- Home
- बिजनेस
-
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने मंगलवार को कहा कि उसने कुछ राज्यों में आलू बोने के लिए एक नया उपकरण पेश किया है। एम एंड एम ने एक बयान में कहा, कंपनी के कृषि उपकरण केन्द्र (एफईएस) ने देश में नए आलू बोने की मशीनरी पेश की है।'' इसमें कहा गया है कि प्लांटिंगमास्टर पोटैटो + नामक इस मशीनरी, को कंपनी के यूरोप स्थित साझेदार डेवुल्फ के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जो भारतीय खेती की स्थितियों के अनुकूल है और उच्च पैदावार और उन्नत गुणवत्ता प्रदान करने में मदद करता है। महिंद्रा और डेवुल्फ ने पिछले साल पंजाब में प्रगतिशील किसानों के साथ नई सटीक आलू बोने की तकनीक की शुरुआत की थी। इन किसानों ने इस प्रणाली का उपयोग शुरू करने के बाद पारंपरिक तरीकों से पैदावार में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। एम एंड एम एफईएस के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े आलू उत्पादक राष्ट्र के रूप में, उन्नत कृषि यंत्रों से पैदावार बढ़ाने और गुणवत्ता में सुधार करने के लिए उन्नत कृषि मशीनरी की आवश्यकता है। 'प्लांटिंगमास्टर आलू प्लस' के साथ, हम इस तकनीक को भारतीय किसानों के लिए, आलू की खेती में उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए ला रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि उपकरण कुछ बाजारों में किराये के आधार पर भी उपलब्ध है, और खरीद के लिए आसान वित्तपोषण की सुविधा है, जिससे यह नई तकनीक भारतीय किसानों के लिए सुलभ हो गई है। एम एंड एम ने कहा कि भारत दुनिया में आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिन देश पैदावार में पीछे है। भारत में प्रति एकड़ ऊपज 8.5 टन की है जबकि नीदरलैंड में ऊपज 17 टन प्रति एकड़ है।
- नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कारोबारियों से बदलाव की यात्रा में रेलवे का सहयोग करने का आह्वान किया है। भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई द्वारा आयोजित रेल कनेक्ट के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने उद्योगपतियों से लॉजिस्टिक क्षेत्र में कम लागत के समाधान ढूंढने और लॉजिस्टिक दरें कम करने में रेलवे के साथ सहयोग तथा साझेदार बनने का आग्रह किया।उन्होंने आत्मनिर्भर रेलवे के लिए रेलवे और उद्योग जगत दोनों की भागीदारी पर जोर दिया। रेल मंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को देश के विकास इंजन के रूप में परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि उनका दृष्टिकोण रेलवे को एक मजबूत संस्था बनाने का है जो आधुनिक तकनीक और अच्छे सेवा अनुभव के साथ ग्राहकों की सेवा करती हो। श्री गोयल ने कहा कि कोविड-19 के दौरान, रेलवे ने बाधाओं को दूर करने, रखरखाव, श्रमिक रेलगाडिय़ां चलाने, माल ढुलाई में हिस्सेदारी वापस लाने, नीतिगत बदलाव करने, निजी क्षेत्र और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के साथ जुडऩे तथा बुनियादी ढांचे में सुधार करने के अवसरों का बेहतर उपयोग किया। श्री गोयल ने यह भी कहा कि रेलवे नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन की ओर तेजी से अग्रसर है।इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने रेलवे द्वारा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भरता और हरित रेलवे की दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी की। श्री यादव ने रेलवे परिवर्तन की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि रेलवे, उद्योग के साथ सहयोग और साझेदारी के लिए तैयार है।
- नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि उनके मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के पांच उपक्रम कॉरपोरेट भागीदार के रूप में सतत जलवायु कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन- आईएसए में शामिल होंगे।आईएसए द्वारा आयोजित पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड- ओएनजीसी, भारतीय तेल निगम लिमिटेड- आईओसीएल, भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड- बीपीसीएल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड- एचपीसीएल और गेल इंडिया लिमिटेड आईएसए के कॉर्पस फंड में योगदान देंगे। उन्होंने कहा है कि भारतीय तेल और गैस कंपनियां इस स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तनकाल में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में ये कंपनियां नवीकरणीय और जैव ईंधन जैसे हरित ऊर्जा निवेश पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगी। श्री प्रधान ने कहा कि सरकार इस सौर प्रणाली में बदलाव में भागीदार बनने के लिए उद्योग जगत के साथ-साथ तेल और गैस कंपनियों को भी सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रही है।---
