विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं : शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कहा
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा एवं विद्यार्थीं हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी को दर्शाता है। उनकी यह टिप्पणी नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर बढ़ते विरोध के बीच शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद आई। शाह ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के खिलाफ आवश्यक सुधार लागू करने के लिए कटिबद्ध है।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारे युवा और विद्यार्थी हैं।''
शाह ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए फैसले सराहनीय हैं। गृह मंत्री ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।'' शाह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए। उन्होंने कहा, ''परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में उनके प्रयास भी उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment