- Home
- देश
-
भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर). कोविड-19 महामारी से पहले ‘फूलों की घाटी' मई और मध्य जून के बीच भद्रवाह के आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हुआ करती थी, लेकिन इस साल वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट जारी है। जम्मू-कश्मीर की ‘फूलों की घाटी' में ‘फॉक्सग्लोव' खिलता है, लेकिन यह भी पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। ‘फॉक्सग्लोव' को आमतौर पर लोग ‘जीनियस डिजिटलिस' भी कहते हैं। इसमें फूलों की 20 से अधिक प्रजातियां आती हैं, जो झाड़ियों या छोटे पौधों पर पनपती हैं। भद्रवाह के जंगल और ऊंचाई वाले घास के मैदानों में उगने वाले ‘फॉक्सग्लोव' का आकर्षक दृश्य भी पर्यटकों को खींचने में नाकाम साबित हो रहा है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके लिए पूरी तरह से भद्रवाह विकास प्राधिकरण (बीडीए) को जिम्मेदार ठहराया है। भद्रवाह में ‘टूर एंड ट्रैवल्स एसोसिएशन' के सचिव शेख मोहम्मद इशाक ने कहा, ‘‘हम पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए फॉक्सग्लोव पर बहुत अधिक निर्भर थे। लेकिन अज्ञात कारणों से अधिकारियों ने फूल प्रेमियों के बीच इस प्रमुख आकर्षण को ढंग से पेश नहीं किया।'' इशाक के मुताबिक, इस बार पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद थी। पंचायती राज संस्था के निर्वाचित सदस्य भी पर्यटन की वर्तमान स्थिति से चिंतित हैं और उन्होंने बीडीए के कामकाज पर निराशा व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य ठाकुर युद्धवीर सिंह बलोरिया ने आरोप लगाया कि बीडीए की ‘‘विफलता'' ने एक अच्छे पर्यटन मौसम की संभावना को धूमिल कर दिया है और इसलिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। संपर्क किए जाने पर डोडा के जिला विकास आयुक्त विकास शर्मा ने कहा कि वह इस मुद्दे को बीडीए के समक्ष उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हंगा घाटी में जल्द से जल्द एक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाई जाए। शर्मा ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। वह क्षेत्र में कई विकास कार्यों को भी शुरू करेगा।
-
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में रविवार को एक कार एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि हादसा अलवर-भिवाड़ी राजमार्ग पर भिंडसू गांव के पास उस समय हुआ जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह पेड़ से टकरा गयी । उन्होंने बताया कि कार सवार लोग सरिस्का अभयारण्य का दौरा कर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेन्द्र (40) उनकी पत्नी मोनिका (36) और बेटी शिवा (12) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
-
पुणे। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक एसयूवी वाहन और एक कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना पंढरपुर-मोहोल राजमार्ग पर पेनूर गांव के पास शाम साढ़े चार बजे हुई। मोहोल थाने के निरीक्षक अशोक सैकर ने कहा, ‘‘राजमार्ग के एक खास हिस्से में सड़क से जुड़े कुछ काम चल रहे है और इस कारण अभी वहां केवल एक तरफ ही यातायात का संचालन हो रहा है। एक वाहन उस स्थान पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई।'' उन्होंने कहा कि कार में सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार लोगों को भी चोटें आईं और उन्हें पंढरपुर और मोहोल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एसयूवी चालक की गलती प्रतीत होती है, लेकिन जांच जारी है।
- नयी दिल्ली। इन्साकोग ने कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के दो उप-स्वरूप बीए.4 और बीए.5 की भारत में मौजूदगी की पुष्टि की है, जिनमें से एक मामला तमिलनाडु, जबकि दूसरा मामला तेलंगाना में पाया गया है। भारतीय सार्स-सीओवी-2 अनुक्रमण संघ (इन्साकोग) ने रविवार को एक बयान में कहा कि तमिलनाडु की एक महिला वायरस के उप-स्वरूप बीए.4 से संक्रमित पायी गई है। बयान के मुताबिक, महिला में हल्के लक्षण हैं और वह कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी है तथा उसने कहीं यात्रा भी नहीं की है। बयान के मुताबिक, तेलंगाना में 80 वर्षीय व्यक्ति में वायरस के उप-स्वरूप बीए. 5 की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग व्यक्ति में हल्के लक्षण हैं और वह कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं तथा उन्होंने कहीं यात्रा भी नहीं की है। ये सबसे पहले इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से रिपोर्ट किए गए थे और अब कई अन्य देशों से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ओमीक्रोन के दो उप-स्वरूप बीए.4 और बीए.5 वैश्विक स्तर पर फैल रहे हैं। इन दोनों उप-स्वरूप के मामले इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए थे और अब कई अन्य देशों में भी इनकी पुष्टि हो रही है।
-
अकोला (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के अकोला सिटी में पुलिस ने रविवार को एक जाने-माने कोचिंग सेंटर के निदेशक को एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने एवं बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर गिरफ्तार किया। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी विलास पाटिल ने बताया कि चौधरी कोचिंग क्लासेज चलाने वाले आरोपी वासिम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है एवं उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (भादसं) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उसपर हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के अनुसार 20 मई को आरोपी ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया जिन्होंने पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि चौधरी ने पहले भी टेलीफोन पर छात्रा के साथ बातचीत में अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था। - गुवाहाटी। असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और बदतर हो गई तथा दो बच्चों समेत छह और लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 जिलों में सैलाब के कारण 7.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में चार लोग पानी में डूब गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि होजाई जिले के डूबोका में एक शख्स की और कछार जिले के सिल्चर में एक बच्चे की बाढ़ के कारण मृत्यु हो गई। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्राधिकरण ने कहा कि कई जिलों में आई बाढ़ के कारण 7,19,540 लोग प्रभावित हैं। नगांव सैलाब की वजह से बुरी तरह प्रभावित है जहां 3.46 लाख लोग संकट में हैं। इसके बाद कछार में 2.29 लाख और होजाई में 58 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
-
पालघर. महाराष्ट्र में यहां व्यस्त मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर खाद्य तेल लेकर जा रहा एक टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई दुर्घटना के बाद कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और टैंकर से गिर रहे तेल को लूटने लगे। गुजरात के सूरत से मुंबई में प्रसंस्करण के लिए 12,000 लीटर खाद्य तेल लेकर जा रहे टैंकर के चालक का राजमार्ग पर तवा गांव के पास वाहन से नियंत्रण खो गया। इससे वाहन पलट गया और उसमें से तेल रिसने लगा। अधिकारी ने कहा कि कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लीक हुए तेल को अपने डिब्बों और अन्य बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात को दुरुस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। अधिकारी ने बताया कि हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोट आई हैं। अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय बचाव दल ने बाद में टैंकर को सड़क से हटाया और सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया।
- -
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जापान में क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता से चारों देशों के नेताओं को समूह द्वारा उठाए गए कदमों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस वार्ता से हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम के साथ ही आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने का अवसर भी प्राप्त होगा। जापान की दो दिवसीय (23-24 मई) यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस यात्रा के दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें बहु-आयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। मोदी ने कहा, ‘‘हम क्षेत्रीय घटनाक्रम और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद जारी रखेंगे।''
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर तोक्यो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में उन्होंने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए किशिदा की मेजबानी की थी। मोदी ने कहा, ‘‘तोक्यो की मेरी यात्रा के दौरान, मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी बातचीत को जारी रखने की उम्मीद करता हूं।'' उन्होंने कहा कि जापान में वह क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता में भी हिस्सा लेंगे, जिससे चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। क्वाड सुरक्षा संवाद में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे।
मोदी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पहली बार क्वाड शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्साहित हूं, जिसमें वृहद रणनीतिक साझेदारी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुआयामी सहयोग और परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।'' प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग उनकी विशेष रणनीति और वैश्विक साझेदारी का महत्वपूर्ण आयाम है। उन्होंने कहा, मार्च की शिखर वार्ता के दौरान, प्रधानमंत्री किशिदा और मैंने जापान से भारत में सार्वजनिक तथा निजी निवेश और वित्त पोषण को अगले पांच वर्षों में पांच ‘ट्रिलियन' जापानी येन तक पहुंचाने की हमारी मंशा की घोषणा की थी।'' उन्होंने कहा, आगामी यात्रा के दौरान मैं इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमारे देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ जापान के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करूंगा।'' मोदी ने कहा कि जापान में भारतीय समुदाय के करीब 40,000 लोग रहते हैं, जो जापान के साथ हमारे संबंधों में महत्वपूर्ण हैं और वह उनसे मुलाकात करने के लिए उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है।