- नई दिल्ली। एक अत्याधुनिक एवं हाई-स्पीड 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने आज 500 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए जो कुल 1 अरब डॉलर की सुविधा की पहली किस्त है। इस कॉरिडोर से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवाजाही काफी बढ़ जाएगी।दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस निवेश परियोजना से संबंधित ऋण समझौते पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में अपर सचिव (फंड बैंक एवं एडीबी) समीर कुमार खरे और एडीबी की ओर से एडीबी के भारत निवासी मिशन के कंट्री डायरेक्टर केनिची योकोयामा ने हस्ताक्षर किए। ऋण राशि की पहली किस्त से एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत प्राथमिकता के आधार पर बनाये जाने वाले तीन रेल कॉरिडोर में से पहले कॉरिडोर के निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 के तहत दिल्ली को आसपास के राज्यों के अन्य शहरों से कनेक्ट किया जाएगा।82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की डिजाइनिंग कुछ इस तरह से की जाएगी कि इस पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ पाएंगी और प्रत्?येक 5-10 मिनट पर इसके फेरे होंगे। यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां को उत्तर प्रदेश के मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ेगा। इस कॉरिडोर से सफर में लगने वाला समय काफी घटकर लगभग 1 घंटा रह जाने की आशा है, जबकि अभी इसमें 3-4 घंटे लगते हैं। आरआरटीएस में मल्?टीमोडल हब होंगे, ताकि परिवहन के अन्य साधनों के साथ इंटरचेंज या उपयोग अत्यंत आसानी से संभव हो सके।
- नई दिल्ली। भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट कौशल विकास और तकनीकि प्रशिक्षण की सुविधा के लिए भागलपुर (बिहार) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में जल्दी ही अपने दो सीएसटीएस केन्द्र खोलने जा रहा है।रसायन और पेट्रोरसायन सचिव आर. के. चतुर्वेदी ने कहा कि इन केन्द्रों में पेट्रो रसायन और उससे जुड़े अन्य उद्योगों में रोजगार के लिए हर साल एक हजार युवाओं को डिप्लोमा पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों द्वारा दी जाने वाली तकनीकी सहायता सेवाएं क्षेत्र में नए और मौजूदा उद्योगों के विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेंगी।पॉलिमर और संबद्ध उद्योगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वर्तमान में सिपेट के 43 केन्द्र काम कर रहे हैं और 9 और खुलने की प्रक्रिया में हैं। संस्थान राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पित सेवाओं के 50 वर्ष पूरे कर चुका है। वर्तमान में इसके पॉलिमर साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कौशल विकास और तकनीकि सहयोग का प्रशिक्षण देने वाले 31 सीएसटीएस केन्द्र हैं जहां डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा स्तर के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सिपेट सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और डिजिटल इंडिया आदि में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। सिपेट से अबतक एक लाख से अधिक छात्र प्रशिक्षण लेकर निकल चुके हैं। इनमें से कई अपने कौशल और उद्मशीलता के बूते दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं जो कि सिपेट की एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।
-
स्वदेशी खिलौने होंगे आकर्षण
नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कोरोना संकट के कारण छह महीने के विराम के बाद आगामी नौ अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ‘हुनर हाट' का आयोजन करेगा जिसकी थीम लोकल से ग्लोबल होगी और स्वदेशी खिलौने इसके आकर्षण होंगे।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात' कार्यक्रम में स्वदेशी खिलौनों को प्रोत्साहित करने के आह्वान ने भारत के स्वदेशी खिलौना उद्योग में नई जान डाल दी है। उन्होंने कहा, देश का हर क्षेत्र, लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपडे, कागज़, मिटटी के खिलौने बनाने वाले "हुनर के उस्तादों से भरपूर है। इनके इस शानदार स्वदेशी उत्पादन को मौका-मार्केट मुहैया कराने के लिए हुनर हाटबड़ा मंच देने जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, आने वाले दिनों में "हुनर हाट" का आयोजन जयपुर (23 अक्टूबर से 1 नवम्बर), चंडीगढ़ (7 से 15 नवम्बर), इंदौर (21 से 29 नवम्बर), मुंबई (22 से 31 दिसंबर 2020), हैदराबाद (8 से 17 जनवरी 2021), लखनऊ (23 से 31 जनवरी 2021), दिल्ली (इंडिया गेट- 13 से 21 फरवरी 2021), रांची (20 से 28 फरवरी 2021), कोटा (5 मार्च से 14 मार्च 2021) और कई अन्य शहरों में होगा। -
नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र रैंकिंग का अगला संस्करण 11 सितंबर को जारी करेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह रैंकिंग राज्यों और संघ शासित प्रदेशों द्वारा उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए स्टार्टअप पारिस्थतिकी तंत्र का विकास करने के लिए दी जाती है। नीतिगत समर्थन, सुगम नियमन, इनकुबेशन केंद्र, शुरुआती वित्तपोषण और उद्यम वित्तपोषण आदि क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग दी जाती है। अधिकारी ने कहा, रैंकिंग तैयार है। इसे हम 11 सितंबर को जारी करेंगे। स्टार्टअप रैंकिंग रूपरेखा का मकसद राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को उनके स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के आधार पर रैंकिंग देना है। इसके जरिये राज्य और संघ शासित प्रदेश एक-दूसरे से सीखने और बेहतर व्यवहार को अपनाने को भी प्रोत्साहित होते हैं। रैंकिंग के पिछले 2018 के संस्करण में गुजरात का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
-
मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट से बीएसई30 सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती लाभ गंवा कर 52 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स दिन में 471.03 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 51.88 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 38,365.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.70 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 11,317.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत के नुकसान में रहा। भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और सन फार्मा के शेयर भी नीचे आए। वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा तथा टीसीएस के शेयर लाभ में रहे। कारोबारियों ने कहा कि दिन में करीब करीब पूरे समय स्थानीय शेयर भारतीय बाजार लाभ में था। कारोबार के अंतिम घंटे में यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत के समाचार से स्थानीय बाजार में बिकवाली का दबाव बढ गया और प्रमुख सूचकांक गिर कर बंद हुए।
- मुंबई। सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज के लिए धन की सीमांत लागत आधारित अपनी मानक दरें (एमसीएलआर) 0.10 प्रतिशत तक कम कर दी हैं।बैंक ऑफ महाराष्ट्र की विज्ञप्ति के अनुसार उसने एक साल और छह माह के कर्ज पर एमसीएलआर क्रमश: 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.30 प्रतिशत और 7.30 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत कर दी हैं। बैंक की नई दरें सोमवार से लागू हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक दिन के, एक माह और तीन माह के कर्ज के लिए एमसीएलआर संशोधित कर क्रमश: 6.80 प्रतिशत, 7 प्रतिशत और 7.20 प्रतिशत किया है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसने सभी अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत तक कम की है। बैंक की एक साल के कर्ज की एमसीएलआर 7.55 प्रतिशत (पहले 7.65), तीन माह और छह माह की एमसीएलआर घटा कर क्रमश: 7.45 प्रतिशत और 7.55 की गई है। बैंक की नई दरें दस सितंबर से प्रभावी होंगी।--
-
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तत्वाधान बुधवार से शुरू हो रहे पहले विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में 149 देशों के करीब 26000 प्रतिभागी शामिल होंगे। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक इस वर्चुअल सम्मेलन में आईएसए के ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेफ्रिजरेशन', ‘ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट' और ‘नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन' साथ तीन समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। साथ में एक त्रिपक्षीय समझौता वह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विश्वबैंक के साथ करेगा। सम्मेलन के दौरान आईएसए की प्रौद्योगिकी पत्रिका सोलर कम्पास 360 का भी विमोचन होगा। सम्मेलन में सौर ऊर्जा की अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों को लेकर नवाचार और सस्ती-टिकाऊ स्वच्छ हरित ऊर्जा के उत्पादन में तेजी लाने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और आईएसए के सभाअध्यक्ष आर.के. सिंह, आईएसए की सह-अध्यक्ष और फ्रांस की पारिस्थिति पारगमन मंत्री बारबरा पोम्पिली सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उनके साथ अफ्रीका, एशिया-प्रशांत तथा लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियाई क्षेत्र के उपाध्यक्ष भी इस सत्र में शामिल होंगे। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के. विजय राघवन सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान उपस्थित रहेंगे और विचार-विमर्श के लिए संदर्भ निर्धारित करेंगे। -
नई दिल्ली। स्मार्ट कार्यालय समाधान क्षेत्र की कंपनी स्टूडियोकॉन वेंचर्स (एसकेवी) सर्विस्ड कार्यालय स्थल बाजार में प्रवेश किया है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह देश के प्रमुख शहरों में कोवर्किंग केंद्र स्थापित करने के लिए 50 लाख डॉलर या करीब 36 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि उसने अपने नए उद्यम ‘हैप्पी मंडे' के लिए हरियाणा के गुरुग्राम में 50,000 वर्ग फुट कार्यालय स्थल पट्टे पर लिया है। एसकेवी ने बयान में कहा, कपंनी ने हैप्पी मंडे के विस्तार के लिए पांच साल के विस्तार की योजना बनायी है। इसके लिए प्रारंभ में 50 लाख डॉलर के शुरुआती निवेश की योजना बनाई गयी है। कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य अगले पांच साल के दौरान शीर्ष सात महानगरो में 15 लाख वर्ग फुट सर्विस्ड कार्यालय स्थल पेश करना है। कंपनी का सालाना कारोबार करीब 200 करोड़ रुपये का है। -
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजारों में निवेशकों ने सतर्कता के साथ कारोबार करते हुये सोमवार को आईटी और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली का जोर रखा। दिन के उतार चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेसेक्स 60 अंक ऊपर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी समाप्ति पर 11,350 अंक से ऊपर रहा। पिछले दो कारोबारी सत्रों की गिरावट से उबरते हुये बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान उतार- चढ़ाव के बाद अंत में पिछले दिन के मुकाबले 60.05 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 38,417.23 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी सूचकांक 21.20 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 11,355.05 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में हिन्दुस्तान युनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) में सबसे ज्यादा 1.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। टीसीएस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया के शेयर मूल्य भी लाभ में रहे। इसके विपरीत महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट, ओएनजीसी और भारती एयरटेल के शेयर मूल्य 3.46 प्रतिशत तक गिरावट में रहे। आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि बाजार में कारोबार की शुरुआत मिले जुले रुख के साथ हुई। जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय बाजारों में उतार चढ़ाव रहा और अंतत: बाजार सकारात्मक रुख में बंद हुये। - नई दिल्ली। शाओमी भारत में दो स्मार्ट टीवी सेट लेकर आ रहा है ये 32 इंच और 43 इंच साइज में उपलब्ध होंगे। इस टीवी सेट को Mi TV Horizon Edition के नाम से लांच किया गया है। आइये देखें इस टीवी सेट में क्या है खास....ये दोनों टीवी सेट भारत में पहले से मौजूद मी टीवी का प्रीमियम एडिशन है। नए स्मार्ट टीवी शाओमी के फ्लैगशिप टीवी लाइनअप है । नए शाओमी टीवी में पतले बेज़ल और छोटा फ्रंट फ्रेम है। इन टेलिविजन को शाओमी के विविड पिक्चर इंजन के साथ पेश किया गया है। ये टीवी फुल एचडी रेजॉलूशन को सपॉर्ट करते हैं। ये ऐंड्रॉयड टीवी गूगल प्ले स्टोर सपॉर्ट करते हैं यानी आपको हजारों ऐप्स का ऐक्सिस मिलेगा। टीवी में प्रीमियम डिस्प्ले है और शाओमी ने दावा किया है कि इससे टीवी व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।32 इंच मी टीवी 4 ए हॉरिजऩ एडिशन की कीमत 13 हजार 499 रुपये है। इस टीवी की बिक्री 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी। वहीं 43 इंच वाले मी टीवी 4 ए हॉरिजऩ एडिशन को 22 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह टीवी 15 सितंबर से शाम 6 बजे से ऐमजॉन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बाजार में रिटेल शॉप में इस टीवी के आने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।आने वाले कुछ हफ्तों में इन टीवी को रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकेगा। 32 और 43 इंच स्क्रीन साइज़ वाले इन टीवी में एलईडी पैनल दिए गए हैं। बूटअप टाइप में तेजी लाने के लिए नई सीरीज में एमआई क्वीक वॉक फीचर है जिससे यूजर्स अपने टीवी को फटाफट ऐक्टिव कर पाएंगे। ऑडियो के लिए मी टीवी हॉरिजऩ एडिशन सीरीज में 20 वाट स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो डीटीएस- एचडी से लेस है।
-
कोयंबटूर। तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय नारियल के गुणवत्तापूर्ण पौधों की मांग को पूरा करने के लिये टिश्यू कल्चर (ऊतक संवधन) प्रौद्योगिकी के जरिए भारी संख्या में अच्छी पौध तैयार करने का अभिनव प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि इस प्रयास को राज्य योजना आयोग की तमिलनाडु नवोन्मेष मुहिम का समर्थन प्राप्त है। इसके तहत विश्वविद्यालय के आण्विक जीवविज्ञान एवं बायोप्रौद्योगिकी पौध केंद्र ने विच्छेदित भ्रूण के ऊतकों से पौध तैयार करने में सफलता हासिल की है। बयान में कहा गया कि टिश्यू कल्चर से तैयार पौधों को विश्व नारियल दिवस के अवसर पर दो सितंबर को ला कर विश्वविद्यालय के बाग में रोपा गया। उसने कहा कि पिछले एक दशक में नारियल की मांग 500 प्रतिशत बढ़ गयी है। इसने मांग और आपूर्ति की खाई को गहरा कर दिया है। नये प्रयास से मांग पूरा करने में मदद मिलेगी। - नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने आज अपने नए एक्स्ट्रीम बंडल प्लान का ऐलान कर दिया। इन प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होगी। एयरटेल एक्स्ट्रीम बंडल 7 सितंबर, सोमवार से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। जानिए कितने रुपए के प्लान में आपको क्या- क्या मिलेगा.....एयरटेल के 499 रुपये वाले बंडल पैक में 40 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड, 799 रुपये वाले प्लान में 100 एमबीपीएस स्पीड, 999 रुपये वाले प्लान में 200 एमबीपीएस स्पीड, 1,499 रुपये वाले प्लान में 300 एमबीपीएस स्पीड और 3,999 रुपये वाले प्लान में 1 जीबीपीएस स्पीड ऑफर की जा रही है। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल और एयरटेल एक्स्ट्रीम 4-के टीवी बॉक्स ऑफर किया जा रहा है।एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर प्लान में 1 जीबीपीएस तक स्पीड, अनलिमिटेड डेटा, एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐंड्रॉयड 4 के टीवी बॉक्स और सारे ओटीटी कॉन्टेन्ट का ऐक्सिस दिया जा रहा है।इस बारे में एयरटेल ने कहा कि सभी एक्स्ट्रीम फाइबर प्लान्स के साथ एयरटेल एक्स्ट्रीम बॉक्स दिया जा रहा है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इस बॉक्स के साथ किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है। इसके साथ सभी लाइव चैनल और कई विडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स का ऐक्सिस मिलेगा।