- Home
- देश
-
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस ने रविवार को कहा कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या राज्य के लिए चौंकाने वाली और शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में अराजकता व्याप्त है।
राकांपा (शरदचंद्र पवार) के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पूछा कि जब सत्तारूढ़ गठबंधन का नेता ही सुरक्षित नहीं है तो सरकार आम आदमी को कैसे सुरक्षित रख सकती है? पाटिल ने एक बयान में कहा कि राज्य में इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ने पुलिस थाने में गोलीबारी की थी, जबकि एक पूर्व पार्षद की ‘फेसबुक लाइव’ प्रसारण के दौरान हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस ने सिद्दीकी की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की।मुंबई में बांद्रा के खेर नगर इलाके में बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद विपक्ष महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठा रही है।पाटिल ने कहा कि सिद्दीकी की हत्या राज्य के लिए “चौंकाने वाली और शर्मनाक” है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जारी हैं, जबकि पुणे जैसे शहर में गैंगवार आम बात हो गई है। यह साफ हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। अगर सत्तारूढ़ गठबंधन का नेता ही सुरक्षित नहीं है तो सरकार आम आदमी को कैसे सुरक्षित रख सकती है?’’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सिद्दीकी का दुखद निधन चौंका देने वाला है, जिसे शब्दों में भी बयां नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को इस घटना की गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। जवाबदेही सर्वोपरि है।’’अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने दावा किया कि सिद्दीकी की हत्या से पता चलता है कि ‘‘मुंबई में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है।’’उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कानून का राज खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।’’शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सिद्दीकी पूर्व मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या मुंबई में कोई कानून-व्यवस्था बची है। प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा, ‘‘यदि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति का ऐसा अंजाम होगा तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?’’ - उडूपी . कर्नाटक के उडुपी जिले में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। वे पिछले तीन साल से जिले के हुदे गांव में बिना वैध पासपोर्ट या वीजा के रह रहे थे।उडुपी के पुलिस अधीक्षक अरुण के ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई, जब मोहम्मद मानिक नामक एक आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर मंगलुरु हवाई अड्डे से दुबई भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आव्रजन अधिकारियों के संदेह पर उसे पड़ोसी दक्षिण कन्नड़ जिले के बाजपे हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। उन्होंने कहा, "पूछताछ करने पर मानिक ने खुलासा किया कि हुदे गांव में उसके साथ सात अन्य बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे थे।" यह जानकारी उडुपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने शुक्रवार को सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनके बारे में विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के पास फर्जी आधार कार्ड थे। अरुण ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आरोपियों ने ये फर्जी आधार कार्ड कैसे हासिल किए।
- कैथल. हरियाणा के कैथल में एक कार के नहर में शनिवार को गिर जाने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं और चार लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग मौजूद थे। वे दशहरा के मौके पर आयोजित बाबा राजपुरी मेले में जा रहे थे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में इस दुर्घटना को हृदय विदारक बताया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण मुंदरी गांव के पास कार नहर में गिर गई। उसने बताया कि चालक को बचा लिया गया, लेकिन वाहन में सवार सात अन्य लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय कोमल नामक लड़की लापता है और उसे खोजने के प्रयास जारी हैं। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सतविंदर (50), चमेली (65), तीजो (45), फिजा (16), वंदना (10), रिया (10) और रमनदीप (छह) के रूप में हुई है। सभी लोग कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे।.
