- Home
- बिजनेस
- मुंबई। मुंबई स्थित ऑटोमोबाइल-एस-ए-सर्विस कंपनी ऑटोनॉमस इंटेलिजेंस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अगले साल देश में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ऑफ-थिंग्स से लैस ऑटोनॉमस कार लॉन्च करेगी। बिना ड्राइवर के चलने वाली पेट्रोल और डीजल हैचबैक वेरिएंट मार्च 2022 में भारत में लॉन्च होगी।खबरों के अनुसार अपनी तरह की पहली एआई-पावर्ड ड्राइवरलेस कार इलेक्ट्रिक वेरिएंट के अलावा पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट के लिए बीएस-8 ईंधन उत्सर्जन अनुपालन वाले इंजन से लैस होगी। फुल ऑटोनॉमस कारों में इंटीग्रेटेड कस्टम सेंसर, कैमरे और रडार होंगे। जबकि इसकी धारणा प्रणाली कार में लगे कई सेंसर और एल्गोरिदम से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल करेगी। यह सिस्टम सड़क की घुमाव, गड्ढों, मार्गों और गलियों पर नजर रखेगा।वाहन में लगे सेंसर में आपातकालीन डायवर्जन, रोडब्लॉक, जाम ट्रैफिक, कोहरे के मौसम की स्थिति, भारी वर्षा जैसी असंख्य बाधाओं की पहचान करने की क्षमता है। वे स्कूटरों या टैक्सियों के झुंड की पहचान भी कर सकते हैं जो लेन से अलग हो कर चलते हैं या जो ऑटोरिक्शा सड़क के बीच में अचानक रुक जाते हैं। यहां तक कि यह सड़कों के बीच में हाथ से खींची जाने वाली गाडिय़ों को भी पहचान सकता है। सेंसर की मदद से चालक रहित कार किसी सामान्य स्थिति की तुरंत पहचान कर सकती है और लगभग 500 मीटर की दूरी भी तय कर सकती है। वाहन 50 फीसदी गूगल मैप्स पर और बाकी कंपनी के सेंसर्स पर निर्भर होगा।AIMPL की ड्राइवरलेस हैचबैक में इस्तेमाल की जा रही ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी को पहली बार 2014 में IIT-बॉम्बे में आयोजित नेशनल रोबोटिक्स चैंपियनशिप में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के छात्र कुशाल तानाजी शिलिमकर द्वारा प्रदर्शित किया गया था। तब शिलिमकर ने अपने फुल-स्टैक ड्राइवरलेस ऑटोमोबाइल स्टार्टअप के बीज बोए थे।शिलिमकर की कंपनी इस समय भारतीय ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी विकसित कर रही है। ऑटोनॉमस सड़क परीक्षण के दौरान, वाहन जटिल परिदृश्यों में कई हजार किलोमीटर तक के आकड़ें जमा हो गए हैं। उन्होंने कहा, "यह कुछ महीनों की बात है जब हमारी बिना ड्राइवर की कारें सभी को काम पर ले जा सकेंगी।"
- नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता एवं सेवा प्रदाता कंपनी ईटीओ मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि अगले चार से छह महीनों में उसकी गुजरात के केवड़िया में 350 अधिक इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने की योजना है।कंपनी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र विकास एवं पर्यटन शासन प्राधिकरण के साथ साझेदारी में अपने 50 से अधिक तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन ‘ट्राइलक्स’ का संचालन शुरू किया था। कंपनी ने बताया कि 50 वाहनों के इस पूरे बेड़े का संचालन महिलाएं करती हैं और अब पूरे केवड़िया में ऐसे वाहन चलाए जाएंगे।इसमें कहा गया, ‘‘कंपनी की अगले चार से छह महीने में यहां 350 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन की योजना है।’’ ईटीओ मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन के रावल ने कहा कि कंपनी केवड़िया को भारत का पहला इलेक्ट्रिक वाहन शहर बनाने में योगदान दे रही है।
- नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो को सीडीपी की 2021 वैश्विक रेटिंग में सबसे ऊंची रेटिंग मिली है। गैर-लाभकारी संस्था सीडीपी पर्यावरणीय प्रभावों से निपटने के तरीकों को लेकर कंपनियों की रेटिंग करती है। इसमें जियो को 'ए-' रेटिंग मिली है जो कि सीडीपी की सर्वोच्च रेटिंग है। जियो सीडीपी के वैश्विक पर्यावरण प्रभाव पर अग्रणी रेटिंग हासिल करने वाली भारत की इकलौती दूरसंचार एवं डिजिटल सेवा कंपनी है। सीडीपी ने अपने एक बयान में कहा, "करीब 12 लाख करोड़ डॉलर का बाजार पूंजीकरण रखने वाली दुनिया की 272 कंपनियों को पर्यावरण की दिशा में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए रेखांकित किया गया है।" रिलायंस जियो भारत की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्हें सीडीपी की तरफ से ए या ए- की रेटिंग मिली है। जियो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी भारती एयरटेल को इसमें सी रेटिंग मिली है। सीडीपी लंदन स्थित एक वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था है जो कंपनियों, शहरों, राज्यों एवं क्षेत्रों के लिए पर्यावरणीय खुलासा प्रणाली का संचालन करता है।