ग्राहकों को एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐंड्रॉयड 4 के टीवी बॉक्स में 550 टीवी चैनल और एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐप का ओटीटी कॉन्टेन्ट मिलेगा। इसमें 10 हजार से ज्यादा मूवी और शो शामिल हैं। ग्राहक इस प्लान के जरिए कुल 7 ओटीटी ऐप्स और 5 स्टूडियोज का मजा एक प्लैटफॉर्म पर लिया जा सकता है। वहीं एयरटेल एक्स्ट्रीम बंडल के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार, ऐमजॉन प्राइम विडियो, जी 5 जैसे विडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स का ऐक्सिस मुफ्त मिलता है। एयरटेल एक्स्ट्रीम बॉक्स के जरिए इन ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- रायपुर। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने और उसे जन-जन तक पहुंचाने विभाग द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अधिकारियों को ग्रामोद्योग के आकर्षक शिल्प और किफायती घरेलू सजावटी सामान को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने शिल्पियों, कारीगरों तथा बुनकरों के उत्पादों की निरंतर ऑनलाइन बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के कारण आई बाजार में मंदी की स्थिति तथा ई-कॉमर्स पर लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए ग्रामोद्योग के उत्पादों को ऑनलाइन बिक्री किया जा रहा है। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने ऑनलाइन मिल रहे अच्छे प्रतिसाद पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शिल्पियों,कारीगरों तथा बुनकरों के उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध होने से उनके जीवनयापन में आसानी और आर्थिक समृद्धि आएगी।डॉ श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग ने बताया कि छत्तीसगढ़ के शिल्प और हाथकरघा से निर्मित वस्त्रों को लोगों की पसंद और उनके रुचि अनुरूप मांग पर तैयार कर किफायती दरों पर ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिसका अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन विक्रेता के रूप में पंजीयन कराते ही कुछ दिनों में ही 75 हजार रुपए से अधिक की छोटे सजावटी सामग्रियों की बिक्री हो गई है। संचालक ग्रामोद्योग श्री सुधाकर खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो माह में विभिन्न प्रकार के उत्पादन जैसे की बेलमेटल,ब्रास, लौह शिल्प तथा हाथकरघा की साडिय़ां, तौलिए, चादर आदि का चयन कर ऑनलाइन बिक्री के मापदंड के आधार पर इन सब की फोटो संकलित कर ली गई है तथा ऑनलाइन क्रय आदेश प्राप्त होने पर उसे पैक करके भेजने का प्रशिक्षण और उसकी व्यवस्था पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई है । उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मिल रहे अच्छे प्रतिसाद के कारण अब प्रतिदिन नए-नए उत्पाद बिक्री हेतु डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही अब जल्द ही रेडीमेड ब्लाउज, कुर्ती, तुंबा शिल्प के उत्पाद बांस से निर्मित आभूषण, मैनपाट के कालीन तथा हैंडमेड साबुन भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।---
- - छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिल रहा बढ़ावारायपुर। भारत सरकार के वित्त और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज संयुक्त रुप से इज ऑफ डूइंग में राज्यों की रैंकिंग जारी की गई । ईज आफ़ डूइंग बिजनेस मामले में छत्तीसगढ़ राज्य ने देश में छठवां स्थान हासिल किया है। कोरोना संकट के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य ने वर्ष 2018 के अपने स्थान को बरकरार रखने में सफल रहा है ।यह रैंकिंग देश में कारोबारी माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में बिजनेस सुधार के कार्यों की योजना को लागू करने के आधार पर जारी की गई है। जिसमें टॉप पर आंध्रप्रदेश है। पिछली बार यह रैंकिंग 2018 में जारी की गई थी। मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को दूसरा ,तेलंगाना को तीसरा ,मध्य प्रदेश को चौथा, झारखंड को पांचवां स्थान मिला है। छत्तीसगढ़ ने छठवां स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश को सातवां, राजस्थान को आठवां , पश्चिम बंगाल को नौवां और गुजरात को दसवां स्थान मिला है।यहां यह उल्लेखनीय है कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में व्यापार करने की शैली और शर्तों को शामिल किया जाता है। इसका उद्देश्य घर बैठे इन्वेस्टर्स को सुविधाएं देना है, ताकि वे नया कारोबार शुरू कर सकें। रैंकिंग में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, समय- सीमा के अंदर काम को पूरा करना, औद्योगिक विवादों का निराकरण आदि बिंदुओं को शामिल किया जाता है । यह रैंकिंग विश्व बैंक के द्वारा सर्वे के बाद दी जाती है । इस रैंकिंग को कारोबारी और निवेश जगत में बहुत अहम माना जाता है । इसके आधार पर ही निवेशक अपने निवेश की नीतियां और निर्णय तय करते हैं छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के कई नए प्रावधान किए हैं जिसके चलते छत्तीसगढ़ राज्य में उद्योग एवं कारोबार को बढ़ावा मिला है। प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों के फल स्वरूप यहां उद्योग एवं व्यवसाय करोना संकटकाल में भी प्रभावित रहे हैं । यही वजह है कि देश -दुनिया में आई मंदी के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था गतिशील बनी रही है।--