- संबलपुर . ओडिशा के संबलपुर में महानदी में नहाते समय लापता हो गये दो विद्यार्थियों के शव शनिवार को निकाले गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा आपदा मोचन बल और अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों के एक बचाव दल ने आज सुबह इन शवों को नदी से निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों विद्यार्थी खेत्रजपुर थानाक्षेत्र में धोबापाड़ा घाट के समीप शुक्रवार को नहाते समय लापता हो गये थे। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान तिवारी गली क्षेत्र के कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों-- कनिष्क कानित एवं हिमांशु सिंह के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ शुक्रवार को बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया था लेकिन अंधेरे की वजह से उसे जारी नहीं रखा जा सका। शनिवार सुबह दोनों विद्यार्थियों के शव नदी से निकाले गये। पोस्टमार्टम के बाद ये शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिये गये।
- अमरावती. तेलुगु फिल्म सुपरस्टार चिरंजीवी ने शनिवार को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से भेंट की और मुख्यमंत्री राहत कोष में चंदा के तौर पर उन्हें 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने अपने अभिनेता पुत्र राम चरण की ओर से भी मुख्यमंत्री को अलग से 50 लाख रुपये का एक पृथक चेक सौंपा। नायडू ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘मैं मेगास्टार के.चिरू गारू और राम चरण गारू को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का उदार योगदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।'' उन्होंने कहा कि चिरंजीवी मानवतावादी प्रयासों के मोर्चे पर आगे रहे हैं तथा नेक मकसदों की खातिर सहयोग करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी और राम चरण के योगदान बाढ़ से प्रभावित लोगों की जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने में मदद करने में अहम भूमिका निभायेंगे।
- नयी दिल्ली.प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए अब अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शनिवार को पंजीकरण के लिए समर्पित पोर्टल लाइव हो गया है। इस योजना के लिए 21-24 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।लगभग 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली योजना की पायलट परियोजना के अनुसार, इंटर्नशिप दो दिसंबर से शुरू होगी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह योजना युवाओं के कौशल को सुनिश्चित करने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है, जो उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगी। इस योजना के तहत भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 में की थी। इसे मंत्रालय द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीएमइंटर्नशि.एमसीए.जीओवी.आईएन के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, “यह पोर्टल आधार-आधारित पंजीकरण और बायोडाटा निर्माण जैसे उपकरणों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप तक कुशल पहुंच सुनिश्चित करता है” एक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल अब उम्मीदवारों के पंजीकरण के लिए खुला है।मंत्रालय के अनुसार, पिछले सप्ताह पोर्टल पर तेल, गैस एवं ऊर्जा, यात्रा एवं होटल तथा वाहन सहित 24 क्षेत्रों में 80,000 से अधिक अवसर जोड़े गए हैं। इस योजना के तहत, प्रशिक्षु को 12 महीने तक 5,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता और 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान मिलेगा।
- तिरुपति (आंध्र प्रदेश). तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 30 लाख लड्डुओं की बिक्री हुई है। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (टीटीडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। शुरुआती आठ दिनों में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने वाहन सेवा का दर्शन किया जिनमें से 3.5 लाख श्रद्धालु गरुड़ सेवा के दिन शामिल हुएं। टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इस साल ब्रह्मोत्सव के शुरुआती आठ दिनों में 50 रुपये प्रति लड्डू की कीमत वाले 30 लाख छोटे लड्डू बेचे गए। पिछले साल भी इतने ही लड्डुओं की बिक्री हुई थी।'' इस बीच, दुनिया के सबसे धनी हिंदू मंदिर के संरक्षक टीटीडी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष हुंडी संग्रह 26 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में दो करोड़ रुपये अधिक है। कार्यकारी अधिकारी के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को अन्नप्रसाद (पवित्र प्रसाद) परोसा गया, जबकि पिछले वर्ष ब्रह्मोत्सव के दौरान 16 लाख श्रद्धालुओं को अन्न प्रसाद परोसा गया था। इसमें आगे कहा गया है कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार की ओर से ब्रह्मोत्सव के पहले दिन चार अक्टूबर को श्रीवारी मंदिर को रेशमी वस्त्र भेंट किए।