- नयी दिल्ली। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह बढ़कर 11,615 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो चार महीने का उच्च स्तर है। इसका प्रमुख कारण एसआईपी (सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान) के प्रति निवेशकों का बढ़ता आकर्षण है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह शुद्ध प्रवाह वाला लगातार नौवां महीना था। आंकड़ों के अनुसार इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध रूप से अक्टूबर में 5,215 करोड़ रुपये, सितंबर में 8,677 करोड़ रुपये और अगस्त में 8,666 करोड़ रुपये निवेश किये गये। वही नवंबर के महीने में जुलाई के बाद से सबसे अधिक मासिक शुद्ध निवेश देखा गया। उस दौरान इक्विटी यानी शेयर में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में 25,002 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह देखा गया। इस साल मार्च से इक्विटी योजनाओं में शुद्ध प्रवाह देखा जा रहा है। इस अवधि के दौरान इस खंड को 85,381 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह प्राप्त हुआ है। यह निवेशकों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बताता है।
- नयी दिल्ली। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसे अनुसूचित बैंक का दर्जा दे दिया है। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है तथा मंजूरी से इसे और अधिक वित्तीय सेवाएं एवं उत्पाद पेश करने में मदद मिलेगी। अनुसूचित बैंक के दर्जे के साथ, पेटीएम पेमेंट्स बैंक नए कारोबारी अवसरों का पता लगा सकता है। इसमें सरकार और अन्य बड़ी कंपनियों द्वारा जारी अनुरोध प्रस्तावों, प्राथमिक नीलामी में भागीदारी शामिल है। एक बयान के मुतबाकि इसके अलावा, बैंक सीमांत स्थायी सुविधा में भाग ले सकता है और सरकार द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी के लिए पात्र होगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को शामिल करने से हमें और अधिक नवाचार करने तथा भारत में कम सेवा पाने वाली एवं सेवा से वंचित आबादी के लिए और अधिक वित्तीय सेवाएं तथा उत्पाद पेश करने में मदद मिलेगी।
- नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी प्रीमियम हैचबैक बलेनो ने 10 लाख इकाई की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने एक बयान में कहा, अक्टूबर 2015 में पेश किए गए और कंपनी की प्रीमियम खुदरा चेन नेक्सा के माध्यम से बेचे जाने वाले मॉडल ने नवंबर 2018 में कुल पांच लाख इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था और इस साल नवंबर में इसने 10 लाख इकाई का मुकाम हासिल कर लिया। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि पेश किए जाने के बाद से, बलेनो प्रीमियम हैचबैक वर्ग में सबसे आगे रही है और इसने 25 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताया कि यह मॉडल भविष्य में और नयी ऊंचाइयां छुएगा।बलेनो कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है और यह ग्राहकों को सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक का विकल्प प्रदान करती है। देश के 248 शहरों में स्थित नेक्सा के 399 आउटलेट के माध्यम से इसकी बिक्री की जाती है।
- नयी दिल्ली।टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मध्य अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार करने की कोशिशों के तहत निकारागुआ और कोस्टा रिका के बाजारों के लिए ग्रुपो क्यू के साथ समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रुपो क्यू की अनुषंगी एक्टिव मोटर्स एसए समर्पित बिक्री, सेवा, पुर्जों और ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम) के साथ उसकी मदद करेगी। समझौते के तहत एक्टिव मोटर्स, निकारागुआ और कोस्टारिका में टीवीएस मोटर कंपनी की चरणबद्ध तरीके से तीन प्रमुख आउटलेट और लगभग 50 डीलरशिप खोलने में मदद करेगी। टीवीएस मोटर कंपनी पहले ही ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और होंडुरास सहित मध्य अमेरिका के प्रमुख बाजारों में मौजूद है। कंपनी के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय व्यापार) आर दिलीप ने कहा, "मध्य अमेरिका कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है... यह सहयोग मध्य अमेरिका में टीवीएस मोटर की बाजार उपस्थिति का विस्तार करने, सर्वश्रेष्ठ उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने और ग्राहक अनुभव का मानक स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- नयी दिल्ली। मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना छह रुपये की गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,388 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में छह रुपये की मामूली गिरावट देखी गई।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.33 डॉलर प्रति औंस रही। पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) हाजिर सोने की कीमत मामूली तेजी के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।'
