ब्रेकिंग न्यूज़

भारत एशियाई यूथ हॉकी फाइव्स में उपविजेता रहा, विश्व कप में जगह पक्की की

 मस्कट.  भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को यहां एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में चीन से 2-4 से हारकर उपविजेता रही। इससे पहले दिन में भारत ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान को 8-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
 इस प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल में चीन ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले ही मिनट में टोंगटोंग लू के गोल से बढ़त हासिल कर ली।
 केक्सिन तांग ने पांचवें मिनट में चीन की बढ़त को दोगुना कर दिया, जिसके एक मिनट बाद जियाक्सिन गुओ ने स्कोर 3-0 कर दिया। भारत ने 13वें मिनट में नौशीन नाज के गोल से अंतर कम किया लेकिन चेन गे ने 19वें मिनट में चीन को फिर से तीन गोल की बढ़त दिला दी। पुष्पा मांझी ने 20वें मिनट में गोल करके भारत की उम्मीद जगाई लेकिन चीन ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए खिताब जीत लिया। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english