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि क्वाड के नेताओं के 24 मई को तोक्यो में होने वाले शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों के साथ-साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, स्वास्थ्य सुरक्षा, टिकाऊ आधारभूत ढांचा और आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होगी। क्वात्रा ने कहा था कि उम्मीद है कि क्वाड नेतागण स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श करेंगे और वे गठबंधन के ढांचे के तहत अब तक हुई प्रगति का जायजा लेंगे तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन करेंगे। -
उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ट्रक में आग लगने से उसमें ले जाए जा रहे 13 गाय-बछड़ों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात खचरोद पुलिस थाना क्षेत्र के घिनोदा गांव के पास हुआ।
खचरोद पुलिस थाने के प्रभारी रवींद्र यादव के मुताबिक, हादसे के समय ट्रक में 20 से अधिक गोवंश मौजूद थे। उन्होंने बताया कि ट्रक को जलते देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पांच गायों और आठ बछड़ों की मौत हो चुकी थी। यादव के अनुसार, हादसे में पांच गोवंश को बचा लिया गया और उन्हें पास की गौशाला में भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों ने दावा किया है कि उन्होंने इस ट्रक से 10 से 15 गायों को बचाया, जो पास के जंगल में भाग गईं। यादव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक व क्लीनर भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। ट्रक के मालिक का पता लगाकर उसे बुलाने की कोशिश की जा रही है। - गोपेश्वर। विश्व के सबसे अधिक उंचाई पर स्थित गुरूद्वारे हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए । उत्तराखंड के चमोली जिले में 15200 फीट पर स्थित गुरूद्वारे के कपाट खुलने की प्रक्रिया पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह साढ़े दस बजे संपन्न हुई।इससे पहले, सुबह गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब लाया गया और सुखमणि साहिब के पाठ के साथ कपाट खुलने की प्रक्रिया पूरी हुई। हेमकुंड साहिब के साथ ही निकटवर्ती लोकपाल मंदिर के कपाट भी रविवार को दर्शनों के लिए खोल दिए गए ।हेमकुंड साहिब सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की तपस्थली मानी जाती है। हिमाच्छादित पर्वत श्रंखलाओं के मध्य हेमकुंड सरोवर के समीप श्री हेमकुंड गुरुद्वारा और लोकपाल तीर्थ स्थित है। यहां पहुंचने के लिए बदरीनाथ के निकट गोविंद घाट से पुलना गांव तक मोटर मार्ग से तथा उसके आगे लगभग 17 किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचा जा सकता है। देश—विदेश के लाखों श्रद्धालु हर साल हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए आते हैं । इस बार हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए हर दिन अधिकतम 5000 यात्रियों की संख्या तय की गयी है । इसी मार्ग पर विश्वविख्यात फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान भी स्थित है जो जून से पर्यटकों के लिए खुलता है।
- सिद्धार्थनगर (उप्र)। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर में बारातियों को लेजा रही एक गाड़ी के ट्रक से टकरा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार रात करीब एक बजे की है।जानकारी के अनुसार कुछ बाराती विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गाड़ी से लौट रहे थे, तभी जिले के जोगिया उदयपुर के ग्राम कटया में सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई और गाड़ी में सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। इस हादसे में सचिन पाल (16), मुकेश पाल (35), लालाराम पासवान (26), शिवसागर यादव (18), रवि पासवान (19), राम बरन (35), पिंटू गुप्ता (25) तथा चालक गौरव मौर्य (22) की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
-
नयी दिल्ली। ब्रिटिश एयरवेज ने शनिवार को कहा कि उसने हैदराबाद-लंदन सेवा के लिए 20 तेलुगू भाषी चालक दल सदस्यों की भर्ती की है। एयरलाइन फिलहाल पांच भारतीय शहरों - दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए प्रति सप्ताह 28 उड़ानें संचालित करती है। ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा कि उसने भारत में स्थित स्थानीय चालक दल के साथ हैदराबाद से लंदन के लिए अपनी पहली उड़ान भरी है। उसने एक बयान में कहा, ''बीस नए कर्मचारियों ने हाल ही में लंदन में व्यापक उड़ान सुरक्षा एवं सेवा प्रशिक्षण पूरा किया है, जिसमें छह सप्ताह लगे।'' उसने कहा कि हैदराबाद-लंदन के बीच प्रत्येक उड़ान में चालक दल के सदस्य तेलुगु भाषी होंगे।
