुब्बी निर्माण करने वाले देशों में पैठ और मजबूत हुई है, साथ ही यह सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को प्रोत्साहित करता है। एमडीएल ने बताया कि परियोजना-75 के तहत निर्मित दो पनडुब्बियों कालवेरी और खंडेरी को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया हैं, तीसरी पनडुब्बी करंज समुद्री परीक्षण के आखिरी दौर में है जबकि चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वेला' ने समुद्री परीक्षण की शुरुआत कर दी है। वहीं छठी पनडुब्बी ‘वागशीर' जलावतरण के लिए तैयार की जा रही है। बयान में कहा गया, एमडीएल द्वारा वर्ष 1992-94 में निर्मित दो एसएसके पनडुब्बी अब भी सेवा में है जो मझगांव गोदी के कर्मियों की क्षमता और पेशेवर कुशलता का सबूत है।
- नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोविड-19 के टीके पर शोध के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग को 900 करोड़ रुपये अनुदान देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि अनुदान के दायरे में टीके की वास्तविक लागत और वितरण का खर्च शामिल नहीं है। टीका उपलब्ध होने पर इसके लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि घरेलू रक्षा उपकरण, औद्योगिक प्रोत्साहन, अवसंरचना और हरित ऊर्जा के लिए पूंजीगत एवं औद्योगिक व्यय के लिए 10 हजार 200 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजटीय आवंटन का भी प्रावधान किया जाएगा।---
- नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना 19 संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से खुद ये जानकारी शेयर की है।ईरानी ने ट्वीट किया, कोविड जांच में, संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई है। मैं सभी का उनकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने 28 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

- मेरठ। मेरठ (उप्र) में एक घर की छत पर नोटों और जूलरी से भरे दो बैग मिलने पर घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।दरअसल मेरठ के मिशन कपांउड एरिया में दो दिन पहले ही 40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। सदर पुलिस थाने के इंचार्ज दिनेश बघेल ने बताया, 'बैग में जूलरी के अलावा 14 लाख रुपये नकद थे। जूलरी का मूल्याकंन करना बाकी है।' एरिया में दो दिन पहले मैटरस का बिजनेस करने वाले पवन सिंहल के घर पर चोरी हुई थी। अगले दिन यानी बुधवार सुबह सिंघल के पड़ोसी वरुण शर्मा की छत पर बैग मिले। वरुण ने बताया, 'मैंने सुबह छत पर दो बैग देखे जिनमें नोट भरे हुए थे। मुझे चोरी के माल का शक हुआ और मैंने पुलिस को सूचित करने का फैसला लिया।' वरुण ने कहा, 'ऐसा संभव हो सकता है कि चोर ने मेरे घर की छत पर बैग छोड़ दिया हो ताकि बाद में वापस ले जा सके।' चोरी हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। (सांकेतिक फोटो)
- नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया। वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनका इसी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं।सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। भाजपा विधायक के निधन पर इलाके में शोक की लहर है।बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना (46) का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। वह दिल्ली में रहती थीं और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया था। उस दिन विधायक दिल्ली से सल्ट आ रहे थे। वह रामनगर पहुंचे थे कि पत्नी की मौत की सूचना पर वह वापस दिल्ली लौट गए थे।मिले थे कोरोना पॉजिटिवपत्नी की मौत का शोक मना रहे विधायक को अचानक कोरोना के लक्षण नजर आए। इधर पत्नी की मौत के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनकी जांच कराई गई थो वह कोरोना पॉजिटिव मिले। विधायक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही आज उन्होंने अंतिम सांस ली।----
- बलांगीर (ओडिशा)। ओडिशा के बलांगीर जिले में एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी।पुलिस दल ने पटनागढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के सनरापाड़ा गांव के एक घर से बुलु जानी (50), उनकी पत्नी ज्योति (48) और उनके दो बेटों एवं दो बेटियों के शव बरामद किए। बच्चों की उम्र दो साल से 12 वर्ष के बीच है। पटनागढ़ पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक के. प्रियंका रौत्रे ने कहा कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के तहत घर की पड़ताल की ताकि घटना के कारणों एवं परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना का पता उस समय चला, जब स्थानीय लोगों ने लंबे समय से घर को अंदर से बंद पाया और पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोरंजन प्रधान ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है। (प्रतिकात्मक फोटो)
- नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित रूप से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर कपड़ा आयुक्त के निजी सहायक को पकड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।एक विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया एवं कपड़ा आयुक्त के निजी सहायक नितिन सुरेश वर्मा को रिश्वत की रकम मांगते हुए पकड़ा। एसीबी के मुताबिक एक निजी सुरक्षा कंपनी के मालिक ने शिकायत दर्ज करायी थी। उसने विनकार को-ऑपरेटिव स्पीनिंग मिल में आठ सुरक्षा गार्ड तैनात किये थे और यह कारखाना सहकारी विपणन एवं कपड़ा विभाग के अंतर्गत आता है। सुरक्षा कंपनी के मालिक के अनुसार, उसे अक्टूबर, 2015 से मार्च, 2019 की सेवा अवधि के लिए 34.55 लाख रुपये का चेक मिला था जबकि दिसंबर, 2019 से अगस्त, 2020 की अवधि का 9.46 लाख रुपये का बिल लंबित था। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वह लंबित बिल को मंजूरी के सिलसिले में सिविल लाइंस में कपड़ा आयुक्त कार्यालय पहुंचा तब वर्मा ने कथित रूप से सात लाख रूपये की रिश्वत मांगी और मोलभाव के बाद पांच लाख रुपये पर बात पक्की हुई। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- नोएडा। जयपुर की "चोखी ढाणी" की तर्ज पर नोएडा में "चोखी हवेली" का निर्माण किया गया है। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितू महेश्वरी ने सेक्टर 33- ए स्थित शिल्प हाट में "चोखी हवेली" का बुधवार शाम को उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि यहां महानगर के लोगों को ग्रामीण परिवेश को महसूस करने, घूमने व खाने-पीने का मौका मिलेगा। प्राधिकरण की कोशिश है कि यहां के लोगों को ग्रामीण परिवेश का एहसास दिलाया जा सके। इस रेस्त्रां को बेहतरीन लाइटिंग, कलाकृतियों से सजाया गया है। वहीं शहर में अलग-अलग 10 स्थानों पर कलाकृतियों और भित्ति चित्रों का भी लोकार्पण किया गया। इनमें मुख्य रूप से सेक्टर 33-ए स्थित शिल्प हाट में कठपुतली के आकार के 'डांसिंग टॉप्स' की स्थापना शिल्प हाट के मुख्य द्वार के समीप की गई है जो पुरातत्व कला पर आधारित है। उन्होंने बताया कि नोएडा के मुख्य द्वार पर नोएडा का 'स्कल्पचर' तैयार कराया गया है जो प्रतीत होता है कि धौलपुर पत्थर से तैयार किया गया है लेकिन वास्तव में यह धौलपुर पत्थर का नहीं होकर 'फाइबर' सामग्री से तैयार कराया गया है। इसी प्रकार नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21-ए के अंदर योग कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार 'स्कल्पचर' योग की विभिन्न मुद्राओं में स्थापित किए गए हैं। इसका उद्देश्य मानव जीवन में योग के महत्व को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।-
- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की विनिर्माण क्षमताओं और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना - पी एल आई को मंजूरी दी है। इनमें दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पाद, औषधि उद्योग, मोटर-वाहन और उसके हिस्से-पुर्जे, कपड़ा और जुड़े उत्पाद तथा खाद्य उत्पाद शामिल हैं।आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि यह योजना भारतीय निर्माताओं को विश्व-स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी, निवेश को आकर्षित करेगी तथा निर्यात को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में उत्पादन, निर्यात और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने वर्ष 2024-25 तक सार्वजनिक-निजी भागीदारी में वित्तीय सहायता योजना जारी रखने को मंजूरी दी है। इसके लिए 81 अरब रुपए आवंटित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे के अंतर्गत सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देना, परिसंपत्तियों के कुशल निर्माण और उनके उचित संचालन और रख-रखाव को सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से आवश्यक परियोजनाओं को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य भी बनाना है।आज नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए, वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि यह धनराशि का उपयोग जलशोधन, जलापूर्ति, अवशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। इन क्षेत्रों में आमतौर पर बैंकों से ऋण मिलने में कठिनाई आती है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार परियोजना लागत का तीस प्रतिशत खर्च वहन करेगी और 30 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार या योजना को प्रायोजित करने वाला केन्द्रीय मंत्रालय वहन करेगा। यह योजना एक महीने के अंदर चालू हो जाएगी।-----