- मुंबई। रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था के आकार और वृद्धि दर के लिहाज से ऋण वृद्धि को ‘बहुत कम' बताते हुए बुधवार को कहा कि इन दोनों आंकड़ों के मेल के लिए बहुत ज्यादा बड़े ‘आउटपुट गैप' या अंतर को दूर करना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक समीक्षा के बाद यह भी साफ किया कि निम्न ऋण वृद्धि का यह कोई अनिवार्य अर्थ नहीं है कि अर्थव्यवस्था को कम ऋण प्रवाह हो रहा है या प्रणाली को ऋण बाधित हो रहा है। ‘आउटपुट गैप' से मतलब है कि कमजोर मांग होने से कंपनियां अपने संयंत्रों का अपनी पूरी क्षमता से संचालन नहीं कर पा रही हैं। इस तरह अर्थव्यवस्था मांग न रहने से अपनी क्षमता से काम नहीं कर पा रही है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने यह स्वीकार किया कि ऋण की मांग अर्थव्यवस्था में अब भी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे आकार वाली अर्थव्यवस्था के लिए निश्चित रूप से यह काफी नहीं है। पात्रा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था में मौजूद इस बहुत बड़े फासले को दूर करने में कई साल लग जाएंगे।
- नयी दिल्ली।साधारण बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष लिखित प्रीमियम नवंबर, 2021 में 5.5 प्रतिशत बढ़कर 15,743.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इरडा ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश की 31 साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 14,919.43 करोड़ रुपये रहा था। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बुधवार को कहा कि 31 में 24 साधारण बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम नवंबर, 2021 में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,566.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वही निजी क्षेत्र की पांच स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का सकली प्रीमियम बढ़कर 1,516.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सालाना आधार पर इसमें 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने नवंबर, 2021 में सात हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री की है। कंपनी ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,169 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे। हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहिंदर गिल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को बढ़ावा देने के साथ यह देख रहे हैं कि देश में बिजलीचालित वाहनों के प्रति उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की पहल और ग्राहकों के लिए अनुकूल नीतियों से इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में मांग में वृद्धि जारी है और बिक्री की गति भी बढ़ी है।
- नयी दिल्ली। इंडिगो ने सतत विमान ईंधन (एसएएफ) के विनिर्माण और इसके वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल के लिए देहरादून की वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी) के साथ करार किया है। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी। एयरलाइंस कंपनियों के वैश्विक निकाय आईएटीए के अनुसार, एसएएफ ऐसा ईंधन होता है, जिसमें सामान्य केरोसिन की तुलना में कम कॉर्बन उत्सर्जन होता है। इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘हमने सीएसआईआर-आईआईपी से भागीदारी की है। इसके भागीदारी के जरिये हम उत्सर्जन नियंत्रण सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसके साथ हम एसएएफ को भविष्य में भारत और वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना चाहते हैं।'' इससे पहले इंडिगो ने 30 जुलाई को घोषणा की थी कि वह विमान में एसएएफ के इस्तेमाल की संभावना तलाश रही है और उसने एक अंतरराष्ट्रीय एसएएफ प्रदाता के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।
- नयी दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंदै ने 2028 तक भारत में लगभग छह इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनायी है। कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने मौजूदा रेंज पर आधारित मॉडल के अलावा अपने वैश्विक प्लेटफॉर्म 'ई-जीएमपी' पर आधारित पूरी तरह से नए वाहनों के साथ कई मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस एस किम ने कहा कि कंपनी देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए कमर कस रही है, और अगले साल छह नए उत्पाद भारतीय बाजार में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी 2028 तक छह मॉडल उतारने के लिए अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) में लगभग 4,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
