महासमुन्द जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न
महासमुन्द / कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुन्द श्री विनय कुमार लंगेह से प्राप्त मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितम्बर 2026 को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षार्थी आकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के महिला 492 व 145 पुरुष कुल 637 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। जिले में शिक्षार्थी आकलन परीक्षा हेतु विकासखण्ड महासमुन्द में 46 बागबाहरा में 12 पिथौरा में 2 एवं सरायपाली में 17 कुल 77 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। कुल 637 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सायं 5ः00 बजे तक आकलन परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न.पत्र हल करने के लिए तीन घण्टे का समय निर्धारित किया गया था। विकासखंड महासमुंद के उल्लास परीक्षा केंद्र शा.प्रा. शाला अमोरी संकुल तुरेंगा के अन्तर्गत 91 वर्ष के शिक्षार्थी श्रीमती फूलबासन बाई लोधी पति-कलाराम नें राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेकर परीक्षा दी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद सुश्री अनुपमा आनंद, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुन्द श्री रेखराज शर्मा ने परीक्षा केन्द्र शा.प्रा.शाला चिंगरौद्, संकुल-लाफिनखुर्द का अवलोकन किया। जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल जिला शिक्षा अधिकारी श्री बनवारी लाल देवांगन द्वारा बेलसोन्डा तथा विकासखण्ड सरायपाली, श्रीमती अरूण प्रधान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट)श्री भोपाल सिंह बंजारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने उल्लास केंद्र पाली, सोरम सिंघी, श्री देवनारायण दीवान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा श्री मनोज चक्रधारी ने परीक्षा केन्द्र मनबाय, कसेकेरा, कुलिया, श्रीमती लक्ष्मी डडसेना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पिथौरा ने परीक्षा केन्द्र बरेकेल व तिलकपुर, का अवलोकन किया। श्री टी.सी.पटेल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली एवं बी.आर.सी.सी. श्री देवानंद नायक ने शासकीय प्राथमिक शाला डुडुमचुवा का अवलोकन किया।
तारिका कुंजाम सहा विकासखंड अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक महासमुन्द श्री जागेश्वर सिन्हा, विकासखण्ड नोडल अधिकारी ईश्वर चन्द्राकर ने वि.खं. महासमुन्द के परीक्षा केन्द्र का, मानिटरिंग किया एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित मॉनिटरिंग दल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत, तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड नोडल अधिकारी, बीआरसीसी एवं संकुल समन्वयकों ने विकासखण्ड महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में देशव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा को सफल बनाने के लिए मॉनिटरिंग किया। सभी स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन, रसोईया, एवं स्वीपरो ने समस्त शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने ले जाने में सहायता प्रदान किए।











.jpeg)


Leave A Comment