-
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ऑनलाइन समाचार, फिल्मों, दृश्य-श्रव्य कार्यक्रमों और समसामायिक विषयों के कार्यक्रमों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत लाने का आदेश जारी कर दिया है।
इससे नेटफिलिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स जैसे ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफार्म के प्रसारण अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में आ जाएंगे। आज नई दिल्ली में जारी गजट अधिसूचना में इसकी घोषणा की गई है।फिलहाल, डिजिटल सामग्री के विनियमन के लिए भारत में कोई स्वायत्त संगठन या कानून नहीं है। देश में भारतीय प्रेस परिषद, मुद्रित माध्यम यानी पत्र - पत्रिकाओं में प्रकाशित होने वाली सामग्री को देखती है।समाचार चैनलों पर ध्यान देने के लिए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन - एनबीए है जबकि एडवरटाइजिंग स्टैंडर्डस कॉंसिल ऑफ इंडिया विज्ञापनों का ध्यान रखती है। इसके अलावा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड - सीबीएफसी फिल्मों की निगरानी करता है।---- - बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शहर के दक्षिण स्थित कुआनो नदी पर बने अमहट पुल की रेलिंग तोड़ती हुई बेकाबू कार नदी में गिर गई। जिसमें सवार बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले की निवासी पति-पत्नी और उसके 20 साल के बेटे की की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाल राम पाल यादव ने बताया कि गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होकर कार सवार कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक कार नदी में गिर गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चौकी इंचार्ज बड़े वन, सिविल लाइन आईजी फुटहिया चौकी इंचार्ज और टीएसआई मौके पर पहुंचे। आसपास लोगों की मदद से पानी में गिरे कार सवार लोगों को निकला गया। जिनमें महिला सहित तीन की मौत हो चुकी थी।दो अन्य घायल हुए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मेराज खातून (42) पत्नी इम्तियाज निवासी मोहम्मदपुर थाना उदयजहा जिला मोतिहारी, इम्तियाज (52) और इनका 20 वर्षीय पुत्र फैज शामिल है। पुलिस ने बताया कि घायलों में इकबाल और आमिर निवासी मड़या ताहिर थाना बैरगलिया जनपद सीतामढ़ी बिहार शामिल से हैं। आमिर की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-
ग्वालियर। किला घूमने आए युवक जब लौट रहे थे, तो ढलान पर कार बेकाबू हो गई। कार अनियंत्रित होकर तेजी से नीचे की तरफ गिर रही थी, पर चालक ने समझदारी दिखाते हुए पुलिया की बाउंड्री की तरफ मोड़ दी। कार पुलिया से टकरा गई। कार में सवार चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी बहोड़ापुर पीएस यादव ने बताया कि कार में सवार 3 युवक बुधवार दोपहर किले से घूमकर वापस लौट रहे थे। अभी वह ढलान के बीचो ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जाने लगी। सीधी ढलान पर चालक को गिरने से बचते हुए कार की स्टेयरिंग मोड़ दी, जिससे कार पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस की एफआरवी 2 मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल मुकेश सोनी, हरिओम शर्मा और भोले को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। - देहरादून। उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत को रूद्रप्रयाग की एक अदालत ने नौ साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में तीन माह के कारावास की सजा सुनाई । हालांकि, सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद उन्हें जमानत भी मिल गई ।रूद्रप्रयाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद अहमद वाहिद ने मंगलवार को रावत को भारतीय दंड संहिता की धारा 143 के तहत दोषी पाते हुए तीन माह के कारावास की सजा सुनाई । इसके अलावा मंत्री पर अदालत ने एक हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया । रूद्रप्रयाग जिला अभियोजन सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2012 में रूद्रप्रयाग विधानसभा सीट से चुनाव लडने के दौरान रावत की प्रशासनिक अधिकारियों से कहासुनी हो गयी थी जिसके बाद उनके विरूद्ध अधिकारियों से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । इसके बाद से ही इस मामले की सुनवाई चल रही थी । सजा सुनाए जाने के दौरान मंत्री रावत अदालत में मौजूद थे । मामले में मंत्री को तत्काल जमानत भी मिल गयी ।













.jpg)
.jpg)







.jpg)


.jpg)

