सेवा संकल्प से बदली बिजली की तस्वीर, सौर ऊर्जा से शून्य हुआ बिजली बिल
- सूर्यघर योजना से बदली तस्वीर, सोलर अपनाकर तुषार पांडे का परिवार हुआ बिजली खर्च से राहत की ओर
मोहला । ग्राम मोहला, छत्तीसगढ़ के निवासी श्री तुषार पांडे के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि परिवार के बिजली खर्च को कम करने का एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयासों के क्रम में श्री तुषार पांडे को बिजली कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। योजना की जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करवाया। सोलर सिस्टम लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 1,000 रुपये प्रतिमाह आता था, लेकिन सौर ऊर्जा को अपनाने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।
इससे उनके परिवार को हर महीने बिजली के खर्च में उल्लेखनीय राहत मिल रही है। अपने अनुभव साझा करते हुए श्री तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर लगाने का निर्णय उनके परिवार के लिए बेहद लाभदायक रहा और इससे उन्हें बिजली खर्च की चिंता से काफी राहत मिली है। वे अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी लेने और अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील करते हैं। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के साथ आर्थिक बचत की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।









.jpeg)


Leave A Comment