ब्रेकिंग न्यूज़

  वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 973 किसानों को मिली बड़ी राहत

-पांच ग्राम पंचायतों के बीस गांवों के किसान हुए लाभान्वित, परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत
-धान की तौलाई और भराई का कार्य तेजी से हो रहा पूरा, किसानों को अनावश्यक इंतजार से मिली मुक्ति
 रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही धान उपार्जन की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत से क्षेत्र के 973 पंजीकृत किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसान अपने गांव के नजदीक ही धान का विक्रय कर पा रहे हैं, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च की बचत हो रही है।
 नवीन धान खरीदी केंद्र से पांच ग्राम पंचायत वासड़ी, पाटनवाड़वी, पाटनखास, मरकाटोला एवं करमरी के आश्रित ग्रामों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। पहले इन गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित धान उपार्जन केंद्रों तक जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों की वर्षों से चली आ रही आवागमन और परिवहन संबंधी परेशानी दूर हुई है।
  वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुविधाओं के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे पांच ग्राम पंचायतों के बीस गांवों के पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। शासन की इस पहल से धान उपार्जन की प्रक्रिया अधिक सुगम होने के साथ ही किसानों को आर्थिक राहत भी मिल रही है।
 नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से किसानों को अपनी उपज के परिवहन में होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है। पहले किसानों को धान बेचने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसमें अधिक समय और धन खर्च होता था। अब गांव के नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा मिलने से किसानों के लिए उपार्जन की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो गई है।  नवीन धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। केंद्र में धान की तौलाई एवं भराई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और वे समय पर अपनी उपज बेचकर अन्य कृषि कार्यों के लिए समय निकाल पा रहे हैं।
  कृषक श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से छुरियाडोगरी के किसान हैं, पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए भोजटोला जाना पड़ता था। अब वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुल जाने से जिस क्षेत्र में वे धान का उत्पादन करते हैं, उसी के नजदीक अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इससे परिवहन की परेशानी दूर होने के साथ ही अतिरिक्त खर्च की भी बचत हो रही है। श्री नरेंद्र ने बताया कि नवीन खरीदी केंद्र में भीड़ कम होने से धान की तौलाई और भराई का कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा भी किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
 कृषक श्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक सहूलियत मिल रही है। उन्होंने किसान हितैषी निर्णयों के लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english