ब्रिटिश एयरवेज के मुख्य ग्राहक सेवा अधिकारी कैलम लैमिंग ने कहा, ''हैदराबाद के लिए स्थानीय चालक दल की भर्ती का मतलब है कि ग्राहक तेलुगु भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों के साथ-साथ हमारी ब्रिटिश शैली और सेवा को संयोजित करने के लिए प्रशिक्षित किये गये लोगों की सेवा के साथ उड़ान का आनंद ले सकते हैं। -
बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर और पेट्रोल टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानंजय सिंह के मुताबिक, बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बंजारी मोड़ के पास सुबह छह बजे लखनऊ की तरफ से नेपाल जा रहे एक टेंपो ट्रैवलर की सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार तीन नेपाली नागरिकों, अजय (40), राधा (48) और भरत थापा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। सिंह के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में कुल 19 लोग सवार थे। पुलिस सभी मृतकों का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। सिंह के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर हरियाणा में पंजीकृत है और नेपाल के एक व्यक्ति का है, जबकि पेट्रोल टैंकर बहराइच का है। हादसे में घायल नेपाली युवक नया बहादुर ने पत्रकारों को बताया कि टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और रोजगार के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर पहुंचे थे। बहादुर के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली से रवाना हुए इन लोगों को शनिवार को नेपाल पहुंचना था।पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति भी जानी और अस्पताल प्रबंधन को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। -
बदायूं (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट गांव के रहने वाले रविंद्र पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पुत्र दिनेश (21) बिल्सी थाना क्षेत्र के अंगोला गांव की एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था,लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था और उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 12 मई को युवती की शादी थी लेकिन दिनेश उस पर घर से भाग कर विवाह करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती ने अपने चाचा राजाराम के साथ मिलकर दिनेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 10 मई को दिनेश को फोन करके अपने गांव बुला लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 12 मई को युवती की शादी हो गई, 13 मई को दिनेश के परिजन ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी। दिनेश की गुमशुदगी के पीछे युवती और उसके परिजन का हाथ होने का शक जताया। बदायूं के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि दिनेश के परिजनों के शक के आधार पर आरोपी लड़की और उसके चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। वर्मा ने बताया कि लड़की के चाचा की निशानदेही पर गांव के बाहर कुएं से दिनेश का शव बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवती और उसके आरोपी चाचा राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है और उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -
बदायूं | उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में ऊपर बने कमरे में शनिवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल की पहचान धर्मपुर गांव के रहने वाले बिकेश (17) और मनसा नगला निवासी कीर्ति (16) के रूप में हुई है। दोनों के शव अलग-अलग साड़ी से लटके हुए पाए गए। अधिकारी के मुताबिक, शव के पास बियर की बोतल और गिलास के साथ कीटनाशक की एक शीशी भी मिली है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने कीटनाशक मिलाकर बियर पी और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दी गई थी कि मंदिर में रहने वाले मुनेंद्र की बेटी और धर्मपुर निवासी मुनेश के बेटे ने मंदिर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सिंह के मुताबिक, घटनास्थल पर बीयर की बोतल के साथ कीटनाशक की शीशी भी मिली है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों ने बियर में कीटनाशक मिलाकर पिया और फिर फांसी के फंदे से झूल गए। एसएसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। मंदिर के पुजारी नेमि दास के अनुसार, उन्हें घटना के बारे में पता ही नहीं चल पाया और जब सुबह लड़की की मां मंदिर आई तो उसने दोनों को फांसी के फंदे से लटका देखा। पुजारी के मुताबिक, लड़की की मां ने उनसे फोन लेकर अपने घर पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्रित हो गया।
-
