- Home
- देश
- बनिहाल/जम्मू,। उत्तर रेलवे ने जम्मू कश्मीर के रामबन में बनिहाल के निकट बानकोट में रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद एक और सुरंग को जोड़ने में सफलता हासिल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग को जोड़ने के साथ ही इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने बनिहाल और खारी सेक्टर के बीच रेलवे सुरंगों की खुदाई का ज्यादातर काम पूरा कर लिया है। कटरा और बनिहाल के बीच 110 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन में कश्मीर रेल परियोजना पर काम चल रहा है और इसके अगले दो वर्षों में पूरा होने की संभावना है। यह परियोजना कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच संपर्क के लिए 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन का हिस्सा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बानकोट में करीब दो किलोमीटर लंबी सुरंग परियोजना दो हिस्सों में 300 करोड़ रुपये की लागत से बनायी जा रही है।'' रामबन के अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे ने कटरा-बनिहाल रेलवे लिंक के बनिहाल और खारी सेक्टर के बीच एक अन्य चुनौती को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल यात्रा अगले दो वर्षों में शुरू होने की संभावना है और इस समयसीमा को हासिल करने के लिए रामबन में पूरे जोरों से काम कर चल रहा है।
- लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात दिसंबर को गोरखपुर एम्स, फर्टिलाइजर कारखाने और आईसीएमआर के जांच केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सपना बन चुकी इन तीन बड़ी परियोजनाओं फर्टिलाइजर कारखाने, गोरखपुर एम्स और आईसीएमआर के जांच केंद्र का आगामी सात दिसंबर को उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा, गोरखपुर में वर्ष 1990 में फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का एक खाद कारखाना था, जो बंद हो गया था। उसके बाद आई सरकारों ने इसे फिर से खोलने पर ध्यान नहीं दिया जिसके परिणाम स्वरुप क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ सामान्य नागरिकों के जीवन पर भी बुरा असर पड़ा। इसे पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में खाद कारखाने का शिलान्यास किया और समय सीमा के अंदर यह कारखाना बनकर तैयार है।'' उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान उर्वरक के नाम से करीब 600 एकड़ क्षेत्रफल में बने इस कारखाने को मोदी सात दिसंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 12 लाख मैट्रिक टन से अधिक यूरिया का उत्पादन किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को तो लाभ होगा, साथ ही साथ रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में भी इसकी बहुत बड़ी भूमिका होगी। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उसी दिन 112 एकड़ क्षेत्र में बने एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। वर्ष 2016 में मोदी ने इसका शिलान्यास किया था, यह एम्स कभी बाढ़ और बीमारी के लिए पहचाने जाने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा की नई रोशनी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी' पुणे की तर्ज पर आईसीएमआर का एक क्षेत्रीय केन्द्र भी गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इसका भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था। यह न सिर्फ इंसेफलाइटिस, कालाजार, चिकनगुनिया और डेंगू बल्कि कोविड-19 जैसी महामारी से जुड़े वायरस की भी पहचान करने के साथ-साथ उनके उपचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाने इत्यादि का काम भी करेगा।
- नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्कूल में युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की रविवार को सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से खेल और व्यायाम के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। मोदी की प्रशंसा उस वक्त आई है जब एक दिन पहले भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने एक राष्ट्रीय मिशन शुरू करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक स्कूल का दौरा किया। इस मिशन के तहत प्रसिद्ध खिलाड़ी देश के स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार, तंदरुस्ती और खेल के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। चोपड़ा के स्कूल दौरे और विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत पर मोदी ने ट्वीट किया, "आइए हम जोश बरकरार रखें और अपने युवाओं को खेल के मैदान पर चमकने के लिए प्रेरित करें।" मोदी ने चोपड़ा को युवा छात्रों को भाला फेंकने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में ट्वीट किया, “शानदार पल।” प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “युवा छात्रों के बीच जाने और उन्हें खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए नीरज चोपड़ा की यह एक बेहतरीन पहल है। इस तरह के प्रयास से खेलकूद और व्यायाम के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।” गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि चोपड़ा ने अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा किया और 75 विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की, जो इस पहल के तहत वहां एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के दिमाग की उपज, इस पहल के तहत सभी ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों से दो साल में 75 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने का विचार है ताकि युवाओं को 'संतुलित आहार' लेने और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।
- नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की 127.61 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने के बीच रविवार को कहा कि देश में 50 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश में 84.8 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मांडविया ने ट्वीट किया ‘‘ बधाई हो भारत। यह बेहद गर्व का क्षण है क्योंकि 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। हम साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।'' सुबह सात बजे तक की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे की अवधि में टीके की 1,04,18,707 खुराक दिए जाने के साथ ही देश में अब तक दी जा चुकी खुराकों की संख्या 127.61 करोड़ के पार हो गई है। मंत्रालय के अनुसार यह उपलब्धि 1,32,44,514 सत्रों में हासिल की गई। गौरतलब है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था। इसके बाद अग्रिम मार्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।
- नयी दिल्ली। सरकार ने स्थानीय मूल्यवर्द्धन को बढ़ाने और निर्यात पर संचालन समिति (स्केल) का विस्तार किया है। स्केल में विभिन्न औद्योगिक पृष्ठभूमि वाले तीन नए लोगों को शामिल किया गया है। उद्योग के एक जानकार ने यह जानकारी दी। समिति में पैनासोनिक इंडिया के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा, टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर तथा एशियन पेंट्स के सह-प्रवर्तक और एडवर्ब टेक्नोलॉजिज के चेयरमैन जलज दानी की नियुक्ति की गई है। फिलहाल 14 सदस्यीय स्केल समिति के प्रमुख महिंद्रा के पूर्व सीईओ पवन गोयनका हैं।उनके अलावा इन्वेस्ट इंडिया के सीईओ दीपक बागला, पीआई इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सलिल सिंघल और जेएसडब्ल्यू स्टील समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) शेषगिरि राव भी स्केल समिति के बोर्ड में हैं। समिति में उद्योग मंडलों फिक्की, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा एसोचैम का प्रतिनिधित्व है। इसके अलावा समिति में वाणिज्य तथा अन्य मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल हैं। स्केल समिति का गठन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने किया था। यह समिति उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के साथ मिलकर काम कर रही है। स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहन के लिए समिति ने दो दर्जन कार्यसमूह बनाए हैं। प्रत्येक कार्यसमूह में किसी एक विनिर्माण क्षेत्र की छह-सात कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में कथित तौर पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने अपने एक दोस्त की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट एंदाले ने बताया कि यह घटना यहां कलवा इलाके में इंदिरा नगर क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई। उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय गुलाब सलामत शेख का शव शुक्रवार सुबह मिला जिस पर कई घाव थे। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस को पता चला कि शेख को शराब पीने और उसका भुगतान करने को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर उसके दोस्तों ने मार डाला। उन्होंने बताया कि आरोपी आकाश किशन पलाश (20), सन्नी धानु सोनकर (23) और फैजल फैयास खान (24) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
- कोटा । अपने पति के साथ नियमित झगड़े से परेशान एक 40 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी पांच नाबालिग बेटियों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। सभी की मौत हो गई। घटना के वक्त उसका पति रिश्तेदार की शोक में शामिल होने गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने रविवार सुबह छह शवों को देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शवों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान चेचट थाना क्षेत्र के कालियाहेड़ी गांव के बंजारों का डेरा निवासी सात बच्चों की मां बादामदेवी और पत्नी शिवलाल बंजारा के रूप में हुई है। मृतक पांच नाबालिग लड़कियां सावित्री (14), अंकली (8), काजल (6), गुंजन (4) और एक वर्षीय अर्चना हैं।पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त उक्त महिला की दो अन्य बेटियां गायत्री (15) और पूनम (7) - सो रही थीं, इसलिए वे बच गईं। चेचट के अंचल अधिकारी डीएसपी प्रवीण नायक ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला और उसके पति के बीच नियमित झगड़े के कारण महिला ने यह कदम उठाया। शिवलाल कंबल और कपड़ा विक्रेता का काम करता था। सीओ ने कहा कि रविवार की रात को जब यह घटना हुई तो वह व्यक्ति अपने घर पर मौजूद नहीं था, क्योंकि वह दूसरे गांव में अपने रिश्तेदार के घर शोक सभा में शामिल होने गया था। चेचट थाने के एसएचओ राजेंद्र मीणा ने बताया कि कुआं महिला के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह शिवलाल घर लौटा, लेकिन उसने पुलिस को यह नहीं बताया कि उसकी पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
- भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य के चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि तीन चरणों के इस चुनाव में अगले वर्ष 06 और 28 जनवरी तथा 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों के 850 पदों, जनपद पंचायत के छह हजार 727 सदस्यों, 22 हजार पांच सौ 81 सरपंचों और 3 लाख 62 हजार 7 सौ 54 पंचों के चुनाव कराए जाएंगे।पहले चरण में नौ जिलों में मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में छह जिलों में वोट डाले जाएंगे। शेष 36 जिलों में अंतिम चरण में वोट पड़ेंगे। चुनाव सूचना का प्रकाशन और पहले तथा दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू होगी। तीसरे चरण की यह प्रक्रिया 13 दिसंबर से आरंभ होगी। पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है जबकि तीसरे और अंतिम चरण के लिए छह जनवरी तक पर्चे भरे जा सकेंगे।
- जैसलमेर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी विकसित कर रहा है। उन्होंने बीएसएफ को आश्वासन दिया कि देश की क्षेत्रीय सीमाओं की रक्षा के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराई जायेगी। वे आज राजस्थान के जैसलमेर में शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित 57वें बीएसएफ स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।श्री शाह ने कहा कि देश की सुरक्षित सीमा से ही विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है और देश में ड्रोन रोधी व्यवस्था बहुत जल्द विकसित की जायेगी।गृहमंत्री ने कहा कि देश का सुरक्षा बल बीएसएफ छह हजार किलोमीटर से अधिक सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। श्री शाह ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान बीएसएफ और पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल-सीएपीएफ ने न केवल ढाई करोड पौधे लगाए बल्कि उनकी देखरेख भी की। गृहमंत्री ने जवानों के हौसले और वीरता की भी सराहना की। इससे पहले, गृहमंत्री ने पूनम सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने शहीदों और अन्य जवानों की सेवाओं और उनके दायित्व निर्वाह के लिए उनकी पत्नियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसी दौरान बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि देश के जवान सदैव राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को विफल करते रहते हैं। इस कार्यक्रम में बीएसएफ दस्ते ने अद्भुत करतब का भी प्रदर्शन किया।
- -गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला जामनगर में मिलानयी दिल्ली। दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले मामले का पता चला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने संवाददाताओं को बताया कि तंजानिया से वापस आए इस मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गुजरात में भी कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला जामनगर में मिला है। सरकारी सूत्रों के अनुसार जिम्बाब्वे से आए 72 वर्ष के एक व्यक्ति में नए वैरिएंट के लक्षण पाए गए हैं। जामनगर के सरकारी अस्पताल में इस व्यक्ति का पृथकवास वार्ड में इलाज चल रहा है।
- पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी व्यक्तियों के लिए कोविड रोधी टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है और कहा है कि टीकाकरण न करवाने वालों को कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने शनिवार रात एक आदेश में यह बात कही और कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।सरकार ने अनिवार्य टीकाकरण के लिए पुडुचेरी सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम 1973 के प्रावधानों को लागू किया है। निदेशक ने कहा, “जो लोग टीकाकरण नहीं करवाएंगे उन्हें कानून के प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि सरकार का इरादा सभी पात्र लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल करना है और वायरस के प्रसार के लिए कोई संभावना नहीं बचाए रखना है। अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम में एक प्रावधान है जिसके मुताबिक महामारी की स्थिति में, कुछ आक्रामक उपाय किए जाने की आवश्यकता होती है।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 296, गाजियाबाद में 288, गुरुग्राम में 174 और नोएडा में एक्यूआई 273 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 "संतोषजनक", 101 से 200 "मध्यम", 201 से 300 "खराब", 301 से 400 "बहुत खराब" और 401 से 500 तक के एक्यूआई को "गंभीर" माना जाता है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को मौसम के सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार शाम या रात तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