- चेन्नई. ढांचागत इस्पात डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक उपहार में दी हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ये उपहार कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहना के प्रतीक के रूप में हुंदै, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज जैसी विभिन्न प्रकार की नई कारें भेंट की गईं। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन ने कहा, “हम कंपनी की सफलता में उनके (कर्मचारियों) अथक प्रयासों के लिए अपनी प्रशंसा दिखाना चाहते थे। हमारा मानना है कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।” उन्होंने कहा कि कंपनी ने कर्मचारियों के योगदान को उनके प्रदर्शन, सेवा के वर्षों के आधार पर मापा है। “हमारे कर्मचारियों ने असाधारण प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रदर्शन किया है, और हमें उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने पर गर्व है।” पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नन ने कहा कि कंपनी में लगभग 180 कर्मचारी हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और अत्यधिक कुशल हैं। उन्होंने कहा, “हम उन उम्मीदवारों का चयन करते हैं जो अत्यधिक प्रेरित होते हैं और उनके लिए कार या बाइक खरीदना एक सपने जैसा होता है। हम कर्मचारियों को बाइक उपहार में देते रहे हैं और 2022 में हमने अपने दो वरिष्ठ सहयोगियों को कार उपहार में दी। हमने आज 28 कारें उपहार में दी हैं। उनमें से कुछ मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज बेंज भी हैं।” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी एक निश्चित राशि के साथ कार या बाइक देगी। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी को कंपनी द्वारा चुनी गई कार से बेहतर वाहन की जरूरत है तो उसे शेष राशि का भुगतान करना होगा। कार उपहार में देने के अलावा कंपनी कर्मचारियों को विवाह सहायता के रूप में भी धनराशि उपलब्ध करा रही है। अधिकारी ने कहा, "अगर किसी सहकर्मी की शादी हो रही है तो हम उन्हें विवाह सहायता के रूप में 50,000 रुपये देते थे। अब हमने इस साल से इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है।"
- नयी दिल्ली. । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के सौवें साल में प्रवेश करने के ऐतिहासिक अवसर पर (उसके) स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आरएसएस राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा दिये गये वार्षिक विजयादशमी उद्घबोधन का ‘लिंक' साझा किया और कहा कि इसे अवश्य सुना जाना चाहिए। इस हिंदुत्व संगठन की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि ‘मां भारती' के लिए संघ का संकल्प और समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ ही ‘विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने में नयी ऊर्जा भरने वाला है। भाजपा में आने से पहले मोदी संघ के प्रचारक थे। आरएसएस को भाजपा का वैचारिक मातृ संगठन समझा जाता है । आरएसएस के स्वयंसेवकों ने दशकों के दौरान उसके संगठनात्मक विस्तार में अहम भूमिका निभायी है। आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी। आरएसएस के पदाधिकारी अनिवार्य तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश इकाइयों में महासचिव (संगठन) पद पर होते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि संगठन (भाजपा) वैचारिक तालमेल एवं अनुशासन कायम रखते हुए काम करे।