-
नई दिल्ली। साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग एम सीरिज का नया मोबाइल फोन एम 51 इस महीने की 10 तारीख को लांच करने जा रही है। काफी समय से इस मोबाइल फोन की चर्चा हो रही है। फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी और कैमरा।
आइये जाने क्या खास है इस मोबाइल फोन मेंकंपनी के अनुसार यह दुनिया का पहला 7000 mAh बैटरी वाला फोन होगा। इस डिवाइस में कंपनी दमदार बैटरी और डिस्प्ले के अलावा 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का पावरफुल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।पिछले साल कंपनी ने 6000 mAh बैटरी के साथ मोबाइल सेट पेश किया था और अब कंपनी 7000 mAh बैटरी वाला सेट लेकर आई है। Galaxy M51 ऐमजॉन इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और इस फोन के कुछ फीचर्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच हो सकती है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED + इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फुल एचडी+ रेजॉलूशन मिल सकता है। सेल्फी कैमरा के लिए इस डिस्प्ले के बीच में पंच-होल दिया जाएगा।फोन की पावरफुल बैटरी को 25 डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट भी दिया जाएगा और यह रिवर्स चार्जिंग भी सपॉर्ट करेगी। यानी कि यूजर्स इस फोन को जरूरत पडऩे पर पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। हालांकि कैमरे के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। सेटअप में 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का ही मैक्रो कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा। यूरोप में यह डिवाइस 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से डिवाइस का स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकेगा। कंपनी की ओर से डिवाइस के बाकी वेरियंट्स और भारत में कीमत का अनाउंसमेंट 10 सितंबर को लॉन्च के दौरान किया जाएगा। यह फोन ऐमजॉन और सैमसंग की ऑफिशल साइट से खरीदा जा सकता है।---- - सैन रेमन। एप्पल अपने आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले संस्करण में नए प्राइवेसी फीचर को लागू करने की योजना को टाल दिया है। इस फीचर के कारण ऐप बनाने वालों के लिए डिजिटल विज्ञापन बेचने के इरादे से लोगों की ऑनलाइन निगरानी करना अधिक कठिन हो जाएगा।यह निर्णय गुरुवार को लिया गया, जिससे आईओएस 14 प्रभावित होगा। अनुमान है कि इस महीने के अंत तक एक अरब आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए यह ऑपरेटिंग सिस्टम मुफ्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड के रूप में उपलब्ध होगा। एप्पल का इरादा था कि आईओएस 14 अपने आप निगरानी को बंद कर देगा, लेकिन कंपनी ने अब कहा है कि इस टूल को अगले साल की शुरुआत तक रोककर रखा जाएगा। ये सुरक्षा उपाए आईपैड और एप्पल टीवी के अगले ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी किए जाने थे।इस फीचर का इस्तेमाल करने पर ऐप को उपयोगकर्ता के आंकड़ों को जमा करने और साझा करने से पहले उसकी अनुमति लेनी जरूरी होगी। यह आशंका जताई गई थी कि ज्यादातर लोग निगरानी को बंद कर देंगे, जिससे मुफ्त ऐप्स के लिए अपने विज्ञापनों को बेचना मुश्किल हो जाएगा, जिनसे उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है।---
- नई दिल्ली। एयरटेल कंपनी ने अपने मोबाइल धारकों के लिए कुछ नए प्लान पेश किए हैं। इसमें से एक है 499 रुपये का प्लान , जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 3 जीबी डेटा के अलावा एक खास सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधा फस्र्ट रिचार्ज वालों को मिलेगी। फस्र्ट रिचार्ज प्लान यानी जो पहली बार अपने सिम पर रिचार्ज कराते हैं।अब एयरटेल ने पेश किया है नया फस्र्ट रिचार्ज प्लान जिसमें एक 499 रुपए के रिचार्ड पर ग्राहक को एक साल तक के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, लेकिन प्लान की वैलिडिटी केवल 28 दिन की है। लेकिन इसमें ग्राहक को किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे।इसके अलावा एयरटेल ने कुछ और प्लान पेश किए हैं जो 197 रुपये, 297 रुपये, 497 रुपये और 647 रुपये के हैं। ये सभी फस्र्ट रिचार्ज प्लान ही है। इसमें से 197 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। 297 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिन की ही वैलिडिटी है, लेकिन इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।वहीं 497 रुपए वाले प्लान में ग्राहक को दोगुनी वैलिडिटी मिलती है। ग्राहक 56 दिन के साथ, रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैै। इसके अलावा 697 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस का इस्तेमाल भी ग्राहक कर सकते हैं।----
-
नई दिल्ली। अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार इसे देख लें। जीप ने अपनी इस कार पर एक बड़ा ऑफर दिया है। रोडर जीप कंपस खरीदने पर 2 लाख रुपए तक की बचत का ऑफर दिया गया है। आइये जाने इस कार के किस मॉडल पर है शानदार बचत-
