ब्रेकिंग न्यूज़

घर-घर सर्वे में जुटे प्रगणक- जनगणना के पहले दिन अभियान तेज

   - 1 मई से जिले में जनगणना अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
 मोहला । जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा जनगणना कार्य का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में 1 मई से घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। प्रगणक अब क्षेत्र में सक्रिय होकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं, वहीं नागरिकों द्वारा की गई स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का भी मौके पर सत्यापन किया जा रहा है, जिससे डाटा की सटीकता सुनिश्चित हो सके।
         जनगणना कार्यक्रम के तहत यह कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक “सेन्सस 2027 हाउस लिस्ट मोबाइल एप” के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे। साथ ही नागरिकों द्वारा पोर्टल पर की गई स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की जानकारी का भी मौके पर सत्यापन किया जाएगा।
         प्रत्येक घर से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जा रही है, जिसमें आवासीय स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं। जनगणना के तहत नागरिकों को एक आईडी भी प्रदान की जा रही है, जिसे प्रगणक के घर आने पर दिखाना होगा, ताकि डाटा का सही मिलान सुनिश्चित किया जा सके।
          जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें।
           जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और जिले के विकास की मजबूत नींव है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english