- बेंगलुरु। भारती एयरटेल ने देशभर में अपनी ब्रॉडबैंड सेवाओं का विस्तार करने के लिए जुनिपर नेटवर्क्स के साथ हाथ मिलाया है। एयरटेल ने 430 से अधिक शहरों में अपने फाइबर-से-घर ब्रॉडबैंड कवरेज का विस्तार किया है। कंपनी का इरादा अगले तीन साल में 2,000 से अधिक शहरों में तीन करोड़ घरों को इसके तहत लाने का है। जुनिपर नेटवर्क ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘कम सुविधाओं वाले कई शहरों और बाजारों में सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह गठजोड़ एयरटेल और जुनिपर नेटवर्क्स के बीच मजबूत दीर्घकालिक संबंधों पर आधारित है।'' इस समझौते के तहत जुपिटर नेटवर्क एमएक्स श्रृंखला के राउटर के उन्नयन के लिए आपूर्ति और समर्थन प्रदान करेगी।
- मुंबई। प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा और सकारात्मक वैश्विक संकेतकों से बाजार को मिली मजबूती के बीच बुधवार को सेंसेक्स 1,016 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। ओमीक्रोन को लेकर फैली आशंका के बीच कोरोना वायरस के इस स्वरूप के डेल्टा की तुलना में कम घातक होने की खबरें आने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक धारणा देखी गई। इसके अलावा प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले से भी बाजार को मजबूती मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,016.03 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,649.68 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 293.05 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,469.75 अंक पर बंद हुआ। यह बाजार में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। इस साल 30 मार्च के बाद बाजार में एक दिन में दर्ज की गई यह सबसे बड़ी तेजी है। गत 30 मार्च को सेंसेक्स 1,128.08 अंक चढ़ा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस 3.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वाधिक फायदे में रही। मारुति सुजुकी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा। इन दोनों कंपनियों के शेयर में 0.85 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ओमीक्रोन के डेल्टा की तरह ज्यादा घातक न होने के बारे में आई खबरों से बाजार में एक सकारात्मक धारणा बनी। इसके साथ ही आरबीआई के अनुकूल रुख ने भी बाजार को मजबूती देने का काम किया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ ही ब्याज दरों को स्थिर रखने के आरबीआई के फैसले ने भी तेजड़ियों को सक्रिय रखा।'' उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार सूचकांकों में भी तेजड़ियों का यह रुख देखने को मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों ने भी इस तेजी में अपना योगदान दिया। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर ही कायम रखने की घोषणा की है। ऐसे में ब्याज दरों की दृष्टि से संवेदनशील कंपनियों ने इसे काफी सकारात्मक रूप में लिया। आरबीआई ने वर्ष 2021-22 में वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को भी 9.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। सभी क्षेत्रों के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई ऑटो, टेक, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु सूचकांक 2.24 प्रतिशत तक चढ़े। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो बढ़त के साथ बंद हुए।हालांकि, यूरोपीय बाजारों की हालत ठीक नहीं रही। दोपहर के सत्र में अधिकांश यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अंतर-बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया भी दो पैसे की बढ़त के साथ 75.46 रुपया प्रति डॉलर के स्तर पर रहा। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में बिकवाली का दौर जारी रखा है। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,584.97 करोड़ रुपये की निकासी की।
- नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 47 हजार 267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47 हजार 90 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।इसके विपरीत, चांदी की कीमत 1,112 रुपये की गिरावट के साथ 60 हजार 533 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61 हजार 645 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुधवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.49 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''बुधवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव 0.26 प्रतिशत के लाभ के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती आई।''