रांची. झारखंड सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों के भवनों को गुलाबी रंग से बदलकर अब हरे और सफेद रंग में रंगने का फैसला किया है जो सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के झंडे के रंग से मिलता-जुलता है । मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने खुलकर इसका विरोध किया है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस आशय का निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि राज्य में सरकारी स्कूलों की इमारतों की पुताई अब हरे और सफेद रंग से करने का फैसला किया गया है और यह फैसला विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले के चलते अब झारखंड में पैंतीस हजार से अधिक सरकारी विद्यालयों का रंग गुलाबी से बदल कर हरा और सफेद हो जायेगा। राज्य में पिछली सरकार के समय सभी विद्यालय भवनों की गुलाबी रंग में पुताई करायी गयी थी।
राज्य सरकार के इस नये फैसले से झारखंड में सरकारी स्कूल भवनों के रंग को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप प्रारंभ हो गये हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि वास्तव में हरा और सफेद रंग सत्तारूढ़ झामुमो पार्टी के झंडे से जुड़े हैं जिसके चलते झामुमो सरकार ने यह कदम उठाया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दावा किया, ‘‘हमने विशेषज्ञों की राय के अनुसार रंग चुने हैं और इसमें कोई राजनीति मंशा नहीं है। हरा रंग चिकित्सकीय दृष्टि से भी आंखों के लिए सुकूनदायक माना गया है तो सफेद रंग स्वच्छता व ताजगी का प्रतीक है।'' झामुमो पार्टी का झंडा हरे रंग की पृष्ठभूमि पर सफेद रंग के धनुष और तीर से बना है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार का रंगों का चयन एक राजनीतिक संदेश देने के लिए है। उन्होंने कहा कि राज्य में तमाम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है और अनेक बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं अतः सरकार को पहले शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देना चाहिए न कि इसके राजनीतिकरण में लगना चाहिए। -
नयी दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के सरकार के फैसले को शनिवार को 'ऐतिहासिक' करार दिया और मांग की कि विपक्षी दलों के शासन वाले राज्य भी लोगों की भलाई के लिए करों में कटौती करें। नड्डा ने एक बयान में कहा कि केंद्र ने पिछले साल नवंबर में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये और डीजल पर पांच रुपये की कटौती की थी तो भाजपा शासित राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की थी, लेकिन विपक्षी दलों ने ऐसा नहीं किया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में रेखांकित किया था। मोदी ने विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमतों का हवाला देते हुए भाजपा शासित और गैर-भाजपा दलों द्वारा शासित राज्यों के बीच महत्वपूर्ण अंतर का जिक्र किया था। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार का शनिवार का फैसला दिखाता है कि वह आम आदमी के हितों के प्रति कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि मोदी सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए किस तरह काम कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रत्येक गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के सरकार के फैसले की भी सराहना की। सरकार ने आज ईंधन की ऊंची कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की। -
जालौन . उत्तर प्रदेश के जालौन में कोतवाली कदौरा के गांव बसरेही में शनिवार को आठ वर्षीय बच्चे का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक, कदौरा उमाकांत ओझा ने बताया की ग्राम बसरेही निवासी अर्जुन का आठ वर्षीय बेटा शनिवार को घर के एक कमरे में खेल रहा था, जहां गेहूं से भरी बोरियां रखी थीं। उन्होंने बताया कि बच्चा इन्हीं बोरियों के सहारे एक रस्सी का फंदा बनाकर छत में पंखे की कुंडी फसांकर झूला झूलने लगा। पुलिस के मुताबिक, झूला झूलने के दौरान गेहूं की बोरियां खिसक गईं, जिसके चलते रस्सी बच्चे के गले में लिपट गई और बोरियां गिरने से अर्जुन रस्सी पर लटका रह गया। ओझा ने बताया कि काफी देर तक अर्जुन के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो देखा की बोरियां नीचे गिरी पड़ी हैं और बच्चा रस्सी के सहारे लटक रहा है। परिजन तत्काल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर भी 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी। अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर और गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देकर आम जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे उत्पादों के दाम में कमी आएगी।'' गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी एक संवेदनशील नेता हैं जो देश के हर वर्ग की परवाह करते हैं।
गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी जी देश के हर वर्ग की चिंता करने वाले एक संवेदनशील नेता हैं। इसलिए पिछले आठ वर्षों से देश के गरीब, किसान और आम जनता के हितों की चिंता हमेशा से मोदी सरकार के निर्णयों के केंद्र में रही है। इस जन-हितैषी निर्णय के लिए मोदी जी और निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करता हूं।' -