- नयी दिल्ली.। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर घृणा या द्वेष के कारण आक्रमण नहीं किया, लेकिन अगर इसके हितों को खतरा हुआ तो हम बड़ा कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे। विजयादशमी के अवसर पर सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर "शस्त्र पूजा" की और कहा कि यह अनुष्ठान एक "स्पष्ट संकेत है कि यदि आवश्यकता हुई तो हथियारों व उपकरणों का पूरी ताकत से उपयोग किया जाएगा।” सुकना स्थित 33 कोर को 'त्रिशक्ति' कोर के नाम से जाना जाता है। यह सिक्किम सेक्टर में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में सिंह के हवाले से कहा, "भारत ने कभी भी किसी देश पर घृणा या बुरी नीयत से हमला नहीं किया। हम तभी लड़ते हैं जब कोई हमारी अखंडता और संप्रभुता का अपमान करता है या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है; जब धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों के विरूद्ध युद्ध छेड़ा जाता है, यही हमें विरासत में मिला है। हम इस विरासत को संरक्षित करना जारी रखेंगे।” उन्होंने कहा, “हालांकि, यदि हमारे हितों को खतरा है तो हम बड़ा कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे। शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत है कि अगर आवश्यकता हुई तो हथियारों, उपकरणों का पूरी ताकत से उपयोग किया जाएगा।" इससे पहले रक्षा मंत्री ने ‘एक्स' पर इस अनुष्ठान की तस्वीरें साझा कीं।उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, “भारत में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की बड़ी पुरानी परंपरा रही है। आज सुकना, दार्जिलिंग में 33 कोर हेडक्वार्टरस में की शस्त्र पूजा।” विजया दशमी नवरात्र के समापन का प्रतीक है और इसे दशहरा के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना में यह महत्वपूर्ण समारोह - 'शस्त्र पूजा' - राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक के रूप में हथियारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मनोनीत रक्षा सचिव श्री आरके सिंह, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन, त्रिशक्ति कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने 'कलश पूजा' के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की, जिसके बाद 'शस्त्र पूजा' और 'वाहन पूजा' की गई। सिंह ने सुकना सैन्य स्टेशन पर सैनिकों से भी बातचीत की। बयान में कहा गया है, "शक्ति, सफलता और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए किए जाने वाले अनुष्ठान दशहरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है। ये देश की सुरक्षा में हथियार प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हैं।"
-
नयी दिल्ली. । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम लाल किला के परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होकर रावण दहन देखा। श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजकों ने दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति को त्रिशूल और प्रधानमंत्री को गदा भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। उन्हें ‘‘शक्ति और सुशासन'' के प्रतीक के रूप में धनुष और बाण भी भेंट किए गए। मुर्मू और मोदी ने भगवान राम के हाथों रावण के अंत को दर्शाने वाली रामलीला का मंचन देखा। इसके बाद भीड़ की जोरदार जयजयकार के बीच रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
-
गोपेश्वर।. उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि परंपरा के अनुसार, हिंदू कैलेंडर और खगोलीय पिंडों की स्थिति के आकलन के बाद शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर कपाट बंद करने की तिथि और समय का मुहूर्त तय किया गया। इस वर्ष बद्रीनाथ में 11 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये, जबकि केदारनाथ में 13.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। पहले की गई घोषणा के अनुसार, केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट तीन नवंबर को तथा गंगोत्री के कपाट दो नवंबर को बंद होंगे। इसी तरह, रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को, तुंगनाथ के चार नवंबर को और मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। बर्फ से ढके रहने के कारण उत्तराखंड के ये मंदिर सर्दियों में बंद रहते हैं, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
-
चंडीगढ़.। हरियाणा में नयी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। पार्टी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है और 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।" शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे, जिन्होंने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। file photo