- नयी दिल्ली।स्वीडन-भारत नोबेल स्मृति सप्ताह के 14वें संस्करण (एसआईएनएमडब्ल्यू) की शुरुआत सोमवार को होगी जिसमें लिंगभेद, नवोन्मेष और स्थायित्व मुख्य विषय होगा। यह जानकारी आयोजकों ने दी। इस वार्षिक समारोह का आयोजन स्वीडन का दूतावास, मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास, अन्य स्वीडिश भागीदार कर रहे हैं, जिनमें भारत में कार्यरत स्वीडन की कंपनियां भी शामिल हैं । हालांकि, महामारी की वजह से इस साल आयोजन डिजिटल माध्यम से होगा। यह लगातार दूसरा साल है जब इस कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन हो रहा है।यहां जारी बयान में भारत में स्वीडिश राजदूत क्लास मोलिन ने कहा, ‘‘हम स्वीडन-भारत नोबेल स्मृति सप्ताह के 14वें संस्करण को पेश कर प्रसन्न हैं, जो दूतावास के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है। यह अल्फ्रेड नोबेल और उनके विज्ञान, अनुसंधान, नवोन्मेष और कला में विरासत का जश्न है। यहां भारत में स्वीडन, स्वीडिश कंपनियों और हमारे प्रायोजकों की प्रतिबद्धता को याद दिलाता है।
- कानाकोना (गोवा) । केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय मोटर वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से बैटरी चार्ज करने वाला चार्जर बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा यहां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने लिए आयोजित गोलमेज कार्यक्रम से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुणे के इस संस्थान ने पहले ही इस तरह के उत्पाद का एक नमूना विकसित कर लिया है। पांडेय ने ई-वाहनों के उपयोग से संबंधित चुनौतियां के सवाल पर कहा, ‘‘सबसे बड़ी चुनौती यह है कि एक इलेक्ट्रिक बैटरी को चार्ज करने में बहुत समय लगता है। एआरएआई इस दिशा में काम रहा है और उसने फ़ास्ट चार्जर का एक नमूना भी विकसित कर लिया है, जो दिसंबर, 2022 तक तैयार हो जाएगा।'' उन्होंने कहा कि एआरएआई को इस कार्य को अक्टूबर, 2022 तक पूरा करने के लिए कहा गया है, ताकि दिसंबर 2022 तक उपयोगकर्ताओं को यह फास्ट चार्जर को उपलब्ध कराया जा सके।
- नोएडा ।उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में अपनी बेटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी मां को गिरफ्तार किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 नवंबर को सेक्टर-93 के पास पुलिस को छह वर्षीय एक बच्ची का शव मिला था और उसकी पहचान नेहा शर्मा के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज बच्ची की मां आरोपी अनुराधा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला की पांच बेटियां हैं और उसका कोई बेटा नहीं है। उन्होंने बताया कि उसने पहले पति को छोड़कर रामकुमार नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की है। प्रवक्ता ने बताया कि वह अपने रामकुमार से सेक्टर-93 स्थित फ्लैट को अपने नाम करने की मांग कर रही थी, लेकिन रामकुमार फ्लैट को उसके नाम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी महिला ने अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर रामकुमार को इस मामले में फंसाने की साजिश रची थी।
- देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को अपनी सरकार के लिए ‘तप और तपस्या का मार्ग' बताते हुए शनिवार को कहा कि इस राज्य में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच सालों में यहां एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं तेजी से धरातल पर उतारी जा रही हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यहां परेड ग्राउंड में 18000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘जो लोग पूछते हैं कि ‘डबल इंजन' की सरकार का फायदा क्या हुआ, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि कैसे उत्तराखंड में विकास की गंगा बह रही है। यह डबल इंजन सरकार का ही फायदा है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि 18 हजार करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में संपर्क, स्वास्थ्य, संस्कृति, तीर्थाटन, बिजली और ‘‘चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट'' जैसी हर क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में ये परियोजनाएं उत्तराखंड को एक दशक में अहम मुकाम पर पहुंचा देंगी जिसके लिए उन्होंने लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचनाओं की परियोजनाएं जैसे ‘ऑल वेदर चारधाम' परियोजनाओं का काम 'अभूतपूर्व' तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ जाने वालों की सुविधा के लिए अब लामबगड़ को भूस्खलन मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं को घंटो इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब बदरीनाथ की यात्रा 'सुरक्षित और सुखद' हो जाएगी। इस संबंध में, केदारनाथ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि 2012 में आपदा से पहले बाबा के धाम में जहां रिकार्ड 5.70 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे वहीं आपदा के बाद 2019 में केदारपुरी पुनर्निर्माण के कारण यह संख्या दोगुनी होकर दस लाख से अधिक हो गयी। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण के काम की वजह से न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार और स्व:रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके बनने से दोनों शहरों के बीच सफर में लगने वाला समय आधा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस 'आर्थिक गलियारे' से न केवल देहरादून को बल्कि, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और शामली जैसे स्थानों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के बनने से उद्योगों का भी गलियारा बनेगा और इसमें 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे बड़ा ऐलिवेटेड वन्यजीव गलियारा भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हरिद्वार रिंग रोड बनने से वहां के लोगों को यातायात जाम से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की पहचान ‘लक्ष्मणझूला' के पास एक नये पुल का भी शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में औषधीय गुणों वाली जड़ी बूटियों की मांग दुनियाभर में है लेकिन इस सामर्थ्य का अभी पूरा उपयोग नहीं हुआ है जिसे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों का जीवन सुगम बनाना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है लेकिन दुर्भाग्य से दशकों तक सरकार में रहने वालों की नीति और रणनीति में यह चिंतन कहीं मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके लिए उत्तराखंड 'तप और तपस्या' का मार्ग है। उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र की पूर्ववर्ती सरकार ने अपने सात साल में उत्तराखंड में केवल 288 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जबकि हमारी सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में 2000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया।
- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में एक बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बस देहरादून जा रही थी, जबकि परिवार शादी की खरीदारी के लिए सहारनपुर आ रहा था। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून निवासी प्रवीण चौहान (45) अपनी बेटी शिल्पी की शादी के लिए खरीदारी करने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से यहां आ रहे थे कि इसी दौरान मोहण्ड के निकट कार की एक बस से टक्कर हो गई। शर्मा ने बताया कि हादसे में प्रवीण चौहान, उनकी पत्नी मंजू चौहान (42) और बेटी शिल्पी (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों पुत्र दीक्षान्त (20) और विष्णु (17) गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि बस में सवार कुछ लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। प्रवीण देहरादून में जल निगम में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत थे।
- नयी दिल्ली। उद्योगों और क्षेत्रों को उनकी इकाइयों में नवोन्मेषी ऊर्जा दक्षता प्रयासों को विकसित करने के साथ-साथ बिजली की खपत को कम करने के सराहनीय प्रयास के लिए दिए जाने वाले बीईई ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 550 से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया है। बिजली मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (एनईईआईए) के तहत कुल 149 आवेदकों ने नियत तारीख तक इस प्रक्रिया में भाग लिया। एनईईआईए पुरस्कारों के तहत श्रेणी ए (उद्योग, परिवहन, भवन) और श्रेणी बी (छात्र और शोधार्थी) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मंत्रालय ने कहा कि 408 आवेदकों ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) में भाग लिया, जो बिजली खपत को कम करने के लिए औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने को स्थापित किए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार नई प्रौद्योगिकियों, नवाचारों को बढ़ावा देने और बड़े समूहों द्वारा इन नवाचारों को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए समय की जरूरत है।
- मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में पुलिस के विशेष दल ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रधान डाकघर के पास छापेमारी कर शनिवार को एक कार जब्त की और उसमें सवार दो युवकों को एक लाख रुपये मूल्य के एक किलोग्राम गांजा एवं एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार विजय शंकर के नेतृत्व में गठित दल ने डाकघर के पास से गुजरती एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान कार से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख से अधिक बतायी गयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौसीफ़ रंगसाज (23) और दिलावर खान (25) के तौर पर की गई है जो मेदिनीनगर के पहाङी मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्मार्ट फोन भी जब्त किया है । इस बीच, शहर थाना के थानेदार अरुण कुमार महथा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मादक पदार्थ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अदालत में पेश कर चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- कोलकाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर ने शनिवार को कहा कि इस साल उसने आईआईटी के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं, जिसमें अधिकतम पैकेज 2.40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का है। एक बयान के अनुसार, आईआईटी-खड़गपुर ने 1,100 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं।बयान में कहा गया, “मौजूदा महामारी की स्थिति के बावजूद, आईआईटी-खड़गपुर में बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) आए, जो भारत के अन्य सभी शीर्ष उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सबसे अधिक संख्या है।” छात्रों को 35 अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिले।बयान में कहा गया है कि दो प्रमुख नियोक्ताओं ने 2-2.4 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के साथ दो बड़े प्रस्ताव दिए। संस्थान ने कहा, ‘‘अब तक हमारे छात्रों को एक करोड़ रुपये के पैकेज वाले 20 से ज्यादा ऑफर मिले हैं।'' भर्ती करने वाली मुख्य कंपनियों में क्वालकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, उबर, इंटेल, अमेरिकन एक्सप्रेस, हनीवेल, सैमसंग और आईबीएम थी। प्लेसमेंट सत्र तीन दिनों तक शुक्रवार तक चला।आईआईटी-खड़गपुर के एक प्रवक्ता ने कहा कि सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, फाइनेंस समेत सभी क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
- ग्वालियर।केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन कृषि सुधार बिल वापस ले लिया है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य मुद्दों पर विचार के लिए कमेटी बनाने की घोषणा हो चुकी है। इसलिए किसानों को आंदोलन समाप्त करके घर लौटना चाहिए और अपने सामान्य कामकाज करने में जुट जाना चाहिए। तोमर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘जो कृषि सुधार बिल सरकार लेकर आई थी, उसे प्रधानमंत्री ने वापस ले लिया है। इसके साथ एमएसपी, फसल विविधता और जीरो बजट खेती जैसे कई मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाने की घोषणा हो गई है।'' उन्होंने कहा, ‘‘अब इसके बाद कोई विषय बचा नहीं है, इसलिए किसानों से अनुरोध है कि वे आंदोलन समाप्त करें और अपने घरों को लौटकर सामान्य कामकाज में जुट जाएं।
- देवघर। झारखंड में देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। यहां साइबर थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि देवघर जिले में मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- गुनियासोल और केसरगढ़ा, पालाजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम लेटो और पथरड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरशाला में छापेमारी कर सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। जामुदा ने बताया कि गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने दस मोबाइल, 17 सिमकार्ड, चार एटीएम कार्ड और दो पासबुक के साथ ही 45000 हजार रुपये बरामद किये है।
- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुकान से लगभग आठ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि बेरीबाग निवासी पवन कालरा की मोरगंज में स्थित दुकान पर यह वारदात हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कालरा को आसपास के दुकानदारों ने फोन करके सूचित किया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि कालरा अपनी दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि उनके काउंटर की दराज में रखी आठ लाख 85 हजार रुपये की नकदी गायब है। शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस और सर्विंलास टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने पर बदमाशों की तस्वीरें नजर आई। उन्होंने बताया कि कालरा ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- नयी दिल्ली।देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक टीका लगाए गए, जिससे अभी तक टीके की 127.5 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के अभी तक चार मामले सामने आए हैं।दक्षिण अफ्रीका में नया स्वरूप आने के बाद पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से देश में टीकाकरण की गति ने जोर पकड़ा है। इस स्वरूप को डब्ल्यूएचओ ने ‘चिंताजनक' करार दिया है। देश में शनिवार की रात सवा आठ बजे तक एक करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में आज कोविड-19 के एक करोड़ टीके लगाए गए। हर घर दस्तक अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।'' रोजाना टीकाकरण के आंकड़े शनिवार देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ने की उम्मीद है।सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष नवंबर में प्रति दिन औसतन टीके की 59.32 लाख खुराकें लगाई जा रही थीं जबकि मई में प्रति दिन औसतन 19.69 लाख खुराक लगाई जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि भारत की आबादी के करीब 84.8 फीसदी वयस्कों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है, जबकि 50 फीसदी वयस्कों को दूसरी खुराक भी लग गई है।
- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कुडाना गांव में शनिवार को अपनी पत्नी से विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी तथा बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कुडाना गांव के निवासी सवित कुमार का 29 नवंबर को अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और तब से वह अपने घर से लापता था। उन्होंने कहा कि वह आठ और पांच साल के अपने बच्चों को भी अपने साथ लेकर गया था। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को उनके शव एक ट्यूबवेल के पास से बरामद किये गये। उन्होंने कहा कि बच्चे झिंझाना थाना क्षेत्र में एक ट्यूबवेल के फर्श पर मृत पाए गए, जबकि व्यक्ति का शव ट्यूबवेल की छत से लटका मिला।








.jpg)



.jpg)