गुरुग्राम. गुरुग्राम के सोहना रोड पर बाइक सवार तीन हथियारबंद लोगों ने चालक को बंधक बनाकर उससे ऑटो व नकदी लूट ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोहना की आईटीआई कॉलोनी निवासी आबिद ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार रात करीब दस बजे अपने ऑटो में सीएनजी भरवाकर लौट रहा था। उन्होंने कहा '' जब मैं जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के सामने पहुंचा तो तीन आदमी वहां आए और मुझे रुकने के लिए कहा। उनमें से एक ने मुझ पर पिस्तौल तान दी और मुझे बंधक बना लिया, जबकि दूसरे ने उन्हें पैसे और ऑटो की चाबियां सौंपने के लिए कहा और मेरा ऑटो और 450 रुपये नकद लूट कर भाग गये।'' पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा ''जब मैंने चाबी देने से इनकार किया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी।'' पीड़ित की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 392 (डकैती) और 397 (डकैती की कोशिश मौत या गंभीर चोट पहुंचाने) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कृष्ण चंदर ने कहा ''हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद के गोमतीपुर इलाके में शनिवार शाम बुलडोजर के प्रहार के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने पथराव किया, जिसमें बुलडोजर का चालक घायल हो गया। पुलिस निरीक्षक वी एस वंजारा ने कहा, ‘‘ एक हादसे में प्रकाश सलात (25) और उनकी बेटी सीमा (3) की उस समय मौत हो गई, जब एक सहकारी हाउसिंग सोसाइटी की अहाते की दीवार एक बुलडोजर की चपेट में आने से उन पर गिर गई। वे दीवार के पास खड़े थे, जबकि बुलडोजर को कुछ सिविल कार्यों के लिए तैनात किया गया था। ” उन्होंने कहा कि बुलडोजर के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
-
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में शनिवार को काल बैसाखी ने अपना कहर बरपाया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले में दीवार के ढह जाने से एक व्यक्ति की जान चली गयी, जबकि नदिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद अहमद खान ने बताया कि कोलकाता में तेज आंधी-तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गये, जिससे यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि काल बैसाखी के कारण राज्य के कई हिस्सों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। एक अधिकारी के मुताबिक यहां महानायक उत्तम कुमार एवं नेताजी स्टेशन के बीच मेट्रो रेल ट्रैक पर एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे करीब 50 मिनट तक यातायात बाधित हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘ शाम को चार बजकर 40 मिनट से साढ़े पांच बजे तक (मेट्रो) सेवाएं प्रभावित रहीं।
-
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के लिए जनता सबसे पहले है। मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं! आज के फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे लोगों को राहत प्रदान करेंगे और 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाएंगे।" उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देने के निर्णय पर भी प्रधानमंत्री ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी। उत्पाद शुल्क में कटौती से पेट्रोल पर 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।
-
दुमका . झारखंड के दुमका में शनिवार सुबह दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरजोरी गांव के पास एक लड़की सहित तीन नाबालिगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। शिकारीपाड़ा थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों की उम्र 16 वर्ष के आसपास थी। लड़की लखनपुर तथा दो लड़के शहरजोरी गांव के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों ने आत्महत्या की है या रेलवे लाइन पार करने के दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घटना सुबह 5.30 के आसपास की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है। -
जालना. महाराष्ट्र के जालना जिले में कम से कम 103 फर्जी चिकित्सक और 166 अन्य अपंजीकृत चिकित्सक अवैध रूप से काम करते पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 433 चिकित्सक हैं, जिनमें से 267 चिकित्सक महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (एमएमसी) में पंजीकृत और 166 चिकित्सक पंजीकृत नहीं हैं। इसके अलावा 103 चिकित्सक ऐसे पाए गए हैं जिनके पास वैध डिग्री नहीं थी और उन्हें फर्जी घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फर्जी चिकित्सक ग्रामीण और झुग्गी बस्ती वाले इलाकों में लोगों का इलाज कर लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे जालना के रहने वाले हैं और जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विवेक खटगांवकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी चिकित्सकों और अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।




.jpg)





.jpg)
.jpg)















