बैंकों की हड़ताल का असर राजधानी में दिखा
रायपुर। दिवाली सीजन में बैंकों की हड़ताल ने राजधानीवासियों को परेशान कर दिया। देशभर के बैंकों की हड़ताल है। बैंकों के विलय के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। दिवाली के ठीक पहले बैंकों की हड़ताल से आम उपभोक्ता परेशान है। पहले से बैंक बंद होने की जानकारी नहीं होने से बैंक के बाहर लोग भटक रहे हैं। बैंक के बंद होने की वजह से आगामी त्यौहार के मद्देनजर व्यापारियों को भी बैंक संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि बैंक इम्प्लॉय एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल हो रही है। बैंक के नौ संगठनों में से दो संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया है। हड़ताली बैंक कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार 10 बैंकों को मिलाकर चार बैंक बना रही है, उसी का विरोध हम कर रहे हैं। अगर बैंकों का विलय किया तो बड़ी संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।
Leave A Comment