तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जैविक ईंधन की ओर आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया
नई दिल्ली। तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज विश्व जैविक ईंधन दिवस के अवसर पर जैविक ईंधन की ओर आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया ।
विश्व जैविक ईंधन दिवस प्रतिवर्ष जैव खनिज तेल की उपयोगिता के संबंध में जागरूकता के लिए दस अगस्त को मनाया जाता है। मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर ने इस अवसर पर कहा कि देश में भारी मात्रा में कृषि अवशेष उपलब्ध है और इसलिए जैविक ईंधन के उत्पादन का बड़ा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि एथनॉल, जैव डीज़ल और जैव गैस तीन प्रमुख जैविक ईंधन हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन तीनों स्रोतों का दोहन किया जाए, तो कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी और गैस पर निर्भरता भी बहुत हद तक कम होगी।
Leave A Comment