- जयपुर.। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक ही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भैड़ोली के पास हुआ। एक्सप्रेसवे पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर कार पलट गई। उन्होंने बताया कि कार चालक गड्ढे को नहीं देख पाया जिससे यह हादसा हुआ। रैनी थाने की उपनिरीक्षक प्रेमलता वर्मा ने बताया कि कार में सवार एक ही परिवार के लोग हरियाणा के गुरुग्राम से राजस्थान के बालाजी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कार में छह लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विद्यानंद (60), उनके बेटे शुभम यादव (28) और बेटी सोनिका के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा है।
-
मेहसाणा. गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी कस्बे के पास शनिवार को स्टेनलेस स्टील फैक्टरी के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिलाओं समेत नौ मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि घटना जसलपुर गांव में हुई, जहां मजदूरों ने एक टैंक के लिए 16 फुट गहरा गड्ढा खोदा था। वाघेला ने बताया, “दमकल विभाग, पुलिस और मजदूरों की टीम ने करीब दो घंटे तक बचाव अभियान चलाया। मिट्टी के ढेर से नौ शव निकाले गए, जबकि एक व्यक्ति को जिंदा निकाला गया। मृतकों में से ज्यादातर दाहोद के थे, जबकि तीन राजस्थान के थे। उनकी उम्र 20-30 साल है।”प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ‘एक्स' पर जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना को "अत्यंत दुखद" बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें (हादसे में) जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।” मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ‘एक्स' पर एक संदेश में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने घायलों के बचाव और त्वरित उपचार की प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
-
नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच पर उपलब्ध सामग्री ‘‘नैतिक भ्रष्टाचार'' के कारणों में से एक है और इसे कानून के माध्यम से विनियमित करने की आवश्यकता है। भागवत ने यहां रेशमबाग मैदान में आरएसएस की पारंपरिक विजया दशमी रैली में मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ओटीटी मंच पर जिस तरह की चीजें दिखाई जाती हैं, वे इतनी घिनौनी हैं कि उनके बारे में बात करना भी अशोभनीय होगा इसलिए मैंने कहा है कि इसे कानून के माध्यम से विनियमित करने की आवश्यकता है क्योंकि यह भी नैतिक भ्रष्टाचार के बड़े कारणों में से एक है।'' भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता को मान्यता दी गई है और इसके अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया गया है लेकिन शिक्षकों द्वारा उदाहरण स्थापित किए बिना यह प्रभावी नहीं होगा और इसलिए शिक्षक उन्मुखीकरण की एक नयी प्रणाली बनानी होगी। संघ प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को भी ध्यान रखना चाहिए कि इसका उपयोग समाज को जोड़ने और मूल्य प्रदान करने के लिए किया जाना चाहिए, न कि समाज को तोड़ने और अश्लीलता एवं अभद्रता फैलाने के लिए। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के चरित्र की नींव तीन से 12 वर्ष की आयु के बीच रखी जाती है और इसे घर पर बड़ों के व्यवहार, घर के माहौल, मैत्रीपूर्ण बातचीत को देखकर परिवार में मिली शिक्षा के माध्यम से आकार दिया जाता है। भागवत ने कहा कि जीवन की इस अवधि के दौरान आत्म-सम्मान, देशभक्ति, नैतिकता, उद्देश्य की भावना और कर्तव्य की भावना जैसे गुणों का निर्माण होता है और ‘‘हमें इसे समझने और अपने घर से ही यह काम शुरू करने की आवश्यकता है।
-
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम लाल किला के परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होकर रावण दहन देखा। श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजकों ने दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति को त्रिशूल और प्रधानमंत्री को गदा भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। उन्हें ‘‘शक्ति और सुशासन'' के प्रतीक के रूप में धनुष और बाण भी भेंट किए गए। मुर्मू और मोदी ने भगवान राम के हाथों रावण के अंत को दर्शाने वाली रामलीला का मंचन देखा। इसके बाद भीड़ की जोरदार जयजयकार के बीच रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
-
दुमका . झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला, पति द्वारा दशहरा के अवसर पर साड़ी नहीं दिलाए जाने से नाराज थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने दशहरा के लिए नयी साड़ी मांगी थी, लेकिन उसका पति ट्रैक्टर चालक है और वह साड़ी खरीदने में असमर्थ था। इस कारण उसने (महिला ने) यह कदम उठाया।'' उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं, जो कि नाबालिग हैं। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