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुनिया 5 जी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स सहित सभी उभरते क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी आधारित किफायती और भरोसेमंद समाधानों के लिए भारत की ओर देख रही है। उन्होंने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के लिये एक संदेश में इस बात पर जोर दिया कि यह देखना महत्वपूर्ण है कि देश के नवाचार और प्रयास लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में कैसे अधिक योगदान करते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, "5जी प्रौद्योगिकी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी, क्लाउड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स तक, दुनिया प्रौद्योगिकी सक्षम किफायती और भरोसेमंद समाधान प्रदान करने के लिए उम्मीद भरी नजरों से भारत की ओर देख रही है।"उन्होंने कहा कि देश का डिजिटल आकार बहुत बड़ा है और डिजिटल क्षमता असाधारण है। प्रधानमंत्री ने कहा, "चूंकि भविष्य में तेज तकनीकी प्रगति की बड़ी संभावनाएं हैं, इसलिए यह सोचना और योजना बनाना महत्वपूर्ण है कि कैसे हमारे नवाचार और प्रयास लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने में अधिक योगदान करते हैं।" प्रधानमंत्री का यह संदेश बुधवार को शुरू हुए आईएमसी कार्यक्रम में पढ़ा गया।
- नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति ने लचीला रूख अपनाते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकंत दास ने कहा कि सीमांत स्थायी सुविधा यानी - मार्जिनल स्टेंडिंग फैसिलिटी की दर और प्रमुख ब्याज दरें- रेपो रेट 4 दशमलव दो-पांच प्रतिशत और रिर्वस रेपो दर 3 दशमलव तीन-पांच प्रतिशत यथावत बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क और राज्य की वैट दरों में हाल में की गई कमी से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने से खपत की मांग भी बढेगी। अर्थव्यवस्था में वृद्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री दास ने कहा कि अगस्त महीने से सरकारी खपत भी बढ़ रही है। रिजर्व बैंक ने 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद-जी डी पी की वृद्धि दर 9 दशमलव 5 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा है। तीसरी तिमाही में यह 6 दशमलव 6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में छह प्रतिशत रह सकती हैं। वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की दर 17 दशमलव 2 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 7 दश्मलव 8 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 2021-22 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5 दशमलव 3 प्रतिशत रह सकती है। श्री शक्तिकांत दास ने यह भी बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक फोन के उपयोगकर्ताओं के लिए यूपीआई आधारित एकीकृत भुगतान योजना की शुरू करने की सोच रहा है।
- नयी दिल्ली। वाहन कंपनी सिट्रान इंडिया ने उत्पादन लागत में वृद्धि के चलते अपनी प्रीमियम एसयूवी सी5 एयरक्रॉस की कीमतों में जनवरी से तीन प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस मॉडल का दाम मौजूदा शोरूम कीमत पर तीन प्रतिशत तक बढ़ेगा। सिट्रान इंडिया ने कहा है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। फिलहाल दिल्ली शोरूम में सी5 एयरक्रॉस की कीमत 31.3 लाख रुपये से शुरू होती है।
- नयी दिल्ली। रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसे प्रसंस्कृत फलों और सब्जियों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। नेस्ले इंडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि जून 2021 में कंपनी ने तैयार खाद्य पदार्थ / पकाने को तैयार खाद्य तथा प्रसंस्कृत फल एवं सब्जियों की श्रेणी में पीएलआई योजना के तहत आवेदन किया था। कंपनी ने बताया कि छह दिसंबर, 2021 को उसे ‘‘भारत सरकार से सूचना मिली कि प्रसंस्कृत फलों और सब्जियों के संबंध में उसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।'' नेस्ले इंडिया ने इस मंजूरी के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उसने हमेशा माना है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना से किसानों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि यह एक ऐसे किसी उद्योग के लिए एक अच्छा कदम है जिसमें पूंजी निवेश और रोजगार सृजन का बेहतर अनुपात है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि उसने पीएलआई योजना के तहत अमूल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पारले एग्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया सहित पैकेटबंद खाद्य कंपनियों के निवेश प्रस्तावों के 60 आवेदनों को मंजूरी दे दी है। इस साल मार्च में सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए एक पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।
- नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 58 रुपये की तेजी के साथ 47,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 175 रुपये की तेजी के साथ 60,362 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,187 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव लाभ के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती आई।
- न्यूयार्क | अमेरिका की एक कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने जूम के जरिये आयोजित वेबिनार के दौरान 900 से अधिक कर्मचारियों को अचानक से नौकरी से हटा दिया। कर्मचारियों की संख्या कंपनी के कार्यबल का करीब नौ प्रतिशत है। उन्होंने बाजार दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता का हवाला देते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार जूम पर ‘ऑनलाइन बैठक' के दौरान मकान मालिकों को आवास ऋण समेत विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने वाली बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने अचानक से अपने नौ प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की घोषणा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्ग ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के पीछे बाजार की दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता को कारण बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप इस वेबिनार में हैं, तो आप उस दुर्भाग्यपूर्ण समूह का हिस्सा हैं जहां छंटनी की जा रही है...आपको तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटाया जा रहा है।'' रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ ने सूचित किया कि वेबिनार में वे 900 कर्मचारी शामिल थे, जिन्हें अवकाश शुरू होने से ठीक पहले नौकरी से हटा दिया गया। सीईओ ने कहा कि कर्मचारियों को मानव संसाधन विभाग से ई-मेल मिलेगा, जिसमें लाभ और नौकरी से हटाये जाने के बारे में जानकारी होगी।
- नयी दिल्ली | रूसी कंपनी रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने 12-17 साल तक की उम्र के किशोरों के वास्ते कोविड रोधी टीके स्पूतनिक एम के पंजीकरण के लिए भारतीय नियामक के पास आवेदन किया है। इसने कहा कि रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 नवंबर, 2021 को स्पूतनिक एम को पंजीकृत किया था और यह कोविड रोधी स्पूतनिक टीकों के परिवार का एक नया सदस्य बन गया है तथा स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए इसकी पेशकश की गई है। आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, "भारत के अधिकारियों के सकारात्मक निर्णय के बाद स्पूतनिक एम देश में किशोरों के लिए पहला पंजीकृत टीका बन सकता है और युवा आबादी की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।" घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रीव ने कहा, "भारत में भागीदारों के साथ कई समझौतों ने आरडीआईएफ को हमारी उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने में मदद की है। हम हर्ड इम्यूनिटी को मजबूत करने और लाखों लोगों की निरंतर जानें बचाने के वास्ते किशोरों के लिए स्पूतनिक लाइट टीके और स्पूतनिक एम टीके की पेशकश करने के लिए तैयार हैं।
- नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने देश भर में अपने वाहनों के वित्तपोषण के लिए कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वाहनों के खरीदारों को वित्तपोषण के लिए कर्नाटक बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक बैंक टीकेएम के वाहनों की खरीद के समय वित्तपोषण मुहैया कराने वाला तरजीही कर्जदाता बन जाएगा। टीकेएम के उपाध्यक्ष (रणनीतिक कारोबार) आर वेंकटकृष्णन ने कहा कि इस समझौते के बाद कंपनी के वाहनों के निजी एवं वाणिज्यिक खरीद के समय ग्राहकों को प्रतिस्पर्द्धी दरों पर वित्त मिल सकेगा। इससे ग्रामीण बाजार में भी कंपनी को अपनी मौजूदगी सुधारने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी महाबलेश्वर एम एस ने कहा कि ग्राहकों को टोयोटा के वाहन खरीदते समय डिजिटल मंच पर कर्ज लेने में काफी सहूलियत मिलेगी।
- नयी दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी ए4 कार का एक शुरुआती संस्करण ऑडी ए4 प्रीमियम सोमवार को भारतीय बाजार में पेश किया। ऑडी की इस नई सेडान कार की एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके पहले ऑडी ए4प्रीमियम प्लस और ए4 टेक्नोलॉजी कारें भारतीय बाजार में उतार चुकी है। ऑडी इंडिया ने अपने बयान में कहा कि दो लीटर इंजन के साथ आने वाली ए4 प्रीमियम कार 140 किलोवाट की ताकत और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। कंपनी के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि गत जनवरी में ए4 कार उतारे जाने के साथ ही भारतीय बाजार में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस एंट्री-लेवल कार को भी ग्राहक पसंद करेंगे।


.jpg)
.jpg)











.jpg)











.jpg)