स्टैंडर्ड मॉडल पर बचाएं 80 हजार रुपए- जीप कंपस के स्टैंडर्ड मॉडल पर मौजूदा समय में 80 हजार रुपये के डिस्काउंट मिल रहे हैं। हालांकि ये डिस्काउंट लोकेशन के आधार पर अलग अलग डीलरशिप्स पर थोड़ा अलग हो सकता है।
जीप कंपस ट्रेलहॉक पर 2 लाख रुपए तक की बचतJeep Compass Trailhawk मॉडल पर कंपनी 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। डिस्काउंट की राशि डीलरशिप्स पर अलग-अलग हो सकती है।सौ फीसदी फाइनेंसिंगइस लोकप्रिय ऑफरोडर कार पर कंपनी फाइनेंस की सुविधा भी दे रही है। कंपनी 100 पर्सेंट फाइनेंस की सुविधा दे रही है यानी यह कार खरीदने के लिए आपको कोई डाउन पमेंट देने की जरूरत नहीं है।डीजल ऑटोमेटिक मॉडल लॉन्चजीप ने भारतीय बाजार में कंपस एसयूवी का डीजल-ऑटोमैटिक मॉडल लॉन्च इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। डीजल इंजन-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली जीप कंपस दो वेरियंट में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 21.96 लाख और 24.99 लाख रुपये है।---- - नई दिल्ली। डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार गुरुवार को कम हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इसमें 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में अब डीजल की कीमत 73.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी। पहले यह 73.56 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं पेट्रोल का दाम 82.08 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।डीजल की कीमतों में मध्य मार्च के बाद से यह पहली कटौती है। उस समय लॉकडाउन के चलते इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 82 दिन के लिए इसकी कीमतों में बदलाव को रोक दिया था। इस दौरान उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी को इसमें समायोजित किया गया। बाद में सात जून को जब तेल कंपनियों ने दोबारा कीमतों में बदलाव शुरू किया तो 25 जुलाई तक डीजल के दाम में 12.55 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। हालांकि 25 जुलाई से डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, सिवाय दिल्ली को छोड़कर जहां राज्य सरकार ने डीजली पर मूल्यवद्र्धित कर में 8.38 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। सात जून से 29 जून के बीच पेट्रोल की कीमतों में 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। उसके बाद इसमें विराम लग गया और फिर 16 अगस्त को इसकी कीमत में फिर बदलाव हुआ। तब से पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इस प्रकार सात जून से अब तक पेट्रोल 10.68 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 80.11 रुपये प्रति लीटर से घटकर 79.94 रुपये प्रति लीटर रह गया। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 83.57 रुपये और डीजल 76.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में यह क्रमश: 85.04 रुपये और 78.71 रुपये प्रति लीटर रहा।---
- -ये इलेक्ट्रिक वाहन, केंद्र और राज्य सरकारों के पेट्रोल और डीजल वाहनों के मौजूदा बेड़े की जगह लेंगेनई दिल्ली। सुपर एनर्जी सर्विस कंपनी (ईईएसएल), ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली एक कंपनी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया से 250 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करेगी।इन कंपनियों का चयन एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसका उद्देश्य भागीदारी को बढ़ावा देना था। टाटा मोटर्स लिमिटेड और हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने निविदा मे जीत प्राप्त की और अब सरकारी उपयोग के लिए क्रमश: 150 नेक्सन इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी और 100 कोना इलेक्ट्रिक प्रीमियम एसयूवी की आपूर्ति करेगी।दोनों कंपनियों को खरीद के लिए लेटर ऑफ अवार्ड,टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी, गुंटेर बुश्चेक, टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यापार इकाई के अध्यक्ष, शैलेश चंद्रा और हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक - बिक्री, विपणन और सेवा, तरुण गर्ग की उपस्थिति में प्रदान किया गया।इस खरीद में, हाल ही में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा प्रदान किए गए 5 मिलियन अमरीकी डॉलर अनुदान का उपयोग किया जाएगा। ईईएसएल को एडीबी से डिमांड साइड एनर्जी एफिशिएंसी सेक्टर प्रोजेक्ट्स जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को बढ़ावा देने और वित्तपोषण करने के लिए वित्तपोषण प्राप्त हुआ है।ईईएसएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार ने कहा, हमारे ई-मोबिलिटी कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढऩे से, तेल आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत की बिजली क्षमता में वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा में बहुत इजाफा होगा और परिवहन क्षेत्र की ओर से जीएचजी उत्सर्जन में भी कमी आएगी। इसके अलावा, हम ईवी चार्जिंग स्टेशनों की तेजी से स्थापना की दिशा में भी काम कर रहे हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देगा, आगे बढ़ाएगा।हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ, सीन सेओब किम ने कहा, हमारा दृष्टिकोण मानवता के लिए प्रगति द्वारा निर्देशित है, हम पर्यावरण के अनुकूल और मानव केंद्रित प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहे हैं जो हमारे ग्राहकों को सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं। एक ध्यान रखने वाले और जिम्मेदार ब्रांड के रूप में, स्वच्छ ऊर्जा के लिए सरकार के लक्ष्य के साथ संरेखित होना और इलेक्ट्रिक गतिशीलता के लिए एक चिरस्थायी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ सहयोग करना हमारा विशेषाधिकार है। हुंडई स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण में योगदान देने वाले भारतीय बाजार के लिए विश्व स्तरीय पर्यावरण अनुकूल उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को लाना जारी रखेगा।शैलेश चंद्रा, टाटा मोटर्स की यात्री वाहन व्यवसाय इकाई के अध्यक्ष ने कहा, देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जोर पकड़ रही है और अपेक्षित भागीदारी का निर्माण करने के लिए इन जैसों की साझेदारी महत्वपूर्ण हैं। हम ईईएसएल के साथ साझेदारी कर रहे हैं और उन्हें सरकारी उपयोग के लिए और ज्यादा ईवीएस प्रदान करने में खुशी महसूस कर रहे हैं, जिससे भविष्य उन्मुख गतिशीलता समाधान के लिए एक आसान और टिकाऊ रूपांतरण सक्षम हो रहा है। तेजी से बढ़ते ईवी सेगमेंट के लीडर के रूप में, टाटा मोटर्स पूरे भारत में अपनी पहुंच और उपयोगिता को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।ईईएसएल 14.86 लाख रुपये प्रति टाटा नेक्सन की दर से खरीद करेगा, जो कि 14.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से 13 हजार रुपये सस्ता है, जबकि, हुंडई कोना, जो उच्च श्रेणी प्रदान करता है, को 21.36 लाख रूपये प्रति के दर से, 11 प्रतिशत कम कीमत वाले मूल्य पर और तीन साल की वारंटी के साथ खरीदा जाएगा। ये इलेक्ट्रिक वाहन, केंद्र और राज्य सरकारों के पेट्रोल और डीजल वाहनों के मौजूदा बेड़े की जगह लेंगे। ईईएसएल को पहले ही गैर-पारंपरिक ऊर्जा और ग्रामीण प्रौद्योगिकी एजेंसी (एएनईआरटी), केरल द्वारा लंबी दूरी वाली 300 ईवी की आपूर्ति करने का प्रारंभिक चरण वाला ऑर्डर मिल चुका है।ईईएसएल की योजना, स्थानीय विनिर्माण सुविधाओं का समर्थन करते हुए, ईवी उद्योग के दीर्घकालिक विकास के लिए तकनीकी दक्षता प्राप्त करने और भारतीय ईवी निर्माताओं को प्रमुख वैश्विक खिलाडिय़ों के रूप में उभरने में सक्षम बनाने के लिए, पैमाने की क्षमता का लाभ उठाने और अपने अभिनव व्यवसाय मॉडल के माध्यम से लागत को कम करने की है।
-
मुंबई। वृहद आर्थिक परिस्थितियों में नरमी का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ने और बैंकों के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लुढ़क गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन अंतत: यह 95.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 38,990.94 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 7.55 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 11,527.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सर्वाधिक दो प्रतिशत की गिरावट में रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और पावरग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर भी नुकसान में रहे। इनके उलट टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में तेजी रही। बीएसई के समूहों में बैंकिंग, वित्त, धातु, ऊर्जा, रियल्टी और यूटिलिटी समूह सूचकांक में 1.51 प्रतिशत तक की गिरावट रही। हालांकि, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), प्रौद्योगिकी, पूंजीगत वस्तुओं, औद्योगिक एवं वाहन समूहों के सूचकांक 3.37 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप ने सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें 0.74 प्रतिशत तक की तेजी रही। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में उथल-पुथल रही और दिन का कारोबार लगभग स्थिर रहा। हालांकि, बेहतर आर्थिक आंकड़ों के अनुमान में यूरोपीय शेयर बाजार शुरुआत में तेजी में रहे। आनंद राठी के प्रमुख (इक्विटी शोध) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण मामूली सकारात्मक रुख के साथ खुले। -
नयी दिल्ली। शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी व्हाइटहैट जूनियर ने साल के अंत तक अपने मंच पर कुल शिक्षकों की संख्या 20,000 करने की बुधवार को जानकारी दी। अभी कंपनी के मंच पर 7,000 से अधिक शिक्षक उपलब्ध हैं। हाल ही में बायजूस ने व्हाइटहैट जूनियर का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह देश में महिला शिक्षकों के आधार को बढ़ा रही है। उसकी योजना साल के अंत तक प्रतिदिन 220 शिक्षकों को जोड़ने की है। कंपनी ने कहा कि भारत समेत कई अन्य देश जैसे कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में छात्रों की बढ़ती संख्या के अनुरूप वह शिक्षकों की गिनती बढ़ा रही है। व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी करन बजाज ने कहा, कोविड-19 जैसे संकट के समय पठन-पाठन के तौर-तरीकों में डिजिटल शिक्षा और नवोन्मेष ने शिक्षा के र्स्वणकाल को वापस लाया है। अभिभावक भी ऑनलाइन सीखने-सिखाने के विचार को गर्मजोशी से अपना रहे हैं और इसे लेकर पूरा समर्थन दे रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि शिक्षक उसके उत्पादों की रीढ़ हैं।



.jpg)

















.jpg)
.jpg)




.jpg)