-
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के सौवें साल में प्रवेश करने के ऐतिहासिक अवसर पर (उसके) स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आरएसएस राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा दिये गये वार्षिक विजयादशमी उद्घबोधन का ‘लिंक' साझा किया और कहा कि इसे अवश्य सुना जाना चाहिए। इस हिंदुत्व संगठन की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि ‘मां भारती' के लिए संघ का संकल्प और समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ ही ‘विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने में नयी ऊर्जा भरने वाला है। भाजपा में आने से पहले मोदी संघ के प्रचारक थे। आरएसएस को भाजपा का वैचारिक मातृ संगठन समझा जाता है । आरएसएस के स्वयंसेवकों ने दशकों के दौरान उसके संगठनात्मक विस्तार में अहम भूमिका निभायी है। आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी। आरएसएस के पदाधिकारी अनिवार्य तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश इकाइयों में महासचिव (संगठन) पद पर होते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि संगठन (भाजपा) वैचारिक तालमेल एवं अनुशासन कायम रखते हुए काम करे।
-
नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर घृणा या द्वेष के कारण आक्रमण नहीं किया, लेकिन अगर इसके हितों को खतरा हुआ तो हम बड़ा कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे। विजयादशमी के अवसर पर सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर "शस्त्र पूजा" की और कहा कि यह अनुष्ठान एक "स्पष्ट संकेत है कि यदि आवश्यकता हुई तो हथियारों व उपकरणों का पूरी ताकत से उपयोग किया जाएगा।” सुकना स्थित 33 कोर को 'त्रिशक्ति' कोर के नाम से जाना जाता है। यह सिक्किम सेक्टर में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में सिंह के हवाले से कहा, "भारत ने कभी भी किसी देश पर घृणा या बुरी नीयत से हमला नहीं किया। हम तभी लड़ते हैं जब कोई हमारी अखंडता और संप्रभुता का अपमान करता है या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है; जब धर्म, सत्य और मानवीय मूल्यों के विरूद्ध युद्ध छेड़ा जाता है, यही हमें विरासत में मिला है। हम इस विरासत को संरक्षित करना जारी रखेंगे।” उन्होंने कहा, “हालांकि, यदि हमारे हितों को खतरा है तो हम बड़ा कदम उठाने में संकोच नहीं करेंगे। शस्त्र पूजा एक स्पष्ट संकेत है कि अगर आवश्यकता हुई तो हथियारों, उपकरणों का पूरी ताकत से उपयोग किया जाएगा।" इससे पहले रक्षा मंत्री ने ‘एक्स' पर इस अनुष्ठान की तस्वीरें साझा कीं।
उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, “भारत में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की बड़ी पुरानी परंपरा रही है। आज सुकना, दार्जिलिंग में 33 कोर हेडक्वार्टरस में की शस्त्र पूजा।” विजया दशमी नवरात्र के समापन का प्रतीक है और इसे दशहरा के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना में यह महत्वपूर्ण समारोह - 'शस्त्र पूजा' - राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक के रूप में हथियारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मनोनीत रक्षा सचिव श्री आरके सिंह, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन, त्रिशक्ति कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन ए मिनवाला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। रक्षा मंत्री ने 'कलश पूजा' के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की, जिसके बाद 'शस्त्र पूजा' और 'वाहन पूजा' की गई। सिंह ने सुकना सैन्य स्टेशन पर सैनिकों से भी बातचीत की। बयान में कहा गया है, "शक्ति, सफलता और सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए किए जाने वाले अनुष्ठान दशहरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाता है। ये देश की सुरक्षा में हथियार प्रणालियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हैं।"
-
नई दिल्ली। सरकार ने अपशिष्ट जल के उपयोग के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं। इन नियमों के तहत जल के उपयोगकर्ताओं पर सख्त जिम्मेदारी डाली गई है और 2031 तक न्यूनतम 50 फीसदी अपशिष्ट जल के उपयोग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन नियमों के तहत जल के सभी बड़े उपयोगकर्ता को व्यापक अपशिष्ट जल उपचार उपायों को पंजीकृत करने और उन्हें लागू करने की आवश्यकता होगी। रोजाना 5,000 लीटर से अधिक जल की खपत करने वाली संस्थाओं को बड़े उपयोगकर्ता के तौर पर परिभाषित किया गया है।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 7 अक्टूबर को प्रस्तावित नियमों की रूपरेखा प्रस्तुत की है। उसके अनुसार नए बड़े उपयोगकर्ताओं के लिए अपशिष्ट जल के न्यूनतम उपयोग के प्रतिशत में आगे वृद्धि होगी। यह रिहायशी सोसाइटियों के लिए वित्त वर्ष 2027-28 में 20 फीसदी से शुरू होकर वित्त वर्ष 2031 तक 50 फीसदी तक पहुंच जाएगी।इसी प्रकार सरकारी और निजी कार्यालयों सहित संस्थागत एवं वाणिज्यिक संस्थानों को शुरू में 20 फीसदी उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग करना होगा। बाद में वित्त वर्ष 2030 से यह आंकड़ा बढ़कर 40 फीसदी हो जाएगा। मगर औद्योगिक इकाइयों को वित्त वर्ष 2031 से 90 फीसदी उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग करना होगा।इसके विपरीत, मौजूदा बड़े उपयोगकर्ताओं के शुरुआती लक्ष्य कम रखे गए हैं। रिहायशी सोसाइटियों के लिए शुरू में 10 फीसदी अपशिष्ट जल का उपयोग अनिवार्य किया गया है जबकि वित्त वर्ष 2031 उसे बढ़ाकर 25 फीसदी करने का प्रस्ताव है। मगर संस्थागत और वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए यह आंकड़ा 10 फीसदी से शुरू होकर समान समय सीमा के भीतर 20 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।मंत्रालय के प्रस्तावित ढांचे में विस्तारित उपयोगकर्ता दायित्व (ईयूआर) के बारे में भी बताया गया है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं के लिए उनके उपभोग स्तर के अनुपात में अपशिष्ट जल का उपचार करना और उसका दोबारा उपयोग करना आवश्यक है। अपशिष्ट जल का तात्पर्य शौचालय, स्नानघर, कपड़े धोने की मशीन या रसोईघर से निकलने वाले इस्तेमाल किए गए जल से है।मंत्रालय ने 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होने वाले इन मसौदा नियमों पर 60 दिनों के भीतर आम लोगों से राय मांगी है। यह पहल जल संरक्षण पर जोर दिए जारे से प्रेरित है। जल संसाधन सीमित होने के कारण उसका पुनर्चक्रण बेहद आवश्यक हो गया है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चक्रीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में उपचारित अपशिष्ट जल के उपयोग के लिए फरवरी में जारी अपने दिशानिर्देशों में जोर देकर कहा था कि भारत में उपचारित अपशिष्ट जल का दोबारा उपयोग करने की प्रथा बेहद मामूली है। कई राज्य सरकारों ने नीतिगत नियोजन के समय इस ओर खास ध्यान नहीं दी है।बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, सात राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों- दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और पुदुच्चेरी में ही घरेलू अपशिष्ट जल का उपचार करने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग आम तौर पर बागवानी, सिंचाई, गैर-संपर्क बांध, धुलाई (सड़कें, वाहन, रेलगाड़ियां), निर्माण और औद्योगिक गतिविधियों में किया जाता है।भारत में रोजाना करीब 3,666.8 करोड़ लीटर अपशिष्ट जल को उपचारित करने की क्षमता है जबकि रोजाना 7,236.8 करोड़ लीटर अपशिष्ट जल तैयार होता है। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि रोजाना 4 करोड़ लीटर क्षमता के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र स्थापित करने की लागत करीब 85.10 करोड़ रुपये है। मगर भारी-भरकम पूंजी निवेश के बाद यह संयंत्र अपने 8 वर्षों के परिचालन काल में करीब 7.77 रुपये प्रति लीटर उपचारित अपशिष्ट जल का राजस्व सृजित कर सकता है। -
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय काम कर रहा है। संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजया दशमी के दिन नागपुर में की थी।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रभक्ति के विचारों को सींचने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।”उन्होंने कहा कि संघ समाज सेवा के कार्यों को गति देकर हर वर्ग को सशक्त बनाने के साथ ही शैक्षणिक प्रयासों से देशहित के प्रति समर्पित देशभक्तों का निर्माण कर रहा है। गृहमंत्री ने विजया दशमी के अवसर पर भी देशवासियों को बधाई दी।उन्होंने एक संदेश में कहा कि विजया दशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजया दशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम।”विजया दशमी दुर्गा पूजा के समापन और असुरों के राजा रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है। एक अलग संदेश में शाह ने भाजपा नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। सादगी की प्रतिमूर्ति, राजमाता जी ने राजसी जीवन का त्याग कर संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आपातकाल के दौरान उनके साहस और संघर्ष ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने कहा कि वह (राजमाता सिंधिया) सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और आपातकाल के दौरान उनके साहस और संघर्ष ने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “राजमाता सिंधिया जी की देश के प्रति निष्ठा और जनकल्याण के कार्यों को देश सदैव याद रखेगा।” ग्वालियर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजमाता सिंधिया भाजपा की उपाध्यक्ष और सांसद थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था। -
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ सीपीआई (माओवादी) हथियार आपूर्ति मामले में साजिश से जुड़े दो और प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या छह हो गई है।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की जांच के अनुसार वे एक-दूसरे के नियमित संपर्क में थे और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन को साजो-सामान सहायता प्रदान करने के लिए सह-साजिश रची थी। पिछले साल जनवरी में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जब स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद जब्त किया था। -
नई दिल्ली। भारत और लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक-पीडीआर ने आज छह सहमति पत्रों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा सहयोग, सीमा शुल्क, ऑडियो विजुअल और धरोहर का संरक्षण शामिल हैं। भारत ने भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष के माध्यम से लाओ में पोषण सुरक्षा के साथ खाद्य मजबूती की परियोजना में सहायता देने के लिए दस लाख अमरीकी डॉलर की मदद उपलब्ध कराने का भी निर्णय किया है। लाओ की राजधानी वियंनचन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लाओ की प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन की उपस्थिति में सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।
लाओस की यात्रा के दूसरे दिन श्री मोदी ने लाओ के राष्ट्रपति थोंगलाओन सिसौलिथ से आज वियंनचन में मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को आसियान सम्मेलन और पूर्वी एशिया सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई दी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर विचार-विमर्श किया और दोनों देशों की निकटतम भागीदारी को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री सिसौलिथ ने चक्रवाती तूफान यागी के कारण आई बाढ़ में मानवीय सहायता देने के लिए श्री मोदी का आभार व्यक्त किया।श्री मोदी ने लाओ के प्रधानमंत्री के साथ वियंनचन में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने विकास भागीदारी, क्षमता निर्माण, आपदा प्रबंधन, नवीनीकरणीय ऊर्जा, धरोहर संरक्षण, आर्थिक संबंध, रक्षा सहयोग और आम जनता के आपसी संबंधों जैसे मुद्दों पर चर्चा की। लाओ के प्रधानमंत्री ने बाढ़ में भारतीय सहायता के लिए श्री मोदी का आभार जताया।श्री मोदी ने पूर्वी एशिया सम्मेलन से अलग थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाएटोंगटर्न शिनावात्रा से भी मुलाकात की। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुस्तरीय मामलों में भी सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।श्री मोदी दो दिन की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर आज शाम नई दिल्ली लौट आए। श्री मोदी ने 21वें आसियान-भारत सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में भाग लिया। - चंडीगढ़ । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को पंचकूला में होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पंचकूला में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तिथि 15 अक्टूबर है।पंचकूला के उपायुक्त (डीसी) डॉ. यश गर्ग ने बताया, “हम कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल को तैयार कर रहे हैं।”हरियाणा में भाजपा की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के वास्ते उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है।भाजपा ने चुनाव के दौरान यह संकेत दिया था कि यदि हरियाणा में पार्टी की जीत होती है, तो नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद के लिये उसकी पसंद होंगे। सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीट में से भाजपा को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है।इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता भी नहीं खुला है।

.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)